असम का प्रसिद्ध खाना – Assam ka Prsidh Khaana in Hindi

4.4/5 - (11 votes)

Famous Food Of Assam in Hindi : असम भारत का एक प्रमुख राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति, परम्परा, त्योहारों और अपने मुह में पानी ला देने वाले प्रसिद्ध खाने के लिए फेमस है। असम का प्रसिद्ध खाना (Famous Food Of Assam in Hindi) कुछ ऐसा है की उसके बारे में ही सुनकर लोगो के मुह में पानी आ जाता है खासकर मांसाहारी प्रेमियों के लिए असम को स्वर्ग के समान माना जाता है। लेकिन ऐसा भी नही हैं की असम के प्रमुख भोजन में सिर्फ माँसाहारी खाना ही फेमस है असम का शाकाहारी खाना और मिठाईयां भी लाजवाब है। असम के व्यंजनों का एक अलग स्वाद होता है जो बंगाली प्रभाव से चिह्नित होता है और इसमें एक नाजुक स्वाद होता है। कुल मिलाकर विभिन्न प्रकार के स्वदेशी भोजन की पेशकश के साथ, असम का भोजन अपने विशिष्ट स्वाद और प्रभावों के लिए प्रसिद्ध है।

यदि आप खाने के शौकीन हैं और यात्रा करना पसंद करते हैं तो आपको असम की यात्रा जरूर करना चाहिए और जब भी असम की यात्रा पर आयें तो असम के प्रसिद्ध व्यंजनों (Famous Food Of Assam in Hindi) का लुफ्त जरूर उठायें –

फेमस फ़ूड ऑफ़ असम – Famous Food Of Assam in Hindi

फेमस फ़ूड ऑफ़ असम - Famous Food Of Assam in Hindi

डक मीट – Duck meat in Hindi

डक मीट असम का प्रसिद्ध खाना है जिसे ख़ास अवसरों पर पकाया जाता है असमिया लोगो द्वारा कहा जाता है इसके बिना कोई भी खास अवसर पूरा नही हो सकता। असम के प्रसिद्ध माँसाहारी व्यंजन (Famous non vegetarian food of Assam in Hindi) में शामिल डक मीट को आमतौर पर ऐश लौकी के साथ पकाया जाता है लेकिन इसे तिल, कद्दू, दाल और भी बहुत कुछ के साथ भी बनाया जा सकता है। डक मीट असम के सभी रेस्टोरेंटो के मेन्यु की फेमस डिश है जिसे स्थानीय लोगो के साथ साथ पर्यटक भी जमकर लुफ्त उठाते है। इसीलिए यदि आप असम की यात्रा पर हैं या जाने वाले हैं तो डक मीट करी को टेस्ट करना बिलकुल मिस ना करें।

खार – Khaar in Hindi

जब असम के मुख्य भोजन की बात आती है, तो खार सबसे ऊपर आता है। यह एक मांसाहारी व्यंजन है जो खार से बनाया जाता है, जिस पर इसका नाम रखा गया है और इसमें कच्चा पपीता, दालें और तारो का मिश्रण भी हैं जो इसे काफी अलग और टेस्टी बना देता है। इसे केले के छिलके के साथ-साथ केले के पौधे के तने से भी तैयार किया जाता है। फेमस फ़ूड ऑफ़ असम (Famous Food Of Assam in Hindi) की लिस्ट में शामिल खार को आमतौर पर चावल के साथ परोसा जाता है, जो अक्सर दोपहर के भोजन का हिस्सा होता है। खार असमिया व्यंजनों का एक अभिन्न अंग है जिसके बिना असम का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन कभी पूरा नही होता है।

मासोर टेंगा – Masor Tenga in Hindi

मासोर टेंगा असम के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा खाने में से एक है जो यहाँ आने वाले पर्यटकों को उँगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देता है। मासोर टेंगा असम की एक और फेमस नॉन वेजिटेरियन डिश है जिसे नींबू से बने शोरबा के साथ धीमी गति से पकाया जाता है जो चटपटा और तीखा टेस्ट देता है। यह एक ऐसा व्यंजन है जिसे हर असमिया निश्चित रूप से पसंद करता है और जब आप उनसे इसके बारे में पूछेगें तो यकीन माने मासोर टेंगा के बारे में सुनकर आप अपने आपको जाड्या देर इसे टेस्ट किये बिना रोक नही पायेगें।

और पढ़े : भारत 10 ऐसे अजीब भोजन जिनके बारे में जानकर हैरान रह जायेंगे आप

ज़ाक अरु भाजी – Xaak aru bhaji in Hindi

असम के प्रसिद्ध व्यंजन (Famous Food Of Assam in Hindi) की लिस्ट में शामिल ज़ाक अरु भाजी असम की सबसे प्रसिद्ध वेजिटेरियन डिश (Famous vegetarian food of Assam in Hindi) है। ज़ाक अरु भाजी एक रोज़मर्रा का व्यंजन है जिसे आम तौर पर अदरक, लहसुन, दालचीनी, प्याज और कभी-कभी नींबू के साथ पकाया जाता है। यह असम के भोजन का एक मुख्य रूप है जिसका असम के लगभग सभी घरों में नियमित रूप से सेवन किया जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वास्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।

ऊ खट्टा – Oou Khatta in Hindi

ऊ खट्टा एक मीठी और खट्टी चटनी है जो हाथी के सेब और गुड़ से बनाई जाती है। यह चटनी खाने में रंग ज़माने का कार्य करती है क्योंकि इसके बिना खाना बिलकुल फीका फीका और बेस्वाद सा लगता है। इसीलिए ऊ खट्टा को असम के प्रसिद्ध खाने (Famous Food Of Assam in Hindi) के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। यही वजह है इस चटनी ने असम के प्रमुख व्यंजनों में इतनी लोकप्रियता हाशिल की है। आप जब भी असम की यात्रा पर आयें तो खाने के साथ ऊ खट्टा को टेस्ट जरूर करें।

आलू पिटिका – Aloo Pitika in Hindi

आलू पिटिका मैश किए हुए आलू का असमिया संस्करण है जिसे दोपहर और रात के खाने के लिए काफी पसंद किया जाता है। आलू पिटिका को मैश किए हुए आलू को सरसों के तेल, प्याज, धनिया और नमक के साथ पकाया जाता है और फिर दाल चावल के साथ साइड डिश के रूप में खाया जाता है। आलू पिटिका दिखने में जितना आसाधारण होता है उतना ही स्वादिष्ट भी होता है।

 पारो मान्शो – Paro Manxho in Hindi

यह सुनने में जितना क्रूर और अजीब लगता है, की असम में कबूतर का मांस एक स्वादिष्ट व्यंजन है। लेकिन यह सच है पारो मान्शो या कबूतर के मांश से बनने वाली यह दिश फेमस फ़ूड केरल में से एक है। यह एक अद्भुत असमिया व्यंजन है जो आमतौर पर शरीर को गर्म रखता है इसीलिए इसे सर्दियों के मौसम में सबसे अधिक खाया जाता है। कोल्डिल (केले के फूल) के साथ खाने पर इसका स्वाद सबसे अच्छा लगता है इसीलिए इसे केले के फूल या कलियाँ से मिलकर बनाया जाता है जिन्हें भिगोकर करी बनाने में उपयोग के लिए काटा जाता है।

 बान्हगजोर लगोट कुकरा – Baanhgajor Lagot Kukura in Hindi

असम के सबसे लोकप्रिय व्यंजनों (Famous Food Of Assam in Hindi) में से एक बान्हगजोर लगोट कुकरा का नाम जितना अटपटा है इसका स्वाद उतना ही चटपटा और स्वादिष्ट है। यह चिकन के मांस, बांस की टहनियों और दाल से बने असम के खाने की एक अनोखी डिश है। बांस की टहनियों का स्वाद बहुत आम नहीं है और यह हर किसी को पसंद नहीं आता है लेकिन एक बार जब आप इसे खा लेते हैं, तो यह एक अनूठा स्वाद छोड़ देता है और किसी को भी अपना दीवाना बना देता है। यह अनोखी डिश असम की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के बीच भी काफी तेजी से फेमस होती जा रही है। इसीलिए आप जब भी असम के प्रमुख पर्यटक स्थल की यात्रा पर आयें तो बान्हगजोर लगोट कुकरा जरूर चखें।

रेशमी कीड़ा – Silkworm in Hindi

असमिया लोग रेशम के कीड़ों को खाते हैं जी हाँ, यह सुनने में जितना अजीब लगता है उतना सत्य भी है। यह असम के खाने के सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है। लार्वा को मसालों के साथ स्टर फ्राई किया जाता है और बाहर से कुरकुरे और अंदर से तरल जैसा स्वाद होता है। यह असम का एक आदिवासी व्यंजन है जो धीरे धीरे पुरे राज्य में फेमस होता जा रहा है। यदि आप भी नॉन वेजिटेरियन लवर है तो इसे एक बार ट्राय जरूर करें।

और पढ़े : भारत के 15 सबसे फेमस स्ट्रीट फ़ूड जिनका स्वाद आपके मुंह में पानी ला देगा

बेस्ट स्वीट डिशेश ऑफ़ असम – Best sweet dish of assam in Hindi

बेस्ट स्वीट डिशेश ऑफ़ असम – Best sweet dish of assam in Hindi

पिठा – Pitha in Hindi

पिठा असम की सबसे पसंदीदा मिठाईयों (Famous sweets Of Assam in Hindi) और स्नैक टाइम व्यंजनों में से एक है, जिसे आमतौर पर नाश्ते में या शाम की चाय के साथ खाया जाता है। पिठों की एक विस्तृत विविधता उपलब्ध है। वे मीठे या नमकीन, उबले हुए या तले हुए, कई अलग-अलग तकनीकों में पकाए जा सकते हैं। यह असम के सबसे तकनीकी खाद्य पदार्थों में से एक है जिसे बनाने के लिए बहुत अधिक सटीकता की आवश्यकता होती है।

गोरूर पायस Gooror Payas in Hindi

रबड़ी की तरह स्वाद में आने वाली यह मिठाई चावल, दूध, गुड़, खजूर, काजू और तेज पत्ते से बनाई जाती है। इसके टेस्ट को और मजेदार बनाने के लिए इसमें खजूर भी डाला जाता है। यदि आप भी मिठाईयों के दीवाने है तो अपनी यात्रा में असम की पसंदीदा मिठाइयां में से एक गोरूर पायस को टेस्ट करना बिलकुल मिस ना करें।

नारिकोल पिठा – Narikol Pitha in Hindi

असम की सबसे लोकप्रिय मिठाईयां (Famous sweets Of Assam in Hindi) में शामिल नारिकोल पिठा एक और ऐसी फेमस स्वीट है जो आपको राज के कोने कोने में अपने टेस्ट का रंग जमाती हुई मिलेगी। चाहे कोई कोई फेस्टिवल हो या कोई स्पेशल मुमेंट्स लोग नारिकोल पिठा से ही एक दूसरे का मुह मीठा करते है और अपने खास पलों को एन्जॉय करते है। बता दे नारिकोल (नारियल) पिठा घिला पीठ की तरह ही तैयार किया जाता है, सिवाय इसके कि इसे पिसे हुए नारियल के साथ बनाया जाता है जो एक निश्चित बनावट में बनता है और पीठ पर एक मजबूत मीठा प्रभाव डालता है।

कोमोलर खीर – Komolar Kheer in Hindi

जब अमस की फेमस स्वीट डिशेश (Best sweet dish of assam in Hindi) की बात आती है तो एक एक ऐसी स्वीट या मीठा व्यंजन है जिसे कभी भुला नही जा सकता है जी हाँ हम बात कर रहे है कोमोलर खीर की। कोमोलर खीर असम की एक सामान्य खीर है जो चावल से बनती है लेकिन एक नारंगी रंग की खीर के साथ। बता दे इस खीर में संतरे का गूदा भी मिलाया जाता है जिससे खीर में ताज़ा स्वाद आता है। साथ ही बहुत से लोग खीर को सजाने या आकर्षक बनाने के लिए लुगदी का उपयोग भी करते है।

और पढ़े : भारत के राज्यों के प्रसिद्ध खाने की लिस्ट

इस लेख में आपने असम के प्रसिद्ध व्यंजन और लोकप्रिय मिठाईयों के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बताएं।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

 

Leave a Comment