उत्तर भारत के प्रसिद्ध व्यंजन – North Indian Food in Hindi

3.2/5 - (10 votes)

North Indian Food in Hindi : नार्थ इंडियन फ़ूड भारत में सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले खाने में से एक है जिसे लगभग भारत के सभी हिस्सों में पसंद किया जाता है। उत्तर भारत का खान पान की बात करें तो यहाँ जाड्यातर शाकाहारी खाना पसंद किया जाता है लेकिन ऐसा भी नही है उत्तर भारत के प्रसिद्ध खाने में मांसाहारी खाना शामिल नही है। भारत के अन्य व्यंजनों की तुलना में उत्तर भारतीय भोजन अधिक समृद्ध, स्वादिष्ट और लोकप्रिय है जो लोगों को उंगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देते है।

इतना सब जानने के बाद हर कोई उत्तर भारत के प्रसिद्ध खाने के बारे में जानने के लिए उत्साहित हो जाता है यदि आप भी नार्थ इंडियन फ़ूड के बारे में जानने के लिए एक्साईटेड है तो हमारे साथ इस लेख में आखिर तक जरूर बने रहें जिसमे हम उत्तर भारत के प्रसिद्ध व्यंजन कौन कौन से हैं? इनकी क्या विशिष्टताएँ है इन सभी के बारे में बता करने वाले है –

Table of Contents

फेमस स्ट्रीट फ़ूड ऑफ़ नार्थ इंडिया – Famous Street Food of North India in Hindi

फेमस स्ट्रीट फ़ूड ऑफ़ नार्थ इंडिया – Famous Street Food of North India in Hindi

छोले भटूरे – Cholle Bhaturey Food In Hindi

छोले भटूरे उत्तर भारत को छोडिये पूरे भारत के सबसे प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है। ऐसा कोई ही होगा जो छोले भटूरे के बारे में जानता ना हों और अभी तक इसे खाया ना हों। छोले भटूरे उत्तर भारत का फेमस स्ट्रीट फ़ूड है जो आपके उत्तर भारत के हर गली गली में देखने को मिलता है। इस व्यंजन में छोले को कई तरह के मसालों के साथ फ्राई करके तैयार किये जाते हैं और इस मैदे से बनी तली रोटी के साथ खाया जाता है। वैसे तो छोले भटूरे पुरे नार्थ इंडिया का फेमस स्ट्रीट फ़ूड है लेकिन छोले भटूरे पंजाबियों की पसंदीदा डिश है जिसे आमतौर पर स्ट्रीट फ़ूड के रूप में खाया जाता है।

आलू टिक्की – Aloo Tikki in Hindi

आलू टिक्की उत्तर भारतीय व्यंजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो लगभग हर राज्य में उपलब्ध है। चाहे शादी हो या घर में कोई पार्टी या आप बाजार घूमने के लिए जा रहें हों, इस स्वादिष्ट आलू टिक्की के बिना सब कुछ अधूरा है। आलू टिक्की को बनाने के लिए मसले हुए आलू की टिक्की बना कर मसाले के साथ मिला कर तला जाता है। लोग आलू टिक्की को कभी इमली की चटनी के साथ और कभी इमली और पुदीने के कॉम्बो के साथ खाना पसंद करते हैं। अगर आप इस व्यंजन में ऊपर से थोडा प्याज और डाल दें तो यह और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है।

पाँव भाजी – Pav Bhaji in Hindi

पाँव भाजी नार्थ इंडिया का एक और सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड है। आपको बता दें इस व्यंजन को भाजी के साथ बटर में फ्राई पाव के साथ परोसा जाता है जिसमे थोडा सा नींबू और प्याज इस व्यंजन का स्वाद काफी ज्यादा बढ़ा देता है। पाव भाजी की उत्पत्ति भारत के महाराष्ट्रियन क्षेत्र से हुई है लेकिन अब पूरा उत्तर भारत इसके स्वाद का दीवाना है। उत्तर भारत के पसंदीदा खाने में शामिल पाव भाजी इतना फेमस है की यह स्ट्रीट से लेकर सभी 5 स्टार होटल्स तक हर कही उपलब्ध है।

मोमोज – Momos in Hindi

मोमोज एक ऐसा स्ट्रीट फ़ूड है जो पूरे नार्थ इंडिया में इतना फेमस है की आप जब भी नार्थ इंडिया की यात्रा करने के लिए जाते हैं तो आपको यहाँ ऐसी कोई सड़क नहीं मिलेगी जहाँ पर मोमोज का स्टॉल न हो। वैसे तो मोमोज एक तिब्बती डिश है, लेकिन इसे उत्तर भारत में काफी पसंद किया जाता है यही एक कारण है की इसे फेमस स्ट्रीट फ़ूड ऑफ़ नार्थ इंडिया में शामिल किया गया है। आपको मोमोज की हर दूकान पर करीब 3 या 4 प्रकार के मोमोज मिल जायेगे, जिनमे से सबसे ज्यादा लोकप्रिय स्टीम और फ्राइड मोमोज हैं। मोमोज उत्तर भारत में एक ऐसा प्रसिद्ध फ़ूड है जिसे कोई भी एक बार खाना शुरू करता है तो रुकने का नाम नहीं लेता।

दही भल्ला –  Dahi Bhalla in Hindi

दही भल्ला भारत का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट स्नैक है, खासकर उत्तर भारत का। दही भल्ला को दिवाली या नवरात्रि जैसे उत्सव के अवसरों के दौरान ठंडा नाश्ता या स्टार्टर के रूप में भी परोसा जा सकता है। दही भल्ला या दही बड़ा वैसे तो आल इंडिया में बनाया जाता है लेकिन उत्तर भारतीय तरीके से बनाए दही भल्ला का टेस्ट ही अलग है। मीठी दही, खट्टी और तीखी चटनी और चाट मसाला के साथ उत्तर भारतीय दही भल्ला की अपनी एक अलग पहचान है।

और पढ़े : यह हैं भारत के 15 सबसे फेमस स्ट्रीट फ़ूड जिनका स्वाद आपके मुंह में पानी ला देगा

उत्तर भारत के प्रसिद्ध मांसाहारी भोजन – Famous Non Vegetarian Food Of North India in Hindi

उत्तर भारत के प्रसिद्ध मांसाहारी भोजन – Famous Non Vegetarian Food Of North India in Hindi

रोगन जोश – Rogan Josh in Hindi

रोगन जोश उत्तर भारत का प्रसिद्ध मांसाहारी खाना है जिसे विशेषकर जम्मू कश्मीर में पसंद किया जाता है। रोगन जोश एक खुशबूदार मेमने की सब्जी है जो विभिन्न मसालों, दही और भूरे प्याज के मिश्रण के साथ बनाई जाती है। यदि आप मांसाहारी हैं, तो यकीन माने आप सबसे अच्छे उत्तर भारतीय व्यंजनों में से एक रोगन जोश को चखे बिना अपने आपको रोक नहीं पाएंगे। यह एक बहुत ही कम वसा वाला व्यंजन है जिसे चावल या नान के साथ खाया जाता है।

बिरयानी –  Biryani in Hindi

फेमस नॉन वेजिटेरियन फ़ूड ऑफ़ नार्थ इंडिया (Famous Non-Vegetarian Food Of North India In Hindi) में शामिल बिरयानी तेलंगाना की सिग्नेचर डिश है जिसे डम बिरयानी के रूप में भी जाना जाता है। बिरयानी बासमती चावल और बकरे के मांस के साथ डम पुख्त विधि से पकाया जाता है। हैदराबाद के निज़ाम की रसोई में उत्पन्न, यह हैदराबादी बिरयानी अब पूरे उत्तर भारत में फेमस है। आप जब नार्थ इंडिया आयेंगें तो बिरयानी आपको हर होटल और गली गली में देखने को मिलेगी। यदि आप बिरयानी के दीवाने है तो एक बार नार्थ इंडियन बिरयानी को जरूर टेस्ट करें।

बटर चिकिन – Chicken Butter Masala/Murg Makhani in Hindi

बटर चिकिन मसाला मांसाहारी प्रेमियों के लिए उत्तर भारत का एक और सबसे पसंदीदा व्यंजन है जिसे मुर्ग मखनी के नाम से भी जाना जाता है। बताइए नान या रुमाली रोटी के साथ खाने के लिए मसालेदार चिकन बटर मसाला से बेहतर क्या हो सकता है। बटर चिकिन उत्तर भारत की एक ऐसी नॉन वेजिटेरियन डिश है जिसके बारे में सुनकर ही नॉन वेजिटेरियन लवर्स के मुह में पानी आ जाता है। इस उत्तर भारतीय भोजन की ग्रेवी ताजी क्रीम और मसालों के मिश्रण से तैयार की जाती है, विशेष रूप से कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर जो बटर चिकिन को एक आकर्षक रंग प्रदान करती है। बटर चिकिन की शुरुआत सबसे पहले पंजाब से हुई थी जो अब पूरे नार्थ इंडिया के रेस्टोरेंट्स और ढाबों की मुख्य डिश बन गई है जिसके बिना किसी भी होटल्स के खाने का  मेन्यु पूरा नही हो सकता है।

तंदूरी चिकन / टिक्का मसाला –   Tandoori Chicken/Tikka Masala in Hindi

तंदूरी चिकन / टिक्का मसाला उत्त्तर भारतीय व्यंजनों का एक अभिन्न हिस्सा है जिसके बिना उत्तर भारत के प्रसिद्ध खाने की लिस्ट अधूरी है। तंदूरी चिकन या टिक्का मसाला एक भुना हुआ चिकन है जिसे दही में मैरीनेट किया जाता है और लाल मिर्च और लाल फ्लेवर सहित मसालों के मिश्रण के साथ परोसा जाता है। पनीर टिक्का मसाला या चिकन टिक्का मसाला एक और ग्रील्ड उत्तर भारतीय भोजन है जिसे हर शादी, बर्थडे फंक्शन और  पार्टीज में परोसा जाता है।

लाल मास – Laal Maas In Hindi

मटन, लाल मिर्च और गर्म मसालों की ग्रेवी के साथ मिलकर तैयार होने वाला लाल मॉस उत्तर भारतीय राज्य राजस्थान की सिग्नेचर नॉन वेजिटेरियन डिश है। अगर आप नॉन – वेजिटेरियन खाने के दीवाने है तो आपको अपनी लाइफ में एक बार लाल मास को ट्राय जरूर करना चाहिये।

और पढ़े : राजस्थान का प्रसिद्ध खाना जिनके बारे में जानकार ही आ जायेगा आपके मुह में पानी

उत्तर भारत का शाकाहारी खाना – North Indian Vegetarian Food in Hindi

उत्तर भारत का शाकाहारी खाना - North Indian Vegetarian Food in Hindi

पालक पनीर – Palak Paneer in Hindi

पालक पनीर एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय शाकाहारी व्यंजन है जिसके बारे में ऐसा कोई ही होगा जो जानता नही होगा। पालक पनीर को पनीर और पालक के मिश्रण से तैयार किया जाता है जिसमें टमाटर, गरम मसाला, लहसुन और कई मसालों के साथ मिलाया जाता है। पालक पनीर की उत्त्पति भी पंजाबी क्षेत्र से हुई हैं, जो नार्थ इंडिया तो छोड़िये आल इंडिया में फेमस है। पालक पनीर एक अत्यधिक पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन है जिसे उत्तर भारत के लगभग हर घर में खाया जाता है।

कश्मीरी दम आलू – Kashmiri Dum Aloo in Hindi

कश्मीरी दम आलू नार्थ इंडिया में सबसे जाड्या पसंद की जाने वाली डिश में से एक है जिसे आलू को दही और मसालों से बनी हुई स्पाइसी ग्रेवी में पकाया जाता है, जो डिश को तीखा स्वाद देता है। इस प्रामाणिक व्यंजन में उपयोग की जाने वाली मुख्य सामग्री सूखी कश्मीरी मिर्च या (देगी मिर्च) का पाउडर है। कश्मीरी दम आलू को अलग तरीके से भी पकाया जाता है जिसमे मिर्च को हटाकर काजू या तरबूज के बीज (मगज) से बने पेस्ट का उपयोग किया जाता है।

वैसे तो कश्मीर अपने नॉन वेजिटेरियन फ़ूड के लिए फेमस है लेकिन उसके बाबजूद भी उत्तर भारत के प्रसिद्ध व्यंजन की लिस्ट में शामिल कश्मीरी दम आलू ने कश्मीर के साथ साथ आल नार्थ इंडिया में अपने टेस्ट से लोगों को उँगलियाँ चाटने पर मजबूर कर दिया है।

राजमा चावल – Rajma Chawal in Hindi

राजमा चावल उत्तर भारत की एक और फेमस डिश है जो प्रोटीन से भरपूर है और खाने में भी स्वादिष्ट है। नार्थ इंडिया की फेमस नॉन वेजिटेरियन डिश राजमा चावल को तैयार करने के लिए सबसे पहले राजमा को रात भर पानी में भिगोया जाता है और धीमी आंच में मसालों से बनी हुई ग्रेवी में पकाया जाता है। यदि आप मसालेदार खाने से दूर कुछ हल्का फुल्का खाना चाहते है तो राजमा चावल की गरमा गरम थाली से बेहतर और क्या हो सकता है? बता दे राजमा चावल नार्थ इंडिया की एक ऐसी डिश है जो आपको गली पे लगने वाले ठेलों से लेकर रेस्टोरेंट्स और ढाबों में हर कही खाने के मेन्यु में देखने को मिलेगी।

मक्के दी रोटी और सरसों दा साग – Makke Di Roti Aur Sarso Da Saag In Hindi

मक्के दी रोटी और सरसों दा साग उत्तर भारतीय राज्य पंजाब का सबसे पसंदीदा और पारंपरिक खाना है जिसे पंजाबी तड़के के साथ पकाया जाता है। स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर यह व्यंजन अधिकतर सर्दियों के दौरान बनाया जाता है, खासकर लोहड़ी के त्योहार के अवसर पर। लेकिन ढाबों और रेस्टोरेंट्स में यह हमेशा ही सर्व की जाती है। यदि आपने अभी तक पंजाब की फेमस डिश मक्के दी रोटी और सरसों दा साग को टेस्ट नही किया है तो आप जब भी उत्तर भारत की यात्रा पर आयें तो सरसों की साग के साथ घी से लगी मक्के की रोटी और एक लस्सी के गिलास को जरूर टेस्ट करें यकीन माने इनको खाने के बाद आप अपनी उंगलियाँ चाटने पर मजबूर हो जायेंगे।

चना मसाला – Chana Masala in Hindi

चना मसाला छोले और मसालों के साथ तैयार की जाने वाली उत्तर भारत की एक और पॉपुलर डिश है। नार्थ इंडिया की इस फेमस डिश को आमतौर पर रोटी, पराठा, पुड़ी, भटूरा और चावल के साथ खाया जाता है।

दाल मखनी – Dal makhani in Hindi

जब भी उत्तर भारत के प्रसिद्ध शाकाहारी खाने की बात आती है तो दाल मखनी को केसे मिस किया जा सकता है। दाल मखनी पंजाब की बहुत ही फेमस डिश है जो पंजाब के हर घर, ढाबे और रेस्टोरेंट में मिलती है आखिर हो भी क्यों ना इसके बिना खाने का मेन्यु कभी पूरा ही नही हो सकता है।

और पढ़े : भारत के 15 अजीबों-गरीब खाने के रेस्टोरेंट जिनके बारे में जानकर आपके होश उड़ जायेंगे

नार्थ इंडिया की फेमस मिठाईयां  – Famous sweets of North India in Hindi

नार्थ इंडिया की फेमस मिठाईयां  – Famous sweets of North India in Hindi

गाजर का हलवा – Gajar ka halwa in Hindi

गाजर का हलवा उत्तर भारत के पसंदीदा मीठे व्यंजनों में से एक है। गाजर का हलवा एक मीठा हलवा है जिसे कद्दूकस की हुई गाजर, दूध, चीनी, मेवा, घी और खोया के मिश्रण से तैयार किया जाता है। उत्तर भारत की इस फेमस मिठाई को नास्ते के रूप में, खाने के साथ कुछ मीठे के लिए और त्योहारों के दौरान पारंपरिक मिठाई के रूप में खाया जाता है।

 फिरनी – Phirni in Hindi

फिरनी पिसे हुए चावल से बनी मिठाई है जिसे दूध में पकाया जाता है और बादाम, केसर और इलायची के स्वाद के साथ बनाया जाता है। फिरनी को अक्सर दिवाली और करवा चौथ जैसे विशेष अवसरों या त्योहारों के लिए तैयार किया जाता है। उत्तर भारत में इस फेमस स्वीट डिश को अभी भी कई जगह पारंपरिक रूप से छोटे मिट्टी के कटोरे में परोसा जाता है जिसे शिकोरस के रूप में जाना जाता है।

पिन्नी – Pinni in Hindi

पिन्नी पंजाबी और उत्तर भारतीय व्यंजनों की एक मिठाई है जिसका आनंद सर्दियों के दौरान दोपहर के भोजन के बाद या एक कप चाय या एक गिलास गर्म डेयरी के साथ नाश्ते के रूप में लिया जाता है। मुह में पानी ले देने वाली पिन्नी को देसी घी, खोया,गुड़, गेहूं के आटे, काजू, किसमिस और बादाम से तैयार किया जाता हैं।

गुझिया – Gujiya in Hindi

गुझिया नार्थ इंडिया की एक और फेमस स्वीट्स है। उत्तर भारतीय राज्यों में गुझिया को अक्सर होली, सक्रांति जैसे त्यौहार के दौरान तैयार की जाती है। गुझिया को अर्धचंद्राकार शेप में बनाया जाता है जिसके अन्दर खोया बादाम, काजू, पिस्ता नारियल और इलायची से भरे हुए होते हैं।

घेवर – Ghewar In Hindi

घेवर आटे, दूध और चीनी की चाशनी से बना एक गोल आकार का मीठा व्यंजन है, जो उत्तर भारत की फेमस मिठाईयां में से एक है। घेवर भी तीन टाइप के होते है,मलाई घेवर, मावा घेवर, और प्लेन घेवर। घेवर विशेष रूप से तीज और रक्षा बंधन के दौरान तैयार किया जाता है और इस मिठाई की बिना यह त्यौहार बेरंग होते है।

और पढ़े : भारत के राज्यों के प्रसिद्ध खाने की लिस्ट

इस आर्टिकल में आपने उत्तर भारत का प्रमुख खाना या व्यंजनों के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

 

 

 

Leave a Comment