भारत के 5 पवित्र सरोवर जहाँ स्नान करने से होती है मोछ की प्राप्ति – 5 Holy Lakes Of India In Hindi

2.5/5 - (6 votes)

5 Holy Lakes Of India In Hindi, भारत बौद्धों, जैन, सिखों और हिंदुओं द्वारा पवित्र मानी जाने वाली सबसे निर्मल  और पवित्र झीलों की भूमि है। भारत में पाँच पवित्र झीलें हैं जिन्हें सामूहिक रूप से पंच सरोवर के रूप में जाना जाता है, जिसका उल्लेख भागवत पुराण में मिलता है। मान्यतायों के अनुसार माने तो इन पवित्र सरोवरों में एक बार डूपकी लगाने से सारे पाप नष्ट हो जाते है और मोछ की प्राप्ति होती है। जहाँ भारत के साथ साथ नेपाल, तिब्बत के धार्मिक लोग भी इन सरोवरों में स्नान करने के लिए अपने आप रोक नही पाते है और हर श्रद्धालु भारत की पवित्र नदियों में स्नान करने की कामना करते हैं।

तो आइये आज हम हमारे इस लेख में भारत के 5 पवित्र सरोवरों के बारे में जानते है जो मनुष्य के लिए स्वर्ग के दरबाजे खोलते हैं-

मानस सरोवर – Mansarovar Lake In Hindi

मानस सरोवर - Mansarovar Lake In Hindi

मानसरोवर झील एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जो कैलाश पर्वत से 20,015 फीट की ऊंचाई पर 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि यह झील पवित्रता का प्रतीक है जिसके बारे में कहा जाता है कि इस झील में नहाने से इंसान को अपने जीवन में किये गए सभी पापों से मुक्ति मिलती है। मानसरोवर झील के साथ कैलाश पर्वत का अपना एक ऐतिहासिक महत्व है। आपको बता दें कि मानसरोवर दो शब्दों से मिलकर बना है- जिसमें ‘मानस’ का अर्थ मन और ‘सरोवर’ का अर्थ है झील।

हिंदू पौराणिक कथाओं की माने तो सबसे पहले मानसरोवर झील को भगवान ब्रह्मा के दिमाग में बनाया गया था, जिसकी वजह से इसका नाम मानसरोवर पड़ा। हिंदू धर्म के अनुसार कैलाश पर्वत वह स्थान था जहां भगवान शिव निवास करते थे और इसलिए इस जगह को स्वर्ग के सामान माना जाता है। झील के बारे में कहा जाता है कि इसका रंग बदलता रहता है। झील का रंग तटों के पास नीला होता है जो केंद्र में हरे रंग में बदल जाता है।

और पढ़े : कैलाश मानसरोवर यात्रा की जानकारी

बिन्दु सरोवर – Bindu Sarovar In Hindi

बिन्दु सरोवर – Bindu Sarovar In Hindi

अहमदाबाद से 130 किलोमीटर की दूरी पर सिद्धपुर में बिन्दु सरोवर, रुद्र महल मंदिर और अरवदेश्वर शिव मंदिर के खंडहर के साथ एक छोटा तालाब है। बिंदु सरोवर सामूहिक रूप से भारत के पंच पवित्र सरोवर का हिस्सा है। इस सरोवर का उल्लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है। पोराणिक कथायों के अनुसार माने भगवान विष्णु के आँसू गिरने से बिन्दु सरोवर उत्त्पति हुई थी। और माना जाता है बिंदु सरोवर वही पवित्र स्थल है जहाँ भगवान परशुराम ने अपनी माता की अस्थियों का विसर्जन किया था। और इसी तथ्य के कारण इसे मातृ मोक्ष स्थल के रूप में जाना जाता है। और यहाँ स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं।

नारायण सरोवर – Narayan Sarovar In Hindi

नारायण सरोवर - Narayan Sarovar In Hindi

नारायण सरोवर गुजरात के सबसे महत्वपूर्ण हिंदू धार्मिक स्थलों में से एक है। यह सरोवर हिंदू धर्म के 5 पवित्र झीलों अर्थात मन सरोवर, पम्पा सरोवर, बिन्दु सरोवर, नारायण सरोवर और पुष्कर सरोवर का संयोजन है। यह झील सूखे की घटना से जुड़ी है इस सूखे को खत्म करने के लिए, भगवान विष्णु झील में नारायण के अवतार में प्रकट हुए। नारायण सरोवर के आसपास के मंदिरों के समूह को नारायण सरोवर मंदिर कहा जाता है।

इस स्थल के मुख्य मंदिर श्री त्रिकमरायजी,लक्ष्मीनारायण,गोवर्धननाथजी,द्वारकानाथ,आदिनारायण,रणछोड़रायजी और लक्ष्मीजी को समर्पित हैं। नवंबर और दिसंबर के दौरान जगह में आयोजित एक वार्षिक मेला भी एक बड़ा पर्यटक आकर्षण है।

और पढ़े : भारत के प्रमुख धार्मिक स्थल और इनकी यात्रा

पम्पा सरोवर, कर्नाटक – Pampa Sarovar, Karnataka In Hindi

पम्पा सरोवर, कर्नाटक - Pampa Sarovar, Karnataka

कर्नाटक में हम्पी के पास पंपा सरोवर, श्रीमद्भागवत पुराण में उल्लिखित भारत की पाँच पवित्र सरोवर झीलों में से एक है। पंपा सरोवर झील कमल के पुष्पों से भरी हुई है। पुराण के अनुसार पम्पा सरोवर वही झील है जहाँ शबरी भगवान राम के आगमन की प्रतीक्षा करती थी। और यह झील एक और पोराणिक घटना का स्थल है जहाँ पार्वती के एक रूप पंपला ने भगवान शिव की तपस्या की थी।

पुष्कर झील – Pushkar Lake In Hindi

पुष्कर झील - Pushkar Lake

पुष्कर झील राजस्थान के पुष्कर में अरावली पर्वतमाला के बीच स्थित है और 52 स्नान घाटों और 500 से अधिक मंदिरों से घिरी हुई है। पुष्कर झील झील को हिंदू धर्म के लोगों के लिए पवित्र झील के रूप में माना जाता है, जहां पर भारी संख्या में तीर्थ यात्री स्नान करने के लिए आते हैं। हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार यहाँ पाँच पवित्र झीलें हैं जिन्हें सामूहिक रूप से पंच-सरोवर कहा जाता है, जिनमें मानसरोवर, बिन्दु सरोवर, नारायण सरोवर, पंपा सरोवर और पुष्कर सरोवर के नाम शामिल हैं। पुष्कर झील भारत के एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो भारी संख्या में भारतीयों और विदेशी पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

और पढ़े :

Leave a Comment