Indian Destination

उत्तराखंड के गोपेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी – Best Places To Visit In Gopeshwar In Hindi

2/5 - (2 votes)

Gopeshwar In Hindi, गोपेश्वर शहर उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित फेमस पर्यटक स्थल है खासकर भगवान शिव के मंदिर के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। गोपेश्वर पर्यटन के दौरान चमोली जिले में आने वाले पर्यटक गढ़वाल हिमालय पर होने वाली ट्रेकिंग के लिए जाना पसंद करते हैं। ट्रेकिंग के दौरान प्रकृति प्रेमी यहाँ कि सुन्दर वादियों और खूबसूरत दृश्यों का लुत्फ़ उठाना नही भूलते हैं। गोपेश्वर में घूमने के लिए प्रमुख आकर्षण भगवान शिव का गोपीनाथ मंदिर बहुत लौकप्रिय हैं जिसका निर्माण 9-11 वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। यदि आप भी गोपेश्वर और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

1. गोपेश्वर का इतिहास – Gopeshwar History In Hindi

गोपेश्वर और चमोली जिले का इतिहास एक जैसा ही हैं। प्राचीन काल के दौरान इस क्षेत्र में कई कस्बे हुआ करते थे। नौवीं शताब्दी के दौरान गोपेश्वर को गोपीनाथ मंदिर के इर्द गिर्द बसा गया था और अलकनंदा नदी यहाँ कि प्रमुख जल वाहनी के रूप में जानी जाती हैं। गढ़वाल के अन्य हिस्सों की तरह यहाँ भी कत्यूरी राजवंश का शासन हुआ करता था। कत्यूरी राजवंश ने अपनी राजधानी के रूप में कार्तिकेयपुर (वर्तमान में वैजनाथ) और जोशीमठ को चुना था। कत्यूरी राजवंश के पतन के बाद दसवी शताब्दी के दौरान गढ़वाल छोटे छोटे 52 हिस्सों में बंट गया। वर्तमान में गोपेश्वर चमोली जिले का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और अपने प्राचीन गोपीनाथ मंदिर के लिए जाना जाता हैं।

और पढ़े: उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

2. गोपेश्वर में घूमने लायक प्रमुख पर्यटन और आकर्षण स्थल – Best Tourist Places In Gopeshwar In Hindi

अगर आप गोपेश्वर पर्यटन घूमने जाने का सोच रहे है तो नीचे दिए गए आकर्षण स्थलों पर भी घूमने जरुर जाये, यह आपकी यात्रा को और भी आनंदमय बना देगा।

2.1 गोपेश्वर का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपीनाथ मंदिर – Gopeshwar Ka Prasidh Dharmik Sthal Gopinath Temple In Hindi

Image Credit: Vimal Raturi

गोपेश्वर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल गोपीनाथ मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर हैं जोकि तीर्थ यात्रियों को बड़ी संख्या में अपनी ओर खीचता है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर निर्माण राजा सग्गर द्वारा करबाया गया था। गोपीनाथ मंदिर के बारे में एक कहानी प्रचलित हैं कि राजा ने एक गाय भगवान शिव के शिवलिंग पर दूध चढाते हुए देखा और इसी से प्रेरित होकर उन्होंने इस मदिर की स्थापना करबाई।

2.2 गोपेश्वर में घूमने के लिए एडवेंचर की जगह सागर गांव – Gopeshwar Me Ghumne Ke Liye Adventurous Place Sagar Village In Hindi

Image Credit: Rajnish Bhatnagar

गोपेश्वर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सागर गांव रुद्रनाथ ट्रेक के शुरूआती बिंदु लिए जाना जाता हैं और शानदार ट्रेकिंग के लिए सैलानियों के बीच लौकप्रिय हैं। सागर गांव और गोपेश्वर के बीच की दूरी लगभग 5 किलोमीटर हैं।

2.3 गोपेश्वर पर्यटन का सबसे लोकप्रिय मंदिर चन्द्रिका देवी मंदिर – Gopeshwar Paryatan Ka Sabse Lokpriya Mandir Chandrika Devi Mandir In Hindi

Image Credit: Shalini Sati

गोपेश्वर के धार्मिक स्थलों शामिल चन्द्रिका देवी मंदिर पर्यटकों की आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। चन्द्रिका देवी को महिषासुर मर्दिनी के रूप में जाना जाता हैं। चन्द्रिका देवी मंदिर को आठ सिद्ध पीठो में से एक माना जाता हैं।

2.3 गोपेश्वर के तीर्थ स्थल चमोला नाथ मंदिर – Gopeshwar Ke Tirth Sthal Chamola Nath Temple In Hindi

गोपेश्वर यात्रा के दौरान पर्यटक चमोला नाथ तीर्थ स्थल घूमने के लिए भी भारी संख्या में आते हैं। इस मंदिर का नाम चमोला देवता के नाम पर रखा गया हैं जोकि उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हैं।

2.4 गोपेश्वर का प्रमुख दर्शनीय स्थल अनसुइया देवी मंदिर – Gopeshwar Ka Pramukh Darshaniya Sthal Anusuya Devi Temple In Hindi

Image Credit: Chirag Chauhan

अनसुइया देवी मंदिर शहर से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं जोकि देवी सती को समर्पित हैं।

2.5 गोपेश्वर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली – Gopeshwar Ke Prasidh Paryatan Sthal Auli In Hindi

गोपेश्वर के आसपास घूमने वाली जगहों में शामिल औली उत्तराखंड राज्य का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है जो दुनिया भर में स्कीइंग के लिए प्रसिद्ध है। यह प्राकृतिक स्थल समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सेब के बाग, पुराने ओक और देवदार के पेड़ों के साथ औली एक लोकप्रिय पहाड़ी शहर है जहां हिमालय की सीमा के बीच स्थित कई स्की रिसॉर्ट हैं। औली ढलानों और स्वच्छ वातावरण के कारण भारत में एक लोकप्रिय स्कीइंग डेस्टीनेशन भी है।

और पढ़े: औली के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल

2.6 गोपेश्वर में देखने लायक खुबसूरत जगह वसुंधरा झरना चमोली – Gopeshwar Me Dekhne Layak Khubsurat Jagah Vasundhara Waterfalls Chamoli In Hindi

गोपेश्वर पर्यटन में देखने वाली सबसे अच्छी जगहों में शामिल वसुंधरा झरना एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। चमोली जिले में स्थित पहाड़ की चोटियों और ग्लेशियरों के बीच वसुंधरा वॉटरफॉल पर्यटकों को शानदार पिकनिक के लिए आमंत्रित करता हैं।

2.7 गोपेश्वर की फेमस टूरिस्ट प्लेस फूलों की घाटी या वैली ऑफ फ्लावर्स – Valley Of Flowers Gopeshwar Tourist Place In Hindi

गोपेश्वर पर्यटन का प्रमुख आकर्षण फूलों की घाटी (वैली ऑफ फ्लावर्स) भारत के उत्तराखंड राज्य में चमोली जिले में स्थित हैं। पश्चिमी हिमालय में स्थित फूलों की घाटी एक प्राकृतिक और सुंदर राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। अल्पाइन फूलों और घास के मैदानों से सुसज्जित यह प्राकृतिक स्थान प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीन व्यक्तियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नही हैं। वैली ऑफ फ्लावर्स पर्यटन स्थल में सैंकड़ों प्रजाति और रंगों के फूल पाएं जाते है। फूलों की घाटी को वर्ष 2005 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थलों की सूची में भी शामिल कर लिया हैं।

और पढ़े: क्या सच में फूलों की घाटी की यात्रा करनी चाहिए

2.8 गोपेश्वर पर्यटन के आसपास में घूमने लायक खुबसूरत स्थान कल्पेश्वर – Kalpeshwar Best Places To Visit In Gopeshwar In Hindi

Image Credit: Lokesh Chirmade

गोपेश्वर का धार्मिक स्थल कल्पेश्वर उत्तराखंड में स्थित प्रसिद्ध पंच केदारों में से एक हैं और भक्तो की आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। कल्पेश्वर मंदिर भगवान शिव के पांच रूपों में से एक लिए जाना जाता हैं। 2400 मीटर की ऊंचाई पर हिमालय की चोटी पर स्थित यह स्थान शानदार दृश्य प्रस्तुत करता हैं।

2.9 गोपेश्वर टूरिज्म में घूमने के लिए सबसे आकर्षण स्थल ब्रह्मताल ट्रेक चमोली – Gopeshwar Tourism Me Ghumne Ke Liye Sabse Aakarshan Sthal Brahmatal Trek In Hindi

ब्रह्मताल 130 की.मी की दुरी पर स्थित है। गोपेश्वर की यात्रा के दौरान साहसिक और प्रकृति प्रेमियों के लिए ब्रह्मताल ट्रेक किसी स्वर्ग से कम नही हैं। आकर्षित और रोमांचित कर देने वाली ट्रेक पर्यटकों को चमेली डिस्ट्रिक्ट आने पर मजबूर करती है। पर्यटक यहाँ से चौखम्बा, कामेत, नीलकंठ, हाथी और घोडा चोटियों के सुन्दर दृश्यों को भी निहार सकते हैं। माना जाता है कि ब्रह्मताल में परम पिता ब्रम्ह्मा जी ने ध्यान किया था इसलिए इसका नाम उनके नाम पर रखा गया हैं।

2.10 गोपेश्वर के आसपास घूमने लायक जगह नंदप्रयाग – Gopeshwar Me Ghumne Layak Jagah Nandprayag In Hindi

गोपेश्वर के निकट स्थित पंचप्रयागों में से एक नंदप्रयाग चमोली की प्रसिद्ध अलकनंदा और नंदकिनी नदी का संगम स्थल हैं। नंदप्रयाग धार्मिक, प्राकृतिक और आध्यात्मिक रूप से एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता हैं। नंदप्रयाग को अलकनंदा नदी के पांच प्रसिद्ध मिलन बिन्दुओं के नाम से जाना जाता हैं। नन्दप्रयाग 900 मीटर की ऊँचाई पर स्थित आकर्षित पहाड़ी क्षेत्र से घिरा हुआ हैं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

और पढ़े: देवप्रयाग की यात्रा के बारे में पूरी जानकारी

2.11 गोपेश्वर के पास ट्रैकिंग की शानदार जगह रुद्रनाथ – Rudranath Best Place For Trekking In Gopeshwar In Hindi

रुद्रनाथ गोपेश्वर से 12 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है, गोपेश्वर की यात्रा में एक शानदार ट्रेकिंग के लिए जाना जाने वाला रुद्रनाथ दुनिया के पंच केदारों में से एक हैं। रुद्रनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं जोकि उत्तराखंड के गढ़वाल चमोली जिले में स्थित है। रुद्रनाथ मंदिर की यात्रा पर आने वाले भक्त ट्रेकिंग, मंदिर में स्थित सुन्दर मूर्तियों में कुंती, पांडवों और द्रौपदी की मूर्तियां को भी देख सकते हैं। रूद्रप्रयाग समुद्र तल 2300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं।

और पढ़े: कानातल के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

2.12 गोपेश्वर से 100 की.मी दुरी पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बद्रीनाथ – Gopeshwar Ke Pramukh Dharmik Sthal Badrinath In Hindi

गोपेश्वर पर्यटन का धार्मिक स्थान बद्रीनाथ उत्तराखंड राज्य का एक तीर्थ स्थल हैं। जोली गढ़वाल पहाड़ीयों पर स्थित अलकनंदा नदी के निकट स्थित हैं। बद्रीनाथ मंदिर या बद्रीनारायण मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है जोकि छोटे चार धामों में से एक हैं। बद्रीनाथ मंदिर 10279 फिट की ऊंचाई पर स्थित है और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं।

और पढ़े: बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन की पूरी जानकारी

3. गोपेश्वर की यात्रा पर क्या क्या कर सकते है – Things To Do In Gopeshwar In Hindi

3.1 अलकनंदा नदी में रिवर राफ्टिंग का आनंद – River Rafting In Upper Alaknanda River In Hindi

अलकनंदा में राफ्टिंग का मजा लेने के लिए पर्यटक गोपेश्वर की यात्रा करना पसंद करते हैं जोकि चमोली जिले में स्थित हैं। अलकनंदा के ऊपरी क्षेत्र में स्थित नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग के लिए तीन अलग अलग माध्यमो से ट्रेकिंग की जाती हैं। ट्रेकिंग की शुरुआत चमोली से होती हैं। यदि आप भी राफ्टिंग के शौकीन है गोपेश्वर पर्यटन की यारा पर निकल सकते हैं।

3.2 चमोली के बाज़ार से खरीदारी – Shopping From Chamoli Market In Hindi

चमोली में आपको खरीदने के लिए बहुत कुछ मिल जायेगा। घर वापसी करने से पहले आप यहाँ के बाजार में अवश्य घूमे और स्मृति चिन्हों को अपने साथ जरूर ले जाए। आपको यहाँ पर कुछ पारंपरिक गहने खरीदने का अवसर भी मिलेगा। आदिवासी क्षेत्र के कारण आपको यहाँ विविधता देखने को मिलेगी साथ ही यहाँ के तिब्बती चांदी के गहने बहुत अधिक पसंद किए जाते हैं।

और पढ़े: रानीखेत के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

4. गोपेश्वर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Gopeshwar In Hindi

गोपेश्वर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों और गर्मियों के मौसम का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम के दौरान पर्यटक गोपेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

5. उत्तराखंड के गोपेश्वर की यात्रा में कहां रुके – Where To Stay In Gopeshwar Tourism In Hindi

गोपेश्वर और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप यहाँ किसी अच्छे आवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि गोपेश्वर में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज होटल और रिसोर्ट मिल जाएंगे, जहां आप रुक सकते हैं।

  • होटल हेवन (Hotel Heaven)
  • सागर (रुद्र) होम स्टे (Saagar(Rudra) Home Stay)
  • सृष्टि लॉज (Srishti Lodge)
  • विलोटले रेगरी आरसीएस (Villotale Regari RCS)

6. गोपेश्वर में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Gopeshwar Famous Food In Hindi

गोपेश्वर अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों और मंदिर के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन यहाँ का भोजन भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। गोपेश्वर के लजीज भोजन का स्वाद आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। गोपेश्वर पर्यटन में यात्रियों को कई जगहों पर छोटे छोटे भोजनालय, ढाबे और रेस्तरां मिल जाएंगे जहां आप कुमाऊँनी व्यंजनों को चख सकते हैं। यहाँ के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों में पिनालू गुटुक,  बाल मिठाई, खोये और चीनी से तैयार किया गया मीठा पकवान चखने का अवसर मिलेगा।

और पढ़े: उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन लैंसडाउन यात्रा की पूरी जानकारी

7. गोपेश्वर उत्तराखंड कैसे जाए – How To Reach Gopeshwar Uttarakhand In Hindi

गोपेश्वर की यात्रा पर जाने वाले पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

7.1 गोपेश्वर फ्लाइट से कैसे जाए – How To Reach Gopeshwar By Flight In Hindi

गोपेश्वर का दौरा करने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि गोपेश्वर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा (Jolly Grant Airport) निकटतम हवाई अड्डा है जोकि आपके पर्यटन स्थल से लगभग 227 किलोमीटर की दूरी पर हैं। हवाई अड्डे से आपको टैक्सी से गोपेश्वर तक जाना होता हैं।

7.2 ट्रेन से गोपेश्वर कैसे जाए – How To Reach Gopeshwar By Train In Hindi

गोपेश्वर की यात्रा के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि गोपेश्वर का सबसे निकटतम रेल्वे स्टेशन हरिद्वार और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन है। रेलवे स्टेशन से पर्यटक टेक्सी का उपयोग करके गोपेश्वर तक आसानी पहुँच जाएंगे।

7.3 बस से गोपेश्वर कैसे जाए – How To Reach Gopeshwar By Bus In Hindi

यदि गोपेश्वर जाने के लिए आपने बस का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि गोपेश्वर सड़क मार्ग के माध्यम से अपने आसपास के शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं और जोशीमठ सबसे निकटतम बस स्टैंड है। इसलिए आप बस या अपने निजी साधनों की मदद से सड़क मार्ग से भी गोपेश्वर पर्यटन स्थल घूमने के लिए जा सकते हैं।

और पढ़े: कौसानी के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

इस आर्टिकल में आपने गोपेश्वर में घूमने की जगहें के बारे में विस्तार से जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

8. गोपेश्वर उत्तराखंड का नक्शा – Gopeshwar Uttarakhand Map

9. गोपेश्वर की फोटो गैलरी – Gopeshwar Images

और पढ़े:

Manoj Meena

Share
Published by
Manoj Meena

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago