यह हैं भारत 10 के प्रसिद्ध झरने जो प्रकृति के रोमांच से भर देंगे आपको

4.1/5 - (8 votes)

Famous Waterfalls In India In Hindi ; भारत एक ऐसा देश है जो प्रकृति के आकर्षणों से भरा हुआ है और इन्ही में से कुछ झरने भी शामिल है जिनकों देखने के लिए दूर-दूर से लोग यात्रा करते हैं। बता दें कि ऐसे खूबसूरत झरने भारत के लगभग हर राज्य में हैं जो अपनी खूबसूरती से पर्यटकों रोमांचित कर देते हैं।
झरने में उंचाई से जमीन पर गिरते हुए पानी को देखना आत्मा को एक सुकून देता है। यहाँ हम आपको भारत के 10 ऐसे सुंदर झरनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो प्रकृति के रोमांच से भरपूर हैं। इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

1. भारत के प्रमुख जलप्रपात जोग झरना – Jog Falls Famous Waterfalls In India In Hindi

भारत के प्रमुख जलप्रपात जोग झरना

जोग जलप्रपात भारत के कर्नाटक राज्य का एक बहुत ही आकर्षक झरना है जो शिमोगा और उत्तरा कन्नड़ जिलों की सीमा पर स्थित है। यह खूबसूरत झरना शरवती नदी पर बना हुआ जो मेघालय राज्य के 335 मीटर उंचे नोहकलिकाई जलप्रपात के बाद देश का दूसरा सबसे उंचा जलप्रपात है। आपको बता दें कि जोग फॉल की ऊंचाई 254 मीटर है और जोग फॉल को जेरसप्पा या जोगा फॉल के नाम से भी जाना जाता है। जोग जलप्रपात कर्नाटक के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक है। जोग फॉल पर पहुंच कर आप कम से कम एक दिन का समय बिता सकते हैं और इस अद्भुत झरने की यात्रा का पूरा मजा ले सकते हैं। जोग फॉल के नजदीक स्थित लिंगनमाकी बांध और तुंगा एनीकट बांध को देखने जाना आपकी यात्रा को खास बना सकता है।

और पढ़े: जोग जलप्रपात शिमोगा कर्नाटक 

2. भारत के खुबसूरत झरने दूधसागर झरना गोवा – Dudhsagar Waterfall Famous Waterfalls In India In Hindi

भारत के खुबसूरत झरने दूधसागर झरना गोवा

दूधसागर झरना भारत के गोवा में पणजी से लगभग 60 कि मी. की दूरी पर स्थित एक सुंदर झरना हैं। आपको बता दें कि यह झरना यहां के मोल्लेम नेशनल पार्क के अंदर स्थित हैं और इसके आसपास एक दम हरा भरा वातावरण है। दूधसागर झरना 310 मीटर (1017 फिट) की उंची पहाड़ी से नीचे गिरता हैं और जब इसका पानी ऊंचाई चट्टानों से होकर बहता है तो बिलकुल दूध की तरह सफेद दिखाई देता है। दूधसागर जलप्रपात मानसून के मौसम बहुत की आकर्षक दिखाई देता है और दूर-दूर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। दूधसागर झरने को भारत का चौथा सबसे ऊंचा जलप्रपात माना जाता हैं जबकि इसका नाम दुनिया के सौ सबसे उंचे झरनों की सूचि में शामिल है। दूधसागर झरने को फिल्म “चेन्नई एक्सप्रेस” में भी दिखाया गया हैं। इस झरने का पानी जब ऊंचाई से गिरता है तो ऐसा लगता है जैसे पहाड़ से दूध बह रहा है।

और पढ़े: दूधसागर जलप्रपात गोवा 

3. भारत के प्रमुख जलप्रपात भागसू फॉल्स – Bhagsu Falls Famous Waterfalls In India In Hindi

भारत के प्रमुख जलप्रपात भागसू फॉल्स

भागसू झरना धर्मशाला में सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है और उन पर्यटकों को आकर्षित करता है जो प्राकृतिक जगहों को पसंद करते हैं। भागसुनाग झरना मुख्य सड़क पर स्थित है जो मैकलोडगंज और धर्मशाला को जोड़ता है। बता दें कि भागसू झरना धौलाधार घाटी के आधार पर शुरू होता है, जिसे एक धार्मिक स्थल भी माना जाता है। नीचे गिरने से पहले यह झरना भागसू मंदिर से होकर भी गुजरता है। भागसू फाल्स मानसून के मौसम में बेहद खूबसूरत दिखाई देता है, जब यहां पानी 30 फीट की उंचाई से गिरता है तो यह बेहद सुंदर दिखाई देता है।

और पढ़े: हिमाचल प्रदेश के 10 सबसे खास पर्यटन स्थल 

4. भारत के प्रमुख जलप्रपात धुआंधार झरना – Dhuandhar Falls Famous Waterfalls In India In Hindi

भारत के प्रमुख जलप्रपात धुआंधार झरना

धुआंधार झरना मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से 20 किमी दूर स्थित है। आपको बता दें कि यह झरना नर्मदा नदी के पानी से बनता है। नर्मदा नदी संगमरमर की चट्टानों से होती बहती हुई 100 फुट नीचे की ओर झरने के रूप में गिरती है। यहां पर पानी इतनी तेजी के साथ गिरता है कि चारों तरफ सिर्फ धुआं उठता नजर आता है। इस झरने में पानी की फुहार घनी होकर धुएं का रूप ले लेती हैं। इसी वजह से इस जगह को धुआंधार फॉल्स कहा जाता है।

और पढ़े: भेड़ाघाट धुआंधार जबलपुर जानकारी 

5. भारत के सुन्दर झरने सतधारा झरना – Satdhara Falls Famous Waterfalls In India In Hindi

भारत के सुन्दर झरने सतधारा झरना

सतधारा फाल्स हिमाचल प्रदेश राज्य में चंबा घाटी में स्थित है, जो बर्फ से ढके पहाड़ों और ताज़े देवदार के पेड़ों के शानदार दृश्यों के साथ भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। सतधारा फाल्स प्रकृति के बेहद खूबसूरत प्रस्तुत करता है। बता दें कि इस झरने का नाम सतधारा झरना इसलिए रखा गया है क्योंकि इसका पानी सात खूबसूरत झरनों से एक साथ मिलता है। यह झरना समुद्र तल से 2036 मीटर की उंचाई पर स्थित है। यह जगह पर्यटकों को बेहद आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है और उन लोगों के लिए एक दम सही है जो भीड़-भाड़ वाली जिंदगी से दूर जाकर शांति भरा समय बिताना चाहते हैं। सतधारा फाल्स की सबसे खास बात यह है कि ये औषधीय गुणों अपने की भी काफी प्रसिद्ध है। ऐसा कहा जाता है कि इस झरने के पानी से नहाने से त्वचा के रोग ठीक हो जाते हैं।

और पढ़े: डलहौज़ी के सतधारा झरना घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

6. भारत में महत्वपूर्ण झरने जोगिनी वॉटरफॉल – Jogini Waterfall Famous Waterfalls In India In Hindi

भारत में महत्वपूर्ण झरने जोगिनी वॉटरफॉल

जोगिनी वॉटरफॉल मनाली की खूबसूरत घाटी में स्थित है, जो हलचल भरे शहर से लगभग 4 किलोमीटर और वशिष्ठ मंदिर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जोगिनी झरना एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जहां पर पानी 160 फीट की ऊंचाई से गिरता है। जोगिनी जलप्रपात जाने के लिए वशिष्ठ मंदिर से देवदार के पेड़ों और बागों के माध्यम से ट्रेक है। यह वॉटरफॉल प्रकृति प्रमियों और एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह है। मनोरम जोगिनी वॉटरफॉल को सबसे रोमांटिक स्थल कहा जाता है यह कपल्स को बेहद पसंद आता है।

और पढ़े: जोगिनी वॉटरफॉल घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल 

7. इंडिया के प्रसिद्ध झरने चित्रकोट जलप्रपात – Chitrakoot Waterfalls Famous Waterfalls In India In Hindi

इंडिया के प्रसिद्ध झरने चित्रकोट जलप्रपात

चित्रकोट भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित एक खूबसूरत और प्राकृतिक झरना है, जिसे नियाग्रा फॉल्‍स के नाम से भी जाना जाता है। जगदलपुर से 38 किलोमीटर दूर स्थित इस झरने में पानी लगभग 100 फीट की उंचाई से गिरता है और बारिश के मौसम में दौरान यह झरना 150 मीटर तक चौड़ा हो जाता है। विंध्याचल पर्वतमाला में स्थित यह झरना छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के बीच फैला है। वैसे तो साल भर इस झरने को देखने के लिए पर्यटक आते हैं लेकिन मानसून के मौसम के दौरान इस झरने को देखने पर्यटकों को भीड़ आती है।

और पढ़े: चित्रकोट जलप्रपात के बारे में पूरी जानकारी 

8. भारत में महत्वपूर्ण झरने सोउचीपारा फॉल्स – Soochipara Falls Famous Waterfalls In India In Hindi

भारत में महत्वपूर्ण झरने सोउचीपारा फॉल्स

सोउचीपारा फॉल्स वायनाड में स्थित तीन-स्तरीय झरना है जो पर्णपाती, सदाबहार और मोंटाने के जंगलों से घिरा हुआ है। आपको बता दें कि यह झरना भारत के सबसे बड़े झरनों में से एक है जिसमें पानी 200 मीटर की उंचाई से गिरता है और पर्यटकों को एक अदभुद दृश्य प्रदान करता है। इस झरने की सबसे रोमांचक बात यह है कि इस झरने से गिरने वाला पानी एक पूल कर निर्माण करता है जिसमें पर्यटक तैराकी कर सकते हैं और नहाने का मजा ले सकते हैं। सोओचीपारा झरने से गिरने वाला पानी बाद में केरला और तमिलनाडु की पहाड़ियों के बाद चूलिका नदी यानि चालीयार नदी में मिल जाता है। झरने के साथ विभिन्न वनस्पतियों और जीवों से भरे हुए इस क्षेत्र की यात्रा करना पर्यटकों के लिए बेहद खास साबित हो सकती है।

और पढ़े: केरल में घूमने की जगह की जानकारी 

9. भारत में महत्वपूर्ण झरने नोहसिंगिथियांग फॉल्स – Nohsngithiang Falls Famous Waterfalls In India In Hindi

भारत में महत्वपूर्ण झरने नोहसिंगिथियांग फॉल्स

नोहशंगथियांग फॉल्स चेरापूंजी से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित एक ऐसा झरना है जो भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। नोहसिंगिथियांग फॉल्स चेरापूंजी में एक प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। यह झरना मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के मव्समाई गांव में स्थित है, इसलिए इसे मवसई जलप्रपात भी कहा जाता है। नोहसिंगिथियांग फॉल्स में पानी 1033 फीट की ऊंचाई से गिरता है जो पर्यटकों को बेहद अदभुद दृश्य प्रस्तुत करता है। इस झरने को सात अलग-अलग भागों में विभाजित किया गया है जो इसे सेवन सिस्टर वाटरफॉल का प्रतीक बताते हैं। बता दें कि यह एक मौसमी झरना है जो केवल बारिश के मौसम में चूना पत्थर से ढकी पहाड़ियों के ऊपर आ जाता है। नोहसिंगिथियांग फॉल्स की सुंदरता सूर्यास्त के दौरान अपने चरम पर होती है जब सूर्य की किरणें उस पर एक बारहमासी इंद्रधनुष बनाते हैं।

और पढ़े: मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

10. भारत में महत्वपूर्ण झरने केम्पटी फॉल्स – Kempty Falls Famous Waterfalls In India In Hindi

भारत में महत्वपूर्ण झरने केम्प्टी फॉल्स

केम्पटी फॉल्स उत्तरखंड राज्य के मसूरी में स्थित है जिसमें पानी 40 फीट की ऊँचाई से जमीन पर गिरता है। केम्प्टी फॉल्स भारत में स्थित पानी का एक सुंदर झरना है उच्च पर्वतीय चट्टानों से घिरा हुआ है और समुद्र तल से लगभग 4500 फीट की ऊँचाई पर बसा है। केम्पटी झरना अपने मनोरम परिवेश और प्राकृतिक सुंदरता के कारण जॉन मेकिनन द्वारा पिकनिक स्थल के रूप में विकसित किया गया था। उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध झरनों में से एक केम्प्टी फॉल्स पहाड़ों से पानी गिरते ही एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। केम्प्टी फॉल्स भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। फॉल्स के तल पर बना तालाब पर्यटकों के लिए तैराकी और स्नान के लिए कार्य करता है। अगर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक बनाने की कोई अच्छी जगह तलाश रहें हैं तो केम्प्टी फॉल्स आपके लिए एक आदर्श जगह है।

और पढ़े: केम्पटी फॉल्स मसूरी घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल 

11. इंडिया के प्रमुख जलप्रपात भीमलत जलप्रपात – Bhimlat Falls Famous Waterfalls In India In Hindi

इंडिया के प्रमुख जलप्रपात भीमलत जलप्रपात

भीमलाट फॉल्स को रेगिस्तान की भूमि में नखलिस्तान कहा जा सकता है। भीमलाट फॉल्स बूंदी में स्थित है, जो राजधानी शहर से 472 किमी की दूरी पर है। भीमलत फॉल्स में पानी 60 मीटर की ऊँचाई से गिरता है, जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। भीमलाट फॉल्स राजस्थान का के प्रमुख आकर्षण है, जहाँ दिल्ली से वीकेंड के दौरान पिकनिक मनाने के लिए जा सकते हैं।

और पढ़े : भारत में गर्मियों में घूमने की 10 अच्छी जगह

इस आर्टिकल में भारत के प्रसिद्ध झरने को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

1 thought on “यह हैं भारत 10 के प्रसिद्ध झरने जो प्रकृति के रोमांच से भर देंगे आपको”

Leave a Comment