करनाल के 10 प्रमुख पर्यटक स्थल – Famous Tourist Places in Karnal in Hindi

2.8/5 - (5 votes)

Famous Tourist Places in Karnal in Hindi : करनाल भारत के हरियाणा राज्य में स्थित एक प्रमुख शहर है जिसे चावल के खेतों के लिए ‘राइस बाउल ऑफ इंडिया’ भी कहा जाता है। करनाल शहर यमुना नदी के तट पर वसा हुआ है, जो महाभारत काल के इतिहास को समेटे हुए है। पौराणिक कथायों के अनुसार इस शहर के नाम “कर्ण” के नाम पर रखा गया है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में स्थित, करनाल में पर्यटकों के आकर्षण सीमित हैं, लेकिन यह जगह हरियाण में एक छोटी यात्रा के लिए बिलकुल परफेक्ट जगह है। करनाल राज्य का प्रमुख पर्यटक स्थल होने के साथ साथ राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) और गेहूं अनुसंधान निदेशालय (DWR) जैसे अनुसंधान और विकास के कुछ विश्व स्तरीय संस्थानों का घर भी है। बात दे यह शहर अपने पर्यटक स्थल के साथ स्थानीय खाने के लिए भी काफी फेमस है जो पर्यटकों को करनाल की यात्रा करने पर मजबूर कर देते है।

तो इस आर्टिकल में हम “करनाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल” और करनाल की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को जानते है –

Table of Contents

करनाल का इतिहास – History of Karnal in Hindi

करनाल का इतिहास कई साल नही बल्कि युगों पुरानी माना जाता है जिसकी उत्त्पति महाभारत काल के दौरान हुई थी। किंवदंतीयों के अनुसार करनाल शहर की स्थापना हिंदू महाकाव्य महाभारत के सबसे प्रमुख पात्रों में से एक “कर्ण” ने की थी। अपनी बहादुरी, सम्मान और दान के अद्वितीय कार्यों के लिए प्रसिद्ध, शहर को दानवीर कर्ण ’के निवास के रूप में भी जाना जाता है।

जबकि आधुनिक काल की बता करें तो यह शहर मुगलों और अंग्रेजों के कई ऐतिहासिक युद्धों का एक स्थल रहा है। शहर के स्मारक, करनाल के समृद्ध इतिहास और संस्कृति के प्रमाण भी प्रस्तुत करते हैं।

करनाल में मनाये जाने वाले त्यौहार – Famous festivals of Karnal in Hindi

करनाल में मनाये जाने वाले त्यौहार – Famous festivals of Karnal in Hindi

बता दे करनाल प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के साथ साथ यहाँ मनाये जाने वाले त्यौहारो के लिए भी जाना जाता है जो करनाल पर्यटन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। करनाल में हरियाली तीज महोत्सव, नवरात्रि उत्सव, दशहरा, वसंत पंचमी और होली जैसे त्यौहारो को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है जिनमे स्थानीय लोगो के साथ साथ बड़ी संख्या में पर्यटक शामिल होते है।

करनाल में घूमने की जगहें – Best places to visit in Karnal in Hindi

कर्ण झील करनाल – Karna Lake Karnal in Hindi

कर्ण झील करनाल - Karna Lake Karnal in Hindi
Image Credit : Nayak

“कर्ण झील” करनाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Karnal in Hindi) में से एक है, जिसे पर्यटक और स्थानीय लोगो द्वारा पिकनिक स्पॉट के रूप में बेहद पसंद किया जाता है। इस झील का नाम महाभारत के नायक कर्ण के नाम पर रखा गया है, जिस कारण यह झील शहर के ऐतिहासिक और पोराणिक स्थलों में भी काफी महत्वपूर्ण स्थान रखती है। कर्ण झील में पर्यटकों के लिए नौका विहार तथा बच्चो के लिए झूले और अन्य सवारी भी है जो इसे परिवार के साथ घूमने के लिए करनाल की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाती है।

यह झील करनाल की एक ऐसी जगह है जहाँ आप प्राकृतिक सोन्द्र्यता के बीच टाइम भी स्पेंड कर सकते है और कुछ एक्टिविटीज भी एन्जॉय कर सकते है। इनके साथ साथ कर्ण लेक टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स में विभिन्न प्रकार की आवास सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं जहाँ पर्यटक अपनी करनाल की यात्रा में रुक भी सकते है।

बाबर की मस्जिद करनाल – Babur’s Masjid, Karnal in Hindi

1528 में मुगल बादशाह बाबर द्वारा निर्मित “बाबर की मस्जिद” करनाल के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल (Famous Historical Places of Karnal in hindi) में से एक है। बता से इस मस्जिद का निर्माण बाबर द्वारा इब्राहिम लोधी पर अपनी जीत को यादगार बनाने के लिए करवाया गया था। यह मस्जिद प्राचीन में बेहद खूबसूरत संरचना थी जिसके अन्दर एक बगीचा भी था लेकिन वर्तमान में यह एक खंडहर में परिवर्तित हो गयी। उसके बाबजूद भी यह मस्जिद पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह जगह वर्तमान में इतिहास प्रेमियों के घूमने और फोटो शूट के लिए करनाल की सबसे अच्छी जगहें (Best places to visit in Karnal in Hindi) में से एक मानी जाती है।

कलंदर शाह का मकबरा करनाल – Kalander Shahs tomb, Karnal in Hindi

कलंदर शाह का मकबरा करनाल - Kalander Shahs tomb, Karnal in Hindi
Image Credit : Nasim Ansari

दिल्ली के सम्राट, घियास-उद-दीन द्वारा निर्मित, कलंदर शाह का मकबरा एक शानदार सरंचना है, जिसे प्रसिद्ध मुस्लिम ऋषि बो-अली-कलंदर शाह की स्मृति में बनाया गया है। यह मकबरा मुस्लिम समुदाय के लोगो के लिए काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। लेकिन इस मकबरे की पवित्रता और खूबसूरती मुस्लिम लोगो के साथ साथ सभी धर्म के लोगो और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, जहाँ हर साल हजारों की संख्या में पर्यटकों की उपस्थिति दर्ज की जाती है।

संगमरमर से निर्मित यह एक शानदार सरंचना है जो एक सुंदर बगीचे से घिरा हुआ है इसके अलावा यहाँ फव्वारे,और आसपास एक मस्जिद भी बनाई गयी है जो इसके आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करती है। इन्ही आकर्षणों के कारण कलंदर शाह के मकबरे को करनाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Karnal in Hindi) के रूप में जाना जाता है।

और पढ़े : “मोरनी हिल्स” में घूमने की बेस्ट जगहें और ट्रिप से जुड़ी पूरी जानकारी 

 गुरुद्वारा मंजी साहिब करनाल – Gurudwara Manji Sahib, Karnal in Hindi

गुरुद्वारा मंजी साहिब करनाल - Gurudwara Manji Sahib, Karnal in Hindi
Image Credit : Partha Dutta

“गुरुद्वारा मंजी साहिब” करनाल के सबसे पवित्र और तीर्थ स्थान में से एक है। यह गुरुद्वारा एक धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह गुरुद्वारा सबसे पहले सिख गुरु “गुरु नानक देव” जी के साथ जुड़ा हुआ है। इसी कारण देश के बिभिन्न हिस्से से श्रद्धालु वाहगुरु का आशीर्वाद लेने के लिए इस गुरुद्वारे में आते हैं।

यह करनाल में सर्वश्रेष्ठ गुरुद्वारा के रूप में नही जाना जाता है और सभी सिख त्योहारों के दौरान अपने समारोहों के लिए प्रसिद्ध है। इसके अलावा यह गुरुद्वारा सभी धर्मों और पंथों के लोगों को भोजन और आश्रय प्रदान करता है। यदि आप भी अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ करनाल के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places in Karnal in Hindi) की यात्रा पर जाने वाले है तो आपको अपना कुछ समय निकालकर वाहगुरु का आशीर्वाद लेने के लिए गुरुद्वारा मंजी साहिब जरूर जाना चाहिये।

दुर्गा भवानी मंदिर, करनाल – Durga Bhavani temple, Karnal in Hindi

दुर्गा भवानी मंदिर, करनाल - Durga Bhavani temple, Karnal in Hindi
Image Credit : Sunil Saraf

दुर्गा भवानी मंदिर, करनाल के प्रसिद्ध मंदिर में से एक है। यह मंदिर देवी शक्ति के एक शक्तिशाली अवतार माता दुर्गा को समर्पित है जो स्थानीय लोगो के लिए प्रमुख आस्था केंद्र के रूप में कार्य करता है। यह मंदिर प्रतिदिन स्थानीय लोगो के साथ साथ नवरात्रि जैसी शुभ अवसरों पर राज्य के बिभिन्न हिस्सों से श्र्धालुयों को आकर्षित करता है। जबकि दशहरा को मंदिर परिसर बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसीलिए यदि आप सितंबर / अक्टूबर के दौरान करनाल घूमने जाने की योजना बना रहे है तो आपको इस मंदिर में आयोजित होने वाले नवरात्रि और दशहरा उत्सव में शामिल अवश्य होना चाहिए।

और पढ़े : भारत के 8 सबसे रहस्यमयी और डरावने किले जिनके बारे में जानकार में रोंगटे खड़े हो जायेंगे 

सीता माई मंदिर करनाल – Sita Mai temple Karnal in Hindi 

सीता माई मंदिर करनाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल और सबसे प्राचीन मंदिर में से एक है। बता दे माता सीता को समर्पित यह मंदिर पूरे भारत का एक मात्र मंदिर है, जिस वजह से देश के बिभिन्न कोनो से श्रद्धालु माता के दर्शन और उनका आश्रीबाद लेने के लिए आते है। नेपाली शैली में निर्मित मंदिर की वास्तुकला भी काफी आकर्षक है जो कला प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पोराणिक कथायों के अनुसार यह मंदिर ठीक उसी स्थान पर स्थित है, जहाँ माता सीता धरती माता की गोद में विलीन हुई थी।

मीरन साहब का मकबरा करनाल – Miran Sahib’s tomb Karnal in Hindi

“मीरन साहब का मकबरा” करनाल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक (Best places to visit in Karnal in Hindi) और प्रमुख जगह है। यह मकबरा रहस्यवादी संत “सैयद मोहम्मद या मीरन साहब” को समर्पित है जो अपनी अनूठी रचनाओं और परोपकार के लिए प्रसिद्ध थे। संत सैयद मोहम्मद जाति और धार्मिक भेदभाव के सभी मानदंडों को विरोध करते हुए हमेशा गरीबों और दलितों का सम्मान और मदद करते थे, जिस कारण आज सभी धर्म के लोगो द्वारा उनका बहुत आदर और सम्मान किया जाता है। कहा जाता है एक युद्ध में मारे जाने के बाद, मीरन साहब के शरीर को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में दफनाया गया, जबकि उनके सिर को इसे मकबरे में दफनाया गया था। इस मकबरे के अन्दर एक आश्चर्यजनक मस्जिद भी स्थित है जो वास्तव में देखने लायक है।

और पढ़े : हरियाणा के पानीपत जिले के इतिहास और आकर्षण स्थल की जानकारी

 करनाल छावनी चर्च – Karnal Cantonment Church Tower in Hindi

करनाल छावनी चर्च – Karnal Cantonment Church Tower in Hindi
Image Credit : Surin Mansukh

“करनाल छावनी चर्च टॉवर” पूर्व औपनिवेशिक शासन का एक अवशेष है जिसे  रोमन शैली में बनाया गया है। इस चार मंजिला टॉवर को कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है जिसके शीर्ष पर एक शानदार सजावटी क्रॉस है। पैंतीस मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह चर्च टॉवर करनाल के प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है।

यह चर्च फैमली के साथ घूमने या अपने कपल के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड करने के लिए करनाल की सबसे अच्छी जगहें (Best places to visit in Karnal in Hindi) में से एक है।

करनाल गोल्फ कोर्स – Karnal Golf Course in Hindi

यमुना नहर के तट पर स्थित “करनाल गोल्फ कोर्स” देश में सबसे प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय गोल्फ स्थलों में से एक है। औपनिवेशिक इतिहास में डूबा, करनाल ब्रिटिश शासकों के सबसे लोकप्रिय गोल्फ स्थानों में से एक था जो आज शहर का एक महत्वपूर्ण पर्यटक आकर्षण है। करनाल गोल्फ कोर्स एक एकड़ में फैला हुआ हैं, इसके एक तरफ करनाल झील यूर दूसरी तरफ से ओएसिस कॉम्प्लेक्स रिजॉर्ट है। यह गोल्फ कोर्स तनाव को कम करने और व्यस्त शहर के जीवन से ब्रेक पाने के लिए करनाल की सबसे अच्छी जगहें (Best places to visit in Karnal in Hindi) में से एक है।

अटल पार्क करनाल – Atal Park Karnal in Hindi

हरियाणा के करनाल शहर के सेक्टर 8 में स्थित अटल पार्क करनाल की सबसे खूबसूरत जगहें में से एक है। यह पार्क 55 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें इसमें एक ओपन-एयर जिम, लिली तालाब, कुछ फव्वारे और 4 एकड़ में फैली एक झील भी शामिल है। अटल पार्क पर्यटकों के साथ साथ करनाल के पिकनिक स्पॉट के रूप में भी प्रसिद्ध है क्योंकि पार्क की हरियाली और शांत वातावरण परिवार या दोस्तों के साथ पिकिनिक मनाने और कपल्स को यहाँ रोमांटिक समय व्यतीत करने के लिए आकर्षित करता है। इनके अलावा इस पार्क का उपयोग सुबह शाम टहलने के लिए भी किया जा सकता है। कुल मिलाकर आप जब आप यहाँ आयेंगे तो बच्चो से लेकर बुढो तक सभी आयु के वर्ग के लोगो को यहाँ देखेंगे।

अटल पार्क की टाइमिंग

  • सुबह 4.00 बजे से शाम 10.00 बजे तक

अटल पार्क की एंट्री फीस

  • फ्री

करनाल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Karnal in Hindi

करनाल घूमने जाने का सबसे अच्छा समय - Best time to visit Karnal in Hindi

अक्टूबर से मार्च के बीच सर्दियों के महीने करनाल की यात्रा के लिए सबसे अच्छे महीने हैं। इस समय करनाल का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है जो करनाल के प्रमुख पर्यटक स्थल की यात्रा के लिए परफेक्ट होता है। जबकि करनाल की यात्रा करने के लिए गर्मी का मौसम उचित नही होता है क्योंकि चिलचिलाती गर्मी असहनीय होती है और इस समय तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाता है, जो यात्रा करने के लिए बहुत असहज हो जाता है।

और पढ़े : द हार्ट ऑफ़ हरियाणा “रोहतक” के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस 

करनाल में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Karnal in Hindi

करनाल में रुकने के लिए होटल्स - Hotels in Karnal in Hindi

यदि आप अपनी करनाल के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस की ट्रिप में रुकने के लिए होटल्स को सर्च कर रहे है, तो हम आपको बता दे, करनाल में रुकने के लिए लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी टाइप की होटल्स अवेलेबल है, जिनका आप अपनी चॉइस और बजट के अनुसार से सिलेक्शन कर सकते है।

  • द रॉयल पैराडाइज (The Royal Paradise)
  • होटल लीला ग्रांडे (Hotel Leela Grande)
  • विवान होटल एंड रिसॉर्ट्स (The Vivaan Hotel & Resorts)
  • होटल नीलम (Hotel Neelam)

करनाल केसे पहुंचें – How to Reach Karnal in Hindi

करनाल की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे आप फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे में से किसी से भी ट्रेवल करके करनाल पहुंच सकते है।

तो आइये नीचे डिटेल में जानते है, हम फ्लाइट ट्रेन या सड़क मार्ग से करनाल केसे पहुचें –

करनाल फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Karnal by Flight in Hindi

करनाल फ्लाइट से केसे जायें – How to Reach Karnal by Flight in Hindi

यदि आपने करनाल घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें करनाल के लिए कोई सीधी फ्लाइट कनेक्टविटी नही है। करनाल का निकटतम एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली में है, जो करनाल से लगभग 138 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फ्लाइट से ट्रेवल करके दिल्ली एयरपोर्ट पहुचने के बाद वहाँ से आप ट्रेन बस,या टेक्सी से ट्रेवल करके करनाल जा सकते हैं।

करनाल ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Karnal by Train in Hindi

करनाल ट्रेन से केसे जायें – How to Reach Karnal by Train in Hindi

ट्रेन से ट्रेवल करके करनाल की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे करनाल में अपना रेलवे स्टेशन मौजूद है,जो नियमित ट्रेनों के माध्यम से हरियाणा और भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा है। इसीलिए ट्रेन से ट्रेवल करके करनाल आना आपके लिए बेस्ट विकल्प है। ट्रेन से ट्रेवल करके करनाल रेलवे स्टेशन पहुचने के बाद आप स्थानीय साधनों की मदद से अपने गंतव्य तक पहुच सकते है।

 सड़क मार्ग से करनाल केसे पहुचें – How to Reach Karnal by Raod in Hindi

सड़क मार्ग से करनाल केसे पहुचें – How to Reach Karnal by Raod in Hindi

करनाल राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है,करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर स्थित है, जो दिल्ली और अन्य प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ा है। इसलिए देश के किसी भी हिस्से से करनाल की यात्रा करना काफी आसान है।

बता दे करनाल के लिए दिल्ली समेत हरियाणा के कई प्रमुख शहरों से बसे भी संचालित की जाती है। बस के अलावा आप अपनी निजी कार या टेक्सी से भी करनाल की यात्रा कर सकते है।

करनाल में स्थानीय परिवहन – Local transport in Karnal in Hindi

करनाल में स्थानीय परिवहन - Local transport in Karnal in Hindi

करनाल के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की यात्रा के लिए टैक्सी कैब, रिक्शा, बस और किराए के वाहन स्थानीय वाहनों के रूप में उपलब्ध है। करनाल में घूमने के लिए आप पूरे दिन के लिए एक टेक्सी या एक कार किराये पर लेना भी अच्छा विकल्प होगा। टेक्सी या ऑटो पर सफ़र करने से पहले किराये और दूरी के बारे अवश्य जान लें क्योंकि अनजान जगह में टेक्सी चालक आपसे जाड्या किराया लेने का प्रयास कर सकते है।

और पढ़े : हरियाणा घूमने की जानकारी और 10 पर्यटन स्थलों की सैर

इस आर्टिकल में आपने करनाल के प्रमुख पर्यटक स्थल और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को डिटेल में जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

करनाल का मेप – Map of Karnal in Hindi

और पढ़े :

Featured Image Credit : Sunil Saraf

Leave a Comment