Others

भारत की सबसे खतरनाक जगहें – Dangerous places in India in Hindi

3.6/5 - (8 votes)

Dangerous places in India in Hindi : भारत विभिन्न विविधतायों से भरा देश है जो अपनी समृद्ध संस्कृति से लेकर अपनी परम्परायों तक, प्राकृतिक सुन्दरता से लेकर एडवेंचर एक्टिविटीज तक और मंत्रमुग्ध कर देने वाले पर्यटक स्थलों से लेकर साल भर मनाये जाने वाले उत्सवो तक हर किसी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। चलिए ये बात तो भारत की खूबसूरती और अद्भुद सुन्दरता की हुई लेकिन क्या आप जानते है ? इनके साथ साथ भारत कई रहस्यमयी, भूतियाँ और खतरनाक जगहों का घर भी है जहाँ लोगो का जाना कई बार मौत के मुह में जाने के बराबर साबित होता है। लेकिन ऐसा भी नही भी हैं की यहाँ पर्यटक जाना पसंद नही करते “भारत की खतरनाक जगहें” खतरनाक होने के साथ साथ रोमांच से भी भरपूर है जो साहसिक पर्यटकों को काफी आकर्षित करती है।

यदि आप रोमांच प्रेमी है और आपको खतरों से खेलना पसंद है तो आप इंडिया के डेंजरस प्लेसेस घूमने जा सकते है जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे है, लेकिन यदि आप कमजोर दिल है तो भारत की खतरनाक जगहें पर जाने की सोचे भी नही क्योंकि इन जगहें पर काफी जोखिम होता है और जान खतरा भी बना रहता है –

डेंजरस प्लेसेस इन इंडिया इन हिंदी – Dangerous places in India in Hindi

वैसे तो पूरी इंडिया में कई ऐसी जगह है जो अपने खतरों और रोमांच के लिए जानी जाती है लेकिन हम यहाँ इंडिया की टॉप डेंजरस प्लेसेस के बारे में बात करने वाले है जिनमे में से कुछ जगहों को तो दुनिया की सबसे खतरनाक जगहें में शामिल किया गया है।

द्रास जम्मू कश्मीर – Dras, Jammu and Kashmir in Hindi

Dangerous places in India in Hindi : अक्सर ‘गेटवे टू लद्दाख’ के रूप में जाना जाने वाला द्रास भारत की सबसे खतरनाक जगहें में से एक है। जमीन से लगभग 10,597 फीट की ऊंचाई पर स्थित द्रास पूरी दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह है जहाँ तापमान अक्सर -45 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और यहां दर्ज सबसे कम तापमान -60 डिग्री सेल्सियस था। ठन्डी जगह होने के साथ साथ द्रास आतंकवादियों का बसेरा भी है जहाँ आये दिन हमले होते रहते है जिस वजह से इसे भारत की जानलेवा जगहें में शामिल किया गया है। इस विचित्र छोटे से पहाड़ के गांव की गहन सुंदरता है भी मंत्रमुग्ध कर देने वाली है लेकिन ठंडी जगहें और आतंकवादि खतरों के वजह से यहाँ कोई जाना पसंद नही करता है क्योंकि इस जगह पर जाना मौत के मुह में जाने के बराबर माना जाता है।

डुमस बीच गुजरात – Dumas Beach Gujarat in Hindi

Image Credit : Sagar Patadiya

गुजरात राज्य में स्थित डुमस बीच अपने अद्भुत समुद्र तट और काली रेत के लिए जाना जाता है। अरब सागर के किनारे स्थित डुमस बीच पहले हिंदुओं के लिए एक शमसान घाट था। ऐसा माना जाता है कि जलने के बाद शवों की राख को रेत के साथ मिलाया जाता है। इसलिए, डुमास बीच में गहरे काले रंग की रेत है, जो भारत के किसी भी बीच पर नहीं है। दिन में तो इस बीच पर पर्यटकों और स्थानीय लोगो की काफी भीड़ देखी जाती है लेकिन सूर्यास्त के बाद यही भीड़ और चहलपहल सन्नाटे में बदल जाती है क्योंकि सूर्यास्त के बाद यहाँ जगह काफी डरावनी और भयानक हो जाती है। जिस वजह से रात के समय इस बीच पर जाना प्रतिबंधित है हालाकि कुछ लोग इस बीच के डरावने माहौल को महसुसू करने के लिए रात में यहाँ जाने का प्रयास भी करते है।

लेकिन आप ऐसा बिलकुल ना करें क्योंकि रात के समय यहाँ से कई अजीबोगरीब घटनाएँ सामने आई है जो इसे इंडिया की  डेंजरस प्लेसेस में से एक बनाती है।

और पढ़े : गुजरात में घूमने की 17 ऐसी जगह, जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए

रोहतांग दर्रा – Rohtang Pass in Hindi

हिमालय की पूर्वी पीर पंजाल रेंज पर 3979 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, रोहतांग दर्रा भारत की सबसे खतरनाक जगहें में से एक है। रोहतांग दर्रा एक खतरनाक मार्ग के साथ साथ हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटक स्थल भी है, जो खतरों के बाबजूद भी बड़ी संख्या में रोमांच प्रेमी पर्यटकों को आकर्षित करता है। रोहतांग का अर्थ है ‘लाशों का मैदान’, जो इसके साथ जुड़े खतरे का सुझाव देता है। यह दर्रा भूस्खलन और चरम जलवायु परिस्थितियों के लिए असुरक्षित है अक्सर इस मौसम के दौरान रोहतांग दर्रा की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। संकीर्ण सड़क, घुमावदार मोड़, अचानक बर्फबारी, अप्रत्याशित भूस्खलन और बर्फानी तूफान इसे भारत की सबसे जानलेवा जगहें और भारत की सबसे खतरनाक सड़के में से एक बना देती है।

यह मार्ग मई से नवंबर तक खुला रहता है और यह इतना खतरनाक है और जानलेवा है की इस सड़क के अन्य विकल्प के रूप में भारत सरकार ने अटल सड़क सुरंग का निर्माण करना पड़ा।

गुरेज़ घाटी जम्मू कश्मीर – Gurez Valley, Jammu and Kashmir in Hindi

Image Credit : Ravneet Bains

Bharat ki sabse khatrnaak jaghen : श्रीनगर से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, गुरेज़ घाटी, परिदृश्य, पहाड़ों और नदियों का एक सुंदर मिश्रण है जो बिलकुल स्वर्ग के सामान है। यह हिमालय की गहराई में स्थित है और कई यात्री आज भी इस छिपे हुए रत्न से अनजान हैं। इस घाटी को इंडिया के डेंजरस प्लेसेस में भी गिना जाता है जिसका मुख्य कारण नियंत्रण रेखा’ के निकट स्थित होना है। यहाँ ना केवल केवल दुश्मन को खतरा है, होता बल्कि कई बारूदी सुरंगें होने की खबरे भी सामने आती रही हैं। कहाँ जाता है इस इलाके में अभी तक 80 से जाड्या बारूदी सुरंगो की खोज की जा चुकी है।

इनके साथ साथ यह खूबसूरत जगह हिमस्खलन की चपेट में है, जिसमें कुछ सैनिकों सहित कई स्थानीय लोग मारे जा चुके है। इन खतरों के बाबजूद भी पर्यटक इसकी सुन्दरता से मंत्रमुग्ध होने के लिए आते है। लेकिन यदि आप कमजोर दिल है तो इस जगह पर आने से बचे क्योंकि यहाँ अगले पल क्या हो जाये किसी को पता नही होता।

कुलधरा गांव राजस्थान – Kuldhara Village Rajasthan in Hindi

Dangerous places in India in Hindi : भारत की सबसे खतरनाक और जानलेवा जगहें में से एक कुलधरा राजस्थान की एक ऐसी जगह है जो करीब 170 सालों से वीरान पड़ा है। इस गांव में कोई भी इंसान रात में तो छोडिये दिन में भी अकेले जाने की हिम्मत नहीं करता। इस जगह को एक अभिशाप भूमि भी बताया जाता है। जब उस पापी दीवान से अपनी बेटिओं को बचाने के लिए गांव वालो ने इस जगह को खाली किया था तो उन्होंने जाते-जाते श्राप दिया था, कि अब यहां न कोई रह पायेगा न कोई जन्म लेगा। दिल्ली की परनोमल एजेंसी द्वारा कुलधरा गांव में डिटेक्टरों और भूत-बॉक्स में यहाँ के मृत लोगो की आवाज़ रिकॉर्ड की गई है और उन्होंने अपना नाम भी बताया है। इसके अलावा यहां आने वाले पर्यटकों को यहां महिलाओं की चूड़ियों की आवाज़ भी सुनाई दी है।

और पढ़े : राजस्थान की 8 सबसे डरावनी और भूतिया जगह

कोल्ली हिल्स – Kolli Hills in Hindi

Dangerous places in India in Hindi : कोल्ली हिल्स तमिलनाडु राज्य की सबसे खतरनाक पहाड़ी और भारत की सबसे खतरनाक जगहें में से एक है जिसे “मौत का पहाड़” कहा जाता है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है यह जगह कितनी जानलेवा हो सकती है। बता दे कोल्ली हिल्स में 70 निरंतर हेयरपिन बेंड हैं जो कई मोटरसाइकिल उत्साही, हाइकर्स और ट्रेकर्स को आकर्षित करते हैं। लेकिन यह सड़क खतरे से भी भरपूर है जहाँ आयें दिन सड़क दुर्घटनायों की न्यूज़ सामने आती रहती है। कोल्ली हिल्स सड़क संकरी घुमावदार जगहों से भरी है जहाँ सामने से आने वाला वाहन अंतिम समय तक दिखाई नही देता है। इसीलिए यहाँ अनुभवहीन ड्राईवरों और कमजोर दिल के व्यक्तियों को ड्राइव ना करने के साफ साफ़ निर्देश है।

इस हिल से एक रहस्यमयी और डरावनी कहानी भी जुडी हुई है जिसने लोगो के दिल में खौफ पैदा कर रखा है। वह एक रहस्यमय युवती की कहानी है जो यात्रियों को सड़क पर फुसलाती है और अंत में उन्हें मार देती है।

थार डेसर्ट राजस्थान – Thar Desert, Rajasthan in Hindi

Bharat ki sabse khatrnaak jaghen :भारत में लगभग 2,08,110 किलोमीटर थार डेसर्ट अनन्त रेत के टीलों और असली सुंदरता के साथ साथ अपनों खतरों के लिए भी जाना जाता है। थार रेगिस्तान अनगिनत घातक प्राणियों का घर है जो इसे इंडिया की मोस्ट डेंजरस प्लेसेस में से एक बनाती है। यदि आप रेगिस्तान के शुष्क वातावरण को सहने की झमता रखते है और थार डेसर्ट राजस्थान घूमने जाने वाले है तो तो खतरे से सावधान रहें!  क्योंकि ब्लैक कोबरा, सैंड बोआ, सॉ स्केल्ड वाइपर, रैट स्नेक जैसे विषैले सांपों की 20 से अधिक प्रजातियों की मौजूदगी है,जिनसे यहाँ आने वाले पर्यटकों को हमेशा खतरा बना रहता है।

बस्तर छत्तीसगढ़ – Bastar Chhattisgarh in Hindi

छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित बस्तर क़स्बा नक्सली हमलों के कारण भारत की जानलेवा जगहें में से एक बना हुआ है। माओवादियों और भारत सरकार के बीच लगातार संघर्ष ने इस क्षेत्र को बेहद संवेदनशील बना दिया है। बस्तर प्राकृतिक सुंदरता और अद्वितीय आदिवासी संस्कृति का अद्भुद मिश्रण है जिसे अक्सर भारत के छिपे हुए रत्नों में गिना जाता है। इतनी खूबसूरत जगह होने के बाबजूद भी यह जगह पर्यटन से काफी दूर है और बहुत कम लोग ही ऐसे है जो यहाँ आने के बारे में कभी सोचते होगे। बस्तर के घने जंगलों में आये दिन नक्सली हमलों की खबरे सामने आती रहती है इसीलिए यहाँ घूमने जाना भी खतरे के मुह में जाने का बराबर होता है।

और पढ़े : छत्तीसगढ़ का प्रमुख खाना और व्यंजन

  भानगढ़ का किला राजस्थान – Bhangarh Fort Rajasthan in Hindi

Dangerous places in India in Hindi : राजस्थान के अलवर जिले की अरावली पर्वतमाला में सरिस्का अभ्यारण्य की सीमा पर स्थित  भानगढ़ का किला भारत की सबसे खतरनाक और भूतियाँ जगहें में से एक है जिसकी गिनती दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में भी की जाती है। यह किला अपने भूतियाँ कहानियों और प्रेतवाधित गतिविधियों के कारण भारत की सबसे खतरनाक जगहें में से एक बना हुआ है। आपको बता दें कि किले के परिसर में भूतिया अनुभवों और घटनाओं के डर की वजह से गाँव भी बहुत जाकर बस गये है। हलाकि यह किला पर्यटकों के लिए खुला है लेकिन शाम 6 बजे के बाद किले के अन्दर जाना पुर्णतः प्रतिवंधित है।  यदि आप साहसिक व्यक्ति है और ऐसी घटनाओं को महसुसू करना चाहते है तो आप भानगढ़ फोर्ट घूमने जा सकते है। लेकिन यदि आप हार्ट के मरीज हैं तो हम आपको इस जगह पर आने से बचने की सलाह देगें।

चंबल घाटी मध्यप्रदेश – Chambal Valley Madhya Pradesh in Hindi

Image Credit : Bhavesh Saraswat

चंबल घाटी मध्य भारतीय राज्य मध्यप्रदेश में स्थित है जिसे किसी परिचय की आवश्यकता नही है शायद कोई ऐसा भी जो इसके बारे में ना जानता हो। चंबल घाटी कुछ सबसे अधिक खतरनाक डकैतों का प्रजनन स्थल रहा है। चम्बल घाटी में लुट पात और हत्या होना आम बता है जिसकी खबरे हमेशा सामने आती रही है इसीलिए इस घाटी को मौत की घाटी और यहाँ से होकर बहने वाले चम्बल नदी को लाशो की नदी के नाम से भी जाना जाता है। डाकुओं के साथ साथ यह नक्सलवादियों का बसेरा भी है जो इसे और खतरनाक और जानलेवा बना देती है। अगर कोई यहाँ आने के बाद इनसे बच भी जाता है तो यहाँ पाए जाने वाले जानलेवा जानवरों से भी जान का खतरा बना रहता है। इन सब बातों से आप अंदाजा लगा सकते है की यह जगह कितनी डेंजरस और जानलेवा हो सकती है।

किश्तवाड़ सड़क – Kishtwar Sadak in Hindi

जम्मू और कश्मीर के पूर्व में किश्तवाड़ जिले में 6451 मीटर की ऊंचाई पर स्थित किश्तवाड़ सड़क भारत की सबसे खतरनाक और दिल देहला देने वाली सड़को में से एक है। किश्तवाड़ मार्ग की लगभग 100 किलोमीटर है जो चिनाब नदी के साथ साथ चलती है। यह सकरी सड़क बिना रेलिंग और किनारों की बिना आगे बढती है, इसीलिए इस सड़क पर अत्यधिक कुशल ड्राइवरों की आवश्यकता होती है। क्योंकि इस सड़क पर थोड़ी सी भी चुक एक बड़े हादसे को आमंत्रित करती है जिस पार्क कई जानलेवा हादसों की खबरे भी सामने आई हैं।

और पढ़े : भारत की सबसे खतरनाक और रोमांचक सड़के

सिजू गुफा – Siju Cave in Hindi

Image Credit : Soumen Bhowmic

सिजू गुफा, जिसे “बैट केव” के रूप में जाना जाता है, जो अपने स्टैलेग्मिट्स और स्टैलेक्टाइट्स के लिए प्रसिद्ध है। यह एक चूना पत्थर की गुफा है, जो 4 किलोमीटर से अधिक लंबी है जिसमे पानी भरा हुआ है। इस गुफा के अन्दर जाना काफी जोखिम से भरा होता है क्योंकि इसमें कई पानी की गहराई एक दम से बढ़ जाती है इसके अलावा इसके अन्दर सांस लेने में भी तकलीफ होती है। इसीलिए यदि आप जोखिम लेने के लिए तैयार हो तो ही इस गुफा के अन्दर जाएँ नही तो बाहर से ही इस गुफा को देखें।

फुगताल मठ – Phugtal Monastery in Hindi

Image Credit : Romuald Bokej

Bharat ki sabse khatrnaak jaghen : फुकताल या फुगताल मठ एक अलग मठ है जो लद्दाख में जांस्कर क्षेत्र के दक्षिणी और पूर्वी भाग में स्थित है जिसकी गिनती भारत की सबसे खतरनाक जगहें में की जाती है। यह 2250 साल पुराना मठ उस स्थान पर स्थित है जहाँ पहले एक प्राकृतिक गुफा थी जहां भिक्षुओं ने ध्यान किया था। मठ तक सिर्फ पैदल ही पहुचा जा सकता है जो काफी खतरनाक और जानलेवा होता है क्योंकि यह रास्ता काफी कठनाइयों भरा होता जिसमे 6-8 घंटे लगते हैं। यदि आप रोमांच प्रेमी है तो आप यहाँ घूमने आ सकते है क्योंकि यह ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए एक बहुत खास जगह है।

खारदुंग ला दर्रा – Khardung La Pass in Hindi

खारदुंग ला पास जम्मू और कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में लेह के पास स्थित एक उच्च पहाड़ी दर्रा है जिसकी गिनती दुनिया की सबसे ऊँची सडको में की जाती है। यह सड़क जम्मू और कश्मीर में 5602 मीटर पर स्थित खारदुंग ला पास से होकर गुजरती है जो बर्फबारी के वजह से काफी फिसलन भरी होती है जो इसे बहुत ही खतरनाक बनाती है। लेकिन खतरनाक होने के साथ साथ यह सड़क रोमांच से भी भरी हुई है जो हर साल बड़ी संख्या में बाईकर्स को अपनी तरफ अट्रेक्ट करती है। लेकिन यदि आपको ऐसी जगह पर ड्राइव करने का अनुभव नही है तो यहाँ ड्राइव करने के बारे में बिलकुल ना सोचें क्योंकि यहाँ एक छोटी सी गलती बड़ी दुर्घटना का कारण बन जाती है।

और पढ़े : भारत की सबसे खतरनाक और रोमांचक सड़के 

चेन्नई-रामेश्वरम रेलवे ट्रेक – Chennai-Rameswaram Route: India in Hindi

Image Credit : Raghuram A

Bharat ki sabse khatrnaak jaghen : चेन्नई और रामेश्वरम को जोड़ने वाली चेन्नई-रामेश्वरम रूट भारत की तो छोडिये दुनिया के सबसे खतरनाक और रोमांचक रेलवे ट्रेक्स में से एक है। इस रूट का सबसे खतरनाक हिस्सा हिंद महासागर के ऊपर बनाया गया पंबन ब्रिज है यह एक 2.3 किमी लंबा पुल है जो 1914 में समुद्र में बनाया गया था। यह पुल उस समय रोमांच और खतरों से भर जाता है जब कभी-कभी समुद्री जल से भर जाता है और समुद्र से आने वाली लहरे क्रॉसिंग में बाधा उत्पन्न करती है। जिससे ट्रेनों को केवल चार मीटर प्रति सेकंड की गति के लिए मजबूर होना पड़ता है। यह ब्रिज भारतीय इंजीनियरिंग की कड़ी मेहनत और रचनात्मकता का प्रतिनिधित्व करता है।

और पढ़े : अगर आप बाइकिंग के शौकीन हैं तो भारत की इन रोड ट्रिप्स को कभी न करें मिस

इस आर्टिकल में आपने इंडिया के डेंजरस प्लेसेस (Dangerous places in India in Hindi) या भारत की सबसे खतरनाक जगहें (Bharat ki sabse khatrnaak jaghen)के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago