Others

दक्षिण भारत के 50 प्रमुख मंदिर की जानकारी – Top 50 South Indian Temples Information In Hindi

3.5/5 - (2 votes)

Top 50 Temples In South India In Hindi : दक्षिण भारत राज्य को देवो की भूमि के नाम से जाना जाता हैं। दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिर, धार्मिक और तीर्थ स्थलों से भरा हुआ है। भारत देश के दक्षिणी क्षेत्र मे एक से बढ़कर एक आकर्षित मंदिर देखने को मिलेंगें। बता दें कि इन मंदिरों की नक्काशी इतनी सुन्दर और मनमोहक होती है कि पर्यटक इन्हें निहारते रहते है। दक्षिण भारत में हिंदू मंदिरों का मानो जैसे कुम्भ लगा हो।

इन मंदिरों की भव्य संरचना, विजय नगर और द्रविड़ शैलियों का आकर्षण देखते ही बनता हैं। भारत के कोने कोने से भक्त इन मंदिरों में भगवान के दर्शन के करने के लिए आते हैं। यदि आप भी दक्षिण भारत के 50 तीर्थ स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. गोलमालिदामदा राम मंदिर – Gollalamamidada Rama Temple In Hindi

Image Credit: Eravada Raju

गोलमालिदामादा राम मंदिर दक्षिणी भारत में एक लोकप्रिय हिंदू मंदिरों में से एक है और आंध्र प्रदेश राज्य के पूर्वी गोदावरी जिले में स्थित हैं। मंदिर में तेलगु लोगो द्वारा मनाया जाने वाला त्यौहार यहाँ का प्रमुख आकर्षण हैं। गोलमालिदामदा राम मंदिर लगभग 16 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है।

2. कनक दुर्गा मंदिर – Kanaka Durga Temple In Hindi

Image Credit: Rakesh Daggumati

आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में स्थित कनक दुर्गा मंदिर दक्षिण भारत के प्रमुख दर्शनीय मंदिरों में से एक हैं। यह देवी दुर्गा को समर्पित हैं जोकि कृष्णा नदी तट इंद्रकीलाद्री की पहाड़ी पर स्थित है।

3. मल्लिकार्जुन स्वामी – Mallikarjuna Swamy Temple In Hindi

दक्षिण भारत के प्रमुख मंदिरों में शामिल श्रीशैलम-मल्लिकार्जुन-मंदिर भक्तो की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं और बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक के लिए जाना जाता हैं।

और पढ़े: मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन और यात्रा की जानकरी

4. लेपाक्षी मंदिर – Lepakshi Temple In Hindi

दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों में शामिल लेपाक्षी का वीरभद्र मंदिर अनंतपुर जिले में स्थित है और भक्तो की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ हैं। यह मंदिर अपनी समृद्ध ललित कला और स्थापत्य कला के लिए जाना जाता हैं और नंदी महाराज की एक विशाल प्रतिमा हैं।

5. तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर – Tirumala Venkateswara Temple In Hindi

दक्षिण भारत का सबसे चमत्कारी तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर तिरुपति में स्थित है और यह मंदिर सबसे अमीर हिन्दू मंदिर के रूप में जाना जाता हैं। भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित यह मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित हैं। इस मंदिर को तिरुपति बालाजी के नाम से भी जाना जाता हैं।

और पढ़े: तिरुपति बालाजी मंदिर टूर यात्रा और इतिहास 

6. यागंती मंदिर – Yaganti Temple In Hindi

Image Credit: Rahul Chandrashekar

दक्षिण भारत के दर्शनीय स्थानों की सूची में शामिल यागंती उमा महेश्वर स्वामी मंदिर आंध्र प्रदेश राज्य के कुरनूल जिले में स्थित हैं। यागंती मंदिर आने वाले भक्तो की संख्या देखने लायक होती हैं।

7. परिताल अंजनेय मंदिर – Paritala Anjaneya Temple In Hindi

Image Credit: Satish Kumar

दक्षिण भारत का मशहूर परिताला अंजनेय मंदिर आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के निकट परिताल नामक गाँव में स्थित हैं जोकि हनुमान जी महाराज की सबसे ऊँची मूर्ती के लिए जाना जाता है। पवन पुत्र हनुमान जी की मूर्ति 135 फीट ऊंची है।

8. सिंहाचलम मंदिर – Simhachalam Temple In Hindi

दक्षिण भारत का एक अन्य प्रसिद्ध मंदिर सिंहाचलम है जोकि भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार के लिए जाना जाता हैं। विशाखापत्तनम शहर में स्थित सिंहाचलम मंदिर में कलिंग स्थापत्य शैली की झलक देखी जा सकती है।

और पढ़े: विशाखापत्तनम के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी

9. कानिपकम विनायक मंदिर – Kanipakam Vinayaka Temple In Hindi

Image Credit: Girish Agarwal

दक्षिण भारत के आकर्षित मंदिरों में शामिल कानिपकम विनायक मंदिर भगवान श्री गणेश को समर्पित हैं और आन्ध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में भक्तो की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

10. मंगलागिरी मंदिर – Mangalagiri Temple In Hindi

Image Credit: Vny k

दक्षिण भारत के दर्शनीय स्थलों की सूची में शामिल मंगलागिरी मंदिर एक प्रमुख आकर्षण हैं जोकि मंगलगिरि के पास तीन नरसिम्हा स्वामी के अद्भुत मंदिर के रूप में पूजा जाता हैं।

11. दुर्गा मंदिर ऐहोल – Durga Temple Aihole In Hindi

Image Credit: Rajesh AD

दखिण भारतीय मंदिरों में शामिल दुर्गा मंदिर कर्नाटका के ऐहोल में स्थित एक खूबसूरत तीर्थ स्थल हैं। ऐहोल गांव में दुर्गा मंदिर के अलावा 125 अन्य मंदिर के दर्शन भी आप कर सकते हैं।

12. केशव मंदिर सोमनाथपुर – Keshava Temple Somnathpur In Hindi

Image Credit: Gopal Anandan

दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों में शामिल 1268 ईस्वी के दौरान निर्मित किया गया मैसूर शहर के सोमनाथपुर में स्थित केशव मंदिर भक्तो की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं। तीन सितारा आकार की संरचना के साथ यह मंदिर कर्नाटका में पर्यटन को बहुत अधिक बढ़ावा दे रहा हैं।

13. मुरुदेश्वर शिव मंदिर भटकल – Murudeshwar Shiva Temple Bhatkal In Hindi

कर्नाटक राज्य के भटकल जिले में स्थित भगवान शिव का मुरुदेश्वर शिव मंदिर दक्षिण भारत के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। मुरुदेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव की दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित हैं।

और पढ़े: कर्नाटक में घूमने के लिए 15 प्रसिद्ध तीर्थ स्थल और मंदिर

14. कोटलिंगेश्वर मंदिर कोलार – Kotilingeshwara Temple Kolar In Hindi

दक्षिण भारत के मंदिरो में शामिल कोटिलिंगेश्वर मंदिर को कर्नाटक राज्य का सबसे प्रसिद्ध मंदिर के रूप में जाना जाता हैं। एशिया की सबसे ऊंची और सबसे बड़ी शिव लिंग के लिए कोटलिंगेश्वर मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

15. विद्याशंकर मंदिर श्रृंगेरी – Vidyashankara Temple Sringeri In Hindi

दक्षिण भारत का आकर्षित विद्याशंकर मंदिर का निर्माण गुरु विद्याशंकर की स्मृति में करबाया गया था। भगवान श्रीनिवास, भगवान वेणुगोपाल और नंदी की माणिक को समर्पित यह मंदिर बाकई देखने लायक हैं।

16. विठ्ठल मंदिर हम्पी – Vitthala Temple Hampi In Hindi

भगवान विष्णु को समर्पित विठ्ठल मंदिर कर्नाटक के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक हैं। इस मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया जा चुका हैं।

और पढ़े: हम्पी घूमने की जानकारी और 30 पर्यटक स्थल

17. गोकर्ण महाबलेश्वर मंदिर – Gokarna Mahabaleshwar Temple In Hindi

Image Credit: Anil Srivastava

महाबलेश्वर मंदिर में भगवान शिव को समर्पित हैं और दक्षिण भारत का प्रसिद्ध तीर्थस्थल हैं। इस मंदिर को दक्षिण काशी के रूप में भी जाना जाता है।

और पढ़े: महाबलेश्वर पर्यटन स्थलों का भ्रमण

18. कपालेश्वर मंदिर चेन्नई – Kapaleeswarar Temple Chennai In Hindi

Image Credit: Sajal Biswas

कपालेश्वर मंदिर तमिलनाडु राज्य के चेन्नई में स्थित है। यह मंदिर भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित तमिलनाडु के लोकप्रिय मंदिरों में से एक है। द्रविड़ वास्तुकला में बने इस प्रसिद्ध मंदिर में अनेकों प्रकार की पूजा-अर्चना के साथ-साथ कई उत्सवों का भी आयोजन किया जाता हैं। कपालेश्लवर मंदिर दक्षिण भारत के प्रमुख दर्शनीय मंदिरों में से एक है।

और पढ़े: चेन्नई के प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी

19. रामनाथस्वामी मंदिर रामेश्वरम – Ramanathaswamy Temple In Hindi

दक्षिण भारत का दर्शनीय रामनाथस्वामी मंदिर तमिलनाडु के रामेश्वरम द्वीप में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक के लिए प्रसिद्ध हैं और तमिलनाडु राज्य के प्रमुख पवित्र मंदिरों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम ने भगवान भोलेनाथ से रावण के वध के बाद क्षमा मांगने के लिए यहाँ शिवलिंग की पूजा की थी और तब से यह स्थान एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है।

और पढ़े: रामेश्वरम मंदिर के इतिहास, दर्शन पूजन और यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी

20. बृहदेश्वर मंदिर तंजावुर – Brihadeeswara Temple Thanjavur In Hindi

बृहदेश्वर मंदिर तमिलनाडु राज्य के तंजावुर में स्थित एक पवित्र मंदिर है जोकि भगवान शिव को समर्पित और भारत के सबसे बड़े मंदिर के रूप में जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण चोलो के प्रथम राजा द्वारा 1010 ईस्वी में किया गया था।

और पढ़े: बृहदेश्वर मंदिर तंजावुर के दर्शन की पूरी जानकारी

21. मीनाक्षी मंदिर मदुरै – Meenakshi Temple Madurai In Hindi

दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों में शामिल मीनाक्षी मंदिर भगवान भोलेनाथ की पत्नी माता पार्वती के मिनाक्षी रूप को समर्पित है। मीनाक्षी मंदिर तमिलनाडु के मदुरै में स्थित है। मीनाक्षी मंदिर की सुन्दर डिजाईन इसकी राजसी सुन्दरता का प्रतीक है। मंदिर में कुल 33 हज़ार मूर्तियां स्‍थापित की गई हैं। हर साल अप्रैल और मई के महीने में यहां 10 दिनों तक चलने वाना मीनाक्षी तिरुकल्‍याणम महोत्‍सव मनाया जाता है जिसमें तकरीबन 1 मिलियन से ज्‍यादा लोग शामिल होते हैं।

और पढ़े: मदुरई के दर्शनीय स्थल की जानकारी

22. कुमारी अम्मन मंदिर – Karumariamman Temple In Hindi

Image Credit: Velu Dharan

कुमारीअम्मन मंदिर तमिलनाडु राज्य में स्थित देवी कन्या को समर्पित एक आकर्षित मंदिर है। मंदिर की सुंदरता और आकर्षण को देखने के लिए भक्तो की भीड़ लगी रहती है।

23. नागनाथस्वामी मंदिर तंजावुर – Naganathaswamy Temple Thanjavur In Hindi

Image Credit: Yuva Narayanan

दक्षिण भारतीय मंदिरों में नागनाथस्वामी मंदिर तमिलनाडु राज्य के तंजावुर में स्थित बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। नागनाथ स्वामी भगवान को समर्पित यह मंदिर नवग्रहों का चमत्कारिक मंदिर है। इस मंदिर में भगवान राहू की मानव रूप की मूर्ती विराजमान है। इस मंदिर में श्रद्धालु गृह दोषों से मुक्ति पाने के लिए आते है। यहाँ जो भी भक्तजन आते हैं उनके अनुसार भगवान राहू को दूध से स्नान कराने पर दूध का रंग नीला हो जाता है।

24. महाबलीपुरम शोर मंदिर – Mahabalipuram Shore Temple In Hindi

शोर मंदिर भारत के तमिलनाडु राज्य के महाबलीपुरम में स्थित एक दर्शनीय दक्षिण भारतीय मंदिर है जोकि बंगाल की खाड़ी में कोरोमंडल तट पर स्थित हैं। शोर मंदिर महाबलीपुरम आने वाले पर्यटकों (भक्तो) को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यह मंदिर प्राचीन स्मारकों का प्रतीक हैं और शोर मंदिर की मूर्तिकला पल्लव वास्तुकला का एक खूबसूरत उदहारण हैं। इसके अलावा 7-8 वीं शताब्दी के दौरान की द्रविड़ वास्तुशैली की झलक भी मंदिर में देखने को मिलती हैं।

और पढ़े: महाबलीपुरम मंदिर घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल

25. रामास्वामी मंदिर कुंभकोणम – Ramaswamy Temple Kumbakonam In Hindi

Image Credit: Jagadeesan Mudaliar

रामास्वामी मंदिर तमिलनाडु के कुंभकोणम में स्थित बहुत ही पवित्र मंदिर है। रामास्वामी मंदिर का निर्माण तमिलनाडु के तंजावुर जिले के अच्युत नायक द्वारा 16 वी शताब्दी में कराया गया था। यह प्राचीन मंदिर रामायण महाकाव्य से सम्बंधित है जहाँ राम भगवान अपने पूरे परिवार के साथ निवास करते थे। इस मंदिर में 219 ऐसी तस्वीरे है जो रामायण के सभी पात्रों से परिचय करवाती है।

26. नटराज मंदिर उत्तर चिदंबरम – Nataraja Temple Chidambaram In Hindi

नटराज मंदिर तमिलनाडु के चिदंबरम के बीच में स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव और भगवान विष्णु को समर्पित है। भगवान शिव के तांडव नृत्य की मूर्ती को नटराज नाम दिया गया है जोकि भारत में नृत्य की स्थापना के लिए सबसे खास मानी जाती है। तमिलनाडु का यह प्रसिद्ध मंदिर पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता और ऐतिहासिक रूप से भी यह मंदिर महत्त्व रखता है।

27. एकम्बरेश्वर मंदिर कांचीपुरम – Ekambareswarar Temple Kanchipuram In Hindi

Image Credit: Akul Nagchandi

एकम्बरेश्वर मंदिर तमिलनाडु के कांचीपुरम में भगवान शिव को समर्पित बहुत प्रसिद्ध और लोकप्रिय मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण पल्लव वंश के शासकों द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर प्रथ्वी लिंगम की पूजा के लिए जाना जाता है। लोग इस मंदिर में आने के बाद 108 दिए जलाते हैं। लोगों का मानना है कि यहां आने पर उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

28. जम्बुकेश्वर मंदिर तिरुवना ईकवल – Jambukeswarar Temple Thiruvanaikaval In Hindi

जम्बुकेश्वर मंदिर तमिलनाडु के थिरुवनाईकवल में स्थित बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। चोलों द्वारा बनाया गया यह मंदिर पौराणिक कथाओं का समावेश किये हुए है। ऐसा कहा जाता है कि इस स्थान पर जाम्बु के पेड़ के नीचे माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ के लिए तप किया था। इस मंदिर में सोने की परत चढ़ी हुई है जोकि इसके आकर्षण का प्रमुख कारण है।

29. कांची कैलासन्तर मंदिर कांचीपुरम – Kanchi Kailasanathar Temple Kanchipuram In Hindi

Image Credit: Jitesh Iyer

कांची कैलासन्तर मंदिर तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम में स्थित भगवान शिव को समर्पित बहुत ही प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण पल्लवों द्वारा करवाया गया था। बलुआ पत्थर से निर्मित यह मंदिर अपनी शानदार नक्काशी से लोगो को बहुत आकर्षित करता है। कांची कैलासन्तर मंदिर के लिए कांचीपुरम बहुत ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माना जाता है।

30. अन्नामलाईयर मंदिर तिरुवन्नामलाई – Annamalaiyar Temple Thiruvannamalai In Hindi

अन्नामलाईयर मंदिर तमिलनाडु के तिरुवन्नमलई में स्थित भगवान शिव के अग्नि लिंग के रूप को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 15 वीं शताब्दी में चोल वंश द्वारा करवाया गया था तथा 15 वीं शताब्दी में विजयनगर के राजाओं द्वारा इस मन्दिर में और भी परिवर्तन करवाए गए थे। भगवान शिव के इस अनौखे मंदिर की संरचना द्रविड़ शैली में बनी हुई होने के कारण बहुत आकर्षक लगती है।

31. श्रीपुरम गोल्डन टेम्पल वेल्लोर – Sripuram Golden Temple Vellore In Hindi

Image Credit: Sanjeev Kumar

श्रीपुरम गोल्डन मंदिर तमिलनाडु के वेल्लोर शहर में मालाकोडी की पहाड़ियों पर स्थित है। यह मंदिर धन की देवी लक्ष्मी और भगवान नारायण को समर्पित है। सोने से बने इस मंदिर को 100 एकड़ के क्षेत्र में फैलाया गया है। बता दें कि पूरी तरह से शुद्ध सोने से बने इस मंदिर का निर्माण कार्य वर्ष 2007 में पूरा हुआ है।

32. बाला मुरुगन मंदिर शिरुवपुरी – Balamurugan Temple Siruvapuri In Hindi

Image Credit: Krishna Madha

बाला मुरुगन मंदिर तमिलनाडु राज्य के सिरुव्पुरी क्षेत्र में भगवान मुरुगन को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर में भगवान मुरुगन की साढ़े चार फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित है। श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान मुरुगन मन की हर इक्षाओं को पूरा करने वाले है। इसी विश्वाश के साथ लोग यहाँ दर्शन के लिए आते है।

33. नमक्कल अंजनियर मंदिर – Namakkal Anjaneyar Temple In Hindi

Image Credit: P.Sundharamoorthy RAM

नमक्कल अंजनियर मंदिर तमिलनाडू राज्य के नमक्कल क्षेत्र में स्थित भगवान हनुमान जी के लिए प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में पंगुनी उथिरम के समय बहुत ही अच्छा और खास त्यौहार मनाया जाता है। इस मंदिर में भगवान हनुमान की बहुत ही शानदार मूर्ती स्थित है जोकि पर्यटकों के मन को मोह लेती है।

34. ऐरावतेश्वर मंदिर – Airavatesvara Temple In Hindi

Image Credit: Nikhil Agarwal

ऐरावतेश्वर मंदिर तमिलनाडु राज्य के कुम्भकोणम के पास दरासुरम में स्थित भगवान शिव जी का बहुत प्राचीन मंदिर है। यह चोल प्रशासन के समय निर्मित किया गया था। इस मंदिर को द्रविड़ वास्तुकला में बनाया गया है जोकि बहुत ही आकर्षित लगती है।

35. सिंगापेरुमल कोइल – Singaperumal Koil In Hindi

Image Credit: Abhinandan Tiwari

सिंगापेरुमल कोइल मंदिर तमिलनाडु राज्य के कांचीपुरम के चेगलपट्टू जिले में स्थित एक दर्शनीय मंदिर है। सिंगापेरुमल मंदिर भगवान नरसिम्हा को समर्पित है जोकि श्री कृष्ण के ही अवतार माने जाते है। पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में श्रद्धालु घी का दीपक जलाके पूजा करते है।

36. श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर – Sree Padmanabhaswamy Temple In Hindi

श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर है और यह केरल का पहला मंदिर है। पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जिसका निर्माण 8 वीं शताब्दी में किया गया था। इस मंदिर की वास्तुकला द्रविड़ शैली में बनी हुई है जोकि बहुत ही आश्चर्यजनक दिखाई देती है। इस मंदिर में केवल हिन्दू धर्म को मानने वालों को ही प्रवेश की अनुमति होती है। इस मंदिर पर सोने की परत चढ़ी हुई है।

और पढ़े: त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम)में यात्रा करने के लिए टॉप दर्शनीय स्थल

37. सबरीमाला संस्था मंदिर – Sabarimala Sastha Temple In Hindi

सबरीमाला सस्था मंदिर केरल के पठानमथिट्टा में स्थित दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा और भारत का पहला सबसे बड़ा मंदिर है। भगवान अयप्पा को समर्पित यह मंदिर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। सबरी माला के तीर्थ यात्री नीले और काले रंग के कपडे पहनते है। यह मंदिर 18 पहाड़ियों से घिरा हुआ है जोकि घने जंगलों में स्थित है। इस मंदिर में जनवरी महीने में मकर सक्रांति के समय पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बहुत भीड़ एकत्रित होती है।

और पढ़े: सबरीमाला मंदिर के रोचक तथ्य 

38. अट्टुकल भगवती मंदिर – Attukal Bhagavathy Temple In Hindi

Image Credit: Mithul K B

अटुकल भगवती मंदिर केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित बहुत ही आकर्षक और प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर माता पार्वती के कन्न्की रूप को समर्पित है। इस मंदिर में एक अनोखा धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसका नाम पोंगला है। इस उत्सव में महिलाएं लाखों की संख्या में एकत्रित होकर माता कन्नकी की पूजा करती है। अलग-अलग प्रकार के पकवानों से माता का भोग लगाती है। एक बार लगभग 37 लाख महिलाओं ने इस उत्सव में भाग लिया इसी बजह से इस मंदिर को गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड प्राप्त हुआ है।

39. उदयनूर देवी मंदिर – Udiyanoor Devi Temple In Hindi

Image Credit: Arun Kumar

उदयनूर देवी मंदिर केरल राज्य के तिरुवनंतपुरम में स्थित लगभग 1300 साल पुराना मंदिर है। इस मंदिर में मुख्य देवता के रूप में भगवान शिव और विष्णु की पूजा होती है। इनके अलावा भी इस मंदिर में नागराज, भगवान गणेश और मदन थम्पुरण की मूर्ती भी स्थापित है। यह केरल के लोकप्रिय मंदिरों में शामिल है। जोकि केरल का एकमात्र मंदिर है जो उत्तर दिशा में स्थित है।

40. ताली मंदिर कोझीकोड – Tali Temple Kozhikode In Hindi

Image Credit: Vipin Vasudev S Pai

ताली मंदिर केरल राज्य के कोझीकोड जिले में स्थित भगवान शिव का बहुत ही आकर्षक मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 14 वीं शताब्दी में ज़मोरिन द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर लेटराइट और लकड़ी के साथ पीतल की नक्काशी का अद्भुत मिश्रण है। यह मंदिर करामाना नदी के पास पहाड़ की चोटी पर स्थित है।

41. शिवगिरी मंदिर वर्कला – Sivagiri Temple Varkala In Hindi

Image Credit: Ananthakrishnan J

शिवगिरी मंदिर केरल राज्य के वर्कला में स्थित भगवान शिव को समर्पित एक दर्शनीय मंदिर है। इस मंदिर में श्री नारायण गुरु का मकबरा भी है। दिसंबर से जनवरी के बीच इस मंदिर में पीली पोशाक में तीर्थ यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। यह जगह कुछ डरावनी भी लगती है परन्तु धार्मिक स्थल होने के कारण यहाँ बहुत अच्छा भी लगता है।

42. एट्टुमानूर महादेव मंदिर कोट्टायम – Ettumanoor Mahadeva Temple Kottayam In Hindi

Image Credit: Saju Kp

एट्टूमनूर महादेव मंदिर केरल राज्य के कोट्टायम में स्थित भगवान शिव को समर्पित बहुत ही प्राचीन और प्रमुख मंदिर है। यह मंदिर अरट्टू उत्सव के कारण लोगो को बहुत आकर्षित करता है। इस मंदिर में शिवजी के नृत्य करते हुए रूप की तस्वीरें दीवारों पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है कि यह पांडवों के शासनकाल के दौरान बनाया गया था और ऋषि व्यास ने इस मंदिर की पूजा की थी।

43. मन्नारसाला नागराजा मंदिर – Mannarasala Nagaraja Temple In Hindi

Image Credit: Anil Vilangil

मन्नारसला नागराजा मंदिर केरल के सबसे रहस्यमय मंदिरों में से एक है यह मंदिर उरुली कमिझथल के लिए प्रिसद्ध है। नाग देवों को समर्पित यह मंदिर लोगो की आस्था का प्रतीक है। लोग यहाँ संतान प्राप्ति के लिए अनुष्ठान करवाते है। इस मंदिर में नागों की बहुत सारी तस्वीरों से दीवार सजी हुई है।

और पढ़े : भारत के 10 सबसे रहस्यमयी मंदिर

44. लोकनारकवु मंदिर – Lokanarkavu Temple Kozhikode In Hindi

Image Credit : Vishnu T Kavil

लोकनारकवु मंदिर केरल राज्य के कोझीकोड में स्थित सबसे अधिक देखे जाने वाले धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। इस मंदिर में माँ दुर्गा, भगवान शिव और भगवान विष्णु के तीन अलग-अलग मंदिर बने हुए है।

45. गुरुवायुर मंदिर – Guruvayur Temple In Hindi

Image Credit: Ganesh Bharadwaj

गुरुवायुर मंदिर भगवान विष्णु के 108 मंदिरों में से एक सबसे लोकप्रिय मंदिर है जोकि केरल के त्रिशूर जिले के छोटे से शहर में स्थित है। यह मंदिर भगवान श्री कृष्ण को समर्पित भारत का तीसरा सबसे बड़ा मंदिर है।

46. श्री परसनीकादवु मुथप्पन मंदिर – Sree Parassinikadavu Muthappan Temple In Hindi

Image Credit: Kunhiraman M

श्री परसनीकादवु मुथप्पन मंदिर केरल के सबसे लोकप्रिय और शानदार मंदिरों में से एक है जोकि श्रीपारासिनिकाडवु मुथप्पन वेलपट्टनम नदी के किनारे पर स्थित भगवान मुथप्पन को समर्पित हिन्दू मंदिर है। इस मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को शराब की बोतल चढ़ाकर खुश किया जाता है और इस मंदिर का सबसे प्रमुख आकर्षण इसके प्रवेश द्वार पर कुत्ते की मूर्ती स्थापित होना है।

47. अनंतपुरा झील मंदिर – Ananthapura Lake Temple In Hindi

Image Credit: Mokeda Kudla

अनंतपुरा झील मंदिर केरल राज्य में दक्षिणी भाग में स्थित एकमात्र झील मंदिर है। यह मंदिर एक सुन्दर झील के बीच में बसा होने के कारण बहुत ही आकर्षक लगता है जो राज्य के सबसे दक्षिणी छोर पर स्थित है। मंदिर एक सुंदर झील के बीच स्थित है भगवान अनंतपद्मनाभ को समर्पित इस मंदिर में ताजे झरने के पानी से जल की पूर्ती की जाती है। इस झील में बाबिया नामक शाकाहारी मगरच्छ है।

48. अंबालापुझा श्रीकृष्ण मंदिर – Ambalapuzha Srikrishna Temple In Hindi

Image Credit: Sanjukumar Shridharan

केरल राज्य में स्थित अंबालापुझा श्रीकृष्ण मंदिर एक प्रसिद्ध है जिसकी गिनती दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिर में की जाती है। यह मंदिर पौराणिक कथाओं के साथ जुड़ा हुआ है जहाँ श्री कृष्ण ने ब्राहमण रूप में सबको मोहित और आश्चर्यचकित किया था। इस मंदिर का मुख्य प्रसाद चावल का पाल्य्प्सम है।

49. वडक्कुनाथन मंदिर त्रिशूर – Vadakkunnathan Temple In Hindi

वडक्कुनाथन मंदिर केरल के त्रिशूर जिले में स्थित भगवान परशुराम द्वारा निर्मित पहला मंदिर माना जाता है। यह मंदिर भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव के लिए भी समर्पित है। इसे एएमएसआर अधिनियम द्वारा राष्ट्रीय स्मारक के रूप में घोषित करके ऐतिहासिक धरोहर बना लिया गया है।

50. श्री परशुराम मंदिर – Sree Parasurama Temple In Hindi

Image Credit: Ram Vadher

श्री परशुराम मंदिर केरल के थिरुवल्लम में करमना नदी के तट पर स्थित एकमात्र ऐसा मंदिर है जो भगवान परशुराम को समर्पित है। यह मंदिर पवित्र होने के साथ-साथ बहुत प्राचीन मंदिर भी है।

और पढ़े :  भारत के प्रमुख ऐतिहासिक मंदिर

इस आर्टिकल में आपने दक्षिण भारत के 50 प्रमुख मंदिर के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंटस में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Manoj Meena

Share
Published by
Manoj Meena

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago