Others

भारत के इन 5 शहरों में नवरात्रि के दौरान ले सकते हैं गरबा और डांडिया नाइट का भरपूर मजा

5/5 - (1 vote)

Bharat Me Garba Aur Dandiya Night In Hindi, नवरात्रि भारत में नौ दिनों तक मनाया जाने वाला एक बहुत ही पवित्र त्यौहार है आपको बता दें कि इस ख़ास अवसर पर देवी को उनके सभी रूपों को मूर्ति के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है। बता दें कि नवरात्रि हर साल दो बार आता है जो एक बार चैत्र (मार्च) और फिर आश्विन (सितंबर-अक्टूबर) महीने में मनाया जाता है। आश्विन की नवरात्री को बहुत ही ज्यादा धूम-धाम से मनाया जाता है, इस दौरान हर जगह का वातावरण बदला हुआ होता है। इस 9 दिन के खास त्यौहार पर घरों और मंदिरों में देवी की मूर्ति रखने के बाद उन्हें विसर्जित करने जैसे प्रमुख अनुष्ठान शामिल होते हैं। यह त्योहार भारत के कुछ हिस्सों में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है और इस दौरान कई जगह पर डांडिया आयोजन भी होता है, जो इस पवित्र त्यौहार को और भी ज्यादा ख़ास बना देता है।  डांडिया रास नृत्य नवरात्री के त्योहार का एक प्रमुख आकर्षण है।

वैसे तो यह गुजरात राज्य एक प्रसिद्ध लोक नृत्य है लेकिन इसे भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों में खेला जाता है। नवरात्री के दौरान डंडिया का आयोजन माता की आरती के बाद किया जाता है जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे पारंपरिक परिधान नाचते नजर आते हैं। अगर आप भी डंडिया का मजा लेना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को जरुर पढ़ें, यहां हम आपको भारत की ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहें हैं जहां पर आप डांडिया नाइट्स का भरपूर मजा उठा सकते हैं।

तो आइये जानते हैं भारत के डांडिया खेले जाने वाले कुछ खास स्थानों के बारे में –

1. भारत में डंडिया खेलने की सबसे मशहूर शहर वडोदरा

Famous Dandiya Venue In India In Hindi, जब डांडिया और गरबा की बात होती है तो सबसे पहले गुजरात राज्य का नाम आता है। आपको बता दें कि डांडिया और गरबा यहां का लोक नृत्य है। अगर आप इस नवरात्री पर डांडिया का मजा लेना चाहते हैं तो आप वडोदरा की यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि यहां पर नवरात्री के समय शाम को आरती के बाद इस नृत्य का आयोजन होता है जिसमें पुरुष महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं। अगर इस नृत्य को देखने का मजा लेना चाहते हैं तो आप दर्शक बनकर भी जा सकते हैं। वडोदरा में स्थित नवलक्खी गरबा ग्राउंड में हर साल गरबा का आयोजन किया जाता है जिसमें आप कुछ एंट्री फीस देकर शामिल हो सकते हैं।

और पढ़े: यह हैं भारत की 5 लक्जरी ट्रेन जिनमें यात्रा करना आपको महाराजाओं के होने जैसा महसूस करवाएगा

2. भारत में गरबा के शानदार दृश्य देखने के लिए जरुर जाये अहमदाबाद

Famous Place In India For Garba Night In Hindi, अहमदाबाद गुजरात का एक प्रमुख शहर है जो गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए बेहद प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि यहां पर कई ऐसे शानदार स्थल है जहां पर आप डांडिया नाइट का हिस्सा बन सकते हैं। अहमदाबाद में नवरात्रि के दौरान हर रात एक खास उत्सव का आयोजन किया जाता है। यहां आपको डांडिया में शामिल होने के लिए कुछ पैसे एंट्री फीस के रूप में देने होते हैं, जिसमें आपको यहां डांस के लिए सभी सामान दिए जाते हैं। अगर आप डांडिया नाइट शानदार अनुभव लेना चाहते हैं तो आपको अहमदाबाद की यात्रा जरूर करना चाहिए अहमदाबाद में अमन अवकाश पार्टी प्लॉट, माही पार्टी प्लॉट जैसी जगह पर आप डांडिया का मजा ले सकते हैं।

और पढ़े: भारत की ऐसी खास जगह जहां मिलाता है फ्री में भरपेट स्वादिष्ट खाना

3. भारत के सपनो के शहर मुंबई में भी होता है डांडिया नाइट्स का जलवा

Best Place In India For Dadniya Night In Hindi, मुंबई भी भारत का एक ऐसा शहर जहां पर गणेश चतुर्थी के अलावा नवरात्रि का उत्सव भी बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बता दे कि यहां पर मुंबई में स्थित कई जगहों को इस त्यौहार के दौरान बहुत ही अच्छी तरह से सजाया जाता है। इसके अलावा डांडिया और गरबा यहां के आकर्षण को और भी ज्यादा बढ़ा देता है। अगर आप इस नृत्य का हिस्सा बनना चाहते हैं तो मुंबई आ कर डांडिया नाइट में शामिल हो सकते हैं। यहां की सबसे खास बात यह है कि यहां आप फिल्मी सितारों को भी देख सकते हैं। मुंबई में स्थित बोरीवली को गुजरातियों के लिए जाना जाता है। अगर आप डांडिया का मजा लेना चाहते हैं, तो नवरात्रि के खास त्योहार पर आप यहां के रंग-बिरंगे उत्सव में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि मुंबई में स्थित कुची ग्राउंड में आप डांडिया और गरबा के लिए जा सकते हैं।

और पढ़े: गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाए तो ये गलतियाँ ना करे वरना हो सकता है ब्रेकअप

4. इंडिया के फेमस बॉलीवुड के सितारों की डंडिया नाईट होती है बेंगलुरु में

Celebrity Garba Dance In India In Hindi, अगर आप दक्षिण भारत में रहते हैं और यहां डांडिया का मजा लेना चाहते हैं तो बता दे कि नवरात्रि के समय बेंगलुरु शहर में कई जगहों पर गरबा और डंडिया नाईट का आयोजन किया जाता है। नवरात्रि दौरान यहां कई लाइव कंसर्ट के लिए बॉलीवुड के सितारों और अन्य बड़े कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाता है, अगर आप बेंगलुरु में या इसके पास रहते हैं, तो यहां आयोजित होने वाले गरबा नाइट में शामिल हो सकते हैं।

और पढ़े: अगर बाइकिंग के शौकीन हैं तो भारत की इन रोड ट्रिप्स को कभी न करें मिस

5. नवरात्रि की गरबा नाइट्स में भारत की राजधानी दिल्ली को न भूले

Bharat Mein Navratri Celebration In Hindi, भारत की राजधानी दिल्ली में भी कई ऐसी जगह है जहां पर आप गरबा का पूरा मजा ले सकते हैं। बता दें कि कुछ सालों में दिल्ली में भी डांडिया और गरबा का काफी असर पड़ा है। यहां पर आपको नवरात्रि के दौरान कई जगहों पर इस पारंपरिक नृत्य को देखने का मौका मिल जाता है, जिसमें आसपास के लोग जी भर कर मजा लेते हैं। अगर आप दिल्ली के पास गुड़गांव हरियाणा जैसी जगह पर रहते हैं तो आप दिल्ली में आकर डांडिया का पूरा मजा ले सकते हैं। दिल्ली में एडवेंचर आईलैंड, किंगडम ऑफ ड्रीम्स, रोहिणी और पंडारा पार्क में नवरात्रि के दौरान गरबा का आयोजन किया जाता है, यहां आप एंट्री फीस देकर इस उत्सव में शामिल हो सकते हैं।

और पढ़े: दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में घूमने लायक 15 ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन जहा पर आपको जरुर जाना चाहिए

इस लेख में आपने भारत के ऐसे पांच 5 शहरों  के बारे में जाना है जहाँ आप गरबा और डांडिया को भरपूर एन्जॉय कर सकते है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago