Indian Destination

चामुंडा माता का मंदिर जोधपुर के दर्शन की जानकारी – Chamunda Mata Temple Jodhpur In Hindi

4/5 - (3 votes)

Chamunda Mata Temple Jodhpur In Hindi, मेहरानगढ़ किले के अंत में स्थित, चामुंडा माता मंदिर जोधपुर के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों में से एक है। देवी को जोधपुर के निवासियों का मुख्य देवता माना जाता है और उन्हें ‘इष्ट देवी’ या राजपरिवार की सबसे बड़ी देवी माना जाता है। यह पवित्र मंदिर बहुत सारे भक्तों और उपासकों को दशहरा और नवरात्रि के त्योहारों के दौरान आकर्षित करता हैजो हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है। माना जाता है चामुंडा माता राव जोधा की पसंदीदा देवी थीं और इसलिए उनकी मूर्ति को 1460 में मेहरानगढ़ किले में पूरी धार्मिक प्रक्रिया के साथ किले में स्थापित किया गया था। यही एक वजह से है की यह मंदिर श्र्धालुयों के साथ साथ इतिहास और कला प्रेमियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यदि आप अभी तक चामुंडा माता मंदिर की यात्रा पर नही गये है तो एक बार हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम आपको चामुंडा माता मंदिर से जुड़ी सभी बातों के बारे में बताने वाले है –

Table of Contents

जोधपुर के चामुंडा माता मंदिर का इतिहास – Chamunda Mata Jodhpur History In Hindi

चामुंडा माता मंदिर का इतिहास कई सौ साल पुराना माना जाता है। माना जाता है की चामुंडा माता राव जोधा की पसंदीदा देवी थीं और इसलिए उनकी मूर्ति को 1460 में मेहरानगढ़ किले में स्थापित किया गया था।

चामुंडा माता का मंदिर जोधपुर खुलने और बंद होने का समय –  Chamunda Mata Temple Jodhpur Timings In Hindi

चामुंडा माता मंदिर श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक रहता है। आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे चामुंडा माता मंदिर की सुखद और विस्तृत यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय अवश्य दे।

और पढ़े : मां त्रिपुरा सुंदरी मंदिर बांसवाड़ा के दर्शन की जानकारी

चामुंडा माता मंदिर जोधपुर का प्रवेश शुल्क – Jodhpur’s Chamunda Mata Mandir Entry Fees In Hindi

Image Credit: Anil Solanki

चामुंडा माता मंदिर श्रद्धालुओं के प्रवेश और माता के दर्शन के लिए निशुल्क है, मंदिर में प्रवेश और दर्शन के लिए पर्यटकों को किसी भी प्रकार का शुल्क नही देना होता है।

चामुंडा माता मंदिर जोधपुर की यात्रा के लिए टिप्स – Tips For Visiting Chamunda Mata Temple Jodhpur In Hindi

  • अगर आप चामुंडा माता मंदिर घूमने जाने की योजना बना रहे है तो हम आपको बता दे की अपने कैमरे को अपने साथ ले जाना न भूलें क्योंकि मंदिर कुछ प्राकृतिक दृश्यों और ब्लू सिटी आई के लुभावने दृश्य प्रदान करता है।
  • चामुंडा माता मंदिर की यात्रा के समय आरामदायक जूते पहनें क्योंकि आपको मंदिर जाने के लिए लंबी पैदल यात्रा करनी होगी।
  • चामुंडा माता मंदिर की यात्रा के दोरान आप मंदिर में कालिका देवी की प्रतिमा के दर्शन करना न भूलें।
  • मंदिर में जाने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय के दौरान होता है।

जोधपुर के चामुंडा माता मंदिर घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Chamunda Mata Temple Jodhpur In Hindi

Image Credit: Sundeep Soni

अगर आप जोधपुर में चामुंडा माता मंदिर की यात्रा के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें की यहां घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक होता है। सर्दियों का मौसम इस शहर की यात्रा करना एक अनुकूल समय है। रेगिस्तानी क्षेत्र होने की वजह से राजस्थान गर्मियों में बेहद गर्म होता है जिसकी वजह से इस मौसम में यात्रा करने से बचना चाहिए।

और पढ़े : डूंगरपुर के देव सोमनाथ मंदिर के दर्शन की जानकारी

चामुंडा माता मंदिर जोधपुर के आसपास के पर्यटन स्थल – Best Places To Visit Near Chamunda Mata Temple Jodhpur In Hindi

अगर आप जोधपुर में चामुंडा माता मंदिर घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो हम आपको बता जोधपुर में चामुंडा माता मंदिर के अलावा भी अन्य लोकप्रिय पर्यटक स्थल है जिन्हें आप अपनी चामुंडा माता मंदिर की यात्रा दोरान घूम सकते हैं –

जोधपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

जोधपुर  के प्रमुख धार्मिक स्थल और मंदिर

जोधपुर में घूमने वाली जगहें

जोधपुर के प्रसिद्ध उत्सव

  • मारवाड़ उत्सव
  • नागौर मेला
  • जोधपुर इंटरनेशनल डेजर्ट पतंग महोत्सव
  • अंतर्राष्ट्रीय लोक महोत्सव
  • फ्लैमेंको और जिप्सी फेस्टिवल

जोधपुर में आप क्या – क्या कर सकते हैं

  • कैमल सफारी
  • फ्लाइंग फॉक्स
  • जोधपुर के प्रसिद्ध बाजारों में खरीददारी

और पढ़े : जयपुर पतंग महोत्सव की पूरी जानकारी

चामुंडा माता मंदिर जोधपुर कैसे पहुंचे – How To Reach Chamunda Mata Temple Jodhpur In Hindi

अगर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ चामुंडा माता मंदिर जोधपुर घूमने जाने की योजना बना रहे है तो हम आपको बता दे आप हवाई, ट्रेन या सड़क मार्ग में से किसी से भी यात्रा करके चामुंडा माता मंदिर जोधपुर पहुंच सकतें है।

फ्लाइट से चामुंडा माता मंदिर जोधपुर कैसे पहुंचे – How To Reach Chamunda Mata Mandir Jodhpur By Flight In Hindi

अगर आप चामुंडा माता मंदिर जोधपुर हवाई जहाज से जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि इसका निकटतम हवाई अड्डा अपना घरेलु हवाई अड्डा है जो शहर के केंद्र से लगभग 05 किलोमीटर दूर स्थित है। यह हवाई अड्डा दिल्ली, मुंबई, जयपुर और कोलकाता जैस देश का कई प्रमुख शहरों से हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद यहां से आप कैब किराए पर ले सकते हैं या प्री-पेड टैक्सी बुक करके चामुंडा माता मंदिर जोधपुर आसानी से पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग से चामुंडा माता मंदिर जोधपुर कैसे जाये – How To Reach Chamunda Mata Mandir Jodhpur By Road In Hindi

चामुंडा माता मंदिर जोधपुर की यात्रा सड़क मार्ग से यात्रा करना काफी आरामदायक साबित हो सकता है क्योंकि यह सिटी अच्छी तरह रोड नेटवर्क द्वारा भारत के कई प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, दिल्ली, इंदौर,कोटा और अहमदाबाद से अच्छी तरह से जुड़ा है। बस से यात्रा करने के लिए भी आपके सामने बहुत से विकल्प होते हैं। आप डीलक्स बसें, एसी कोच और राज्य द्वारा संचालित बसों के माध्यम से चामुंडा माता मंदिर की यात्रा कर सकते हैं।

ट्रेन से चामुंडा माता मंदिर जोधपुर कैसे पहुंचे- How To Reach Chamunda Mata Mandir Jodhpur By Train In Hindi

जोधपुर राजस्थान का एक प्रमुख शहर है जो रेल के विशाल नेटवर्क पर स्थित है। जोधपुर रेलवे स्टेशन भारत के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, दिल्ली, कोलकाता, इंदौर, मुंबई और कोटा से ट्रेनों द्वारा जुड़ा हुआ है। भारत के कई बड़े शहरों से जोधपुर के लिए प्रतिदिन कई ट्रेने चलती हैं।  रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद आप एक टैक्सी या कैब और एक ऑटो-रिक्शा किराए पर लेकर चामुंडा माता मंदिर जोधपुर पहुंच सकते हैं।

और पढ़े : राजस्थान के 20 सबसे प्रमुख मंदिर

इस लेख में अपने चामुंडा माता मंदिर जोधपुरकी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

चामुंडा माता मंदिर जोधपुर का नक्शा – Chamunda Mata Temple Jodhpur Map

चामुंडा माता मंदिर जोधपुर की फोटो गैलरी – Chamunda Mata Mandir Jodhpur Images

और पढ़े :

Featured Image Credit: Shubham Deo Prajapati

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago