Others

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक स्थल – Maharashtra Ke Pirsidh Mandir In Hindi

4.7/5 - (3 votes)

Famous Temples of maharashtra in Hindi : भारत के सबसे आधुनिक और विकासशील राज्यों में से एक महाराष्ट्र कई सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्थानों से भी सुशोभित है। जब पर्यटन दृष्टिकोण से महाराष्ट्र राज्य की बात होती है तो वह हर छेत्र अपने आपको आगे पाता है चाहे बात समुद्र तट, किले, हिल्स स्टेशन, ऐतिहासिक गुफ़ायों, नेशनल पार्क या फिर प्रसिद्ध मंदिरो की हो यह राज्य हर प्रकार की यात्री की जरूरत को पूरा करता है। यदि आप महाराष्ट्र प्रसिद्ध के तीर्थ स्थल की यात्रा को प्लान कर रहे है तो यह राज्य प्रसिद्ध पवित्र शहर शिरडी से लेकर मुंबई शहर के बीच में बसे लोकप्रिय सिद्धिविनायक मंदिर तक कई प्रसिद्ध और ऐतिहासिक मंदिर का घर है जो तीर्थयात्रा के लिए आदर्श हैं जहाँ आप अपने परिवार के साथ घूमने आ सकते है और विराजित देवता का आश्रीबाद प्राप्त कर सकते है।

आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको महाराष्ट्र के प्रमुख मंदिर और धार्मिक स्थल की यात्रा पर ले जाने है इसीलिए महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और मंदिर के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

महाराष्ट्र के प्रमुख तीर्थ स्थान और मंदिर – Pilgrimage Places And Temples Of Maharashtra In Hindi

साईं बाबा संस्थान मंदिर शिरडी – Shri Sai Baba Sansthan Temple Shirdi In Hindi

शिरडी भारत महाराष्ट्र राज्य का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जो नासिक के पास स्थित है। यह “साईं की भूमि” के नाम से प्रसिद्ध है। शिरडी महान संत साईं बाबा का घर है जहाँ पर प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर और कुछ ऐतिहासिक स्थलों के अलावा विभिन्न मंदिर बने हुए हैं। श्री साईं बाबा को समर्पित श्री साईं बाबा संस्थान मंदिर महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध मंदिर (Famous temples of maharashtra in Hindi) में से एक है। इस मंदिर में साईं बाबा को भगवान के रूप में पूजा जाता है और उनके सभी भक्तों के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता है। यह मंदिर दुनिया भर से आने वाले भक्तों के लिए एक बहुत ही खास जगह है। आपको बता दें कि साईं बाबा मंदिर में हर दिन औसतन 25,000 भक्त दर्शन के लिए आते हैं जबकि त्योहारों और खास अवसरों में यहां प्रति दिन 1,00,000 भक्तों की संख्या बढ़ जाती है।

महाराष्ट्र के प्रमुख मंदिर और तीर्थ स्थल सर्च करने वाले पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के लिए साईं बाबा मंदिर आदर्श स्थान है जहाँ आप अपने परिवार के साथ साईं बाबा के दर्शन और यात्रा के लिए आ सकते है।

शनि शिंगनापुर – Shani Shingnapur In Hindi

Image Credit : Manoj Bankar

अहमदनगर जिले में स्थित शनि शिगनापुर मंदिर एक शानदार और अनूठा स्थान है जो जादुई और शक्तिशाली भगवान शनि के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में एक काले पत्थर है जिसमें शनी भगवान का निवास माना जाता है। शनि ग्रह के प्रतीक शनि देव को को स्वयंभू के रूप में जाना जाता है। आपको बता दें महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंदिर (Maharashtra Ke Pirsidh Mandir) में से एक माने जाने वाले इस मंदिर में कोई वास्तुशिल्प सुंदरता नहीं है, लेकिन इसके बाद भी भगवान की आध्यात्मिक आभा के साथ यह साधारण सा कला पत्थर हर साल भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

शायद आपके लिए यकीन करना थोडा मुश्किल हो लेकिन शनि शिगनापुर मंदिर के प्रति लोगों का विश्वास इतना मजबूत है कि यहां गाँव के किसी भी घर में दरवाजे और ताले का इस्तेमाल नहीं करता। यहां के लोगों का मानना है कि भगवान शनि चोरों से उनके सामान की रक्षा करते हैं। यदि आप महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थल की यात्रा पर हैं यात्रा पर जाने का विचार कर रहें है तो इस अद्भुद स्थान पर शनि देव के दर्शन के लिए जरूर आयें। भक्तो का अटूट विश्वास है की शनि शिगनापुर मंदिर की यात्रा से जीवन की सभी दोष और बाधाओं से छुटकारा मिलता है।

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर औरंगाबाद – Grishneshwar Temple Aurangabad In Hindi

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित एलोरा गुफा के अन्दर स्थित, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर महाराष्ट्र के प्रमुख शिव मंदिर में से एक है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर भारत में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में से एक है। साथ ही यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं इसीलिए मंदिर का ऐतिहासिक महत्व भी काफी जाड्या है। घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग की यात्रा के दौरान पर्यटकों को एक परमसुख की अनुभूति होती हैं।

इस मंदिर के देवता भगवान शिव को कुसुमेश्वर, घुश्मेश्वर, घ्रुष्मेस्वर और घृष्णेश्वर जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। लाल ज्वालामुखी चट्टान से निर्मित, यह मंदिर अक्सर अपनी उत्कृष्ट मध्ययुगीन वास्तुकला और 5-स्तरीय शिकारा के लिए जाना जाता है। आज मंदिर में एक गर्भगृह, एक अंतराल और एक सभा मंडप है। महाशिवरात्रि घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में मनाया जाने वाला सबसे प्रमुख त्यौहार है जिसमे देश भर से हजारों श्रद्धालु शामिल होते है। यदि भीड़ भाड़ से बचकर शांति से घृष्णेश्वर के दर्शन करना चाहते है तो महाशिवरात्रि को छोड़कर अन्य दिनों में मंदिर की यात्रा करें। हालाकि अन्य दिनों में भी मंदिर में काफी भीड़ होती है लेकिन महाशिवरात्रि उत्सव की अपेछा काफी कम होती है।

 गणपतिपुले – Ganpatipule In Hindi 

Image Credit : Pramod

महाराष्ट्र में कोंकण के तट पर स्थित गणपतिपुले का खूबसूरत पवित्र शहर है जो मुंबई से लगभग 345 किमी दूर है और रत्नागिरी शहर के करीब स्थित है। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थान में से एक गणपतिपुले अपने 400 साल पुराने गणपति मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। आकर्षक मंदिर समुद्र तट पर स्थित है और माना जाता है की मंदिर में स्थापित भगवान गणेश जी की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी जिस वजह से भक्तो की श्रद्धा और अधिक बढ़ गयी है और हर दिन बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन के लिए आते है। गणपतिपुले निश्चित रूप से महाराष्ट्र के लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। आप मंदिर जाने के लिए न केवल एक अच्छी यात्रा कर सकते हैं, बल्कि अपने परिवार के साथ गणपतिपुले के शांत वातावरण में समय व्यतीत भी कर सकते हैं।

और पढ़े : भारत के प्रसिद्ध 15 गणेश मंदिर

त्र्यंबकेश्वर मंदिर नासिक – Trimbakeshwar Temple Nashik In Hindi

महाराष्ट्र के ऐतिहासिक मंदिर में शामिल त्र्यंबकेश्वर मंदिर नासिक जिले में त्र्यंबकेश्वर तहसील के त्र्यंबक नगर में स्थित एक प्राचीन हिंदू मंदिर (Old Temple) है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और भारत में स्थित बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग नाशिक के परिसर में एक कुंड (पवित्र तालाब) कुशावर्त, प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी (Longest River) गोदावरी का स्रोत है। यह मंदिर ब्रह्मगिरि पहाड़ियों के तल पर स्थित है। ज्योतिर्लिंग की विशेषता यह है कि इसमें भगवान ब्रह्मा, विष्णु और भगवान रुद्र के प्रतीक (Symbol) तीन चेहरे समाहित हैं। यह मंदिर नासिक शहर से 28 किमी दूर है। प्राचीन काल से ही यह मंदिर काफी लोकप्रिय है जिसके कारण यहां दूर दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।

यामाई देवी मंदिर औंध – Yamai Devi Temple Aundh In Hindi 

Image Credit : Santosh Kumbhar

यामाई देवी को समर्पित यामाई देवी मंदिर महाराष्ट्र में सतारा जिले औंध के केंद्र में एक पहाड़ी के उपर स्थित एक और प्रसिद्ध मंदिर है। आप जब भी महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंदिर (Famous temples of maharashtra in Hindi) की यात्रा में यामाई देवी मंदिर आयेंगें तो त्रिशूल, बाण, गदा और पान पत्र से सजी यमई देवी की मूर्ति के दर्शन कर सकेगें। मंदिर के शीर्ष पर विभिन्न हिंदू देवताओं के चित्र और मूर्तियाँ भी हैं जिनके दर्शन आप कर सकेगें।

इसके अलावा पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने की वजह से मंदिर से घाटी के खूबसूरत नजारों को भी देखा जा सकता है जो इसके आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करते है।

और पढ़े : भारत के चमत्कारी मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई – Siddhivinayak Temple Mumbai In Hindi 

Image Credit : Kedar Supekar

सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई और महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय मंदिर में से एक है। बता दे भगवान गणेश जी को समर्पित इस मंदिर को भारत के सबसे अमीर मंदिरों में से एक भी माना जाता है। इस मंदिर की दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान है जिसकी वजह से देश-विदेश से लोग श्री गणेश भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर में भगवान गणेश की एक मूर्ति स्थापित है जिसके पीछे एक बहुत खास कहानी है। इस मंदिर का नाम सिद्दिविनायक इसलिए पड़ा क्योंकि इस मंदिर में गणेश जी की मूर्ति की सूड दाई ओर मुड़ी होती हैं और सिद्धि पीठ से जुड़ी है। इस मंदिर में आने वाले भक्तों को गणेश के ऊपर अटूट विश्वास होता है उनका मानना है कि भगवान उनकी मनोकामना पूरी करेंगे। इसीलिए आपको भी अपने जीवन में एक बार सिद्धिविनायक के दर्शन के लिए मुंबई जरूर आना चाहिये।

कोल्हापुर – Kolhapur In Hindi 

Image Credit : Samrudha Dixit

पंचगंगा नदी के तट पर बसा कोल्हापुर का धार्मिक शहर है। कोल्हापुर शहर महाराष्ट्र में मंदिरों के एक महत्वपूर्ण संग्रह के साथ आवश्यक आध्यात्मिक केंद्रों में से एक के रूप में जाना जाता है। महालक्ष्मी मंदिर से लेकर ज्योतिबा मंदिर तक कोल्हापुर में कई विचित्र मंदिर हैं जिनके दर्शन के लिए भारी संख्या में तीर्थयात्री आते है। कोल्हापुर में मंदिरों के दर्शन करने के अलावा, आप शहर के कुछ पर्यटक आकर्षणों को भी देख सकते हैं। महाराष्ट्र के प्रमुख धार्मिक स्थल में शामिल कोल्हापुर निश्चित रूप से परिवार के साथ आध्यात्मिक यात्रा के लिए आदर्श जगह है।

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर – Bhimashankar Jyotirlinga Temple In Hindi 

भारत के प्रसिद्ध मंदिर (Famous temples of maharashtra in Hindi) में से एक भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के पुणे से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर और मुंबई से लगभग 223 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बहुत ही पवित्र तीर्थ स्थान है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग सह्याद्री रेंज के घाटी क्षेत्र में भोरगिरी गाँव में स्थित आकर्षित पर्यटन स्थल है। भगवान शंकर के 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र का प्रमुख तीर्थ स्थल हैं। भीमाशंकर पहाड़ी से घिरा हुआ यह दर्शनीय भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग हरि-भरी वादियों से सुशोभित स्थान है,जो ट्रेकिंग के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह के रूप में जाना जाता है। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग की यात्रा के दौरान आप भगवान शिव के दर्शन के साथ साथ यहां के कई दर्शनीय और प्रमुख पर्यटन स्थल का भी दौरा कर सकते हैं,जोकि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के नजदीक स्थित हैं।

और पढ़े : भारत के प्रमुख सेक्स मंदिर, जिनसे आप अनुमान लगा सकते है, की हमारे पूर्वज सेक्स को लेकर कितने सहज थे

कैलाश मंदिर औरंगाबाद – Kailash Temple Aurangabad In Hindi 

कैलाश या कैलाशनाथ मंदिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एलोरा की गुफा 16 में स्थित दुनिया की सबसे बड़ी अखंड रॉक-कट संरचना है। कैलाशनाथ मंदिर की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसका निर्माण 2,00,000 टन चट्टान का उपयोग करके किया गया है और इसे बनने में करीब 18 साल का समय लग गया था। आपको बता दें कि इस संरचना का निर्माण चरणंद्री पहाड़ियों से एकल बेसाल्ट चट्टान से किया गया है जो इसे भारत का सबसे असाधारण मंदिर बनता है।

भगवान शिव को समर्पित कैलाशनाथ मंदिर अपने विशाल आकार, अद्भुत वास्तुकला और मनमौजी नक्काशी के चलते दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह मंदिर तीर्थयात्रीयों के साथ साथ वास्तुकला और इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है जो इसे महाराष्ट्र के सबसे अधिक घूमें जाने मंदिर में से एक बनाती है।

नासिक – Nashik In Hindi

नासिक महाराष्ट्र राज्य में स्थित एक धार्मिक हिंदू शहर है जो हर 12 साल में होने वाले कुंभ मेले की मेजबानी करता है। आपको बता दें कि यह शहर आदर्श वाइन चखने के लिए खास जगह भी है। नासिक महाराष्ट्र में गोदावरी नदी के तट पर स्थित जिसका नाम रामायण से जुड़ा एक अवशेष है। इस शहर में बहुत सारे मंदिर है जो यहां आने वाले पर्यटकों को एक अद्भुद शांति का अनुभव करवाते हैं। नासिक हर साल भारी संख्या में यहाँ आने वाले पर्यटकों की मेजवानी करता है और शिरडी और त्र्यंबकेश्वर आने वाले तीर्थ यात्री भी नासिक जरुर आते हैं। नासिक में मंदिर के अलावा है किले, झरने और अंगूर के बाग जो इस जगह एक खास पर्यटक स्थल बनाते हैं।

मोरेश्वर मंदिर पुणे – Moreshwar Temple Pune In Hindi 

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित मोरेश्वर मंदिर महाराष्ट्र का एक और प्रसिद्ध गणेश मंदिर में से एक है जो भगवान गणेश के अष्ट विनायक मंदिरों में से पहला मंदिर होने के लिए जाना जाता है। काले पत्थर से बने इस मंदिर को चार मीनारों और 50 फीट ऊंची दीवार से सजाया गया है। आप जब भी मोरेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए यहां आयेंगें तो भगवान गणेश जी की 23 मूर्तियों से साथ साथ भगवान शिव, भगवान विष्णु, भगवान राम, भगवान विग्नेश आदि जैसे अन्य देवी देवताओं के दर्शन का लाभ भी उठा सकते है।

और पढ़े : भारत के बाहर स्थित 15 फेमस हिन्दू मंदिर

इस लेख में अपने महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंदिर और धार्मिक स्थल (Maharashtra Ke Pirsidh Mandir)के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago