राजसमंद झील घूमने की जानकारी और इसके पर्यटन स्थल – Rajsamand Lake Information In Hindi

Rate this post

Rajsamand Lake In Hindi : राजसमंद झील राजस्थान की प्रसिद्ध झील है जो राजसमंद शहर का प्रमुख आकर्षण है। बता दें कि यह झील उदयपुर से 66 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राजसमंद झील का निर्माण 17 वीं शताब्दी में महाराणा राज सिंह ने 196 वर्ग मील के कुल जलग्रहण क्षेत्र के साथ गोमती नदी पर बांध बना कर किया था। आपको बता दें कि राजसमंद झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी कृत्रिम झील है, जब सूर्यास्त के समय जब सूरज की शीतल रोशनी इस झील पर पड़ती है तो यह बेहद अनोखी और आश्चर्यजनक दिखाई देती है।

यह झील मेवाड़ की पाँच प्रसिद्ध झीलों में से एक है और राजनगर और कान्रोली शहरों के बीच स्थित है। झील के दक्षिण में आप एक विशाल तटबंध (embankment) देख सकते हैं जो सफेद संगमरमर से बना हुआ है। अगर आप राजसमंद झील के बारे में अन्य जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको राजसमंद झील के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहें हैं –

1. राजसमंद झील का इतिहास – Rajsamand Lake History In Hindi

राजसमंद झील का इतिहास
Image Credit: Malyadri Puvvada

राजसमंद झील का निर्माण तीन अलग-अलग नदियों गोमती, केलवा और तली में बांधों के निर्माण के परिणामस्वरूप किया गया था। इन सभी बांधों का निर्माण 1662 और 1676 ई के दौरान महाराणा राज सिंह के शासनकाल में किया गया था। बता दें कि 1661 में पूरे क्षेत्र में सूखा पड़ने के कारण महाराजा ने बांध और झील के निर्माण का निर्णय लिया भविष्य में ऐसी घटनाओं का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने का काम किया, जो सूखा पड़ने के बाद इसकी वजह से काफी प्रभावित हुए थे। महाराणा राज सिंह का यह निर्माण राजस्थान में सबसे पुराने ज्ञात राहत कार्यों में से एक है जिसकी लागत लगभग 4 मिलियन थी। बता दें कि 6 सालों तक राजसमंद झील ने द्वितीय विश्व युद्ध के समय इम्पीरियल एयरवेज के सीप्लेन बेस के रूप में भी काम किया है।

और पढ़े: चित्तौड़गढ़ जिला के आकर्षण स्थल और घूमने की जानकारी

2. राजसमंद झील की संरचना – Structure Of Rajsamand Lake In Hindi

राजसमंद झील की संरचना
Image Credit: Nandu Aadiwasi

राजसमंद झील की संरचना की बात करें तो यह झील 4 मील लंबी, 1.7 मील चौड़ी और लगभग 60 फीट गहरी है। राजसमंद झील एक मानव निर्मित चमत्कार है जो हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है। झील के दक्षिणी छोर पर संगमरमर से बना तटबंध (embankment) है जिसको नौ चौकी (Nauchowki) के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है नौ मंडप। नौ चौकी की पत्थर की सीढ़ी झील के पानी को छूती हैं।

3. राजसमंद झील खुलने और बंद होने का समय – Rajsamand Lake Timing In Hindi

राजसमंद झील सुबह के 7 बजे से शाम के 6 बजे तक खुली रहती है ।

4. राजसमंद झील का प्रवेश शुल्क – Rajsamand Lake Entry Fees In Hindi

राजसमंद झील में घूमने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है ।

और पढ़े: लोहागढ़ किले का इतिहास और घूमने की जानकारी 

5. राजसमंद झील कि यात्रा पर जाने के लिए टिप्स – Rajsamand Jheel Ke Liye Tips In Hindi

राजसमंद झील कि यात्रा पर जाने के लिए टिप्स
Image Credit: Vivek Oraon
  • अगर आप राजसमंद झील की यात्रा करने जा रहें तो बता दें कि आप इस पर्यटन स्थल की केवल 2-3 घंटों में पूरी कर सकते हैं इसलिए आप इसके साथ ही इसके पास के पर्यटन स्थलों जैसे हनुमान मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, श्री छापरिया भेरू मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर, नीलकंठ महादेव जी मंदिर और कालका माता का मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।
  • मानसून के मौसम में झील की यात्रा करने से बचें क्योंकि यहां पर काफी गंदगी हो जाती है।
  • बता दें कि यहां झील के पास चाय या स्नैक्स खरीदने के लिए कोई जनरल स्टोर या रेस्तरां नहीं है, इसलिए यात्रा करने से पहले आप कुछ हल्का नाश्ता जरुर कर लें।

6. राजसमंद झील के आसपास घूमने लायक पर्यटन और आकर्षण स्थल – Rajsamand Lake Ke Darshaniya Sthal In Hindi

अगर आप राजसमंद की यात्रा करने जा रहें हैं तो इसके साथ ही शहर के इन 4 पर्यटन स्थलों की सैर भी कर सकते हैं।

6.1 कांकरोली मंदिर – Kankroli Temple In Hindi

कांकरोली मंदिर
Image Credit: Bhagyshri Shah

अगर आप राजस्थान के राजसमंद शहर की यात्रा करने जा रहें हैं तो आपको यहां के प्रसिद्ध कांकरोली मंदिर की यात्रा करने के लिए भी जरुर जाना चाहिए। यह मंदिर राजसमंद का एक प्रसिद्ध मंदिर है जो दिखने में बेहद आकर्षक है। कांकरोली मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है जिसको द्वारकाधीश मंदिर के रूप में भी जाना जाता है। यह मंदिर हजारों भक्तों को अपनी तरफ आकर्षित करता है, जो यहां इस मंदिर में भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां मंदिर में पत्थर की जटिल नक्काशी इस मंदिर के आकर्षण को बढ़ाती है। यह मंदिर संगमरमर से बना है और यह झील के लिए के लिए एक उत्कृष्ट दृष्टिकोण के रूप में भी कार्य भी करता है।

6.2  कुंभलगढ़ किला – Kumbhalgarh Fort In Hindi

कुंभलगढ़ किला

कुंभलगढ़ किला राजस्थान का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो राजसमंद जिले में उदयपुर शहर के उत्तर-पश्चिम में 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कुंभलगढ़ किला राजस्थान राज्य के पांच पहाड़ी किलों में से एक है जिसको साल 2013 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। अरावली पर्वतमाला की तलहटी पर बना हुआ यह किला पर्वतमाला की तेरह पहाड़ी चोटियों से घिरा हुआ है और 1,914 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह आकर्षक किला एक जंगल के बीच स्थित है जिसको एक वन्यजीव अभयारण्य में बदल दिया है।

और पढ़े: कुंभलगढ़ किले का इतिहास और इसके पास प्रमुख पर्यटन स्थल 

6.3 कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य – Kumbhalgarh Wildlife Sanctuary In Hindi

 कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान राज्य का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल और अभयारण्य है, जो राजसमंद जिले में 578 वर्ग किमी के कुल सतह क्षेत्र को कवर करता है। यह वन्यजीव अभयारण्य अरावली पर्वतमाला के पार उदयपुर, राजसमंद और पाली के कुछ हिस्सों को घेरता है। इस अभयारण्य में कुंभलगढ़ किला भी शामिल है और इसी किले के नाम पर इस क्षेत्र का नाम कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य पड़ा है। कुम्भलगढ़ का यह पहाड़ी घना जंगल राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र से बिलकुल अलग है, जो यहां आने पर्यटकों को एक सुखद एहसास करवाता है।

और पढ़े: कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में घूमने की जानकारी 

6.4 हल्दीघाटी – Haldighati In Hindi

हल्दीघाटी

हल्दीघाटी राजसमंद जिले का गौरव है। इस स्थान को महान महाराणा प्रताप के शिष्ट कामों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। हल्दीघाटी उदयपुर से 44 किलोमीटर दूर है। बता दें कि यह स्थान अरावली श्रेणी के बीच में स्थित है। यह संकीर्ण हल्दी रंग का पहाड़ी क्षेत्र जिसने मेवाड़ राजवंश के सम्मान की रक्षा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसकों हल्दीघाटी के रूप में जाना जाता है। हल्दीघाटी राजस्थान का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल है जो महाराणा प्रताप की वीरता के लिए जाना जाता है। 1576 में हल्दीघाटी मेवाड़ के राणा प्रताप सिंह और अंबर के राजा मान सिंह के बीच एक विशाल युद्ध हुआ। महाराणा प्रताप और उनके घोड़े ‘चेतक’ हल्दीघाटी युद्ध के नायक थे। इस खूनी लड़ाई में चेतक के साथ कई लोगों की जान गई थी। अगर राजसमंद की यात्रा करते हैं तो आपको इस ऐतिहासिक स्थल को देखने के लिए जरुर जाना चाहिए।

7. राजसमंद झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Rajsamand Lake In Hindi

राजसमंद झील घूमने जाने का सबसे अच्छा समय
Image Credit: Ganpatlal Prajapati

अगर आप राजस्थान में स्थित राजसमंद झील की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो आपको बता दें कि यहां आप अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर, या फरवरी के महीनों में यात्रा कर सकते हैं। इन महीनों के दौरान राजस्थान का मौसम काफी अच्छा और ठंडा होता है। गर्मी के मौसम में राजस्थान की यात्रा कभी न करें वरना आपको उमस और चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

और पढ़े: कुलधरा गाँव की भूतिया कहानी और इतिहास

8. राजसमंद झील तक कैसे जाये – How To Reach Rajsmand Lake In Hindi

राजसमंद झील राजनगर और कांकरोली के बीच स्थित है, जो राजस्थान के प्रसिद्ध शहर उदयपुर शहर से नई दिल्ली की ओर 66 किलोमीटर दूर है। आप उदयपुर से नियमित रूप सेचलने वाली टैक्सियों या बसों को किराए पर लेकर बिना किसी परेशानी के राजसमंद झील तक पहुँच सकते हैं।

8.1  फ्लाइट से कैसे पहुंचे राजसमंद झील – How To Reach Rajsmand Lake By Air In Hindi

फ्लाइट से कैसे पहुंचे राजसमंद झील

राजसमंद से निकटतम हवाई अड्डा उदयपुर हवाई अड्डा है, जो इस खूबसूरत शहर से 67 किमी दूर है। आपको राजसमंद ले जाने के लिए हवाई अड्डे से टैक्सी और बसें आसानी से मिल जायेंगी।

8.2 सड़क मार्ग से राजसमंद झील कैसे पहुंचें – How To Reach Rajsmand Lake By Road In Hindi

सड़क मार्ग से राजसमंद झील कैसे पहुंचें

राजसमंद सड़कों के माध्यम से अन्य शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। जयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, बीवर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अहमदाबाद, इंदौर और नई दिल्ली से बसों से जुड़ा हुआ है। आप सड़क मार्ग द्वारा किसी भी वाहन से आराम से इस शहर तक पहुँच सकते है।

8.3 राजसमंद झील कैसे पहुंचे ट्रेन से – How To Reach Rajsmand Lake By Train In Hindi

राजसमंद झील कैसे पहुंचे ट्रेन से

राजसमंद का अपना कोई रेलवे स्टेशन नहीं है। इस शहर का निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन उदयपुर है जो 59 किमी दूर है। भारत के सभी प्रमुख शहरों से चलने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें उदयपुर में रुकती हैं। उदयपुर से राजसमंद जाने के लिए टैक्सी और बसें आसानी से उपलब्ध हैं।

और पढ़े: बिरला मंदिर जयपुर हिस्ट्री और घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने राजसमंद झील और इसके आसपास घूमने के जगहें के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. राजसमंद झील का नक्शा – Rajsmand Lake Map

10. राजसमंद झील की फोटो गैलरी – Rajsmand Lake Images

https://www.instagram.com/p/B0JFqfFJjcQ/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

और पढ़े:

Leave a Comment