यह है गोवा की 10 सबसे हॉन्टेड प्लेस जहां हर कोई जाने से डरता है

Rate this post

Haunted Place In Goa In Hindi, गोवा एक ऐसा स्थान है जो दुनिया भर में एक पर्यटन स्थल और अपनी नाईट लाइफ के लिए प्रसिद्ध है जहां पर्यटक बड़ी संख्या में समुद्र तटों और चर्चों का दौरा करने के लिए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोवा में कई ऐसी जगह भी हैं जो अपने सुपर प्रेतवाधित स्थलों और भूतिया कहानियों के लिए जाने जाते हैं। गोवा में कई ऐसे स्थान हैं जहां पर पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है लेकिन दूसरी तरह कई जगह ऐसी भी है जहां लोग जाने से डरते हैं।

लेकिन ऐसा नहीं है कि ऐसी जगहों पर कोई पर्यटक नहीं जाता। कई लोग इतने बहादुर होते हैं जिन्हें इन भूतिया जगहों पर जाने में डर नहीं लगता लेकिन बहुत से लोग कमजोर दिल के होते हैं जो रात के समय गोवा की इन भूतिया जगहों पर जाने में डरते हैं। अगर आप गोवा के इन भूतिया जगहों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख को पढ़ें, जिसमे हम आपको गोवा की टॉप 10 हॉन्टेड प्लेस के बारे में बताने जा रहें हैं –

गोवा की सबसे डरावनी जगह थ्री किंग्स चर्च – Goa Ki Sabse Darawani Jagah Three Kings’ Church In Hindi

गोवा की सबसे डरावनी जगह थ्री किंग्स चर्च – Goa Ki Sabse Darawani Jagah Three Kings’ Church In Hindi
Image Credit : Nilesh Gonsalves

थ्री किंग्स चर्च गोवा की टॉप 10 हॉन्टेड प्लेस में से एक है। जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां पर तीन राजाओं की आत्माएं आज भी परिसर में घूम रही हैं। तीन पुर्तगाली राजाओं में से एक दूसरे दो राजाओं की शक्ति को केंद्रित करना चाहते थे। सत्ता के लालच में बहकर उन्होंने अन्य दो राजाओं को जहर दे दिया और इसके बाद गुस्से में मारे गए लोगों के उत्पीड़न के डर से आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि जहां पर इन राजाओं को दफनाया गया था, वहां इन राजाओं के भूत आज भी घूमते हैं। अगर आप गोवा की यात्रा करने जा रहें हैं तो इस भूतिया चर्च को देखने के लिए भी जा सकते हैं।

और पढ़े : भारत की 20 सबसे रहस्यमयी जगहें

गोवा में भूत वाली जगह इगोरचेम बांध – Goa Mein Bhoot Wali Jagah Igorchem Bandh In Hindi

गोवा में भूत वाली जगह इगोरचेम बांध - Goa Mein Bhoot Wali Jagah Igorchem Bandh In Hindi

इगोरचेम बांध भी एक प्रेतवाधित मार्ग है, जो रारिया में एक चर्च के ठीक पीछे मौजूद है। लोगों द्वारा यहां कहा जाता है कि यहां की शरारती आत्माओं किसी को भी अपने वश में कर लेती है। यहां पर कुछ लोगों होने वाली अलौकिक मुठभेड़ों के बारे में भी बताया है। लोग इस मार्ग पर दिन के उजाने में जाने में भी डरते हैं। इस सड़क को बहुत ज्यादा डरावनी बताया जाता है। रात के समय तो यहां जाने का जोखिम उठाने की कोई हिम्मत नहीं करता। यह माना जाता है कि यदि कोई इस मार्ग पर 2 बजे से 3 बजे के बीच यात्रा करता है तो वो एक दुष्ट आत्मा का सामना कर सकता है।

गोवा में हॉरर प्लेस जकनी बांध – Goa Me Horror Place Jakni Bandh In Hindi

Goa Me Horror Place Jakni Bandh In Hindi

जकनी बांध एक अस्थायी पुल है, जो गोवा की टॉप 10 भूतिया जगहों में से एक है। एक बार एक बाँध में बड़ी दुर्घटना हुई थी जिसके बाद से इसे भूतिया माना जाने लगा था। जकनी बांध के भूतिया होने के पीछे एक कहानी बताई जाती है जो यह है कि एक बार एक बस चालक द्वारा त्रुटि के कारण कई छोटे बच्चों को ले जा रही एक स्कूल बस पुल पर फंस गई। जिसके बाद सभी बच्चों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हुई। ऐसा बताया जाता है कि जब भी कोई इस पुल से गुजरता है तो उन्हें रात में बच्चों के रोने की आवाज़ सुनाई देती है।

गोवा में हॉन्टेड प्लेस घोस्ट होटल – Goa Mein Haunted Place Ghost Hotel In Hindi

गोवा में हॉन्टेड प्लेस घोस्ट होटल – Goa Mein Haunted Place Ghost Hotel In Hindi

घोस्ट होटल एक ऐसी जगह है जिसे गोवा का एक लोकप्रिय भूतिया स्थान माना जाता है। आपको बता यह होटल अगोंडा समुद्र तट के पास एक घने जंगल से घिरा हुआ। इस होटल के पास जाने से हर कोई डरता है, क्योंकि इसे गोवा का एक लोकप्रिय प्रेतवाधित बताया जाता है। घोस्ट होटल के बारे में बताया जाता है कि यह रूसियों द्वारा निर्माणाधीन था। लेकिन कानूनी संकलनों के कारण इसका निर्माण कभी पूरा नहीं हुआ। बताया जाता है कि आज यहां आत्माओं का वास है।

हॉन्टेड प्लेस गोवा रोड्रिग्स हाउस – Haunted Place Goa Rodrigues House In Hindi

हॉन्टेड प्लेस गोवा रोड्रिग्स हाउस – Haunted Place Goa Rodrigues House In Hindi
Image Credit : Meghna Dhar

रोड्रिग्स हाउस गोवा में स्थित 10 सबसे भूतिया जगहों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि भूतों का एक परिवार अंधेरे रोड्रिग्स घर में रहता है। बताया है कि आज भी यहां परिवार के सदस्यों की आत्मा आज भी घूमती है। यहां पर कई लोगों के रात में डरावनी आवाज ही सुनी है।

और पढ़े : मध्य प्रदेश की 10 सबसे डरावनी जगह

हॉरर प्लेस इन गोवा डी मेलो हाउस – Horror Place In Goa D’mello House In Hindi

हॉरर प्लेस इन गोवा डी मेलो हाउस – Horror Place In Goa D’mello House In Hindi

डी मेलो हाउस भी गोवा की सबसे 10 भूतिया जगहों में से एक है। बताया जाता है कि भाइयों के बीच संपत्ति की लड़ाई की वजह से इस घर को हमेशा के लिए छोड़ दिया गया था। लालच और सत्ता के चक्कर में दो भाई डी मेलो हाउस पर कब्जा करने को लेकर अपने भाईचारे को भूल गए और इसके बाद एक भाई ने दूसरे भाई का कत्ल कर दिया था। इस घटना के बाद डी मेलो हाउस अप्राकृतिक गतिविधियों का गवाह बन गया। यहां पर कई लोगों के रात के समय चीखें भी सुनी हैं जिसने उन्हें बुरी तरह डरा दिया था।

गोवा की सबसे डरावनी जगह राचोल सेमिनरी आर्क – Goa Ki Sabse Darawani Jagah Rachol Seminary Arch In Hindi

गोवा की सबसे डरावनी जगह राचोल सेमिनरी आर्क – Goa Ki Sabse Darawani Jagah Rachol Seminary Arch In Hindi
Image Credit : Frederick Noronha

गोवा में एक भूरे रंग की ईंट की दीवार पर लाल और पीले रंग का एक रंगीन आर्च बना हुआ है जिसे प्रेतवाधित माना जाता है। लोगों का ऐसा मानना है कि रचोल सेमिनरी आर्क को पार करने की कोशिश करने वाले लोगों को एक आत्मा का सामना करना पड़ सकता है जो इस आर्क के रक्षक के रूप में कार्य करती है। अगर आप गोवा की यात्रा करने जा रहें हैं तो इस आर्क को देखने के लिए जा सकते हैं।

गोवा में घूमने के लिए भूतिया जगह बोरिम ब्रिज – Goa Me Ghumne Ke Liye Bhutiya Jagah Borim Bridge In Hindi

गोवा में घूमने के लिए भूतिया जगह बोरिम ब्रिज – Goa Me Ghumne Ke Liye Bhutiya Jagah Borim Bridge In Hindi
Image Credit : Rohan Barki

बोरिम ब्रिज भी भूतिया कहानियों से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि यहां पर एक बार तीन पुरुषों ने एक महिला को पुल की ओर भागते देखा था। उसे परेशानी में देखते हुए उन लोगों ने महिला से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब वे लोग उस महिला के पास आए उससे पहले ही वो महिला नदी में कूद गयी। लेकिन उनमें से किसी को भी गहरे ठंडे पानी में कूदने की कोई आवाज नहीं सुनाई दी। लेकिन जब वे लोग अपनी कार में वापस आए तो वो औरत की आत्मा उनकी कार के पीछे की सीट पर बैठी थी। आज भी इस कहानी को सुनकर लोगों की रूह कांप जाती है।

और पढ़े : ये हैं 10 ऐसे काम जो आप गोवा यात्रा के दौरान फ्री में कर सकते हैं

गोवा के डरावना स्थान बय्ताखोल – Goa Ke Darawane Sthan Baytakhol In Hindi

गोवा के डरावना स्थान बय्ताखोल – Goa Ke Darawane Sthan Baytakhol In Hindi

धावली और बोरी के बीच एक सड़क यहां होने वाली कई भूतिया गतिविधियों के लिए जानी जाती है। इस सड़क पर रात के समय कई यात्रियों ने महिला के रोने की वजह सुनी है, जो उन्हें पीछे से मदद के लिए पुकारती है। लेकिन जब वे लोग पीछे पलट कर देखते हैं तो सड़क खाली दिखाई देती है। इस तरह की इस प्रेतवाधित सड़क ने कई दुर्घटनाओं को जन्म दिया है।

गोवा की प्रसिद्ध हॉरर प्लेस सालिगाओ गांव – Saligao Village Haunted Place In Goa In Hindi

गोवा की प्रसिद्ध हॉरर प्लेस सालिगाओ गांव - Saligao Village Haunted Place In Goa In Hindi
Image Credit : Girish Kumar

सालिगाओ गांव विभिन्न चर्चों से भरा एक गाँव है जिसका नाम गोवा की 10 सबसे भूतिया जगहों की सूची में शामिल है। आपको बता दें कि इस गांव में एक एक पुराना और भयानक दिखने वाला बरगद का पेड़ है जिसमें चिरिटालिना की बुरी आत्मा का वास बताया जाता है। इस पेड़ को लेकर कहानी औपनिवेशिक समय की है जिसके बारे में बताया जाता है कि जब एक पुर्तगाली व्यक्ति इस पेड़ की खोज करने आया था तो उसके शरीर पर पूरे खरोंच और घाव के निशान अपने आप बन गए थे। इस घटना के बारे में कहा जाता है कि पेड़ में रहने वाली चिरिटालिना की आत्मा ने उस पर हमला किया था।

और पढ़े : भारत के 8 सबसे रहस्यमयी और डरावने किले जिनके बारे में जानकार में रोंगटे खड़े हो जायेंगे

इस आर्टिकल में आपने गोवा की डरावनी जगहें के बारे में जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Leave a Comment