Indian Destination

झारखंड राज्य का इतिहास और अन्य जानकारी – Jharkhand State Information In Hindi

5/5 - (1 vote)

Jharkhand In Hindi, झारखंड भारत का एक प्रमुख राज्य है ,जोकि अपनी सुन्दरता और आकर्षित घने जंगलो के लिए जाना जाता हैं। झारखंड को भारत के 28वें राज्य के रूप में पहचान मिली है जो अब कई आकर्षित झरने, पहाड़ो, ऐतिहासक मंदिरों और पर्यटकों के घूमने लायक उद्यानों आदि का मालिक हैं। झारखंड को ‘वनों की भूमि’ के नाम से भी जाना जाता है और यहाँ की वनस्पति और जीव प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान होते हैं। झारखण्ड अपने चारो ओर से बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िशा और पश्चिम बंगाल राज्य से घिरा हुआ हैं।

यदि आप झारखंड राज्य से जुडी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े जिसमे हम आपको झारखंड का इतिहास, वेशभूषा, जनजाति,भाषा, मेले, त्यौहार और झारखंड से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को बताने वाले है –

1. झारखंड का इतिहास – Jharkhand History In Hindi

झारखण्ड राज्य का इतिहास आज से लगभग 5000 साल पुराना माना जाता हैं क्योंकि झारखंड के हजारीबाग जिले की गुफाओं में कुछ चित्र मिले है जो इसकी पुष्टि करते हैं। झारखंड की भूमि पर कई राजवंशो ने शासन किया हैं। झारखंड में शासित चेरो वंश, नागवंशी राजवंश, मुगल वंश आदि ने यहाँ शासन किया। चेरो राजवंश के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यहाँ अपना झंडा लहरा दिया था। इतिहासकारों का मत हैं कि झारखण्ड राज्य मगध के शासन काल से पहले भी अपनी भू-राजनीतिक और सांस्कृतिक पहचान रखता था। माना जाता हैं कि झारखंड के आदिवासियों द्वारा बोली जाने भाषा हडप्पा संस्कृति से मिलती जुलती है। वर्ष 2000 में दक्षिणी बिहार काटकर झारखंड राज्य का गठन किया गया था।

और पढ़े: छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल की जानकारी

2. झारखंड राज्य के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Jharkhand In Hindi

  • झारखण्ड की राजधानी रांची हैं।
  • झारखंड का क्षेत्रफल 79,714 Km² हैं।
  • झारखंड का राजकीय पशु (Indian Elephant) भारतीय हाथी हैं।
  • झारखण्ड का राष्ट्रीय फल कटहल है।

3. झारखंड की वेशभूषा – Jharkhand Ki Veshbhusha In Hindi

झारखंड राज्य की वेशभूषा में पुरुष कुर्ता पायजामा और धोती पहनते हैं जबकि महिलाएं साड़ी ब्लाउज पहनती है खासकर तुषार सिल्क साड़ी पहने हुआ नजर आती हैं।

4. झारखंड की जनजाति – Jharkhand Ki Janjatiya In Hindi

झारखंड में विभिन्न जाति और धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। झारखंड राज्य की प्रमुख जनजातियों में शामिल बैगा, बिंझिया, संथाल, बथौड़ी, असुर, बंजारा, , बेदिया,  उरांव, बिरजिया, बिरहोर, भूमिज, चेरो, गोंड, करमाली, परैया आदि हैं।

और पढ़े: पश्चिम बंगाल के पर्यटन स्थल की जानकारी

5. झारखंड की भाषा – Jharkhand Ki Bhasha In Hindi

झारखंड राज्य की आधिकारिक भाषा हिंदी हाँ लेकिन हैं यहाँ भोजपुरी, सदरी, उर्दू, उड़िया, बंगाली और अंगिका जैसी कई भाषाओँ का उपयोग किया जाता हैं।

6. झारखंड के प्रमुख मेले – Jharkhand Fairs In Hindi

झारखंड राज्य में कई खूबसूरत मेले देखने को मिलते हैं जोकि त्योहारों के अवसर लगते हैं। झारखंड के प्रमुख मेलो में चंद्रा में कुंडी, प्रतापपुर में कुंडा मेला, कोल्हैया मेला, सिमरिया में तूतीलावा और बेलगादा में लगने वाले पशु मेले बहुत अधिक लोकप्रिय हैं।

7. झारखण्ड के प्रमुख त्यौहार – Jharkhand Festivals In Hindi

झारखंड राज्य में कई त्योहारों का आयोजन अलग अलग समय पर किया जाता हैं और यह त्यौहार बहुत ही धूम धाम से मनाए जाते है। झारखण्ड में मनाए जाने वाले प्रमुख त्यौहार सरहुल, छठ पूजा, बंदना, जानी-शिकार, भगत परब, रोहिणी, जावा, टुसू पर्व या मकर, करम आदि हैं।

और पढ़े: भारत के राज्यों में मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहारों की जानकारी

8. झारखंड राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल – Tourist Places Jharkhand In Hindi

झारखंड राज्य की यात्रा के दौरान पर्यटक यहाँ के प्रमुख आकर्षित स्थलों की यात्रा पर जा सकते हैं। झारखंड में कई दर्शनीय, ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थल मौजूद हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर लुभाते हैं।

8.1 रांची – Ranchi In Hindi

झारखंड राज्य के प्रमुख शहरो में रांची एक आकर्षित पर्यटन स्थल है और यह झारखंड राज्य की राजधानी भी हैं। झरनों के शहर के नाम से प्रसिद्ध रांची समुद्र तल से लगभग 700 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं। बता दें कि रांची शहर को एक दफा बिहार राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने का गौरव हासिल हुआ हैं। रांची के प्रमुख आकर्षण में टैगोर हिल, हुदरू फॉल्स, रांची हिल स्टेशन, कांके डैम, हटिया संग्रहालय, जनजातीय अनुसंधान संस्थान आदि शामिल हैं।

और पढ़े: रांची के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

8.2 देवघर – Deoghar In Hindi

Image Credit: Sudip Das

झारखंड राज्य के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल देवघर एक प्रमुख धार्मिक स्थान हैं जोकि भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक के लिए जाना जाता हैं। देवघर का मंदिर भगवान बैद्यनाथ के नाम से प्रसिद्ध हैं। देवघर बैद्यनाथ धाम की महिमा हिन्दू धर्म के चन्द्र कैलेंडर के अनुसार श्रवण मास में अधिक होती हैं। देवघर के प्रमुख आकर्षण में शामिल बैद्यनाथ धाम, नंदन पहाड़, सत्संग आश्रम आदि हैं।

8.3 जमशेदपुर – Jamshedpur In Hindi

झारखंड में घूमने वाली जगहों में शामिल जमशेदपुर झारखंड का सबसे बड़ा और प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। इस आकर्षित शहर जमशेदपुर का नाम सन 1919 में जमशेदजी टाटा के नाम के आधार पर रखा गया था। जमशेदपुर सिटी में दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी इस्पात निर्माण कंपनी स्थित है। जमशेदपुर के प्रमुख आकर्षण में जुबली पार्क, दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और टाटा स्टील जूलोजिकल पार्क आदि हैं।

और पढ़े: जमशेदपुर के मशहूर दर्शनीय और पर्यटन स्थल

8.4 हजारीबाग – Hazaribagh In Hindi

Image Credit: Jithu Raj

झारखण्ड राज्य का मशहूर पर्यटन स्थल हजारीबाग झारखण्ड राज्य की राजधानी रांची से लगभग 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। हजारीबाग पर्यटन स्थल घने जंगलों, रॉक संरचनाओं, सुन्दर सुन्दर झीलों और प्राकृतिक आकर्षण का खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करता हैं। हजारीबाग के प्रमुख आकर्षण में कैनेरी हिल, राजरप्पा मंदिर और वाइल्ड लाइफ सेंचुरी आदि शामिल हैं।

8.5 बोकारो स्टील सिटी पर्यटन – Bokaro Steel City In Hindi

Image Credit: Maheshwar Prasad

झारखंड में छुट्टी मनाने वाली जगहों में शामिल बोकारो स्टील सिटी एक खूबसूरत प्राकृतिक स्थान हैं जोकि पर्यटकों को शांति और ख़ुशी का एहसास प्रदान करता हैं। इस स्थान को द स्टील कैपिटल ऑफ़ इंडिया के नाम से भी जाना जाता हैं। बोकारो स्टील सिटी में आकर्षित झील, प्राकृतिक हरियाली और सुंदर उद्यान स्थित हैं। सन 1960 और 1970 के दौरन बोकारो स्टील सिटी भारत की औद्योगिक क्रांति के केंद्र के रूप में जाना गया था। बोकारो स्टील प्लांट और गार्गा डेम इसके प्रमुख आकर्षण हैं।

8.6 नेतरहाट पर्यटन – Netarhat In Hindi

झारखण्ड का प्राकृतिक स्थान नेतरहाट पर्यटन अपनी सुंदरता और आकर्षित कर देने वाले सनराइज और सनसेट पॉइंट के लिए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। नेतरहाट पर्यटन स्थल को छोटा नागपुर की रानी की संज्ञा भी दी गई हैं। नेतरहाट झारखंड के लातेहार जिले में स्थित हैं।

और पढ़े: नेतरहाट: छोटानागपुर की रानी के टॉप पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी 

8.7 धनबाद – Dhanbad In Hindi

Image Credit: Vikash Raj

झारखंड का पर्यटन स्थल धनबाद भारत की कोयला राजधानी के रूप में भी जाना हैं। धनबाद में 112 कोयले की खान हैं जोकि पूरे देश में कोयले आपूर्ति करती हैं। वर्ष 1956 में झारखंड के सबसे अधिक आबादी वाले शहरो में धनबाद दूसरे था। इसके अलावा धनबाद अपने प्रमुख आकर्षित और धार्मिक स्थलों के लिए भी पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हैं। यहाँ के प्रमुख आकर्षण में डेमी, शक्ति मंदिर, मैथन डैम या पंचेट डैम, पहाड़ियों, घने जंगलों और झीले आदि शामिल हैं।

8.8 बेतला नेशनल पार्क – Betla National Park In Hindi

झारखंड पर्यटन में बेतला राष्ट्रीय उद्यान एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान है जोकि जंगली हाथियों के लिए सबसे अधिक जाना जाता है। बेतला नेशनल पार्क में घूमने वाले जानवरों में तेंदुए, हाथी, बाघ के अलावा भी कई जानवर हैं जोकि यहाँ आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। बेतला राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 979 वर्ग किमी हैं।

8.9 दशम जलप्रपात रांची – Dassam Falls Ranchi In Hindi

झारखंड में घूमने लायक फेमस स्थानो में शामिल दशम जलप्रपात भी प्रमुख हैं। दशम जलप्रपात रांची जिले के तैमारा गाँव के निकट स्थित हैं। जोकि सुवर्ण रेखा नदी की सहायक नदी पर स्थित है और 144 फीट की ऊँचाई से नीचे गिरता हैं। चट्टानी ढलानों के साथ दशम वॉटरफॉल एक शानदार पिकनिक डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता हैं। पर्यटक बहुत अधिक संख्या में यहाँ घूमने के लिए आते हैं।

8.10 घाटशिला झारखंड – Ghatshila Jharkhand In Hindi

Image Credit: Satyarupa Halder

झारखंड राज्य की मनमोहक जगह घाटशिला पर्यटक के घूमने के लिए एक शानदार जगह हैं जोकि सिंहभूम जिले में स्थित है। घाटशिला एक धार्मिक शहर है जहाँ त्योहारों और धार्मिक स्थानों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता हैं। घाटशिला में देखने की जगहों में शामिल फुलडुंगरी हिल्स, बुरुदीह झील, घुमावदार नाले, आकर्षित झरने, ऐतिहासिक मंदिर और पहाड़ी क्षेत्र आदि शामिल हैं।

8.11  शिखरजी झारखंड – Shikharji Jharkhand In Hindi

Image Credit: Ayush Jain

झारखंड का सबसे ऊँचा पर्वत और आकर्षित पर्यटन स्थल पारसनाथ पहाड़ी पर स्थित हैं। माना जाता हैं कि झारखंड के इस पर्वत पर 24 जैन तीर्थकरो को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। शिखरजी पर्यटन स्थल समुद्र तल से लगभग 1350 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। शिखरजी घूमने के लिए पर्यटक बहुत अधिक संख्या में आते हैं।

और पढ़े: बिहार के प्रमुख पर्यटन एवं आकर्षण स्थल की जानकारी 

9. झारखंड राज्य की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Jharkhand In Hindi

भारत के झारखंड राज्य की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम के दौरान पर्यटक झारखंड राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।

10. झारखण्ड राज्य में कहां रुके – Where To Stay In Jharkhand In Hindi

झारखंड राज्य और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के उपरांत यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि झारखंड स्टेट के विभिन्न शहरो में आपको एक से बढ़कर एक होटल और रिसोर्ट मिल जाएंगे, जहां आप रुक सकते हैं।

  • चाणक्य बीएनआर होटल रांची (Chanakya BNR Hotel Ranchi)
  • द सोंनेट जमशेदपुर (The Sonnet Jamshedpur)
  • होटल कैपिटल हिल (Hotel Capitol Hill)
  • वैष्णवी क्लार्क्स इन, देवघर (Vaishnavi Clarks Inn, Deoghar)
  • होटल महादेव पैलेस (Hotel Mahadev Palace)

11. झारखंड राज्य का स्थानीय भोजन – Famous Food Of Jharkhand In Hindi

झारखंड स्टेट अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन यहाँ का भोजन भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। झारखंड राज्य के लजीज भोजन का स्वाद आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। आइए झारखंड के भोजन के बारे में जानते हैं। झारखंड के स्थानीय भोजन में चावल, रोटी, दाल, तरकारी, मिठाइयाँ, अरसा रोटी, मीठा खाजा, थेकुआ, लिट्टी, धुस्का आदि शामिल हैं।

और पढ़े: असम के पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी 

12. झारखंड राज्य कैसे पहुचे – How To Reach Jharkhand In Hindi

झारखंड की यात्रा पर जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

12.1 फ्लाइट से झारखंड कैसे जाए – How To Reach Jharkhand By Flight In Hindi

झारखंड राज्य का दौरा करने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि झारखंड राज्य में चाकुलिया हवाई अड्डा (Chakulia Airport),  देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airpor), रांची का बिरसा मुंडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) समेत 6 प्रमुख हवाई अड्डे है आप अपनी डेस्टिनेशन के अनुसार हवाई अड्डे का चुनाव कर सकते हैं।

12.2 कैसे जाए झारखंड ट्रेन से – How To Reach Jharkhand By Train In Hindi

झारखंड जाने के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि झारखंड में कई रेलवे स्टेशन मौजूद हैं जोकि राज्य के समस्त बड़े शहरो में स्थित हैं और देश के सभी प्रमुख नगरो से अच्छी तरह संपर्क में हैं। आप अपनी डेस्टिनेशन के अनुसार रेलवे स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं।

12.3 कैसे जाए झारखण्ड बस से – How To Reach Jharkhand By Bus In Hindi

यदि झारखंड जाने के लिए आपने बस का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि झारखंड सड़क मार्ग के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से संपर्क हैं। अपने पडोसी राज्यों के साथ अवागमन बहाल करता हैं।

और पढ़े: मध्य प्रदेश पर्यटन में घूमने के लिए बेस्ट 35 जगह  

इस आर्टिकल में आपने झारखंड राज्य के बारे में विस्तार से जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्ट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

13. झारखण्ड का नक्शा – Jharkhand Map

14. झारखण्ड की फोटो गैलरी – Jharkhand Images

और पढ़े:

Manoj Meena

Share
Published by
Manoj Meena

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago