भारत के चमत्कारी मंदिर – Famous Miraculous Temples In India in Hindi

5/5 - (4 votes)

Bhaarat Ke Chamatkaari Mandir : भारत 64 करोड़ देवी देवतायों की भूमि है जो कई हजारों पवित्र मंदिरों का घर है। आप भारत के किसी भी हिस्सों में हो या यात्रा करने वाले हों आप उस जगह पर कई पवित्र और प्रसिद्ध मंदिरों को देख सकगें। लेकिन क्या आप जानते है इन हजारों मंदिरों में से कुछ मंदिर ऐसे भी जिन्होंने अपनी चमत्कारिक शक्तियों की बजह से काफी प्रसिद्धी हाशिल की है और भक्तो के अटूट विश्वास को प्राप्त किया है। भारत के चमत्कारी मंदिर के प्रति अपार श्रद्धा रखें वाले और श्र्धलुयों की यहाँ लाइन लगी रहती है जो हर साल लाखों की संख्या में दर्शन और अपनी मनोकामनायों की पूर्ति के लिए आते है।

दूसरे शब्दों में कहें तो इन पवित्र मंदिरों के देवता अपने भक्तों की प्रार्थना के लिए ‘जीवित’ या ‘चौकस’ हैं जो भक्तो द्वारा सच्चे मन की गई प्रथानायों को कभी अस्वीकार नही करते। यदि आप भी किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए दर दर भटक रहे हैं तो एक बार इन मदिरों में फ़रियाद जरूर लगायें हमारा दावा हैं यहाँ आप पूर्ण आस्था और श्रद्धा जो कुछ मांगेगें वो जरूर पूरा होगा।

चलिए आइये तो जानते भारत के प्रसिद्ध चमत्कारिक मंदिर के बारें में –

Table of Contents

भारत के 15 सबसे अनोखे और दिव्य मंदिर – Famous Miraculous Temples In India in Hindi

तिरुपति बालाजी मंदिर तिरुपति – Tirupati Balaji Temple Tirupati In Hindi

तिरुपति बालाजी मंदिर तिरुपति - Tirupati Balaji Temple Tirupati In Hindi

Famous Miraculous Temples In India in Hindi : तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले के तिरुपति में तिरूमाला की पहाड़ी पर स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर है जो अपनी चमत्कारिक शक्तियों की वजह से आस्था का केंद्र बना हुआ है। बता दे भारत के प्रमुख चमत्कारी मंदिर में से एक तिरुपति बालाजी मंदिर को वेंकटेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है जिनके दर्शन के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते है और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बालों को अर्पित करते है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है यहाँ चढ़ाये गये बालों से हर साल मंदिर को कई करोडो रूपये की प्राप्ति होती है। इससे साफ़ साफ़ इस मंदिर के प्रति लोगो की श्रद्धा का अनुमान लगाया जा सकता है।

बता दे मंदिर में विराजमान वेंकटेश्‍वर भगवान् की मूर्ति पर लगे बाल असली हैं, जो कभी उलझते नहीं हैं। मंदिर से जुडी एक और अनोखी या चमत्कारिक बात निकल कर आई है जिसके भगवान वेंकटेश्‍वर की पीठ को कितना भी साफ़ कर लो लेकिन हमेशा वहां गीलापन बना रहता है, और वहा कान लगाने पर समुद्र जैसी ध्वनि सुनी जाती है।

और पढ़े : तिरुपति बालाजी का रहस्य और उनकी कहानी

वैष्णो देवी मंदिर – Vaishno Devi Temple in Hindi

वैष्णो देवी मंदिर - Vaishno Devi Temple in Hindi

जम्मू कश्मीर राज्य में त्रिकुटा पहाड़ियों में समुद्रतल से 15 किमी की ऊँचाई पर स्थित माता वैष्णोदेवी मंदिर भारत के प्रसिद्ध चमत्कारी मंदिर में से एक है, जो हिंदू धर्म के लोगों के लिए आध्यात्मिकता और श्रद्धा से भरपूर है। इतनी कठिनाई पर स्थित होने के बाबजूद भी यहाँ हर साल लाखो की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और फरियादे लेकर आते है।

वैष्णो देवी एक धार्मिक ट्रेकिंग डेस्टिनेशन है जहाँ तीर्थयात्री लगभग 13 किमी तक पैदल चलकर छोटी गुफाओं तक पहुँचते हैं जो 108 शक्तिपीठों में से एक है। वैष्णो देवी, जिसे माता रानी के नाम से भी जाना जाता है, हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार देवी दुर्गा की एक अभिव्यक्ति हैं। कुल मिलाकर यदि आप हिंदू धर्म में श्रद्धा रखते या फिर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दर दर भटक रहे है तो एक बार वैष्णो माता के दरबार में दामन जरूर फैलायें, हमारा पूरा विश्वास माता आपकी मनोकामना जरूर पूर्ण करेगी बस आपकी प्रार्थना सच्ची और श्रद्धा से की गयी हो।

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी – Kashi Vishwanath Temple, Varanasi in Hindi

काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी - Kashi Vishwanath Temple, Varanasi in Hindi

Bhaarat Ke Chamatkaari Mandir : पवित्र नदी गंगा के पश्चिमी तट पर स्थित, काशी विश्वनाथ मंदिर को भगवान शिव को समर्पित सबसे लोकप्रिय हिंदू मंदिरों में से एक माना जाता है, जिन्हें चमत्कारिक देवता के रूप में भी जाना जाता है। वाराणसी के मध्य में स्थित यह मंदिर लाखों हिंदुओं के लिए आस्था का केंद्र है जो अपनी फरियादे लेकर यहाँ आते है। आप जानकार थोड़े चौक सकते है काशी विश्वनाथ मंदिर में हर दिन लगभग 3,000 भक्त दर्शन के लिए आते है कुछ अवसरों पर यह संख्या 1,000,00 और इससे भी अधिक हो जाती है। साथ ही मंदिर के बारे में यहाँ भी माना जाता है पवित्र नदी गंगा में नहाकर पूरे विधिविधान से विश्वनाथ मंदिर में पूजा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। जो भक्त भगवान् शिव के उपसाक उन्हें भारत के चमत्कारी मंदिर में से एक काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी के दर्शन के लिए जरूर आना चाहिए।

और पढ़े : भारत के प्रमुख सेक्स मंदिर, जिनसे आप अनुमान लगा सकते है, की हमारे पूर्वज सेक्स को लेकर कितने सहज थे

कामाख्या देवी मंदिर गुवाहाटी – Kamakhya Devi Temple Guwahati in Hindi

कामाख्या देवी मंदिर गुवाहाटी – Kamakhya Devi Temple Guwahati in Hindi

कामाख्या देवी का प्रसिद्ध मंदिर उत्तर पूर्व भारत में असम राज्य की राजधानी गुवाहाटी के पश्चिमी भाग में स्थित नीलाचल पहाड़ी के मध्य में स्थित है। मंदिर में विराजित देवी को माँ कामाख्या या इच्छा की देवी कहा जाता है जो यहाँ आने वाले भक्तो की इच्छा पूर्ति करने के लिए जानी जाती है। कामाख्या मंदिर देवी दुर्गा के 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह भारत में व्यापक रूप से प्रचलित तांत्रिक शक्तिवाद पंथ का केंद्रबिंदु है। माना जाता है कि यह मंदिर देवी के रजस्वला की वजह से अधिक प्रसिद्ध है और लोगों के आकर्षण का केंद्र है। मंदिर में एक चट्टान के रूप में बनी योनि से रक्त का स्राव होता है जो इसे भारत के प्रमुख चमत्कारिक मंदिर में से एक बनाता है।

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड – Kedarnath Temple, Uttarakhand in Hindi

केदारनाथ मंदिर, उत्तराखंड - Kedarnath Temple, Uttarakhand in Hindi

Famous Miraculous Temples In India in Hindi : भारत के उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गढ़वाल हिमालय पर्वतमाला पर स्थित केदारनाथ मंदिर भारत के सबसे प्रतिष्ठित और चमत्कारी हिंदू मंदिरों में से एक है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जहाँ तक पहुचने के लिए श्रधालुयों को पैदल या घोड़े से यात्रा करके पहुचना होता है लेकिन अधिकतर भक्त अपनी मनोकामनायों की प्राप्ति के लिए पैदल यात्रा करके ही यहाँ आते है। केदारानाथ मंदिर की खास बात है कि यह मंदिर सिर्फ अप्रैल से नवंबर महीने के बीच ही दर्शन के लिए खुलता है और सालभर लोग केदारानाथ मंदिर में आने के लिए इंतजार करते हैं।

और पढ़े : केदारनाथ यात्रा के बारे में जानकारी

हनुमान मंदिर मुहास मध्य प्रदेश – Hanuman Temple Muhas Madhya Pradesh in Hindi

हनुमान मंदिर मुहास मध्य प्रदेश – Hanuman Temple Muhas Madhya Pradesh in Hindi
Image Credit : Shirish shrivastav

भारत के मध्यप्रदेश राज्य में कटनी से करीबन 34 किलोमीटर की मुहास गाँव में स्थित हनुमान जी का मंदिर भारत के प्रसिद्ध चमत्कारी मंदिर में से एक है। इस मंदिर की चमत्कारिक शक्तियों के बारे में जानकर आप दंग रह जायेगे क्योंकि यह चमत्कार अविश्वसनीय और अकल्पनीय है। जी हाँ कहाँ जाता है इस मंदिर में हड्डी टूटे हुए लोगो का इलाज होता है। माना जाता है हनुमान जी के दर्शन मात्र से टूटी हुई हड्डी अपने आप जुड़ जाती है। हालाकि मंदिर के पुजारी औषधि भी प्रदान करते है लेकिन यह चमत्कार हनुमान जी के आश्रीबाद के बिना संभव नही है। यदि आप भी किसी ऐसी ही समस्या से ग्रसित है तो एक बार मुहास के इस चमत्कारिक मंदिर के दर्शन के लिए जरूर जायें। स्थानीय लोगो के अनुसार कहा जाता है यहाँ हर दिन विशेषकर मंगलवार के दिन यहाँ हजारों की संख्या में मरीज आते है लेकिन कोई भी यहाँ से निराश होकर नही लोटता।

बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड – Badrinath Temple Uttarakhand in Hindi

बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड - Badrinath Temple Uttarakhand in Hindi

Bhaarat Ke Chamatkaari Mandir : उत्तराखंड राज्य में गढ़वाल पहाड़ी पर स्थित, अलकनंदा नदी के पास स्थित बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित प्रसिद्ध है। भारत के सबसे चमत्कारी मंदिर होने के नाते यहां हर साल लाखों की संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। माना जाता है कि बद्रीनाथ के दर्शन के बिना केदारनाथ की यात्रा अधूरी है। इसलिए केदारनाथ यात्रा करने वाले तीर्थयात्री पहले बद्रीनाथ की यात्रा जरूर जाते है। गढ़वाल क्षेत्र के बीच बसे इस मंदिर की ऊंचाई 3133 मीटर है। हिमालय क्षेत्र में मौसम की स्थिति के चलते यहां बर्फ जम जाती है, जिस कारण ये मंदिर साल में छह महीने के लिए ही खुलता है। अप्रैल से नवंबर तक यह मंदिर तीर्थयात्रियों के लिए खुला रहता है जहाँ हर दिन 20 हजार से 30 हजार यात्री दर्शन और अपनी मनोकामनायों को लेकर पहुंचते हैं।

श्री साईं बाबा संस्थान मंदिर, शिरडी – Shri Sai Baba Sansthan Temple, Shirdi in Hindi

श्री साईं बाबा संस्थान मंदिर, शिरडी - Shri Sai Baba Sansthan Temple, Shirdi in Hindi

श्री साईं बाबा संस्थान मंदिर महाराष्ट्र के शिरडी में स्थित एक धार्मिक स्थल है, जो श्री साईं बाबा को समर्पित है। माना जाता है कि साईं बाबा को अभूतपूर्व चमत्कारिक शक्तियां प्राप्त हैं और उन्हें श्री साईं बाबा संस्थान मंदिर में भगवान के रूप में पूजा जाता है। मंदिर परिसर लगभग 200 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्र में फैला हुआ है और दुनिया भर के भक्तों को साईं बाबा के दर्शन और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आकर्षित करता है। शिर्डी को एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान बनाने के पीछे तथ्य है कि यहाँ साईं बाबा जीवन भर लोगों की मदद करने और अपने जीवन को बदलने के लिए यहां बने रहे जो भी आज भी यहाँ की मिटटी और हवा में महसूस किया जा सकता है।

अंबा माता मंदिर गुजरात – Amba Mata Temple Gujarat in Hindi

अंबा माता मंदिर गुजरात – Amba Mata Temple Gujarat in Hindi
Image Credit : Devang Sumad

अंबा माता मंदिर गुजरात के जूनागढ़ में स्थित है, जो भारत के प्रमुख दुर्गा मंदिरों में से एक है। अंबा माता मंदिर गुजरात का एक प्रमुख तीर्थ स्थल और देवी दुर्गा के 51 शक्ति पीठो में से एक है। बता दे अंबा माता मंदिर एक पहाड़ पर स्थित है जो देवी शक्ति के एक अवतार को समर्पित है। यह मंदिर 12 वीं शताब्दी के आसपास का माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि अगर नवविवाहित जोड़े माता का आश्रीबाद लेने आते है, तो उन्हें आश्रीबाद के रूप में सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है। इसी कारण श्र्धालुयों के साथ साथ विवाहित जोड़े माता का आश्रीबाद लेने के लिए अंबा माता मंदिर जाते है।

अगर आप भी अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय मनाने की मनोकामना रखते है तो आपको अपने जीवन साथी के साथ भारत के प्रमुख चमत्कारी मंदिर में से एक अंबा माता मंदिर में माता के दर्शन के लिए अवश्य जाना चाहिये।

स्वर्ण मंदिर, अमृतसर – Golden Temple, Amritsar in Hindi

स्वर्ण मंदिर, अमृतसर – Golden Temple, Amritsar in Hindi

Famous Miraculous Temples In India in Hindi :अमृतसर का स्वर्ण मंदिर केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का मशहूर मंदिर है जिसकी गिनती भारत के सबसे चमत्कारिक मंदिर में की जाती है। बहुत कम लोग जानते हैं लेकिन इस मंदिर को हरमंदिर साहिब के नाम से भी जाना जाता है। कहने को तो ये सिखों का गुरुद्वारा है, लेकिन मंदिर शब्द का जुडऩा इसी बात का प्रतीक है कि भारत में हर धर्म को एकसमान माना गया है। यही वजह है कि यहां सिखों के अलावा हर साल विभिन्न धर्मों के श्रद्धालु भी आते हैं, और यहाँ माथा टेकते है। जो स्वर्ण मंदिर और सिख धर्म के प्रति अटूट आस्था को उजागर करता हैं। मान्यताओं के अनुसार माना जाता है की यहाँ की सभी धर्म और समुदाय के लोगो द्वारा सच्चे मन से मांगी गयी सभी मनोकामनाये पूरी होती है।

और पढ़े : जाने भारत के 11 सबसे अमीर मंदिर

करणी माता मंदिर बीकानेर – Karni Mata Temple Bikaner In Hindi

करणी माता मंदिर बीकानेर – Karni Mata Temple Bikaner In Hindi

भारत के प्रसिद्ध चमत्कारिक मंदिर में से एक करणी माता मंदिर राजस्थान के बीकानेर से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। करणी माता मंदिर की अनूठी चमत्कारिक विशेषता चूहों की आबादी है, जो मंदिर के अंदर निवास करते हैं। बीकानेर का यह मंदिर देवी दुर्गा के अवतारों में से एक करणी माता को समर्पित है। यह मंदिर लगभग 25000 से अधिक काले चूहों के लिए जाना जाता हैं, जो इस परिसर में निवास करते हैं और निस्संदेह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मंदिर के बारे में मान्यता है, की चूहों के जूठे प्रसाद को खाने से भक्तो की सभी मनोकामनायें पूर्ण होती है। यदि आप भी अपनी किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए दर बदर भटक रहे हैं तो एक बार करणी माता मंदिर की यात्रा पर जरूर आयें और चूहों के जूठे प्रसाद को ग्रहण करें यकीन माने इससे आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।

मैहर माता मंदिर मध्य प्रदेश – Maihar Mata Temple Madhya Pradesh in Hindi

मैहर माता मंदिर मध्य प्रदेश – Maihar Mata Temple Madhya Pradesh in Hindi
Image Credit : Shubham Garg

Bhaarat Ke Chamatkaari Mandir : मध्य प्रदेश राज्य में सतना जिले के मैहर शहर में त्रिकुटी की सबसे उंची पहाड़ी पर स्थित मैहर माता मंदिर भारत के सबसे दिव्य मंदिरों में से एक है। मैहर माता का यह प्राचीन मंदिर माँ शारदा देवी की पूजा अर्चना और उनके चमत्कारों के लिए जाना जाता है, इसके अलावा यह प्रसिद्ध मैहर माता मंदिर भक्तो की मनोकामनायें पूर्ण करने के लिए भी जाना जाता है। मैहर माता मंदिर की एक और सबसे खास बात यह हैं की यह भारत में स्थित देवी शारदा का एक मात्र मंदिर हैं। भारत के इस चमत्कारी मंदिर के बारे में कहा जाता है की आल्हा और उदल 900 साल से आज भी जीवित है और देवी को हर दिन जल और पुष्प चढाने के लिए आते है।

सबरीमाला मंदिर केरल – Sabarimala temple Kerala in Hindi

सबरीमाला मंदिर केरल - Sabarimala temple Kerala in Hindi

सबरीमाला मंदिर दक्षिण भारत के प्रसिद्ध और चमत्कारिक हिंदू मंदिरों में से एक है जहाँ प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। भगवान अयप्पा को समर्पित इस मंदिर की एक खास बता यह है की इस मंदिर में जाने से पहले पंपा नदी में स्नान करना पड़ता है और फिर एक दीपक जलाकर नदी में प्रवाहित करने के बाद ही मंदिर में प्रवेश दिया जाता है। जबकि उससे पहले श्रद्धालुओं को 41 दिनों का व्रत रखना पड़ता है। चूंकि पीरियड के कारण महिलाएं ये व्रत पूरा नहीं कर पाती हैं, इसलिए उन्हें मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाता है। लेकिन पुरुषों को यह व्रत पूरा करके ही मंदिर आना होता है। सबरीमाला की 18 सीढ़ियां बहुत प्रसिद्ध हैं। इनमें से पहली पांच सीढ़ियां व्यक्ति के पांच इंद्रियों, आठ सीढ़ियां मानवीय भावनाओं की और तीन सीढ़ियां मानवीय गुणों की जबकि अंत की दो सीढ़ियां ज्ञान और अज्ञान का प्रतीक हैं। सबरीमाला मंदिर अपनी इन अनोखी रीतिरिवाजों के साथ साथ भक्तो की मनोकामना पूर्ति के लिए भी जाना जाता है।

 शनि शिंगनापुर, महाराष्ट्र – Shani Shingnapur, Maharashtra in Hindi

शनि शिंगनापुर, महाराष्ट्र - Shani Shingnapur, Maharashtra in Hindi
Image Credit : Rai Pad

अहमदनगर जिले का शानदार और अनूठा शनि शिगनापुर मंदिर भगवान शनि के लिए प्रसिद्ध है। शनि ग्रह के प्रतीक हिंदू देवता को स्वायंभु कहा जाता है। प्रभु में लोगों का विश्वास इतना मजबूत है कि चमत्कारिक गाँव के किसी भी घर में दरवाजे और ताले नहीं हैं। लोगों का मानना ​​है कि भगवान शनि चोरों से उनके कीमती सामान की रक्षा कर रहे हैं। भगवान के प्रति भक्ति और प्रेम का स्तर देखकर कोई भी चकित रह जाता है। कुछ हिंदू भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा करते हैं क्योंकि किसी के जीवन पर शनि ग्रह का प्रभाव दुर्भाग्य माना जाता है। लंबी कतारों के साथ आप आसानी से दिव्य शक्ति के दर्शन प्राप्त कर सकते हैं और मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना कर सकते है।

महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश – Mahakal Temple Ujjain In Hindi

महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश - Mahakal Temple Ujjain In Hindi
Image Credit : R C

Famous Miraculous Temples In India in Hindi :महाकालेश्वर मंदिर भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है जो मध्य प्रदेश राज्य में रुद्र सागर झील के किनारे बसे प्राचीन शहर उज्जैन में स्थित है जो हिंदुओं के सबसे पवित्र और उत्कृष्ट तीर्थ स्थानों में से एक है। इस मंदिर में दक्षिण मुखी महाकालेश्वर महादेव भगवान शिव की पूजा की जाती है। महाकाल के यहां प्रतिदिन सुबह के समय भस्म आरती होती है। इस मंदिर की चमत्कारिक बात यह है महाकाल की आरती की में मुर्दे की भस्म से उनका श्रृंगार किया जाता है। इस जगह को भगवान शिव का पवित्र निवास स्थान माना जाता है। यहां पर आधुनिक और व्यस्त जीवन शैली होने के बाद भी यह मंदिर यहां आने वाले पर्यटकों को पूरी तरह से मन की शांति प्रदान करता है।

और पढ़े : भारत के प्रसिद्ध मंदिर 

इस लेख में आपने भारत के चमत्कारी मंदिर (Bhaarat Ke Chamatkaari Mandir) के बारे में जाना है जहाँ आपको अपनी लाइफ में एक बार जरूर जाना चाहिए आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

 

Leave a Comment