International Destination

सैन फ्रांसिस्को के पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी – Tourist Attractions In San Francisco Tourism In Hindi

Rate this post

San Francisco In Hindi, सैन फ्रांसिस्को कैलिफोर्निया का चौथा और संयुक्त राज्य अमेरिका का 12 वा सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला देश है। सैन फ्रांसिस्को में बहुत ही फेमस गोल्डन गेट ब्रिज है और इसी गोल्डन गेट ब्रिज के कारण सैन फ्रांसिस्को को गोल्डन सिटी भी कहा जाता है। यह खूबसूरत देश अपनी खाड़ी के लिए भी जाना जाता है इस खाड़ी का नाम सैन फ्रांसिस्को खाड़ी है।

गोल्डन गेट ब्रिज इस खाड़ी को चारों तरफ से घेरे हुए है। सैन फ्रांसिस्को में यहाँ के स्थानीय लोगो से ज्यादा पर्यटक यहाँ की कार का उपयोग करते है। यहाँ पर्यटकों को डिजनी संग्रहालय के साथ कला संग्रहालय और एक्सप्लोरटोरियम जैसे रोमांचक स्थान मिलेंगे जो आपकी यात्रा को बहुत यादगार बना देंगे। शाम के समय इस शानदार देश के विभिन्न शहरों की नाईट लाइफ को एन्जॉय करना भी एक अलग अनुभव प्रदान करने वाला है। यदि आप सैन फ्रांसिस्को के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

1. सैन फ्रांसिस्को का इतिहास – San Francisco History In Hindi

सैन फ्रांसिस्को के इतिहास की शुरुआत सन 1769 में स्पेनिशों के यहाँ आने से हुई थी। इसके बाद सन 1821 में फ्रांसिस्को से स्पेनिशो का शासन ख़त्म हो गया और फ्रांसिस्को मैक्सिको के साथ जुड़ गया। फिर सन 1835 में अमेरिकी लोगो के बसने से सैन फ्रांसिस्को का विस्तार हुआ। सन 1849 में सैन फ्रांसिस्को कैलिफोर्निया गोल्ड रश के साथ विकास के उच्च पद पर पहुंचा। सन 1859 में फ्रांसिस्कों ने चांदी की खोज की।

2. सैन फ्रांसिस्को की नाईटलाइफ – San Francisco Night Life In Hindi

सैन फ्रांसिस्को की नाईट लाइफ बहुत ही शानदार होती है जोकि सोमा में बहुत सारे मनोरंजक इलेक्ट्रॉनिक और हिप हॉप के साथ हर किसी को आनंदित करती है। सैन फ्रांसिस्को में कई क्लब और बार है जो नाईट लाइफ के लिए फेमस है। अमेरिका में क्लबों में शराब पीने और नाईट लाइफ का मजा लेने की उम्र 21 वर्ष है इसके लिए यहाँ बहुत सख्त कानून बनाया गया है।

और पढ़े: कनाडा में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी 

3. सैन फ्रांसिस्को की भाषा – San Francisco Language In Hindi

सैन फ्रांसिस्को की राष्ट्रीय भाषा अंग्रेजी है जोकि यहाँ की बोली जाने वाली भाषा भी है।

4. सैन फ्रांसिस्को की मुद्रा – San Francisco Currency In Hindi

सैन फ्रांसिस्को की मुद्रा अमेरिकी डॉलर है।

5. सैन फ्रांसिस्को का धर्म – San Francisco Religion In Hindi

सैन फ्रांसिस्को का धर्म क्रिश्चन और यहूदी है।

6. सैन फ्रांसिस्को के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Fact About Sain Francisco In Hindi

  • पहला इलेक्ट्रिक टीवी 1927 में फिलियो फार्न्सवर्थ द्वारा सैन फ्रांसिस्को में आविष्कार किया गया था।
  • सैन फ्रांसिस्को में संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर किए गए थे
  • सन 1906 में सैन फ्रांसिस्को में भूकंप आया था। जिसमे सैन फ्रांसिस्को को 90% नुकसान पहुंचा था।
  • सैन फ्रांसिस्को में हर साल फरवरी महीने में क्रॉनिकल वाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
  • सैन फ्रांसिस्को केवल सात मील चौड़ा सात मील लंबा है।
  • सैन फ्रांसिस्को में समलैंगिक कानून को भी अपनाया गया है।

और पढ़े: मेक्सिको टूरिज्म में घूमने लायक जगह की पूरी जानकारी 

7. सैन फ्रांसिस्को में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल – Best Places To Visit In San Francisco In Hindi

सैन फ्रांसिस्को बहुत खूबसूरत देश है और यहाँ आपको कई आकर्षित स्थान देखने को मिलेंगे। जिनकी यात्रा करना पर्यटकों के लिए बकाई दिलचस्प साबित होता हैं। आप जब यहाँ घूमने आयें तो इन स्थानों पर घूमना न भूले।

7.1 सैन फ्रांसिस्को पर्यटन में देखने वाली खूबसूरत जगह गोल्डन गेट ब्रिज – San Francisco Paryatan Me Dekhne Wali Khubsurat Jagah Golden Gate Bridge In Hindi

सैन फ्रांसिस्को में देखने वाली खूबसूरत जगहों में शामिल गोल्डन गेट ब्रिज एक आकर्षित स्थान हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सैन फ्रांसिस्को गोल्डन गेट ब्रिज दुनिया के सात अजूबों की सूची में भी शामिल हैं। अमेरिकन सिविल सोसाइटी ऑफ इंजीनियर्स संस्था ने इस सेतु को दुनिया के सात अजूबों के लिए चुना था जोकि वर्ष 1937 में पर्यटन के लिए खोला गया था।

7.2 सैन फ्रांसिस्को के पर्यटन स्थल अलकाट्राज़ द्वीप – San Francisco Ke Paryatan Sthal Alcatraz Island In Hindi

सैन फ्रांसिस्को के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में शामिल लकाट्राज़ द्वीप एक खूबसूरत स्थान हैं जोकि 1930 से 1960 के दौरान अपराधियों के लिए एक जेल के रूप में जाना जाता था। अलकाट्राज़ द्वीप को हॉलीवुड फिल्मो में बहुत अधिक फिल्माया जाता हैं। यह खूबसूरत द्वीप अलग-अलग प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों, गुलाब और जेरेनियम के लिए पर्यटकों के बीच लौकप्रिय है।

7.3 सैन फ्रांसिस्को में घूमने लायक जगह केबल कार सिस्टम – San Francisco Me Ghumne Layak Jagah Cable Car System In Hindi

सैन फ्रांसिस्को में केबल कार सिस्टम परिवहन का एक ऐतिहासिक तरीका है। जोकि पर्यटकों के लिए 19 वीं शताब्दी में स्थापित किया गया था। सैन फ्रांसिस्को में चलने वाली केबल कार व्यवस्था दुनिया की सबसे अद्भुत रोमांचित कर देने वाली व्यवस्था हैं। बता दें कि 23 में से केवल तीन (पॉवेल-मेसन, पॉवेल-हाइड और कैलिफोर्निया स्ट्रीट लाइन) मार्ग शेष हैं। सैन फ्रांसिस्को की यात्रा पर आने वाले पर्यटक केबल कार का उपयोग करते हैं।

7.4 सैन फ्रांसिस्को के दर्शनीय स्थल वॉल्ट डिज्नी परिवार संग्रहालय – San Francisco Ke Darshaniya Sthal Walt Disney Family Museum In Hindi

सैन फ्रांसिस्को के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में शामिल सैन फ्रांसिस्को वॉल्ट डिज्नी परिवार संग्रहालय हैं जोकि वॉल्ट डिज़नी के जीवन और विरासत से जुडी कहानियों को बताता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वॉल्ट के 248 पुरस्कारों को प्रदर्शित करता हैं, संग्रहालय में 10 स्थायी दीर्घाएँ हैं, सात बौने ऑस्कर ट्रॉफी इस संग्रहालय का प्रमुख आकर्षण हैं।

और पढ़े: नीदरलैंड घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल 

7.5 सैन फ्रांसिस्को टूरिज्म में घूमने की ऐतिहासिक जगह एशियाई कला संग्रहालय – San Francisco Tourism Me Ghumne Ki Aitihasik Jagah Asian Art Museum In Hindi

सैन फ्रांसिस्को का ऐतिहासिक स्थान एशियाई कला संग्रहालय (Asian Art Museum) पश्चिमी गोलार्ध में एशियाई कलाकृतियों का सबसे बड़ा संग्रह है जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। इसके प्रमुख आकर्षण में 6,000 वर्षों से पुराना संग्रहालय, समुराई कवच, 18,000 कलाकृतियाँ,पेंटिंग, मूर्तियां आदि शामिल हैं।

और पढ़े: स्विट्ज़रलैंड पर्यटन में घूमने लायक जगह की जानकारी 

7.6 सैन फ्रांसिस्को के फेमस टूरिस्ट प्लेस मछुआरों के घाट – San Francisco Ke Famous Tourist Place Fisherman’s Wharf In Hindi

सैन फ्रांसिस्को के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल मछुआरों का घाट भी एक दिलचस्प स्थान है। जोकि सहज ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है और यह पश्चिमी अमेरिका मैं स्थित है। यह पर्यटन स्थल कई प्रसिद्ध गतिविधियों के लिए जाना जाता है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तीन केवल लाइन मछुआरों के दो घाट को आपस में जोड़ती है। समुद्री तट के प्रमुख आकर्षणों में शामिल आकर्षण रेस्त्रां, संग्रहालय और स्मृति चिन्हों की दुकान आदि शामिल है।

7.7 सैन फ्रांसिस्को के आकर्षण स्थल गोल्डन गेट पार्क – San Francisco Ke Aakarshan Sthal Golden Gate Park In Hindi

गोल्डन गेट पार्क सैन फ्रांसिस्को के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल है और यह पार्क लगभग 1000 एकड़ से भी अधिक भूमि में फैला हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल्डन गेट पार्क न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क से भी बड़ा है। माना जाता है कि यह पार्क प्रत्येक वर्ष 13 मिलियन से अधिक पर्यटकों की मेजबानी करता है। गोल्डन गेट पार्क के प्रमुख आकर्षणों में खूबसूरत मूर्तियां, संग्रहालय पवन चक्की, बगीचे,  झील-झरने, प्राकृतिक सौंदर्य और कई दर्शनीय स्थल आदि शामिल है।

7.8 सैन फ्रांसिस्को टूरिज्म में देखने लायक जगह यूनियन स्क्वायर – San Francisco Tourism Mein Dekhne Layak Jagha Union Square In Hindi

सैन फ्रांसिस्को का प्रसिद्ध स्थान यूनियन स्क्वायर अपने खूबसूरत होटल, बार, रेस्टॉरेंट, अंतरराष्ट्रीय ब्रांडो और बुटीक के लिए प्रसिद्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुच्ची, बुलगारी और वीटॉन जैसे ब्रांड क्षेत्र के प्रमुख आकर्षण है। यूनियन स्क्वायर के नजदीक ऐतिहासिक इमारतें, नाइके, एप्पल के प्रमुख स्टोर और और विक्टोरिया सीक्रेट आदि शामिल है। सेंट फ्रांसिस स्कूल का प्रसिद्ध ऐतिहासिक और फ्रेंच क्वार्टर भी इसी स्थान पर आपको देखने के लिए मिल जाएगा।

7.9 सैन फ्रांसिस्को में घूमने की मशहूर जगह ट्विन चोटी – San Francisco Me Ghumne Ki Mashur Jagah Twin Peaks In Hindi

सैन फ्रांसिस्को में घूमने वाली जगह में शामिल ट्विन चोटी यहां का एक प्रमुख आकर्षक स्थान है जोकि अपनी दो खूबसूरत जुड़वाँ चोटियां यूरेका और नोए के लिए जाना जाता है। समुद्र तल से लगभग 282 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह चोटियां एक शानदार दृश्य का निर्माण करती है। इस स्थान को सैन फ्रांसिस्को में घूमने वाली सबसे अच्छी जगह में शामिल किया गया है जोकि शहर के कुछ शानदार दृश्य, दर्शनीय स्थानों, पेड़-पौधों और आकर्षित जानवरों को देखने के लिए जाना जाता है।

7.10 सैन फ्रांसिस्को के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कैलिफोर्निया विज्ञान संस्था – San Francisco Ke Prasidh Paryatan Sthal California Academy Of Sciences In Hindi

सैन फ्रांसिस्को में देखने वाली जगहों मे शामिल कैलिफ़ोर्निया विज्ञान संस्था एक प्रमुख आकर्षण केंद्र है। कैलिफ़ोर्निया विज्ञान संस्था में लगभग 26 मिलियन से भी अधिक वस्तुओं का संग्रह करके रखा गया है। कैलिफ़ोर्निया एकेडमी ऑफ साइंस मे 12 से अधिक प्रकार की वस्तुओं को संगठित किया गया है। यहां के प्रमुख आकर्षणों में मॉरीसन प्लेटेरियम, 23 मीटर व्यास का स्क्रीन और ओशेर रेनफॉरेस्ट आदि शामिल है। इसके अलावा यहां 40,000 से भी अधिक जानवरों के होने का दावा किया जाता है।

और पढ़े: पोलैंड को वो कौन से आकर्षण स्थल है जो पोलैंड टूरिज्म को इतना खुबसूरत बनाते है

8. सैन फ्रांसिस्को घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit San Francisco In Hindi

अगर आपने कैलिफोर्निया के इस शानदार देश को घूमने की योजना बनाई है तो हम आपको बता दे कि सितम्बर से नवम्बर के बीच का समय सबसे अच्छा होता है। जब यहाँ का मौसम ठंडा होता है और आपको भीड़ भी कम मिलेगी। गर्मियों के दिनों में बहुत ज्यादा भीड़ होती है।

9. सैन फ्रांसिस्को का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of San Francisco In Hindi

सैन फ्रांसिस्को घूमने के साथ-साथ आप सैन फ्रांसिस्को के फेमस फूड्स का स्वाद चखने का भी आनंद प्राप्त कीजिये। सैन फ्रांसिस्को के कुछ खास व्यंजन इस प्रकार है बरिटोस, ब्रेड बाउल में परोसा हुआ क्लैम चाउडर, गोल्डन गेट बेकरी के एग कस्टर्ड टार्ट्स इत्यादि। इनके साथ ही सैन फ्रांसिस्को में एक विशेष प्रकार की कॉफ़ी फेमस है जिसमे कॉफ़ी के साथ शराब का मिश्रण भी होता है।

10. सैन फ्रांसिस्को की यात्रा में कहाँ रुके – Where To Stay In San Francisco In Hindi

सैन फ्रांसिस्को बहुत ही खूबसूरत देश है और यहाँ हर साल दुनिया भर से पर्यटक घूमने आते है। पर्यटकों के लिए सैन फ्रांसिस्को के हर शहर में बहुत ही शानदार होटले उपलब्ध है जिनमे टूरिस्ट के ठहरने की अच्छी व्यवस्था की गई है। आप सैन फ्रांसिस्को घूमने तथा यहाँ के शानदार पर्यटन स्थल की यात्रा के बाद सैन फ्रांसिस्को में रुकना चाहते है तो हम आपको बता दे कि आपको सैन फ्रांसिस्को के विभिन्न शहरो में आसानी से हाई बजट से लेकर लो-बजट तक होटलें उपलब्ध है। जिन्हें आप अपनी चॉइस और बजट के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है।

  • पैनोरमिक बेव्यू पेंटहाउस होमस्टे (Panoramic Bayview Penthouse Homestay)
  • परफेक्टली लोकेटेड कास्ट्रो (Perfectly Located Castro)
  • ब्रिज व्यू हाउस (Bridge View House)
  • पार्कर गेस्ट हाउस (Parker Guest House)
  • गोल्डन गेट होटल (Golden Gate Hotel)

11. भारत से सैन फ्रांसिस्को कैसे पहुँचे – How To Reach San Francisco From India In Hindi

अगर आपने सैन फ्रांसिस्को जाने की योजना बनाई है तो हम आपको बता दे कि भारत से सैन फ्रांसिस्को जाने का एक मात्र रास्ता हवाई मार्ग का है। आप फ्लाइट के माध्यम से सैन फ्रांसिस्को आसानी से पहुँच सकते है। भारत के नई दिल्ली के आई जी आई एअरपोर्ट से सैन फ्रांसिस्को के लिए आसानी से फ्लाइट उपलब्ध है जोकि आपको सैन फ्रांसिस्को के इंटरनेशनल हवाई अड्डे (San Francisco International Airport) पर उतारेंगी। यह हवाई अड्डा सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।

12. भारतीयों के लिए सैन फ्रांसिस्को की वीजा नीति – San Francisco Visa Policy For Indians In Hindi

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जाने के लिए भारतीयों के पास वीजा होना बहुत जरुरी है। वीजा बनबाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जाता है और आप अपने नजदीकी दूतावास में जाकर भी वीजा के लिए आवेदन कर सकते है। इसके लिए आपके पास जरुरी दस्तावेज होना आवश्यक है जैसे कि आधार कार्ड, परिचय पत्र, पासपोर्ट साइज़ फोटो और इसके साथ ही वीजा का शुल्क। यह वीजा कुछ समय के लिए ही मान्य रहता है।

और पढ़े: 50 देशों में वीजा ऑन अराइवल प्राप्त कर सकते है भारतीय 

इस आर्टिकल में आपने सैन फ्रांसिस्को की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

13. सैन फ्रांसिस्को का नक्शा – San Francisco Map

14. सैन फ्रांसिस्को की फोटो गैलरी – San Francisco Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago