Indian Destination

गार्डन बड़ा बाग जैसलमेर घूमने की जानकारी – Bada Bagh Jaisalmer Information In Hindi

5/5 - (1 vote)

Bada Bagh In Hindi, बड़ा बाग मुख्य रूप से रामगढ़ के रास्ते में, जैसलमेर के उत्तर में लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बाड़ा बाग, जिसका शाब्दिक अनुवाद ‘बिग गार्डन’ है। बड़ा बाग में एक विशाल बांध, एक टैंक और इसके आसपास सेनेटाफ का समूह है। इस स्थल पर एक राजसी बांध भी है जिसका निर्माण महाराजा जय सिंह जूनियर ने 16 वीं शताब्दी में अपने शासनकाल के दौरान करवाया था। इस स्थल पर मुख्य आकर्षण राजभवन हैं जो कि महाराजा जय सिंह के राजघराने के लिए बनाए गए थे। सेन्टोफ़्स का अंतिम निर्माण महाराजा जवाहर सिंह के लिए किया गया था और जो अधूरा है। शानदार सेनेटाफ जिसे स्थानीय रूप से छत्रियों के रूप में जाना जाता है, वह सुंदर वास्तुकला और जटिल नक्काशी के लिए देश भर के पर्यटकों के लिए  प्रमुख आकर्षण बने हुए है।

बड़ा बाग़ से कुछ दूरी पर स्थित विशाल पवन चक्कियां इस साइट की सुंदरता को और बढ़ाती हैं। बड़ा बाग में विभिन्न छत्रियों के अड्डे चौकोर या षट्कोणीय देखने को मिलते हैं। दिलचस्प बात यह है कि सलमान खान-ऐश्वर्या राय स्टार हम दिल दे चुके सनम में शादी का सीन असल में बडा बाग में शूट किया गया था। यदि आप इस खूबसूरत जगह के बारे और अहिक जानना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

1. बड़ा बाग़ की यात्रा के लिए टिप्स – Tips For Travel To Bada Bagh In Hindi

  • अगर आप बड़ा बाग़ कि यात्रा के लिए जा रहे तो आपको बता दे की रेगिस्तान के बीच में स्थित, बड़ा बाग़ में विशेष रूप से दोपहर में गर्मी हो सकती है इसीलिए पानी की बोतलें, टोपी और सनस्क्रीन अपने साथ जरूर ले कर चले।
  • बड़ा बाग़ की आराम दायक यात्रा के लिए सूती कपड़े और सुविधाजनक जूते पहनें।
  • यहाँ आप बडा बाग  की यात्रा के साथ खाबा किला, कुलधारा, अमर सागर झील, जैन मंदिर और आस-पास के अन्य स्थलों की यात्रा का प्लान भी कर सकते हैं।

और पढ़े: टोंक जिले में घूमने लायक पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी 

2. बड़ा बाग़ जैसलमेर में क्या क्या कर सकते है – Things To Do In Bada Bagh In Hindi

  • बड़ा बाग़ में आप चारों ओर जटिल नक्काशी और सुंदर वास्तुकला का अद्भुद दृश्य देखें सकते हैं।
  • यहाँ आप एक सुनहरी चमक में क्षेत्र को घेरता में घेरता हुआ शानदार सूर्यास्त देख सकते हैं।
  • बड़ा बाग़ में आप जैत सर टैंक और प्राचीन जैत बांध भी देख सकते है।
  • यदि आप फोटोग्राफी के प्रेमी हैं, तो यहाँ आप शाही संरचनाओं के कुछ सुन्दर चित्रों को क्लिक करने का यह एक शानदार अवसर है।
  • यहाँ आप अपनी देनिक परेशानियों को भूलकर शांत वातावरण में कुछ समय आराम कर सकते हैं।

3. गार्डन बड़ा बाग के बारे में कुछ रोचक तथ्य – Bada Bagh Interesting Facts In Hindi

  • बड़ा बाग का निर्माण महाराजा जय सिंह द्वितीय के उत्तराधिकारी लूणकरन द्वारा पूरा किया गया था।
  • सेन्टोफ़्स का अंतिम निर्माण महाराजा जवाहर सिंह के लिए किया गया था, जिसका निर्माण पूर्ण नही हो सका था ।
  • छत्रियों या सेनोटाफों के निर्माण की परंपरा को बंद करने का कारण यह था कि जवाहर सिंह के बेटे की मृत्यु के बाद इसे दुर्भाग्य माना जाने लगा था क्योंकि उनके पिता के सेनेटाफ के निर्माण के दौरान उनकि एक बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी।
  • इस इलाके में आम के खूबसूरत पेड़ देखने को मिलते हैं।
  • प्रत्येक सेनोटाफ पर नक्काशी उन शासकों के हितों और स्वाद को दर्शाती है जिनके लिए सेनेटाफ का निर्माण किया गया था।
  • जैत बांध 1200 फीट की लंबाई और 350 फीट की चौड़ाई के विशाल झेत्र में बना हुआ है।
  • यहाँ एक गोवर्धन स्तम्भ है जिसे टैंक और बांध की इमारत को चिह्नित करने के लिए बनाया गया था।

और पढ़े: चाँद बावड़ी आभानेरी के बारे में जानकारी 

4. जैसलमेर के बड़ा बाग़ के खुलने और बंद होने का समय – Bada Bagh Jaisalmer Timing In Hindi

अगर आप बड़ा बाग़ घूमने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे की बड़ा बाग़ प्रतिदिन सुबह 8 से 6 तक पर्यटकों के लिए खुला होता है। इस दौरान आप कभी भी यहाँ घूमने आ सकते है।

5. बड़ा बाग़ जैसलमेर का प्रवेश शुल्क – Bada Bagh Entry Fee In Hindi

अगर आप बड़ा बाग़ घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि बड़ा बाग़ में 50 रु प्रतिव्यक्ति भारतीय पर्यटकों और 100 रु प्रतिव्यक्ति विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।

अगर आपको बड़ा बाग़ घूमने के लिए एक गाइड के आवश्यकता है तो यहाँ एक छोटे शुल्क में गाइड उपलब्ध होते है। जिन्हें आप लगभग 100रु में हायर कर सकते है।

6. बड़ा बाग़ घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Bada Bagh In Hindi

यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जैसलमेर में बड़ा बाग़ घूमने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे अक्टूबर से मार्च बड़ा बाग़ घूमने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। जब आप सूरज की चमकदार किरणों और सर्दियों की ठंड का आनंद ले सकते हैं। जो आपकी यात्रा और अधिक रोमंचक बना देगी। इसलिए आप अपनी सर्दियों की छुट्टियों के लिए जैसलमेर और बड़ा बाग़ की यात्रा का प्लान कर सकते हैं।

और पढ़े: करौली के श्री महावीर जी मंदिर के दर्शन और इसके पर्यटन स्थल की जानकारी 

7. बड़ा बाग़ के आसपास में घूमने लायक पर्यटक और आकर्षण स्थल – Best Places To Visit Near Bada Bagh Jaisalmer In Hindi

अगर आप जैसलमेर में बड़ा बाग़ घूमने के लिए जा रहे है तो बड़ा बाग़  के आसपास भी अन्य प्रमुख पर्यटक स्थल भी है, जहा आप घूम सकते हैं। जिनके बारे हम आपको नीचे बताने जा रहे है –

8. गार्डन बड़ा बाग के आसपास में खाने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट – Best Restaurants Near Bada Bagh In Hindi

  • एवोर रेस्टोरेंट
  • बागेचा रेस्टोरेंट
  • स्वाड रेस्टोरेंट
  • रसोडा रेस्टोरेंट
  • सरोवर रेस्टोरेंट

और पढ़े: करौली जिले का इतिहास और आकर्षण स्थल की जानकारी

9. बड़ा बाग़ जैसलमेर कैसे पहुचे – How To Reach Bada Bagh Jaisalmer In Hindi

अगर आप बड़ा बाग़ की यात्रा का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे बड़ा बाग़ जैसलमेर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जहाँ आप फ्लाइट, ट्रेन और सड़क मार्ग में से किसी से भी ट्रेवल करके बड़ा बाग़ पहुँच सकते हैं।

9.1 फ्लाइट से बड़ा बाग़ कैसे पहुचे – How To Reach Bada Bagh By Flight In Hindi

यदि आप फ्लाइट से बड़ा बाग़ जाने का प्लान बना रहे है तो आपको बता दे कि जैसलमेर शहर का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जोधपुर हवाई अड्डा है। जो कि पूरे वर्ष कार्यात्मक है। यहाँ दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों से जोधपुर के लिए नियमित उड़ानें हैं। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आप बड़ा बाग़ जैसलमेर के लिए एक टैक्सी किराए पर ले सकते है जिसमें जैसलमेर पहुचने के लिए लगभग 4 घंटे लगेंगे।

9.2 ट्रेन से बड़ा बाग़ कैसे जाये – How To Reach Bada Bagh By Train In Hindi

बड़ा बाग़ का सबसे निकटम रेलवे स्टेशन जैसलमेर है जो भारत के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में से एक है इसीलिए भारत के किसी भी प्रमुख शहर से जैसलमेर के लिए ट्रेन ले सकते है और रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वहां से टैक्सी या कैब से बड़ा बाग़  पहुच सकते हैं।

9.3 कैसे जाये बड़ा बाग़ सड़क मार्ग से – How To Reach Bada Bagh By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा करके बड़ा बाग़ जाने का पलान बना रहे है तो बड़ा बाग़ पहुंचने का सबसे अच्छा जैसलमेर मार्ग है। जो राजस्थान के सभी प्रमुख शहरो से जुड़ा हुआ है, आप राजस्थान के किसी से भी प्रमुख शहर से बस, कार या टैक्सी से यात्रा करके बड़ी आसानी से बड़ा बाग़ जैसलमेर पहुच सकते है।

और पढ़े: पुष्कर झील घूमने की जानकारी और इसके आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

इस लेख में आपने बड़ा बाग़ जैसलमेर की यात्रा के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

10. बड़ा बाग़ जैसलमेर का नक्शा – Bada Bagh Jaisalmer Map

11. बड़ा बाग़ जैसलमेर की फोटो गैलरी – Bada Bagh Images

और पढ़े:

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago