Tours

विदेश में घूमने के लिए 15 ऐसे देश जहां पर भारतीय मुद्रा की कीमत है बहुत ज्यादा

3.3/5 - (3 votes)

Countries Where Indian Can Feel Rich In Hindi, विदेशी यात्रा करना के लिए सबसे बड़ी समस्या जो सामने आती हैं वह भारतीय मुद्रा का अन्य देशो की मुद्रा से समक्ष कमजोर होना हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि यदि आप भी ऐसा सोचते हैं तो यह बिल्कुल गलत है। क्योंकि विश्व को चंद देशो में समेट कर रखना सही नही होगा। हाँ यह सत्य हैं कि भारतीय मुद्रा अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकशित देशो की मुद्रा से कुछ कमजोर जरूर हैं। विदेशी यात्रा के दौरान हमें अधिक खर्चा करना पड़ता हैं और यह सब करेंसी एक्सचेंज की वजह से होता हैं। लेकिन दुनिया में कई ऐसे खूबसूरत देश हैं जिनकी मुद्रा की कीमत भारतीय मुद्रा रूपए की तुलना में कम हैं और भारतीय रुपया देने पर यह देश आपको अधिक कीमत अदा करते हैं।

इन देशों की यात्रा करने पर आपको भारत से भी सस्ता महसूस होगा और आप जमकर खरीदारी करने के साथ-साथ कई पर्यटक स्थलों की यात्रा के अलावा कई गतिविधियों को बिना सोचे समझे पूरा कर सकते है। तो आइए हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे देशो के बारे में बताने जा रहे हैं, जहाँ घूमना बहुत ही सस्ता है और भारतीय मुद्रा की वेल्यू इन देशो की मुद्रा के सामने बहुत अच्छी है।

1. दुनिया का सबसे सस्ता देश भारतीय मुद्रा के सामने बोलीविया – Duniya Ka Sabse Sasta Desh Bhartiya Mudra Ke Samne Bolivia In Hindi

बोलीविया पश्चिम मध्य अमेरिका में स्थित एक खूबसूरत बहु रास्ट्रीय देश हैं। बोलोविया की राजधानी सूक्रे और इसकी मुद्रा बोलिवियन बोलिव्यानो हैं। बोलोविया देश की मुद्रा भारतीय मुद्रा की तुलना में कमजोर है और यहाँ की यात्रा करना भारतीय पर्यटकों के लिए बहुत सस्ता होता हैं। यहां घूमना फिरना, खरीदारी करना, होटल और खान बहुत ही सस्ता मिल जाता हैं। यदि आप लो-बजट विदेशी यात्रा की तलाश कर रहे हैं तो बोलीविया आपके लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हो सकती हैं। बोलीविया की मुद्रा की कीमत भारत के एक रूपये की तुलना में 0.009 बोलिवियन मुद्रा होती हैं।

2. इंडियन करेंसी की वैल्यू में घूमने के लिए सस्ते जगह पराग्वे – Indian Currency Ki Value Me Ghumne Ki Sasti Jagah Paraguay In Hindi

पराग्वे दुनिया के सबसे सस्ते देशो में शामिल हैं। पराग्वे की मुद्रा परागुआयान गुआरानी हैं जोकि भारतीय मुद्रा रूपये की तुलना में काफी कमजोर हैं। इसका मतलब यही हैं कि इस देश में रहना, खाना-पीना, ट्रासपोर्ट, होटल और अन्य गतिवीधियों में लगने वाला खर्च कम होता हैं। यदि आप एक कम खर्चीली विदेशी यात्रा करना चाहते हैं तो पराग्वे की विदेश यात्रा एक आदर्श चुनाव हो सकता हैं। पराग्वे की मुद्रा परागुआयान गुआरानी भारतीय मुद्रा एक रूपये के सामने 87.04 हैं।

3. भारतीय मुद्रा की कीमत में घूमने की अच्छी जगह ज़िम्बाब्वे – Bharatiya Mudra Ki Kimat Me Ghumne Ki Achi Jagah Zimbabwe In Hindi

जिम्बाब्बे दुनिया के सबसे सस्ते देशो में शामिल हैं और यहां की यात्रा करना बेहद ही किफायती साबित होता हैं। जिम्बाब्बे में चलने वाली मुद्रा यूरो हैं जोकि भारतीय मुद्रा एक रूपये से तुलना करने पर 0.013 यूरो के बराबर होती है जोकि इन्डियन रूपये के सामने बहुत कम हैं। जिम्बाब्बे के होटल महंगे हो सकते है लेकिन यहाँ का खाना-पीना, घूमना और यात्रा करना किफायती होता हैं। यही खास वजह है जिससे पर्यटक घूमने के लिए इस खूबसूरत देश की यात्रा का चुनाव करते हैं. यदि आप किसी किफायती विदेशी डेस्टिनेशन का ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो जिम्बाब्बे का नाम भी आपकी लिस्ट में शामिल हो सकता हैं।

4. भारतीय रूपये में घूमने की सस्ती जगह कोस्टा रिका – Bharatiya Rupees Me Ghumne Ki Sasti Jagah Costa Rica In Hindi

कोस्टा रिका दुनिया के सबसे किफायती दर पर घूमने वाले देशो में शामिल हैं क्योंकि इसकी मुद्रा भारतीय मुद्रा की तुलना में कम होती हैं। कोस्टा रिका की मुद्रा को ‘कॉलन’ कहा जाता है। कोस्टा रिका को धरती के स्वर्ग के रूप में जाना जाता है क्योंकि यहाँ की खूबसूरती और आकर्षण हर किसी का मन मोह लेते हैं। कोस्टा रिका के सुन्दर समुद्री तटो पर धूप सेकते हुए आपके मन में यह ख्याल जरूर आएगा की यह देश बकिए बहुत सुन्दर और कम खर्चीला है।

5. भारतीय करेंसी के साथ कम कर्च में घूमे बेलारूस – Bharatiya Currency Ke Sath Kam Karch Me Ghume Belarus In Hindi

बेलारूस दुनिया के ऐसे देशो में शामिल हैं जहां भारतीय मुद्रा की कीमत बहुत ज्यादा हैं। बेलारूस में चलने वाली करेंसी रूबल भारतीय मुद्रा से तुलना करने में कमजोर पाई जाती हैं। बेलारूस यात्रा के दौरान होटल, भोजन और यातायात जैसी गतिविधियों में कुछ रहत जरूर मिलेगी। बेलारूस की यात्रा कम खर्चे में आपकी विदेशी यात्रा का सपना साकार कर सकती हैं।

6. इंडियन रूपये से कमज़ोर घूमने लायक जगह पाकिस्तान – Indian Rupee Se Kamjor Ghumne Layak Jagah Pakistan In Hindi

भारत का पडोसी मुलक पाकिस्तान भी दुनिया के ऐसे देशो की सूची में शामिल हैं जिसकी मुद्रा भारतीय मुद्रा की तुलना में कमजोर साबित होती हैं। इसलिए पाकिस्तान की यात्रा करना भी सस्ता होता हैं हालाकि यह बात अलग हैं की सीमा विवाद को लेकर दोनों देशो के बीच तनाव बना रहता है और पाकिस्तान की यात्रा करने से भारतीय पर्यटक दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन मुद्रा की तुलना में पाकिस्तान भी पर्यटन के लिहाज से एक सस्ता देश हैं।

और पढ़े: पाकिस्तान में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों की जानकारी 

7. कंबोडिया जहा भारतीय मुद्रा अमीर महसूस कराती है – Cambodia Where Indian Can Feel Rich In Hindi

कंबोडिया की आधिकारिक मुद्रा रियल मूल रूप से भारतीय मुद्रा के सामने कमजोर साबित होती है। इसलिए कंबोडिया को दुनिया के ऐसे देशो में शामिल किया गया जिसकी मुद्रा भरतीय मुद्रा से सस्ती हैं और यहाँ की यात्रा करना सस्ता होता हैं। कंबोडिया में मिलने वाला खाना-पीना, ट्रासपोर्ट और यातायात सस्ता होता  हैं। पर्यटक यहाँ आकार कंबोडिया की संस्कृति और खूबसूरती से बाकिब होते हैं। अगर आपको भी कंबोडिया की यात्रा का मौका मिले तो यहाँ जरूर जाए।

8. इंडियन करेंसी के साथ घूमने की सस्ती जगह वियतनाम – Indian Currency Ke Sath Ghumne Ki Sasti Jagah Vietnam In Hindi

वियतनाम दुनिया के ऐसे देशो में शामिल हैं जहां भारतीय मुद्रा रूपए की कीमत बहुत अधिक होती है। माना जाता है कि बैकपैकर की शुरुआत वियतनाम से होती हैं। वाँग विएंग जैसी आकर्षित जगहों के बीच आप टायर पर नदी की यात्रा करने के लिए प्रसिद्ध हैं। भारतीय मुद्रा की तुलना वियतनाम मुद्रा की कीमत कम होने की वजह से यह देश भारतीय पर्यटकों के लिए सस्ता साबित होता हैं। वियतनाम में खाना, ठहरना और यातायात करना एक सीमित बजट में हो जाता हैं। वियतनाम में घूमने की जगहों में शामिल दानंग, होई एन, हालोंग बे, डा नांग, हो ची मिन्ह सिटी, फु क्वोक आदि शामिल है।

और पढ़े: वियतनाम पर्यटन के रात के जीवन की कुछ रोचक जानकारी

9. भारतीय मुद्रा के मूल्य में घूमे सस्ती जगह मंगोलिया – Bharatiya Mudra Ki Value Mein Ghume Sasti Jagah Mongolia In Hindi

भारतीय मुद्रा की तुलना में मंगोलिया की मुद्रा सस्ती हैं। मंगोलिया की यात्रा करना भी दिलचस्प होता हैं क्योंकि यह देश चीन और रूस जैसे दिग्गज पड़ोसियों से घिरा हुआ हैं। यदि आप ड्रिंक करने के शौकीन हैं तो हम आपको बता दें कि यह कई तरह की शराब बहुत सस्ती मिलती हैं। मंगोलिया में पारंपरिक रूप से घोड़े की सफारी मजेदार एहसास रहता हैं। मंगोलिया की यात्रा करना सस्ता होता हैं इसलिए आप यदि किसी विदेश दौरे पर घूमने जाने की योजना बना रहे है तो मंगोलिया आपके लिए एक खूबसूरत डेस्टिनेशन साबित हो सकता हैं। मंगोलिया में खरीदारी करना भी भारत की अपेक्षा सस्ता साबित होता हैं।

10. इंडियन रूपये की वैल्यू ज्यादा है हंगरी के बनाम – Hungary Tourism Me Indian Rupee Ki Value Jyada Hai In Hindi

हंगरी में भारतीय मुद्रा की कीमत बहुत अधिक हैं और इसलिए भारतीय पर्यटकों के लिए हंगरी एक सस्ता टूरिस्ट देश के रूप में जाना जाता हैं। हंगरी में ठहरने के लिए होटल का किराया एक रात के लिए 700 रुपये है जिसमे बिस्तर, टीवी, फ्रिज आपको मिल जाएंगे जोकि बुडापेस्ट में है। मामूली से खर्चो पर गाड़ियां आपको जगह-जगह घुमाने के लिए तैयार रहती हैं। यदि आप भी कोई रोमांचक विदेशी यात्रा कम खर्च में करना चाहते है, तो हंगरी पर्यटन आपके लिए शानदार हो सकता हैं। यहाँ पर आप खरीदारी भी अपने बजट में कर सकते हैं और हंगरी का ट्रिप लुत्फ़ उठा सकते हैं।

11. भारतीय मुद्रा अधिक मजबूत नेपाल घूमने के लिए – Bharatiya Mudra Adik Majboot Nepal Ghumne Ke Liye In Hindi

भारतीय मुद्रा नेपाल की मुद्रा की तुलना में अधिक मजबूत हैं और नेपाल का स्थानीय भोजन और यहां की आकर्षित यात्रा हरेक भारतीयों के दिल की हसरत है। नेपाल भारत का पडोसी देश होने के साथ साथ एक अच्छा मित्र भी हैं और इसलिए नेपाल की यात्रा करना अपने घर जैसा माहोल लगता हैं। नेपाल में कई आकर्षित पर्यटन स्थल मौजूद जहाँ पर्यटक कम कीमत पर घूमने जा सकते हैं। बुद्ध मंदिर, सिंबुनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, थमेल और पोखरा यहाँ के कुछ प्रमुख आकर्षण हैं। पर्यटक खरीदारी जैसी गति विधियों का लुत्फ़ जमकर उठाते हैं क्योंकि चीजे यहाँ भारत की तुलना में सस्ती मिल जाती हैं।

और पढ़े: नेपाल के दर्शनीय स्थल और घूमने की 10 खास जगह 

12. इंडियन करेंसी से साथ घूमने के लिए सस्ता देश श्रीलंका – Indian Currency Ke Sath Ghumne Ke Liye Sasta Desh Sri Lanka In Hindi

श्रीलंका के कोलंबो शहर में गेस्ट हाउसों के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों में ठहरने के लिए कई सस्ते विकल्प मिल जाते हैं और 1000 रूपये तक की कीमत में शानदार आवास उपलब्ध हो जाते हैं। दुनिया के ऐसे देश जिनकी मुद्रा भारतीय मुद्रा के सामने कमजोर हैं उनमे भारत के पडोसी देश श्रीलंका का नाम भी शामिल है। पर्यटक कम खर्च पर श्रीलंका की यात्रा के दौरान यहाँ के आकर्षित पर्यटन स्थल कोलंबो, बेंटोटा, कैंडी, पिनावाला हाथी अनाथालय, टूथ रेलिक का मंदिर, लुनुंगांगा, जेटविंग लाइटहाउस, उनावटुना बीच आदि घूमने जा सकते हैं. इन स्थानों का आकर्षण देखने का लुत्फ़ आप भारत की अपेक्षा कम खर्च में ही उठा सकते हैं।

और पढ़े: रावन के देश श्रीलंका में घूमने के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी

13. भारतीय करेंसी वैल्यू के साथ घूमने की सस्ती जगह तंजानिया – Bharatiya Currency Value Ke Sath Ghumne Ki Sasti Jagah Tanzania In Hindi

तंजानिया की मुद्रा के सामने भारतीय मुद्रा की कीमत बहुत अधिक हैं इसलिए तंजानिया की यात्रा करना भारतीय पर्यटकों के लिए किफायती साबित होता हैं। तंजानिया का क्रूगर नेशनल पार्क घूमना बकिए शानदार अनुभव होता हैं। यदि आप घूमना चाहते है कम कीमत पर विदेश तो तंजानिया देश हो सकता हैं आपके लिए शानदार डेस्टिनेशन। तंजानिया में घूमने वाली जगहों में शामिल सेरेनगेटी नेशनलपार्क, क्लासिक सोंगा स्टाइल्स हट्स, क्रुगर नेशनल पार्क, सम्बुरु नेशनल रिजर्व, माउंट किलिमंजारो और लोरियन दलदल आदि तंजानिया का आकर्षण है।

14. भारतीय रूपये के साथ सस्ती विदेश यात्रा के लिए लाओस – Bharatiya Rupee Ke Sath Sasti Videsh Yatra Ki Liye Laos In Hindi

भारतीय मुद्रा की तुलना में लाओस की मुद्रा कमजोर है। लाओस की विदेशी यात्रा करना बेहद ही सस्ती होती है और यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च महीने के दौरान का माना जाता हैं। लाओस में घूमना फिरना अन्य देशो की तुलना में सस्ता महसूस होता हैं। यहाँ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल थम पुखम गुफा, फा कि लुआंग, मेकांग, लुइस पुहंग आदि शामिल हैं।

15. भारतीय मुद्रा की कीमत में ट्रेवल करने की सस्ता स्थान इंडोनेशिया – Bharatiya Mudra Ki Kimat Ke Travel Karne Ki Sasta Sthan Indonesia In Hindi

एशिया महाद्वीप का आकर्षित देश इंडोनेशिया आकर्षित पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध हैं और भारतीय नागरिको द्वारा इंडोनेशिया की यात्रा बहुत अधिक की जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण भारतीय मुद्रा की कीमत इंडोनेशिया की मुद्रा से अधिक होना हैं। इंडोनेशिया में घूमने वाली जगहों बोरोबुदुर मंदिर, बोर्नियो ट्रेल, जकार्ता, बोरोबुदुर, पिंक बीच, केरेटन, तमन साड़ी, कोमोडो आइलैंड आदि शामिल है।

इस आर्टिकल में आपने ऐसे देशो के बारे में जाना है जिनकी करंसी भारत से कम है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago