Indian Destination

समुद्र तटो के अलावा गोवा के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल – Top Places To Visit In Goa Other Than Beaches In Hindi

2.3/5 - (3 votes)

Top Places To Visit In Goa Other Than Beaches In Hindi: भारत का समुद्र तटीय राज्य गोवा किसी परिचय का मोहताज नही हैं जो अपने आकर्षणों से प्रतिबर्ष लाखो भारतीय और विदेशी पर्यटकों का आकर्षित करता है। जैसा की हम जानते है की गोवा अपने खूबसूरत समुद्र तटो के लिए विश्व प्रसिद्ध है लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होगे की गोवा में समुद्र तटो के अलावा भी एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है, जो अपने आकर्षण से हर साल कई हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करते है।

यदि आप सोचते है की गोवा में छुट्टियाँ मनाने के लिए समुद्र तटो से बढ़कर कुछ नही है तो आप गलत है। अब गोवा के बारे में अपना दृष्टिकोण बदलने का समय आ गया है क्योंकि भारत का यह खूबसूरत राज्य समुद्र तटो के अलावा भी प्राचीन मंदिरों, चर्चो, किलो, वाटरफाल्स, अभ्यारणों और कई अन्य दर्शनीय पर्यटक स्थलों से परिपूर्ण है जो गोवा के पर्यटन में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करते है। तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से हम समुद्र तटो के अलावा गोवा में घूमने की प्रमुख जगहों के बारे में जानते है-

Table of Contents

समुद्र तटो के अलावा गोवा में घूमने की जगहें : samudr Tato ke Alawa Goa me ghumne ki jaghen in Hindi :

 से कैथेड्रल – Se Cathedral In Hindi

Top Places To Visit In Goa Other Than Beaches In Hindi: ओल्ड गोवा में स्थित से कैथेड्रल गोवा के सबसे महत्वपूर्ण चर्चो में से एक है। बता दे यह चर्च सेंट कैथरीन को समर्पित है, जो गोवा और दमन के लैटिन रीट रोमन कैथोलिक आर्कडीओसी का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। इस कैथेड्रल का निर्माण पुर्तगालियों ने वर्ष 1950 में मुस्लिम सेना के साथ उनके युद्ध की जीत का जश्न मनाने के लिए किया था। सी कैथेड्रल वह जगह है जहाँ आप पुर्तगाली-मैनुअल वास्तुकला की भव्यता देख सकते हैं। अलेक्जेंड्रिया के कैथरीन को समर्पित, यह चर्च गोवा में सबसे अधिक देखी जाने वाली विश्व विरासत स्थलों में से एक है। 250 फीट ऊंचे इस चर्च की एक खासियत इसकी टावर बेल है जिसे गोल्डन बेल के नाम से भी जाना जाता है।

  • टाइमिंग : सुबह 7.00 बजे से शाम 6.30 बजे तक

और पढ़े : से कैथेड्रल चर्च  घूमने की पूरी जानकारी

बेसिलिका ऑफ बोम जीसस – Basilica of Bom Jesus In Hindi

बेसिलिका ऑफ बोम जीसस समुद्र तटो के अलावा घूमने के लिए गोवा की एक प्रमुख जगह है। सिलिका ऑफ बोम जीसस एक भव्य संरचना है जो चार शताब्दियों से गोवा के परिदृश्य को परिभाषित कर रहा है। चर्च वास्तुकला की पुर्तगाली शैली को प्रदर्शित करता है, जिसे कला प्रेमियों ने सबसे अद्भुद और आकर्षक संरचनायों में से एक माना है, जो वास्तव में देखने योग्य है। बता दे यह चर्च इतिहास में डूबा हुआ जिसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया गया है। इस चर्च का मुख्य आकर्षण सेंट फ्रांसिस ज़ेवियर की ममीकृत मूर्ति है, जिसे 10 वर्षों में एक बार सार्वजनिक रूप से देखने के लिए निकाला जाता है। बता दे 1594 में इस चर्च का निर्माण किया गया था जिसे 1605 में इसे संरक्षित किया गया। इस चर्च का निर्माण भारत में ईसाई धर्म की शुरुआत के साथ मेल खाता है।

टाइमिंग :

  • सुबह 9:00 से शाम 6:30 (सोमवार से शनिवार);
  • सुबह 10:30 से शाम 6:30 (रविवार)

और पढ़े : बेसिलिका ऑफ बोम जीसस चर्च की जानकारी

सेंट कैजेतन चर्च – Church of St. Cajetan In Hindi

1661 में थियेटिन क्रम के इतालवी तंतुओं द्वारा निर्मित, सेंट कैजेतन चर्च गोवा के सबसे प्रसिद्ध चर्चो में से एक है। यह चर्च लेडी ऑफ डिवाइन प्रोविडेंस को समर्पित है, इसीलिए इस चर्च को चर्च ऑफ डिवाइन प्रोविडेंस के रूप में भी कहा जाता है। गोवा में महत्वपूर्ण चर्चों में से एक, यह जगह बारोक शैली में नक्काशीदार श्रंगार के साथ-साथ कुरिंथियन वास्तुकला को दर्शाती है जो पर्यटकों और अनुयायियों के साथ साथ कला प्रेमियों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है।

  • टाइमिंग : सुबह 7.00 बजे से शाम 6.30 बजे तक

सेंट एलेक्स चर्च – St. Alex Church In Hindi

सेंट एलेक्स चर्च गोवा के सुंदर और प्राचीन चर्चो में से एक हैं। सफेद रंग से रंगा हुआ यह चर्च कैलंगुट के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मक्का में स्थित है। सेंट एलेक्स चर्च का निर्माण सन 1597 में कर्टोरिम के कम्युनिडेड की वित्तीय मदद से किया गया था। लेकिन बाद में सन 1647 में चर्च का पुनर्निर्माण किया गया और वर्तमान समय में सेंट एलेक्स चर्च की एक शानदार संरचना है जो समुद्र तटो के अलावा गोवा में घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है। गोवा के लोकप्रिय स्थलों में से सेंट एलेक्स चर्च वास्तुकला और डिज़ाइन में रूचि रखने वालो के लिए एक शानदार स्थान हैं जो अपनी वास्तुकला से प्रतिबर्ष कई हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है। इसके अलावा क्रिसमिस के अवसर पर सेंट एलेक्स चर्च का खूबसूरती से सजाया जाता है जिसका नाजरा देखते ही बनता हैं।

और पढ़े : सेंट एलेक्स चर्च  घूमने की पूरी जानकारी 

अगुआड़ा फोर्ट – Aguada Fort In Hindi In Hindi

Image credit: Prem Anand

Top Places To Visit In Goa Other Than Beaches In Hindi: अगुआड़ा फोर्ट समुद्र तटो के अलावा घूमने के लिए गोवा के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। बता दे यह किला अगुआड़ा बीच के नजदीक स्थित है जो अरब सागर के शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। यह किला गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। नार्थ गोवा में स्थित फोर्ट अगुआडा पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यदि आप गोवा में घूमने के लिए समुद्र तटो के अलावा अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों की तालश में हैं तो आपको अगुआड़ा फोर्ट की यात्रा अवश्य करनी चाहिये।

  • टाइमिंग : प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक

और पढ़े : अगुआड़ा किला गोवा घूमने की जानकारी 

रीस मैगोस फोर्ट – Reis Magos Fort In Hindi

Image credit: Akanksha Bhatt

एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित, रीस मैगोस फोर्ट एक खूबसूरत संरचना है जो लेटराइट की दीवारों और पुर्तगाली बुर्ज के साथ पूरी होती है। 460 साल पहले निर्मित, किले ने उस समय एक गढ़ के रूप में कार्य किया था जो वायसराय के लिए शाही निवास था। लेकिन वर्तमान में यह किला एक सांस्कृतिक केंद्र और पर्यटक स्थल के रूप में कार्य करता है जो उत्तरी गोवा में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा किला आसपास के क्षेत्रों के शानदार दृश्य प्रस्तुत भी करता है जो निश्चित रूप से समुद्र तटो के आलवा गोवा में घूमने के लिए एक बेस्ट विकल्प है।

  • टाइमिंग : सुबह 9.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक जबकि प्रत्येक सोमबार को किला पर्यटकों के घूमने के लिए बंद रहता है।

मोरमुगाओ फोर्ट  – Mormugao fort In Hindi

Image credit : Chandan Choudhary

samudr Tato ke Alawa Goa me ghumne ki jaghen in Hindi : जुरी नदी के मुहाने पर स्थित मोरमुगाओ फोर्ट बीचो के अलावा गोवा में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यदि आप गोवा के अतीत के बारे में अधिक जानने के लिए पुर्तगाली किले का पता लगाना चाहते हैं, तो निश्चित रूप से यह एक अच्छी जगह है। यह किला उस समय पुर्तगाली जहाजों पर नज़र रखने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान था और इसके साथ बहुत सारा इतिहास जुड़ा हुआ है।

चोपरा फोर्ट – Chapora Fort In Hindi

मापुसा से 10 किमी दूर स्थित चोपरा फोर्ट गोवा के सबसे प्रसिद्ध किलो में से एक है। चोपरा फोर्ट का निर्माण मुस्लिम शासक आदिल शाह द्वारा किया गया था और इस किले को शुरुआत में शाहपुरा के नाम से जाना जाता था। लेकिन बाद में इस किले को पुर्तगालियों द्वारा कब्जे में कर लिया गया था जिसके बाद से इस किले को चोपरा किले के नाम से जाना जाने लगा। जब से प्रसिद्ध ब्लॉकबस्टर फिल्म – दिल चाहता है की शूटिंग यहां की गई थी, तब से चपोरा किला गोवा में एक प्रसिद्ध स्थल बन गया है जो पर्यटकों और हनीमून कपल्स के घूमने के लिए काफी लोकप्रिय हो गया है। चोपरा फोर्ट की यात्रा में आप अपने पार्टनर के साथ समुद्र के मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्यों और सूर्यास्त के अद्भुद नजारों को महसूस कर सकते है।

फोर्ट तिरकोल – Terekhol Fort In Hindi

Image credit : Abhay Naik

फोर्ट तिरकोल गोवा के सबसे प्राचीन और संरक्षित किलों में से है फोर्ट तिरकोल को इसका नाम तिराकोल नदी से मिला है, जिस पर इसे बनाया गया है। किले ने अपने अतीत में कई लड़ाइयों और युद्धों को देखा है। वर्तमान में इस किले का हिस्सा एक विशेष विरासत होटल में बदल दिया गया है जो हनीमून मनाने वालों और कपल्स के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहाँ अक्सर कपल्स लक्जरी और शांति का आनंद लेने के लिए इस जगह का दौरा करते है।

डॉ सलीम अली पक्षी अभयारण्य – Dr. SalimALi Bird Sanctuary In Hindi

Top Places To Visit In Goa Other Than Beaches In Hindi : पणजी से 5 किलोमीटर की दूरी पर मंडोवी नदी के पास चोराओ द्वीप पर स्थित डॉ सलीम अली पक्षी अभयारण्य गोवा का एक पसंदीदा पक्षी अभयारण्य है जो बर्ड वाचिंग के लिए स्वर्ग के समान माना जाता है। इस अभयारण्य का नाम भारतीय पक्षी विज्ञानी डॉ सलीम अली के नाम पर रखा गया है। बता दे यह अभयारण्य भारत का सबसे छोटा अभ्यारण है जो 1.8 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कम क्षेत्र में विस्तारित होने के बाबजूद अभयारण्य में स्थानीय और प्रवासी दोनों पक्षियों की लगभग 400 से अधिक प्रजातियाँ पाई जाती है। समुद्र तटो के अलावा गोवा में घूमने की अन्य जगहों की तलाश करने वाले पर्यटकों के लिए डॉ सलीम अली पक्षी अभयारण्य एक बेस्ट जगह है जहाँ पर्यटक प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर डॉ सलीम अली पक्षी अभयारण्य में बर्ड वाचिंग का शानदार अनुभव प्राप्त कर सकते है।

टाइमिंग

  • सुबह 6.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक

एंट्री फीस

  • पर्यटकों के लिए : 20 रूपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चो के लिए : 10 रूपये

बोंडला वन्यजीव अभयारण्य – Bondla Wildlife Sanctuary In Hindi

बोंडला वन्यजीव अभ्यारण समुद्र तटो के अलावा घूमने के लिए गोवा के खूबसूरत और प्रमुख वन्यजीव अभ्यारणों में से एक है। गोयन वन्यजीव अभ्यारण में बोंडला वन्यजीव अभ्यारण सबसे छोटा हैं, जोकि 8 किलोमीटर वर्ग के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। पश्चिमी घाट की पहाड़ियों पर 3000 फिट की ऊंचाई पर स्थित हैं। प्रकृति प्रेमी और पिकनिक मनाने वालो के लिए यह एक आदर्श स्थान हैं। बोंडला वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आप विभिन्न प्रकार के जीव-जंतुओं को देखने का आनंद उठा सकते हैं।

यह अभ्यारण गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। गोवा आने वाले पर्यटक अक्सर अपनी फैमली, दोस्तों, परिजनों और अपने साथी के साथ बोंडला वाइल्डलाइफ सेंचुरी घूमने का आनंन्द भी ले सकते हैं।

टाइमिंग

  • सुबह 9:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक

एंट्री फीस

  • पर्यटकों के लिए : 5 रूपये प्रतिव्यक्ति
  • बच्चो के लिए : 2 रूपये प्रति

और पढ़े : बोंडला वन्यजीव अभयारण्य घूमने की जानकारी

नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य – Netravali Wildlife Sanctuary In Hindi

Image credit : Rakesh Nayak

samudr Tato ke Alawa Goa me ghumne ki jaghen in Hindi: दक्षिण गोवा के हल चल भरे समुद्र तटों और पार्टी हॉटस्पॉट से दूर नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य वन्य जीव और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। यह अभयारण्य वनस्पतियों और कई विदेशी वन्य जीवो के लिए आश्रय स्थल के रूप में कार्य करता है। यदि आप नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा करते है तो आप यहाँ कई वन्य जीव प्रजातियों को देख सकते है। साथ ही जगह बर्ड वॉचिंग के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। यहां तक ​​कि अभयारण्य की ओर जाने वाली सड़क भी प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण है। यदि आप प्राकृतिक सुन्दरता के मध्य समय बिताना पसंद करते हैं, तो अपनी गोवा की यात्रा में इस जगह पर जाने से न चूकें।

और पढ़े : नेत्रावली वन्यजीव अभयारण्य घूमने की जानकारी 

भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य – Bhagwan Mahaveer Wildlife Sanctuary In Hindi

Image credit: Roman_Goos

गोवा के प्रमुख पर्यटक और वन्य जीव स्थलों में से भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य गोवा-कर्नाटक सीमा पर स्थित है। भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य 240 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जो विभिन्न प्रकार की वन्य जीव प्रजातियों और पौधों का प्राकृतिक आवास है। इस अभयारण्य की यात्रा में याइंग गिलहरी और तेंदुए सहित बिभिन्न वन्यजीव प्रजातियों को देखा जा सकता है इसके अलावा अभ्यारण की प्राकृतिक सुन्दरता भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

इस अभयारण्य को 1969 में एक वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था और उससे पहले इसे मोलेम गेम अभयारण्य कहा जाता था। यह अभयारण्य गोवा के सबसे बड़े वन्यजीव अभ्यारण्य के रूप में जाना जाता है और प्रकृति प्रेमियों और हाइकर्स के बीच लोकप्रिय बना हुआ है। यदि आप समुद्र तटो को छोड़कर गोवा की अन्य जगहें घूमना चाहते है तो आपको भगवान महावीर वन्यजीव अभयारण्य को अपने पर्यटक स्थलों की सूची में सूचीबद्ध अवश्य करें।

और पढ़े : भगवान महावीर वन्यजीव अभ्यारण से जुड़ी पूरी जानकारी 

दूधसागर वाटरफाल्स – Dudhsagar Waterfalls in Hindi

Top Places To Visit In Goa Other Than Beaches In Hindi: दूधसागर जलप्रपात समुद्र तटो के आलवा गोवा में घूमने के लिए सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जो गोवा और कर्नाटक राज्य की सीमा पर मोल्लेम नेशनल पार्क के अंदर स्थित है। दूधसागर जलप्रपात के आसपास की भूमि हरे भरे जंगल से घिरी हुई हैं, जो पर्यटकों को काफी आकर्षित लगती हैं। दूधसागर जलप्रपात 310 मीटर (1017 फिट) की उंची पहाड़ी से नीचे गिरता हैं। जब इसका पानी ऊँची चट्टानों से बहते हुए नीचे आता हैं तो बिल्कुल दूध की तरह सफेद दिखता हैं जो वास्तव में देखने लायक है और इसी अद्भुद दृश्य को देखने के लिए खासकर मानसून के मौसम में पर्यटकों का जमाबडा लगा रहता है। यकीन मानिये इस मनमोहक स्थान पर आकर आपका दिल खुश हो जायेगा।

  • टाइमिंग : सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक
  • एंट्री फीस : 400 रूपये प्रति व्यक्ति

और पढ़े : दूधसागर जलप्रपात गोवा

 बामनूडो वाटरफाल – Bamanbudo Waterfalls in Hindi

आश्चर्यजनक दृश्यों के साथ बामनूडो झरना गोवा के सबसे प्रमुख झरनों में से एक है। बामनूडो समुद्र तटो के आलवा घूमने के लिए गोवा के सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है जो पर्यटकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। बता दे चुकी यह झरना सड़क के किनारे स्थित होते हैं, इसलिए इस झरने तक पहुंचने के लिए ट्रेक या हाइक की आवश्यकता नहीं होती है इसीलिए पर्यटक यहाँ आसानी से पहुच सकते है।

हरवेलम वाटर फाल्स – Harvalem Waterfalls in Hindi

Image credit : Johnson Ratnam

हरवेलम जलप्रपात अरवलम गुफाओं के पास स्थित एक गोवा का एक खूबसूरत पर्यटक स्थल है जो हरे-भरे जंगलों के भीतर बसा हुआ है। बता दे हरवेलम जलप्रपात कम ऊंचाई वाला झरना है जिसका पानी सिर्फ 50 मीटर की ऊंचाई से गिरता है, इसके बाबजूद भी इस जलप्रपात ने पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। यदि आप समुद्र तटो के अलावा घूमने के लिए गोवा की अन्य आकर्षक जगहों की तलाश में है तो आपको हरवेलम जलप्रपात की यात्रा अवश्य करनी चाहिये, जहाँ आप अपनी फैमली, कपल और फ्रेंड्स के साथ घूमने जा सकते है और मस्ती करते हुए आरामदायक समय व्यतीत कर सकते है।

शांतादुर्गा मंदिर – Shantadurga Temple In Hindi

Top Places To Visit In Goa Other Than Beaches In Hindi : साउथ गोवा में कावलेम में स्थित शांतादुर्गा मंदिर गोवा के प्रमुख आस्था केन्द्रों में से एक है जो शांतादुर्गा देवी को समर्पित है। स्थानीय श्रद्धालुयों के साथ साथ देश के बिभिन्न कोनो से बड़ी मात्रा में श्रद्धालु और पर्यटक देवी का आश्रीबाद लेने के मंदिर का दौरा करते है इससे मंदिर की लोकप्रियता का अनुमान लगाया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे शांतादुर्गा मंदिर को गोवा के सबसे अमीर मंदिरों में से एक के रूप में जाना जाता है जिसे 1713 से 1738 के दौरान बनाया गया था। मान्यता है कि देवी शांतिदुर्गा माता पार्वती का रूप है, जिन्होंने भगवान शिव और भगवान विष्णु के बीच मध्यस्थता की थी जब भयंकर युद्ध हुआ था।

और पढ़े : श्री शांतादुर्गा मंदिर की कहानी और जानकारी

तांबडी सुरला महादेव मंदिर – Tambdi Surla Temple In Hindi

Samudr Tato ke Alawa Goa me ghumne ki jaghen in Hindi: गोवा राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तांबडी सुरला मंदिर भगवान भोले नाथ का एक प्रसिद्ध मंदिर हैं। यह मंदिर अपनी अनूठी शैली के लिए प्रसिद्ध हैं जो गोवा में घूमने के लिए प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। 12वीं शताब्दी के दौरान निर्मित किया गया यह मंदिर कदंब यादव वंश की वास्तुकला शैली का एकमात्र स्मारक है। इस मंदिर के निर्माण काल के समय इस स्थान पर कदंब वश का शासन था। यदि आप इस मंदिर की वास्तुकला पर गौर करेंगे तो पाएंगे की इस मंदिर का निर्माण करने वाले कारीगिरों ने कितना दर्द सहा होगा। तांबडी सुरला मंदिर पर भगवान भोले नाथ के दर्शन करने के लिए भक्तो की लम्बी कतार लगी रहती हैं, विशेष कर शिवरात्रि का त्यौहार यहां बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता हैं।

और पढ़े : तांबडी सुरला महादेव मंदिर का इतिहास और घूमने की पूरी जानकारी 

पिस्सू बाजार – Flea market In Hindi

पिस्सू बाजार गोवा के खूबसूरत बाजारों में से एक हैं और यह साप्ताहिक रूप से लगता हैं। बाजार में आने वाले पर्यटकों को हैंडीक्राफ्ट, फुटवियर, वॉल हैंगिंग, मसाले झूला और बेहतरीन कपड़ो का कलेक्शन भी यहा मिल जाएगा और यहाँ स्थानीय लोगो के साथ साथ बड़ी संख्या में पर्यटकों को देखा जा सकता है। आप बाजार में मोल-भाव कर सकते हैं और उचित मूल्य पर खरीदारी कर सकते हैं। अंजुना बीच के नजदीक होने की वजह से यह बाजार बहुत अधिक फेमस हैं। अंजुना बीच पर आने वाले पर्यटक पिस्सू बाजार घूमने जरूर आते हैं। अंजुना बीच पिस्सू बाजार गोवा के सबसे बड़े पिस्सू बाजारों में से एक है, जो यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एकदम सही है बुधवार के दिन (Wednesday Flea Market) पिस्सू बाजार सुबह 8:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक लगता हैं।

नेवल एविएशन म्यूजियम – Naval Aviation Museum Goa In Hindi

Image credit: Hyder Ali

Top Places To Visit In Goa Other Than Beaches In Hindi: नौसेना उड्डयन संग्रहालय वास्को डी गामा से 6 किलोमीटर की दूरी पर बोगमालो में स्थित एक सैन्य संग्रहालय हैं जो समुद्र तटो के अलावा घूमने के लिए गोवा का एक आकर्षक स्थल है। नेवल एविएशन म्यूजियम कुछ ऐसे संग्रहालयों में से एक हैं, जोकि भारतीय वायु सेना के विकास को प्रदर्शित करते हैं। नौसेना उड्डयन संग्रहालय को दो भागो में विभाजित किया गया हैं। इसमें से एक बाहरी प्रदर्शनी है और एक दो मंजिला इनडोर गैलरी है। जबकि संग्रहालय की बाहरी गैलरी में एक बहुत बड़ा पार्क हैं, जिसमे घूमते हुए आप नौसेना के डिकम्प्रेशन वाले विमान देख सकते हैं, जिनमे से कुछ 1940 के दशक के पहले के हैं। नेवल एविएशन म्यूजियम गोवा की एक ऐसी जगह है जो बड़ी संख्या में पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों को अपनी और आकर्षित करता है।

और पढ़े : नेवल एविएशन म्यूजियम गोवा की घूमने की जानकारी

गोवा स्टेट म्यूजियम – Goa State Museum In Hindi

Image credit : Mehboob kadri

गोवा स्टेट म्यूजियम गोवा राज्य की राजधानी पणजी में आदिल शाह के महल (पुराने सचिवालय) में स्थित है। बता दे गोवा स्टेट म्यूजियम की स्थापना सन 1977 में की गयी थी जिसे राज्य पुरातत्व संग्रहालय के नाम से भी जाना जाता हैं। गोवा स्टेट म्यूजियम में प्राचीन समय के इतिहास, कलाकृति, पुरातत्व, शिल्प और भूविज्ञान सहित अन्य विभाग शामिल हैं। बता दे इस संग्रहालय में 2008 तक की लकड़ी की वस्तुए, पत्थर की मूर्तिया, चित्रों, पांडुलिपियों, नक्काशी, दुर्लभ सिक्के और मानव-संबंधी वस्तुएं सहित लगभग 8000 कलाकृतियों मौजूद थी, जिन्हें आप अपनी गोवा स्टेट म्यूजियम की यात्रा दौरान देख सकते है।

  • टाइमिंग : सुबह 9:30 बजे से शाम के 5:30

और पढ़े : गोवा स्टेट म्यूजियम की जानकारी और रोचक तथ्य

लोटोलिम – Loutolim In Hindi

समुद्र तटो के अलावा गोवा में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक लोटोलिम दक्षिण गोवा का एक खूबसूरत गांव है जो पर्यटकों के लिए ऐतिहासिक आश्चर्यों से भरा हुआ है। लोटोलिम मशहूर कार्टूनिस्ट मारियो डी मिरांडा का पैतृक गांव है। इस पुराने आकर्षक शहर का दौरा एक इतिहास की किताब खोलने की तरह है जहाँ आप प्राचीन चर्चों, महलों और इमारतों में पुर्तगाली युग के अवशेष का पता लगा सकते है। यह ऐतिहासिक शहर निश्चित रूप से दक्षिण गोवा की यात्रा में घूमने के लिए सबसे अच्छे स्थानों में से एक है जो बड़ी मात्रा में पर्यटकों और इतिहास शौक़ीनो को अपनी ओर आकर्षित करता है।

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago