Categories: Indian Destination

चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान गुजरात यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल

2.2/5 - (5 votes)

Champaner-Pavagadh Archaeological Park In Hindi : चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल एक खूबसूरत उद्यान हैं और पर्यटकों के बीच बहुत लौकप्रिय हैं। चंपानेर-पावागढ़ पुरातात्विक पार्क भारत के गुजरात राज्य के पंचमहल जिले में स्थित है। चंपानेर पावागढ़ पार्क का निर्माण गुजरात के सुल्तान महमूद बेगड़ा द्वारा चंपानेर या मुहम्मदाबाद शहर के निकट करबाया था। चंपानेर पावागढ़ पार्क ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुआ हैं। वर्ष 2004 में इस पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया जा चुका हैं।

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क गौरवशाली किले, मंदिरों, पर्वत और झीलों के साथ यूनेस्को की लिस्ट में शामिल भारत के 36 विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं। चंपानेर पावागढ़ की सबसे दिलचस्प बात यह है कि पावागढ़ की ऐतिहासिक पहाड़ी को हिमालय के एक हिस्से के रूप में जाना जाता हैं। माना जाता है कि यह स्थान रामायण महाकाव्य से सम्बंधित हैं। अगर आप चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. चंपानेर का इतिहास – Champaner History In Hindi

चंपानेर के इतिहास से पता चलता हैं कि 8 वीं शताब्दी में चावड़ा राजवंश के एक प्रमुख शासक राजा वनराज चावड़ा ने स्थापित किया और इस स्थान का नाम अपने दोस्त जनरल चंपा के नाम पर रख दिया। पावागढ़ किले का निर्माण 15 वीं शताब्दी के दौरान चंपानेर में खिची चौहान राजपूतों के द्वारा किया गया था।

2. चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क खुलने और बंद होने का समय – Champaner-Pavagadh Archaeological Park Timings In Hindi

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क सुबह 8 बजे से शाम के 5:30 तक यहाँ आने वाले पर्यटकों के लिए खुला रहता हैं।

और पढ़े: रानी की वाव घूमने की जानकारी और इसके आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थल 

3. चंपानेर पावागढ़ को यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में कब शामिल किया गया – Champaner Become World Heritage Site In Which Year In Hindi

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में वर्ष 2004 में शामिल किया गया था।

4. चंपानेर पावागढ़ से अहमदाबाद की दूरी – Champaner To Ahmedabad Distance In Hindi

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क से अहमदाबाद की दूरी लगभग 148 किलोमीटर हैं।

और पढ़े: अहमदाबाद शहर के आकर्षक स्थलों की जानकारी 

5. चंपानेर से पावागढ़ की दूरी – Champaner To Pavagadh Distance In Hindi

चंपानेर से पावागढ़ की दूरी लगभग 6 किलोमीटर हैं।

6. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान के आसपास में घूमने लायक पर्यटन स्थल – Tourist Attraction Near Champaner-Pavagadh Archaeological Park In Hindi

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क के आसपास घूमने वाली कई आकर्षित जगह मौजूद है जहां पर्यटक घूमने जा सकते हैं। यदि आप चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा पर आते हैं तो इसके नजदीकी पर्यटक स्थलों पर घूमने का अवसर न चूके। क्योंकि इसके निकट कई दर्शनीय, ऐतिहासिक और खूबसरत पर्यटन स्थल हैं।

6.1 कालिका माता मंदिर चंपानेर पावागढ़ – Kalika Mata Temple Champaner Pavagadh In Hindi

चंपानेर-पावागढ़ पुरातात्विक पार्क के दर्शनीय स्थलों में पार्क के निकट ही यहाँ का सबसे पुराना और सबसे प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर स्थित है। मंदिर तक पहुँचने के लिए सीढ़ियों का लम्बा सफ़र तय करना पड़ता हैं। क्योंकि यहाँ के जंगलो के बीच मंदिर बहुत ऊंचाई पर स्थित हैं। पर्यटक जैसे ही मंदिर में प्रवेश करते हैं उन्हें मंदिर के तीनो प्रमुख देवताओं के दर्शन प्राप्त होते हैं। सभी मूर्तियों के बीचों बीच कलिका माता की मूर्ती बाई ओर बहुचरमाता की मूर्ती और दाई ओर देवी काली का आकर्षण हैं।

6.2 चंपानेर पावागढ़ का किला – Fort Of Champaner Pavagadh In Hindi

चंपानेर पावागढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल यहाँ का किला पावागढ़ पहाड़ी के ऊपर स्थित है। यह आकर्षित और ऐतिहासिक किला पावागढ़ पहाड़ी के खूबसूरत नज़ारे को प्रस्तुत करता हैं। चंपानेर पावागढ़ के किले के अंदर कई धार्मिक संरचनाएं बनी हुई हैं। इसके अलावा यहाँ कुछ खंडर भी मौजूद हैं जोकि पर्यटकों द्वारा देखे जाते हैं।

6.3 चंपानेर पावागढ़ में खंडहर हिंदू मंदिर – Hindu Temples Champaner Pavagadh In Hindi

यहां के मौलिया पठार पर बहुत प्रसिद्ध लकुलीश मंदिर स्थित है। चंपानेर पावागढ़ में हिन्दू और जैन धर्म से सम्बंधित कई मंदिर निर्मित किए गए हैं जोकि शानदार वास्तुकला और डिजाइन के अनूठे उदहारण हैं।

6.4 चंपानेर पावागढ़ में जैन मंदिर – Jain Temple In Champaner Pavagadh In Hindi

चंपानेर पावागढ़ में जैन मंदिर भारत के गुजरात में जैन आबादी को बयां करते हुए नजर आते हैं। यहाँ के दर्शनीय जैन मंदिर का इतिहास 14वीं और 15वीं शताब्दी की ओर लेकर जाता हैं। इस समय के दौरान इन मंदिरों को पुनिर्मित किया गया था। अगर आप चंपानेर पावागढ़ की यात्रा पर आए हुए हैं तो इन आकर्षित जैन मंदिरों का भ्रमण अवश्य करे।

6.5 जामी मस्जिद चंपानेर पावागढ़ – Jami Masjid Champaner-Pavagadh In Hindi

चंपानेर के प्रमुख आकर्षण में शामिल जामी मस्जिद जिसे चंपानेर की जामा मस्जिद के नाम से भी जाना जाता हैं। यह मस्जिद 15 वीं शताब्दी के दौरान की मानी जाती हैं और पश्चिम भारत की सबसे बेहतरीन मस्जिदों में इसका नाम शुमार हैं। जामी मस्जिद दो मंजिला ईमारत है और इस्लामिक वास्तुकला के साथ हिन्दू धर्म से सम्बंधित वास्तुकला को भी मस्जिद में देखा जा सकता हैं। जामी मस्जिद का प्रवेश द्वार है दो विशाल अष्टकोणीय मीनारों से घिरा हुआ है और आधुनिक वास्तुकला की शैली से सुसज्जित हैं।

और पढ़े: दीव के मशहूर पर्यटन स्थल 

6.6 लकुलीश मंदिर चंपानेर-पावागढ़ – Lakulish Temple Champaner Pavagadh In Hindi

चंपानेर पावागढ़ का प्रसिद्ध लकुलीश मंदिर पावागढ़ की पहाड़ी पर स्थित एक खूबसूरत आकर्षण हैं। लकुलीश मंदिर के इतिहास से पता चलता हैं कि यह मंदिर 10 वीं शताब्दी का है। मंदिर का निर्माण लकुलीश द्वारा किया गया था जोकि पशुपति शैव धर्म सम्बंधित संस्थापक थे। लेकिन चंपानेर पावागढ़ का लकुलीश मंदिर अब दिनों दिन खंडर के रूप में तब्दील होता जा रहा हैं। मंदिर में स्थापित देवताओं में दक्षिणामूर्ति भगवान शिव, भगवान गणेश और गजंतक शिव की आकर्षित जटिल मूर्तियां स्थापित हैं।

6.7 लीला गुम्बद की मस्जिद चंपानेर-पावागढ़ – Lila Gumbaz Ki Masjid Champaner In Hindi

Image Credit: Tej Makadia

चंपानेर पावागढ़ के आकर्षण में शामिल लीला गुम्बद की मस्जिद एक ऊंचे चबूतरे पर स्थित है। गुम्बद के केंद्र में एक गुंबददार प्रवेश द्वार बना हुआ हैं जोकि दोनों किनारों पर दो अन्य पार्श्व मेहराब की उपस्थित दर्ज करता हैं। यह गुम्बद पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। चंपानेर पावागढ़ की यात्रा के दौरान आप इस खूबसूरत गुम्बद को देखने लिए जा सकते हैं।

6.8 नगीना मस्जिद और सिनोटाफ चंपानेर-पावागढ़ – Nagina Masjid And Cenotaph Champaner-Pavagadh In Hindi

चंपानेर पावागढ़ की खूबसूरत दो मंजिला नगीना मस्जिद दक्षिण में स्थित है। नगीना मस्जिद को गहना मस्जिद के नाम से भी जाना जाता हैं क्योंकि अपने नाम की व्याख्या अंग्रेजी के गहना शब्द के रूप की जाती हैं जोकि सफेद संगमरमर से बनी हैं। मस्जिद के निर्माण में जटिल रूप से डिजाइन की गई मीनारें भी हैं जोकि इसकी खूबसूरती को ओर अधिक निखार देते हैं। मुख्य प्रार्थना हॉल के साथ-साथ तीन प्रमुख बड़े गुंबदों को भी देखा जा सकता है।

6.9 केवड़ा मस्जिद चंपानेर-पावागढ़ – Kevada Mosque Champaner Pavagadh In Hindi

चंपानेर में देखने लायक स्थानो में केवड़ा मस्जिद पर्यटकों के बीच प्रमुख आकर्षण के रूप में जानी जाती हैं। केवड़ा मस्जिद का निर्माण प्राकृतिक रूप से हरियाली और खुले स्थानों के बीच किया गया था। माना जाता हैं कि ऐसा करना इस्लाम में आम बात नही हैं। मस्जिद का सबसे प्रमुख आकर्षण और दिलचस्प बात मकबरा और ग्लोब आकार की गुंबद है। माना जाता हैं कि यह मस्जिद 15 शताब्दी के दौरान निर्मित की गई थी।

और पढ़े: सूरत के दर्शनीय स्थल और जानकारी

7. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Champaner-Pavagadh Archaeological Park In Hindi

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि ठंडी के मौसम के दौरान इस क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करना सहज हो जाता हैं। यदि आप भी चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा का बिचार बना रहे हैं रहे तो सर्दियों का मौसम यात्रा के लिए आदर्श समाय साबित होगा।

8. चंपानेर में खाने के लिए स्थानीय भोजन – Local Food In Champaner In Hindi

चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान की यात्रा के दौरान हम गुजरात राज्य और इसके नजदीकी स्थानों का प्रसिद्ध भोजन भी चख सकते हैं, जोकि बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं। यहां कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन पर्यटकों की भूख मिटाने के लिए मिल जाएंगे। चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा के दौरान गुजराती थाली, इतालवी भोजन, भात (चावल), बाजरी नो रोटलो, थेपला / ढेबरा, खाखरा, मथिया और पोटेटो करी आदि शामिल हैं।

9. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान के आसपास में कहाँ रुके – Where To Stay Near Champaner-Pavagadh Archaeological Park In Hindi

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क और इसके पर्यटन स्थलों पर घूमने के बाद यदि आप इसके आसपास किसी होटल की तलाश में हैं। तो हम आपको बता दें कि चंपानेर पावागढ़ के आसपास कुछ ही दूरी पर कुछ होटल उपलब्ध हैं। जोकि लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक आपको मिल जाएंगे हैं।

  • होटल नीलकंठ इन
  • होटल सिटी इन
  • मैंगो होटल तंशा रीगल – वडोदरा
  • कम्फर्ट इन डोनिल
  • बरगद पैराडाइज रिजॉर्ट

और पढ़े: वडोदरा के पर्यटन स्थल

10. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान गुजरात कैसे जाये – How To Reach Champaner-Pavagadh Archaeological Park Gujarat In Hindi

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं। तो विस्तार से जाने है को हम चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क केसे जायें –

10.1 चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Champaner-Pavagadh Archaeological Park By Flight In Hindi

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क के लिए फ्लाइट से कोई डायरेक्ट कनेक्टिविटी नही हैं। चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क से लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वडोदरा एयरपोर्ट सबसे नजदीकी हवाई हैं। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आप यहाँ चलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क तक आसानी से पहुंच जाएंगे।

10.2 ट्रेन से चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान कैसे पहुंचे – How To Reach Champaner-Pavagadh Archaeological Park By Train In Hindi

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा के लिए यदि आपने रेलवे मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि चंपानेर पावागढ़ में एक छोटा रेलवे स्टेशन हैं लेकिन यह बड़े शहरों से अच्छी तरह से संपर्क में नही हैं। वडोदरा रेलवे स्टेशन जोकि लगभग 42 किलोमीटर की दूरी पर हैं देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं।

10.3 चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क कैसे पहुंचे बस से – How To Reach Champaner-Pavagadh Archaeological Park By Bus In Hindi

चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क जाने के लिए यदि आपने सड़क मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क सड़क मार्ग के माध्यम से आसपास के शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। इसलिए आप बस के माध्यम से भी चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क आसानी से पहुँच जाएंगे।

और पढ़े: सोमनाथ मंदिर का इतिहास और रोचक तथ्य 

इस लेख में आपने चंपानेर पावागढ़ पुरातत्व पार्क की यात्रा से जुड़ी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

11. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान गुजरात का नक्शा – Champaner-Pavagadh Archaeological Park Gujarat Map

12. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान की फोटो गैलरी – Champaner-Pavagadh Archaeological Park Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago