Indian Destination

राजस्थान के बारां जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी – Tourist Attraction Of Baran Rajasthan In Hindi

1.5/5 - (2 votes)

Best Places To Visit In Baran Tourism In Hindi : बारां राजस्थान का एक जिला है जो हाडोती प्रांत में स्थित है। आपको बता दें कि यह एक खूबसूरत शहर है जो पर्यटकों को अपने कई पर्यटन स्थलों से आकर्षित करता है। बारां सुरम्य पहाड़ियों और घाटियों की भूमि है, यहां की यात्रा के दौरान पर्यटक कई तरह के पुराने खंडहरों को देख सकते हैं। अपने प्राकृतिक दृश्यों के साथ यह शहर अपने राम- सीता मंदिरों और कई पिकनिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है।

अगर आप राजस्थान के बारां जिला घूमने की योजना बना रहे हैं या फिर इसके पर्यटन स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको बारां जिले के कुछ प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहें हैं –

1. बारां का इतिहास – Baran History In Hindi

Image Credit: Mukesh Choudhary

बारां के इतिहास की बात करें तो इसका इतिहास 14 वीं शताब्दी के समय का है जब सोलंकी राजपूतों ने इस क्षेत्र पर शासन किया था। वर्ष बाद साल 1949 में राजस्थान का पुनर्गठन होने पर बारां कोटा का प्रमुख-मंडल बन गया। साल 1991 में बारां को राजस्थान का जिला बना दिया गया था। बारां उन पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है जो लोग गैर-वाणिज्यिक पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। राम और सीता को समर्पित मंदिर और यहां स्थित ऐतिहासिक किले इसकी सुंदरता को बढाते हैं।

और पढ़े: टोंक जिले में घूमने लायक पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी

2. बारां जिले में घूमने लायक आकर्षक स्थल – Baran Rajasthan Ke Paryatan Sthal In Hindi

बारां जिला कई आकर्षक पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है। अगर आप बारां की यात्रा कर रहें हैं तो आपको नीचे दिए गए पर्यटन स्थलों की सैर जरुर करना चाहिए।

2.1 बारां जिले में घूमने की ऐतिहासिक जगह शाहाबाद किला – Shahabad Fort Baran Mein Ghumne Ki Atihasik Jagah In Hindi

Image Credit: Sudhanshu Gupta

शाहाबाद का किला राजस्थान के बारां जिले के शाहाबाद शहर में स्थित है, जो हाडोती क्षेत्र के सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक है। शाहाबाद का किला बारां से लगभग 80 किमी दूर है जिसका निर्माण 1521 में चौहान राजपूत मुक्तामणि देव द्वारा बनाया गया था। यह किला बारां जिले के प्रमुख आकर्षणों में से एक है जो यह घने जंगलों, मैदानों और कुंड कोह घाटी से घिरा हुआ है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो यह किला आपको इस किले की यात्रा जरुर करना चाहिए।

2.2 बारां के धार्मिक स्थल भांड देवरा मंदिर – Baran Ke Dharmik Sthal Bhand Devra Temple (Mini Khajuraho) In Hindi

भांड देवरा मंदिर (Bhand Devra Temple) राजस्थान राज्य में बारां से 40 किमी दूरी पर रामगढ़ पहाड़ी पर स्थित है। आपको बता दें कि यह मंदिर हिंदू धर्म के देवता भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर राजस्थान में बेहद लोकप्रिय है जिसे मिनी खजुराहो (Mini Khajuraho) के नाम से भी जाना जाता है। भांड देवरा मंदिर रामगढ की पहाड़ी पर एक तालाब के किनारे खूबसूरती के साथ खड़ा हुआ है, जिसके बारे में यह कहा जाता है कि इसका निर्माण उल्का द्वारा हुआ है। भांड देवरा मंदिर इतना भव्य और आकर्षक है कि यह अपनी सुंदरता से भारी संख्या में भक्तों को अपनी ओर खींचता है। अगर आप राजस्थान के बारां जिले की यात्रा करने जा रहें हैं तो आपको एक बार भांड देवरा मंदिर के दर्शन करने के लिए भी जरुर जाना चाहिए।

2.3 बारां जिले के पर्यटन स्थल शेरगढ़ किला – Baran Ke Paryatan Sthal Shergarh Kila In Hindi

शेरगढ़ किला बारां जिले से लगभग 65 किमी दूर स्थित है जो बारां के सबसे लोकप्रिय पर्यटक आकर्षणों में से एक है। आपको बता दें कि यह किला परवन नदी के किनारे बड़ी ही शान से खड़ा है और यहां पर विभिन्न राजवंशों शासन किया है। सुर वंश के राजा शेरशाह द्वारा कब्जा करने के बाद इसका नाम शेरगढ़ पड़ा, इससे पहले इस किले का नाम कोषवर्धन था। बता दें कि 790 ईस्वी का एक शिलालेख शेरगढ़ किले समृद्ध इतिहास को व्यक्त करता है। अगर आप एक इतिहास प्रेमी हैं तो आपको अपनी बारां यात्रा के दौरान इस शेरगढ़ किले को देखने के लिए जरुर जाना चाहिए।

और पढ़े: राजस्थान के शेरगढ़ किला धौलपुर घूमने की जानकारी

2.4 बारां जिले में देखने लायक जगह शाहाबाद शाही जामा मस्जिद – Baran Me Dekhne Layak Jagah Shahabad Shahi Jama Masjid In Hindi

Image Credit: Sudhanshu Gupta

बारां जिले में स्थित शाहाबाद शाही जामा मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट औरंगजेब शासनकाल के दौरान किया गया था। अगर आप इस मस्जिद की यात्रा करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यह मस्जिद बारां से लगभग 80 किमी दूर स्थित है। शाहाबाद शाही जामा मस्जिद वास्तुकला का एक अदभुद नमूना है जो हर साल भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। शाही जामा मस्जिद की सबसे रोचक बात यह है कि इसको दिल्ली की जामा मस्जिद के पैटर्न पर बनाया गया है। यह अपने जटिल ‘मेहराब’ और प्रभावशाली स्तंभों की वजह से प्रसिद्ध है।

2.5 बारां में घूमने वाली अच्छी जगह शेरगढ़ अभयारण्य – Baran Mein Ghumne Ki Achi Jagah Shergarh Sanctuary In Hindi

शेरगढ़ अभयारण्य बारां जिले से लगभग 65 किमी दूर शेरगढ़ गांव में स्थित है। अगर आप एक प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको शेरगढ़ अभयारण्य की यात्रा जरुर करना चाहिए। बता दें कि यह अभयारण्य कई वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध है इसके साथ ही यह पौधों की कई लुप्तप्राय प्रजातियों का घर है। पर्यटक शेरगढ़ अभयारण्य बाघ, स्लोथ भालू, तेंदुए और लेपर्ड आदि जंगली जानवरों को देख सकते हैं। शेरगढ़ अभयारण्य में आप कुछ शानदार फोटो भी क्लिक कर सकते हैं और यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुँचा जा सकता है। अगर आप राजस्थान के बारां जिले की यात्रा करने जा रहें हैं तो आपको शेरगढ़ अभयारण्य को अपनी सूचि में जरुर शामिल करना चाहिए।

2.6 बारां के दर्शनीय स्थल सीताबाड़ी – Sitabari Baran Ke Darshaniya Sthal In Hindi

Image Credit: Mohan

सीताबाड़ी एक प्रसिद्ध पूजा स्थल है जो बारां से 45 किमी दूर स्थित हैं। आपको बता दें कि इस पवित्र पूजा स्थल पर कई पर्यटक पिकनिक बनाने के लिए भी आते हैं। इस धार्मिक स्थल के बारे में कई लोगों का मानना है कि यहां पर भगवान राम और सीता के जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ था। सीताबाड़ी में कई कुंड स्थित हैं जिनमें वाल्मीकि कुंड, सीता कुंड, लक्ष्मण कुंड, सूर्य कुंड के नाम शामिल हैं। सीताबाड़ी में सीताबाड़ी मेले का आयोजन भी किया जाता है। अगर आप राजस्थान का बारां जिला घूमने के लिए जा रहें हैं तो आपको सीताबाड़ी की सैर जरुर करना चाहिए।

2.7 बारां जिले के पर्यटन स्थल तपस्वियों की बागी – Tapasviyo Ki Bagechi Baran Ke Paryatan Sthal In Hindi

Image Credit: Rajeev Ranjan

तपस्वियों की बागी बारां के पास शाहाबाद में स्थित एक सुंदर पिकनिक स्थल है जो पर्यटकों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करता है। अगर आप अपनी बारां यात्रा के दौरान किसी शांति वाली जगह की तलाश में हैं तो आपको इस जगह की यात्रा जरुर करना चाहिए। तपस्वियों की बागी पहले सुपारी की खेती के लिए एक केंद्र था, जिसके निशान आप यहां अभी भी देख सकते हैं। तपस्वियों की बागी का प्रमुख आकर्षण शिवलिंग की बड़ी मूर्ति है, जिसे देखने के लिए आपको जरुर जाना चाहिए।

2.8 बारां के धार्मिक स्थल काकुनी मंदिर परिसर – Kakuni Temple Complex Baran Ke Dharmik Sthal In Hindi

Image Credit: Mukesh Choudhary

काकुनी मंदिर परिसर बारां, काकुनी 85 किमी की दूरी पर परवन नदी के किनारे स्थित है जो जिसमें जैन वैष्णव देवताओं और भगवान शिव को समर्पित मंदिर हैं। आपको बता दें कि इनमें से कुछ मंदिर 8 वीं शताब्दी के समय के हैं। कोटा और झालावाड़ संग्रहालयों में काकुनी मंदिरों से कई मूर्तियों को संरक्षित किया गया है। इसके अलावा आप भीमगढ़ किले की यात्रा भी कर सकते हैं जिसका निर्माण राजा भीम देव द्वारा किया गया था।

और पढ़े: करौली जिले का इतिहास और आकर्षण स्थल की जानकारी 

2.9 बारां राजस्थान के आकर्षक स्थल सोरसन वन्यजीव अभयारण्य – Sorsan Wildlife Sanctuary Baran Ke Aakarshak Sthal In Hindi

सोरसन वन्यजीव अभयारण्य कोटा से 50 किमी की दूरी पर स्थित है जिसे सॉर्सन ग्रासलैंड के रूप में भी जाना जाता है। बता दें कि यह 41 वर्ग किमी में फैला एक पक्षी अभयारण्य है जिसमें कई वनस्पति, जल निकाय और पक्षी और जानवर देखें जा सकते हैं। सर्दियों का मौसम आते ही इस अभ्यारण्य में वॉरब्लर, फ्लाईकैचर, लार्क, स्टार्लिंग और रोजी पास्टर जैसे प्रवासी पक्षियों के झुंडों को देखा जा सकता है।

2.10 बारां पर्यटन में घूमने लायक जगह सुरज कुंड – Suraj Kund Baran Tourism Me Ghumne Ki Jagha In Hindi

Image Credit: Mustafa Ali

सुरज कुंड का नाम सूर्य देव के नाम पर रखा गया है। आपको बता दें कि इस जगह का अपना एक अलग धार्मिक महत्व है जिसकी वजह से भारी संख्या में पर्यटन यहां पर आते हैं। सूरज कुंड चारों तरफ से बरामदे से घिरा हुआ है। कुंड के एक कोने में, एक शिवलिंग स्थापित हैं जहां भक्त पूजा करते हैं। सुरज कुंड लोग अपने स्वर्गवासी संबंधियों की राख को भी विसर्जित करते हैं।

2.11 बारां के दर्शनीय स्थल ब्राह्मणी माता मंदिर – Brahmani Mataji Mandir Baran Ke Darshaniya Sthal In Hindi

Image Credit: Ashu Suman

सोरसन माताजी मंदिर सोरांसन गांव में बारां से 20 किमी की दूरी पर स्थित है। बता दें कि इस मंदिर को ब्राह्मणी माता मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। ब्राह्मणी माता मंदिर में भारी संख्या में भक्त आते हैं। यहां पर एक विशेष तेल का दीपक लगा हुआ है जिसको अखंड ज्योत कहते हैं। इस दीपक के बारे में यह कहा जाता है कि यह दीपक पूरे 400 वर्षों से निर्बाध रूप से जल रहा है। मंदिर परिसर में हर साल शिव रात्रि के खास मौके पर एक मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें पर्यटकों की काफी भीड़ होती है।

2.12 बारां जिले के मशहूर पर्यटन स्थल नाहरगढ़ फोर्ट – Nahargarh Fort Baran Ke Famous Paryatan Sthal In Hindi

नाहरगढ़ फोर्ट या किला बारां से लगभग 73 किमी की दूरी पर स्थित है। यह जिले का एक ऐतिहासिक और भावशाली स्थल है। इस किले का निर्माण लाल पत्थर से किया गया है जो मुगल वास्तुकला को प्रदर्शित करता है। नाहरगढ़ फोर्ट और इसके पास की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है। अगर आप बारां की यात्रा करने जा रहें हैं तो आपको नाहरगढ़ फोर्ट को देखने के लिए जरुर जाना चाहिए।

और पढ़े: नाहरगढ़ किले का इतिहास और घूमने की जानकारी

2.13 कन्या दाह बिलासगढ़ बारां में घूमने का एक ऐतिहासिक स्थल – Kanya Dah Bilas Garh Baran Ke Historical Place In Hindi

कन्या दाह बिलासगढ़ बारां शहर से 45 किमी दूर स्थित किशनगंज तहसील में है। यह क्षेत्र अच्छी तरह से विकसित था लेकिन मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर नष्ट कर दिया गया था। ऐसा कहा जाता है कि औरंगज़ेब, खासी साम्राज्य की राजकुमारी की ओर आकर्षित था। उसने अपने सैनिकों से राजकुमारी को अपने पास लाने के लिए आदेश दिया। राजकुमारी ने उसकी रानी बनने से बेहतर आत्महत्या करना समझा और इस स्थान पर अपने जीवन को खत्म कर लिया जिसे अब ‘कन्या दाह’ के नाम से जाना जाता है। राजकुमारी की आत्महत्या के बाद औरंगज़ेब की सेना ने बिलासगढ़ के पूरे शहर को नष्ट कर दिया।

2.14 बारां पर्यटन में देखने लायक जगह कापिल धारा – Kapil Dhara Baran Ke Paryatan Sthal In Hindi

कापिल धारा को अपने प्राकृतिक सौन्दय के लिए जाना जाता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको अपनी बारां यात्रा के दौरान कापिल धारा की सैर करने जरुर जाना चाहिए। कपिल धारा बारां से 50 किमी दूर स्थित है। यह प्रसिद्ध झरना और यहां एक गौमुख से बहने वाला पानी पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

2.15 बारां में घूमने की जगह गुगोर किला – Gugor Kila Baran Me Ghumne Ki Jagah In Hindi

Image Credit: Sunil Varma

गुगोर किला बारां से 65 किमी दूर स्थित छाबड़ा के पास स्थित एक भव्य किला और एक दर्शनीय पर्यटन स्थल है। अगर आप बारां की यात्रा कर रहें हैं तो आपको इस किले को देखने के लिए जरुर जाना चाहिए।

3. बारां पर्यटन घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Baran Tourism In Hindi

अगर आप राजस्थान के बारां जाने के बारे में विचार बना रहें हैं तो बता दें यहां जाने के लिए सर्दियों के महीनों के दौरान यानी अक्टूबर-फरवरी से सबसे अच्छा समय है क्योंकि इस दौरान मौसम दिन में काफी रहता है और रात सर्द होती हैं। बारां शुष्क जलवायु के साथ एक बहुत गर्म क्षेत्र में स्थित होने की वजह से गर्मियों के मौसम में यहां की यात्रा करना उचित नहीं है।

और पढ़े: चित्तौड़गढ़ जिला के आकर्षण स्थल और घूमने की जानकारी 

4. बारां कैसे जाये – How To Reach Baran In Hindi

बारां राजस्थान राज्य में स्थित है जहां आप सड़क, हवाई और रेल मार्ग से यात्रा कर सकते हैं और इसके पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के लिए टैक्सी या कार किराये पर ले सकते हैं।

4.1 सड़क मार्ग से बारां कैसे पहुंचें – How To Reach Baran By Road In Hindi

जयपुर, उदयपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, नाहरगढ़, और शाहाबाद सहित आसपास के स्थानों से बारां के लिए बसें आसानी से उपलब्ध हैं। कोई भी पर्यटक अपने बजट के हिसाब से एसी या नॉन एसी बसों से बारां पहुँच सकते हैं।

4.2 रेल द्वारा बारां तक कैसे पहुंचे – How To Reach Baran By Train In Hindi

अगर आप बारां ट्रेन की मदद से जाना चाहते हैं तो बता दें कि बारां रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख हिस्सों से नियमित ट्रेनों द्वारा जुड़ा हुआ है। इस रेलवे स्टेशन से भोपाल, जयपुर, जोधपुर और कोटा के लिए ट्रेनें नियमित रूप से उपलब्ध हैं। रेलवे स्टेशन बारां के केंद्र से लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित है। रेलवे स्टेशन से आप टैक्सी या बस की मदद से इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुँच सकते हैं।

4.3 फ्लाइट से बारां केसे पहुचें – How To Reach Baran By Air In Hindi

बारां का निकटतम हवाई अड्डा जयपुर में स्थित है जो यहां के करीब 250 किमी दूर है। यह हवाई अड्डा मुंबई और नई दिल्ली सहित प्रमुख भारतीय शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे से पर्यटक कैब किराए पर ले सकते हैं या सिटी सेंटर तक पहुंचने के लिए बस ले सकते हैं। नई दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यहां का निकटतम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

और पढ़े: सिटी पैलेस जयपुर के बारे में जानकारी 

इस लेख में आपने बारां जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

5. बारां राजस्थान का नक्शा – Baran Map

6. बारां की फोटो गैलरी – Baran Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago