Indian Destination

नारेली जैन टेम्पल अजमेर राजस्थान घूमने की जानकारी – Nareli Jain Temple Information In Hindi

4.5/5 - (2 votes)

Nareli Jain Temple In Hindi, अजमेर से लगभग 7 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित नारेली जैन मंदिर दिगंबर जैनों का एक पवित्र तीर्थ स्थल है। संगमरमर के पत्थर से बना नारेली जैन मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला और जटिल पत्थर की नक्काशी के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बना हुआ है जो पारंपरिक और समकालीन दोनों रूप प्रस्तुत करता है। यह मंदिर पूरी तरह से पत्थर से बना है और चारों ओर सुंदर आकार के बगीचों से सुसज्जित है।

यह स्थानीय लोगो के अनुसार इच्छाओं को पूरा करने और जीवन में समृद्धि लाने के लिए जाना जाता है। मुख्य मंदिर में पहली मंजिल पर गुरु आदिनाथ जी की 22 फीट ऊंची विशाल मूर्ति है, जिसमें ऊपर की पहाड़ियों पर अन्य तीर्थंकर के 24 लघु मंदिर हैं। ऊपर से देखने में शानदार और लुभावनी है। इसका निर्माण अरावली पर्वतमाला में आरके मार्बल्स के श्री अशोक पाटनी द्वारा किया गया है। नारेली जैन मंदिर वास्तुकला और शहर क्षेत्र से दूर पहाड़ियों की प्राकृतिक सुंदरता के शौकीन पर्यटकों के लिए यह राजस्थान के सबसे लुभावने जैन मंदिरों में से एक है। यदि इस मंदिर से जुडी अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. नारेली जैन मंदिर का प्रवेश शुल्क – Nareli Jain Temple Entry Fees In Hindi

Image Credit: Aditya Bhattacharya
  • नारेली जैन मंदिर में भारतीयों के लिए कोई प्रवेश शुल्क नही है।
  • यहाँ विदेशियों के लिए- प्रति व्यक्ति 10 रूपये प्रवेश शुल्क निर्धारित है।
  • इसके अलावा अगर आप अपने साथ डिजिटल कैमरा ले जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक अलग टिकट खरीदना होगा, जिसकी लागत 50 रूपये है।
  • वीडियो कैमरा साथ ले जाने के लिए आपको 100 रूपये शुल्क देना होगा।

2. अजमेर का नारेली जैन मंदिर में दर्शन का समय – Nareli Jain Temple Timing In Hindi

Image Credit: Kushal

अगर आप नारेली जैन मंदिर के यात्रा का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता दे कि मंदिर प्रतिदिन सुबह 6.00 बजे से शाम 8. 30 बजे तक तीर्थ यात्रियों के लिए खुला रहता है।

3. नारेली जैन टेम्पल में आप क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do At Nareli Jain Temple In Hindi

  • नारेली ज्ञानोदय दिगंबर जैन मंदिर में आप यहाँ की सुंदर वास्तुकला और जटिल पत्थर की नक्काशी को अपने कैमरे में कैद कर सकते है।
  • यहाँ आप सुबह 8. 30 पर सुबह की आरती या शाम को सूर्यास्त के 20 मिनट बाद शाम की आरती में शामिल हो सकते हैं।

और पढ़े: बीकानेर घूमने की जानकारी और टॉप 20 दर्शनीय स्थल 

4. नारेली जैन मंदिर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Nareli Jain Temple In Hindi

अगर आप नारेली जैन मंदिर की सुखद यात्रा करना चाहते हैं तो बता दें कि यहां का दौरा करने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च का समय माना जाता है। क्योंकि इस दौरान मौसम सुखद होता है, जो आपकी यात्रा रोमांचक बना देता है और आप आसानी से मंदिर में घूम सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां की यात्रा करना सही नहीं है क्योंकि इस दौरान यहां चिलचिलाती गर्मी पड़ती है जिसकी वजह से आपको यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

5. नारेली ज्ञानोदय दिगंबर जैन मंदिर के आसपास में घूमने लायक आकर्षण स्थल – Best Tourist Places Near Nareli Jain Temple In Hindi

राजस्थान का खूबसूरत शहर अजमेर विभिन्न पर्यटक और दर्शनीय स्थलों से भरा पड़ा हुआ हैं, यदि आप अजमेर की नारेली जैन मंदिर घूमने जाएं तो अजमेर के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घूमने जरूर जाएं जिनकी जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहा हैं।

5.1 आनासागर झील अजमेर

अजमेर में आनासागर एक लुभावनी और शानदार कृत्रिम झील है, जो भारत के राजस्थान राज्य में अजमेर शहर में स्थित है। आनासागर झील हर साल गर्मियों के मौसम में सूख जाती है। लेकिन सूर्यास्त के दौरान इसका नजारा देखने लायक होता हैं। झील के नजदीक बने कुछ मदिरों से भी झील का नजारा मंत्रमुग्ध करता है। यदि आप अजमेर की यात्रा पर हैं तो आना सागर झील घूमना कदापि न भूले और इस झील की सुंदरता का आनंद जरूर ले।

और पढ़े: आनासागर झील घूमने की जानकारी 

5.2  अजमेर शरीफ की मजार

अजमेर में बनी मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार भारत में न केवल मुसलमानों के लिए बल्कि हर धर्म के अनुयायियों के लिए एक पवित्र स्थान माना जाता हैं। मोईन-उद-दीन चिश्ती के अंतिम विश्राम स्थल के रूप में यह मकबरा इस्लाम के नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यो को जनता के बीच फैलाने में अहम योगदान दे चुका हैं। यहा आने वाले तीर्थ यात्रियों में एक अजीब तरह की आकर्षित सुगंध की लहर पूरे समय तक दौड़ती रहती हैं। जो पर्यटकों को आध्यात्मिकता के प्रति एक सहज और अपरिवर्तनीय आग्रह के साथ प्रेरित करती है। दरगाह शरीफ निस्संदेह राजस्थान का सबसे लौकप्रिय तीर्थस्थल है।

और पढ़े: अजमेर शरीफ दरगाह राजस्थान घूमने की पूरी जानकारी 

5.3 अढ़ाई दिन का झोपड़ा

अजमेर का अढ़ाई दिन का झोपड़ा एक मस्जिद है, जोकि कुतुब-उद-दीन-ऐबक द्वारा निर्मित करबायी गयी थी, जोकि दिल्ली के पहले सुल्तान थे। इस झोपड़े के बारे में एक अफवाह यह है भी हैं कि इस इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर साइट का निर्माण ढाई दिनों में किया गया था और यहीं इसका नाम पड़ा। हालाकि आज भी यहां के अधिकांश प्राचीन मंदिर खंडहरों में हैं। धनुषाकार स्क्रीन, बर्बाद मीनारों और अलग-अलग सुंदर स्तंभों के साथ यह यात्रा करने के लिए एक अद्भुत जगह है।

और पढ़े:  अढ़ाई दिन का झोपड़ा के बारे में रोचक जानकारी

5.4 अकबर का महल और संग्रहालय

Image Credit: Sumeet Parmar

अजमेर में घूमने लायक जगह अकबर का महल और संग्रहालय हैं। अकबर का यह महल 1500 ए. डी. में उस जगह पर निर्मित करबाया गया था जहां सम्राट अकबर के सैनिक अजमेर में रुके थे और यह अजमेर शहर के केंद्र में स्थित है। इस संग्रहालय में पुराने सैन्य हथियारों और उत्कृष्ट मूर्तियों को चित्रित किया गया हैं। अजमेर में बने इस संग्रहालय में राजपूत और मुगल शैली के जीवन और लड़ाई के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया हैं। महल मे काली जी की मूर्ती स्थापित हैं जोकि संगमरमर की बनी हुई हैं।

5.5 क्लॉक टावर

अजमेर में अलवर के चर्च रोड पर स्थित क्लॉक टॉवर प्राचीन राजपूत शासन काल का एक शाही मोहरा माना जाता है, जोकि अजमेर के निकट के इलाके का दृश्य प्रस्तुत करता है। यदि आप अजमेर जाएं तो क्लॉक टावर का नजारा भी जरूर देखे।

5.6 दुर्गाबाघ गार्डन

दुर्गाबाघ गार्डन अजमेर में दौलत बाग राजसी अना सागर झील के तट पर स्थित एक आकर्षक उद्यान है। इस गार्डन में शिमला की एक रमणीय पृष्ठभूमि (पिछला भाग) है  जिसे महाराजा मंगल सिंह द्वारा तैयार करवाया गया था। दौलत बाग के परिसर में बने गार्डन में संगमरमर का मंडप बगीचे का प्रमुख आकर्षण हैं। इसके अलावा गार्डन के सुंदर खिले हुए फूल, ऊंचे पेड़ हैं और शांत हवा मन को मोहित  कर देती हैं।

5.7 किशनगढ़ शहर

Image Credit: Dilshad Agwan

किशनगढ़ शहर को भारत के संगमरमर शहर के रूप में जाना जाता हैं। किशनगढ़ शहर न केवल एक पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता हैं बल्कि यह शहर कला और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। किशनगढ़ शहर यह नौ ग्रहों के मंदिर के साथ दुनिया में एकमात्र स्थान है। किशनगढ़ किला, खोदा गणेश जी मंदिर, फूल महल पैलेस और गोंडुलव झील शहर के कुछ प्रमुख आकर्षित स्थलों में से हैं।

5.8 सोनी जी की नसियां

अजमेर का दर्शनीय स्थल सोनी जी की नसियां जिसे लाल मंदिर के नाम से भी जाना जाता हैं। यह एक जैन मंदिर हैं, जो जैन धर्म के पहले तीर्थकर को समर्पित हैं। सोनी जी की नसियां मंदिर का मुख्य आकर्षण मुख्य कक्ष है जिसे स्वर्ण नगरी या सोने के शहर के नाम से भी जाना जाता हैं। इस मंदिर में सोने की लकड़ी की कई आकृतियां बनी हुई है जोकि जैन धर्म की कई आकृतियों को दर्शाती हैं। मंदिर में आने वाले पर्यटकों की लम्बी कतार लगी रहती हैं।

और पढ़े: सोनी जी की नसियां दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन की जानकारी 

5.9 तारागढ़ किला बूंदी

अजमेर में घूमने लायक जगहों में से एक तारागढ़ फोर्ट बूंदी का निर्माण वर्ष 1354 में किया गया था। तारागढ़ किला भारत के पर्यटक राज्य राजस्थान के अजमेर शहर में एक प्रभावशाली संरचनाओं में से एक है। बूंदी राज्य की स्थापना राव देव द्वारा की गई थी। बूंदी शहर अरावली पर्वतमाला के नाग पहाड़ी में स्थित एक आकर्षित शहर हैं और अपने मनोरम दृश्य के लिए दुनिया भर में जाना जाता हैं।

और पढ़े: अजमेर का मशहूर तारागढ़ किला घूमने की जानकारी

5.10 अब्दुल्ला खान का मकबरा

अजमेर का दर्शनीय स्थल अब्दुल्ला खान के मकबरे का निर्माण अब्दुल्ला खान के दो बेटों द्वारा किया गया था। यह एतिहासिक मकबरा अजमेर की भव्यता और अखंडता को ओर अधिक बढाता हैं। इस मकबरे के विपरीत ही अब्दुल खान की पत्नी की कब्र बनी हुई हैं।

5.11  पृथ्वीराज चौहान स्मारक

अजमेर में देखने लायक स्मारकों में पृथ्वीराज चौहान स्मारक बहुत लोकप्रिय हैं। अजमेर में तारागढ़ रोड पर स्थित पृथ्वीराज चौहान स्मारक एक निर्भय और वीर राजपूत राजा को समर्पित हैं। स्मारक के रूप में पृथ्वीराज चौहान की विशाल मूर्ती स्थापित हैं जिसमे वीर राजपूत राजा को काले घोड़े पर बैठे हुए दर्शाया गया हैं। इसके अलावा यह स्मारक एक पहाड़ी के ऊपर हैं, जहां से नीचे देखने पर घाटी का एक मनोरम दृश्य दिखाई देता हैं।

5.12 अकबरी मस्जिद अजमेर राजस्थान

Image Credit: Iqbal Ansari

अकबरी मस्जिद शाहजहानी गेट और बुलंद दरवाजा के बीच में एंडर कोटे रोड पर स्थित है। लाल सैंडस्टोन में निर्मित अकबरी मस्जिद को सफेद और हरे रंग के पत्थर से सजाया गया है। चार लम्बे लम्बे मीनारों ने प्रवेश द्वार को फ्लैंक किया और मस्जिद की सुंदरता को ओर अधिक बढ़ा दिया हैं।

5.13 मेयो कॉलेज संग्रहालय


मेयो कॉलेज संग्रहालय अजमेर के झलवर हाउस में स्थित है और मेयो कॉलेज संग्रहालय को श्री टी एन व्यास ने बनाया था।

5.14 साईं बाबा मंदिर

Image Credit: Hemant Shesh

अजमेर का दर्शनीय स्थल साईं बाबा मंदिर पर्यटकों और भक्तो को बड़ी संख्या में आकर्षित करता हैं। 5 बीघा क्षेत्र में फैला हुआ साईं बाबा मंदिर श्री सुरेश के लाल द्वारा निर्मित किया गया था। अजमेर के अजय नगर में स्थित मंदिर का उद्घाटन वर्ष 1999 में किया गया था।

5.15 अकबरी किला

अजमेर का आकर्षक स्थल अकबरी किला और संग्रहालय अजमेर के नए बाजार में संग्रहालय रोड पर स्थित है। किले और संग्रहालय में हड़ताली वास्तुकला का घमंड – मुगल और राजपुताना शैलियों का मिश्रण देखने को मिलता है। इस किला का निर्माण मुगल शासक सम्राट अशोक के द्वारा करबाया गया था। यह किला एक बार राजकुमार सलीम का निवास स्थान भी रह चुका हैं।

5.16 फोर्ट मसूदा

फोर्ट मसूदा अजमेर से 54 किलोमीटर की दूरी पर मसूदा में स्थित है। इस किले का निर्माण मूल रूप से 1595 ईस्वी के आसपास किया गया था लेकिन इस किले की हालत तेजी ख़राब हुई और यह जल्द ही एक खंडर के रूप में तब्दील हो गया। लेकिन बाद में इसे नर सिंहजी मर्तिया द्वारा बहाल और पुनर्निर्मित करने का काम किया किया गया। वर्तमान में किला शानदार अंदाज में खड़ा हुआ हैं और इसमें कई महल हैं। जैसे कांच-महल, बड़ा-महल, चंद्र-महल आदि।

5.17 सांभर झील

अजमेर की घूमने लायक जगहों में से सांभर झील अजमेर से लगभग 64 किलोमीटर दूरी पर स्थित एक खूबसूरत झील हैं। जोकि राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर स्थित है और भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील हैं। हालाकि इसे गुलाबी राजहंस और जलपक्षी पक्षियों की उपस्थिति के कारण रामसर साइट के रूप में भी नामित किया जा चुका हैं।

और पढ़े: माउंट आबू वनजीव अभ्यारण की जानकारी 

6. अजमेर की यात्रा में कहा रुके – Where To Stay In Ajmer In Hindi

अजमेर आने वाले पर्यटक यदि यहां होटल की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें कि अजमेर में लो-बजट से लेकर हाई बजट तक होटल उपलब्ध हैं, जिन्हें आप अपनी चॉइस और बजट के अनुसार चुन सकते हैं। तो आइयें हम आपको अजमेर की कुछ होटलो के नाम बताते हैं।

  • होटल एलएन कोर्टयार्ड
  • ब्राविया होटल अजमेर
  • रीगल होटल
  • मानसिंह पैलेस अजमेर
  • होटल साहिल

7. अजमेर में खाने के लिए क्या है खास – Ajmer Famous Food In Hindi

अजमेर आने वाला प्रत्येक टूरिस्ट यहां की प्रसिद्ध भोजन सामग्री का लुत्फ उठाना चाहेगा तो आइये हम आपको अजमेर के कुछ प्रसिद्ध फूड की जानकारी देते हैं। अजमेर में पसंद की जाने वाली प्रसिद्ध भोजन सामग्री में दाल बाटी चूरमा, घेवर, बाजरे की खिचड़ी, राजस्थानी पुलाव और गट्टे की सब्जी अधिक प्रसिद्ध हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध नॉन वेज आइटम जिन्हें लाल मास, चिकन / मटन करी, चिकन / मटन बिरयानी और सुला कबाब भी यहां मिल जाता हैं। शाम के समय के दौरान स्थानीय लोगों के लिए सबसे आम स्नैक कचौड़ी कढ़ी और सोहन हलवा अजमेर में प्रसिद्ध हैं। कबाब और तंदूरी नॉन वेज जैसे आइटम्स के लिए लोग दरगाह बाजार भी जाना पसंद करते हैं। इसके अलावा भी आपको अजमेर में विभिन्न प्रकार की भोजन सामग्री मिल जाएगी।

और पढ़े: दिलवाड़ा जैन मंदिर माउंट आबू की पूरी जानकारी 

8. नारेली जैन मंदिर अजमेर कैसे जाये – How To Reach Nareli Jain Temple Ajmer In Hindi

नारेली जैन मंदिर अजमेर शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अजमेर से सिर्फ 7  किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां से मंदिर तक जाने के लिए आप कैब / ऑटो कराए पर ले सकते हैं।

8.1 फ्लाइट से नारेली जैन मंदिर कैसे पहुंचे – How To Reach Nareli Jain Temple By Flight In Hindi

अजमेर शहर से लगभग 135 किलोमीटर दूरी जयपुर का सांगानेर हवाई अड्डा अजमेर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहर दिल्ली और  मुंबई जैसे शहरो से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। जब आप हवाई अड्डे पर पहुंच जाते हैं तो यहां से आप टैक्सी या बस से यात्रा करके नारेली जैन मंदिर अजमेर पहुच सकते हैं।

8.2 ट्रेन से नारेली जैन मंदिर कैसे जाये – How To Reach Nareli Jain Temple By Train In Hindi

यदि आपने नारेली जैन मंदिर अजमेर जाने के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया हैं, तो हम आपको बता दें कि अजमेर शहर का रेल्वे स्टेशन “अजमेर जंक्शन रेलवे स्टेशन” हैं। जोकि मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर और दिल्ली लाइन पर स्थित है। यह स्टेशन दिल्ली, मुंबई, जयपुर, इलाहाबाद, लखनऊ और कोलकाता जैसे भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ हैं।

8.3 कैसे पहुंचे नारेली जैन मंदिर बस से – How To Reach Nareli Jain Temple By Bus In Hindi

यदि आपने नारेली जैन मंदिर अजमेर जाने के लिए बस का चुनाव किया है तो हम आपको बता दें कि राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा दिल्ली, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर जैसे आस-पास के शहरों से अजमेर को जोड़ने के लिए डीलक्स और सेमी-डीलक्स बसें नियमित रूप से चलाता है। तो आप बहुत ही आसानी से बस के द्वारा नारेली जैन मंदिर अजमेर पहुंच जायेंगे।

और पढ़े: गार्डन बड़ा बाग जैसलमेर घूमने की जानकारी 

इस लेख में आपने नारेली जैन मंदिर  के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. नारेली जैन मंदिर अजमेर का नक्शा – Nareli Jain Temple Ajmer Map

10. नारेली जैन मंदिर की फोटो गैलरी – Nareli Jain Temple Images

और पढ़े:

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago