Indian Destination

अयोध्या में घूमने लायक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी – 12 Best Places To Visit In Ayodhya In Hindi

3.5/5 - (6 votes)

Ayodhya In Hindi, अयोध्या भारत का एक प्राचीन शहर है जिसे हिंदू महाकाव्य रामायण की स्थापना के रूप में जाना जाता है। बता दें कि अयोध्या को भगवान खासतौर पर राम के जन्मस्थान के रूप में जाना जाता है। अयोध्या उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में सरयू नदी के तट पर स्थित है, जो कोसल के प्राचीन साम्राज्य की राजधानी थी। बता दें कि अयोध्या का नाम हिंदू धर्म के 7 सबसे पवित्र शहरों में शामिल है और माना जाता है कि इसका इतिहास करीब 9000 साल पुराना है। भले ही अयोध्या को राम का जन्म स्थान माना जाता है, लेकिन लगभग एक दशक से यह कई विवादों से घिरा हुआ है।

अयोध्या आज भी राम जन्म भूमि और यहां स्थित कई मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में यात्री जाते हैं। अगर आप भी राम जन्मभूमि अयोध्या जाने की योजना बना रहें हैं या यहां के ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करना चाहते हैं तो यह लेख आपके बहुत काम का है। क्योंकि इसमें हम आपको अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिरों, पर्यटन स्थलों और दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकर देने जा रहें हैं।

1. अयोध्या यात्रा में घूमने लायक जगह – Tourist Attractions In Ayodhya In Hindi

Image Credit: Venkatesh Bhat

और पढ़े: चित्रकूट के टॉप 20 आकर्षण स्थल की जानकारी

1.1 अयोध्या के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामजन्म भूमि – Ayodhya Ke Prasidh Dharmik Sthal Ram Janma Bhoomi In Hindi

Image Credit: Ankit Singh

रामजन्म भूमि अयोध्या में सबसे पवित्र जगहों में से एक है। रामजन्म भूमि वह जगह है जहां पर भगवान श्री राम का जन्म हुआ था और एक मंदिर भी बना था। बताया जाता है कि राम मंदिर को मुग़ल शासक बाबर के आदेशों पर नष्ट कर दिया गया था और इसके बाद यहां पर एक मस्जिद का निर्माण करवाया गया है, जिसका विवाद आज तक चल रहा है।

1.2 अयोध्या पर्यटन में प्रमुख मंदिर हनुमान गढ़ी – Ayodhya Paryatan Ke Pramkh Mandir Hanuman Garhi In Hindi

Image Credit: Ankit singh

हनुमान गढ़ी अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। हनुमान गढ़ी में हनुमान को समर्पित एक मंदिर है, जिसका अपना एक अलग धार्मिक महत्व है। यह मंदिर वाली जगह पहले अवध के नवाब की थी, जिसने इसे मंदिर के निर्माण के लिए दान दिया था। यह मंदिर एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित है जिसे 10 वीं शताब्दी में बनवाया था। मंदिर तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 76 सीढ़ी से होकर जाना होता है।

मंदिर में स्थित हनुमान जी की मूर्ति भक्तों का स्वागत करती है। पहाड़ी की चोटी आसपास के पहाड़ियों का बेहद शानदार दृश्य नजर आता है। हिंदू धर्म के लोग बड़ी संख्या में इस मंदिर की यात्रा करने के लिए आते हैं और हनुमान जी के दर्शन करने के साथ ही अपने पापों से मुक्ति के लिए भी प्रार्थना करते हैं। हनुमान गढ़ी के बारे में यह भी मान्यता है कि यहां आने वाले जो भी भक्त सच्चे दिल से मनोकामना करते हैं, उनकी इच्छाओं को भगवान अवश्य पूरा करते हैं।

1.3 अयोध्या के दर्शनीय स्थल त्रेता के ठाकुर – Ayodhya Ke Darshaniya Sthal Treta Ke Thakur In Hindi

Image Credit: Anushka Verma

त्रेता के ठाकुर अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर में भगवान राम की मूर्तियों को रखा गया है जो प्राचीन समय में काले रेत के पत्थरों से उकेरी गई थीं। इस मंदिर के बारे में यह भी कहा जाता है कि यह वही जगह है जहां पर श्री राम ने अश्वमेध यज्ञ किया था। अगर आप अयोध्या की यात्रा करने के लिए जा रहे हैं तो आपको इस पवित्र मंदिर के दर्शन के लिए जरुर जाना चाहिए।

1.4 अयोध्या टूरिज्म में घूमने लायक जगह कनक भवन – Ayodhya Tourism Me Ghumne Layak Jagah Kanak Bhawan In Hindi

Image Credit: Amit Kumar

कनक भवन अयोध्या का प्रमुख दर्शनीय स्थल है, जहां पहले एक अन्य मंदिर था। जिसके बारे कहा जाता है कि इस मंदिर को भगवान राम की सौतेली माँ कैकेयी ने विवाह के बाद सीता को दिया था। बता दें कि बाद में इस मंदिर का परमारा वंश के राजा विक्रमादित्य पुननिर्माण किया गया था जिसे 1891 में फिर से बनाया गया। कनक भवन अयोध्या में सबसे आकर्षक स्थानों में से एक है जहाँ की अद्भुत वास्तुकला हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

और पढ़े: कानपुर के आसपास घूमने लायक 10 खुबसूरत जगहों की जानकारी

1.5 अयोध्या के आकर्षण स्थल मोती महल – Ayodhya Ke Aakarshan Sthal Moti Mahal In Hindi

Image Credit: Abhishek Kumar Mishra

मोती महल फैजाबाद में अयोध्या शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक बेहद आकर्षक संरचना है जिसे लोकप्रिय रूप से ‘पर्ल पैलेस’ के रूप में जाना जाता है। इस महल का निर्माण 1743 ई में किया गया था जो नवाब शुजा-उद-दौला की पत्नी रानी बेगम उन्मतुजोहरा बानू का घर था। मोती महल मुगल वास्तुकला में एक बेहतरीन नमूना है और इसे देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। अगर आप अयोध्या के पास घूमने की किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं, तो आपको मोती महल देखने के लिए जरुर जाना चाहिए।

1.6 अयोध्या में घूमने लायक जगह गुलाब बारी – Ayodhya Me Ghumne Layak Jagah Gulab Bari In Hindi

Image Credit: Aditya Nishad

गुलाब बारी एक स्मारक है जो अयोध्या के पास फैजाबाद में स्थित है और नवाब शुजा-उद-दौला का मकबरा है। यह मकबरा चारों तरफ से गुलाब के बाग़ से घिरा हुआ है जिसकी वजह से इस जगह का नाम गुलाब बारी पड़ा है। आपको बता दें कि इस जगह पर पानी के फव्वारे से स्थित हैं जो जगह को सुशोभित करते हैं। यह मकबरा वास्तुकला हिंदू और मुगल शैली बीच एक क्रॉस है जिसे नवाबी शैली के रूप में वर्णित किया जाता है। अगर आप अयोध्या घूमने के लिए आ रहें हैं तो गुलाब बारी की सैर करना आपके लिए बेहद यादगार साबित हो सकता है।

1.7 अयोध्या में देखने लायक जगह बहू बेगम की समाधि – Mausoleum Of Bahu Begum Ayodhya Me Dekhne Layak Jagha In Hindi

Image Credit: Vipin Jaiswal

बहू बेगम का मकबरा अयोध्या के पवित्र शहर में स्थित एक और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारक है। बता दें कि इस मकबरे का निर्माण 1816 में शुजा-उद-दौला की पत्नी बहू बेगम के लिए बनाया गया था। यह मकबरा हरे भरे बगीचे के साथ सफेद संगमरमर में बनाया गया है, जिसे देखने के आपको अवश्य जाना चाहिए।

1.8 अयोध्या के मशहूर दर्शनीय स्थल सीता की रसोई मंदिर – Ayodhya Ke Famous Tourist Place Sita Ki Rasoi In Hindi

Image Credit: Nivedita Agarwal

सीता की रसोई अयोध्या के राजकोट में राम जनमस्थान के उत्तर-पश्चिमी छोर पर स्थित है जो यहां की एक देखने लायक जगह है। यह मंदिर के कोने में स्थित प्राचीन रसोई का के मॉडल है जिसमें नकली बर्तन, रोलिंग प्लेट और रोलिंग पिन है। मंदिर परिसर के दूसरे छोर पर चारों भाई राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न और उनकी पत्नी सीता, उर्मिला, मांडवी और श्रुतकीर्ति की मूर्तियाँ भी हैं। आपको बता दें कि यह सभी मूर्तियां बहुत अच्छी तरह से कपड़े और आभूषण से सजी हुई हैं। अगर आप अयोध्या की यात्रा के लिए जा रहें हैं तो सीता की रसोई को देखना न भूलें।

और पढ़े: प्रयागराज (इलाहाबाद) घूमने के प्रमुख स्थान 

1.9 अयोध्या के प्रसिद्ध मंदिर नागेश्वरनाथ मंदिर – Ayodhya Ke Prasidh Mandir Nageshwarnath Temple In Hindi

Image Credit: Navneel Neeraj

नागेश्वरनाथ अयोध्या का एक प्रमुख मंदिर है जिसे देखने के लिए आपको अवश्य जाना चाहिए। एक पौराणिक कथा की माने तो इस मंदिर को भगवान राम के पुत्र कुश द्वारा बनाया गया था। मंदिर की संरचना अर्ध-दिव्य नागों को भगवान शिव की पूजा करते हुए दिखाती है।

1.10 अयोध्या में घूमने की ऐतिहासिक स्थान तुलसी स्मारक भवन संग्रहालय – Ayodhya Ke Aetihasik Sthal Tulsi Smarak Bhawan Museum In Hindi

Image Credit: Renu Tewari

तुलसी स्मारक भवन 16 वीं सदी के संत कवि- गोस्वामी तुलसीदास की स्मृति में स्थापित किया गया है जिसका निर्माण 1969 में, उत्तर प्रदेश के तत्कालीन राज्यपाल – श्री विश्वनाथ दास द्वारा करवाया गया था। यह स्मारक अयोध्या में राजगंज चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित है। इस स्मारक में विशाल पुस्तकालय भी है जो समृद्ध साहित्य का भंडार है। इसके अलावा यहां एक अनुसंधान केंद्र भी है, जिसे ‘अयोध्या शोध संस्थान’ कहा जाता है। इस अनुसंधान केंद्र का इस्तेमाल अयोध्या की साहित्यिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जानकारी का अध्ययन करने और जोड़ने के लिए किया जाता है। 1988 में यहां एक संग्रहालय भी जोड़ा गया था जिसको राम कथा संग्रहालय कहा जा है जहां श्री राम के जीवन और समय से संबंधित तथ्यों, आंकड़ों और प्राचीन वस्तुओं का संग्रह है।

बता दें कि स्मारक परिसर के भीतर सांस्कृतिक केंद्र में हर दिन शाम 6 बजे से 9 बजे के बीच रामलीला का प्रदर्शन होता है, जो पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। यहां पर नियमित रूप से प्रार्थना, भक्ति गीत और उपदेश के साथ ही श्रावण मास के प्रत्येक 7 वें दिन तुलसी जयंती का आयोजन बड़ी ही धूम धाम से किया जाता है।

1.11 अयोध्या के फेमस पर्यटन स्थल दशरथ भवन – Dashrath Bhavan Ayodhya Ke Paryatan Sthal In Hindi

Image Credit: Rahul Vishwakarma

दशरथ भवन अयोध्या के फैजाबाद के केंद्र में स्थित है जो राजा दशरथ का मूल निवास स्थान है। बता दें कि दशरथ अयोध्या के शासक और भगवान श्री राम के पिता थे। बादी जग के नाम से लोकप्रिय दशरथ महल में राजा राम के शानदार मंदिर हैं। अगर आप इस महल को देखने के लिए जा रहें हैं तो इसकी सुंदरता को देखकर सच में हैरान रह जायेंगे।

1.12 अयोध्या के तीर्थ स्थल गुप्तार घाट – Ayodhya Ke Tirth Sthal Guptar Ghat In Hindi

गुप्तार घाट अयोध्या के पास फैजाबाद में सरयू नदी के तट पर स्थित हिंदू धर्म का एक पवित्र और पूजनीय स्थल है। इस जगह के बारे में माना जाता है कि यहां पर भगवान श्री राम ने ध्यान किया था और इस नदी के जल में समाधि ली थी। जिसके बाद उन्होंने ‘वैकुंठ’ प्राप्त किया और भगवान विष्णु के रूप में अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गए। तभी से गुप्तार घाट को एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है।

इस सुंदर घाट में नदियों की ओर जाने वाली सुंदर सीढियां बनी हुई हैं। ऐसी मान्यता है कि जो भी यहां पर नदी में डुबकी लगाता है उसे पापों और परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। गुप्तार घाट पर कई आकर्षक मंदिर बने हुए हैं जिनमें राम मंदिर, चक्रहारी मंदिर और नरसिंह मंदिर सबसे ज्यादा आकर्षक और सुंदर हैं। बता दें कि पवित्र मंत्रों की गूंज के साथ गुप्तार घाट साल भर भक्तों से भरा हुआ रहता है।

और पढ़े: बनारस के घाटों के बारे में जानकारी 

2. अयोध्या घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Ayodhya Tourism In Hindi

अगर आप भगवान राम के जन्म स्थान अयोध्या घूमने जाने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि वैसे तो यहां पूरे साल मौसम बहुत सुहावना रहता है। लेकिन यहां की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर के बीच माना गया है, क्योंकि इस समय मौसम काफी ठंडा होता है और ज्यादातर उत्सव भी इन्ही महीनों में पड़ते हैं।

और पढ़े: लखनऊ के दर्शनीय स्थल और घूमने की 20 जगह 

3. अयोध्या कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Ayodhya In Hindi

अगर आप अयोध्या जाने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि अयोध्या सीधे मार्ग से देश के प्रमुख शहरों से काफी कम जुड़ा है। लेकिन आप अगर उत्तर प्रदेश में हैं तो आसानी से अयोध्या की यात्रा कर सकते हैं। अयोध्या में अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है। लेकिन, यहां पर रेलवे स्टेशन उपलब्ध है। उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए बसें भी आसानी से उपलब्ध हैं।

3.1 फ्लाइट से अयोध्या कैसे पहुंचे – How To Reach Ayodhya By Flight In Hindi

अगर आप अयोध्या की यात्रा हवाई मार्ग द्वारा करना चाहते हैं तो बता दें कि यहां का निकटतम हवाई अड्डा फैजाबाद हवाई अड्डा है, जो 8 किमी की दूरी पर है। इसके अलावा विकल्प के रूप में 130 किमी की दूरी प्रमुख हवाई अड्डा लखनऊ है। लखनऊ हवाई अड्डा भारत के अधिकांश प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप लखनऊ हवाई अड्डे से अयोध्या पहुंचने के लिए कैब या टैक्सी किराये पर ले सकते हैं जो आपसे लगभग 1800 से 2000 रूपये तक चार्ज करेगी।

3.2 कैसे पहुंचे अयोध्या सड़क मार्ग से – How To Reach Ayodhya By Road In Hindi

अगर आप सड़क मार्ग से अयोध्या की यात्रा करने के लिए जा रहें हैं तो बता दें कि राज्य में अयोध्या के लिए नियमित रूप से सरकारी और निजी बसें चलती हैं। उत्तर प्रदेश के अन्य स्थलों और अयोध्या के बीच चलने वाली बसें इसे राज्य के अन्य प्रमुख शहरों से भी जोडती हैं।

3.3 ट्रेन से अयोध्या कैसे जाये – How To Reach Ayodhya By Train In Hindi

ट्रेन से अयोध्या की यात्रा करना काफी सुविधाजनक है क्योंकि अयोध्या पूरे उत्तर भारत में नजदीकी रेलवे स्टेशनों और प्रमुख स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। जिसकी वजह से ट्रेन द्वारा यहां की यात्रा काफी आसानी हो जाती है।

3.4 अयोध्या में स्थानीय परिवहन – Local Transport In Ayodhya In Hindi

कोई भी पर्यटक अयोध्या में घूमने के लिए या पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए टैक्सी, रिक्शा और बस की मदद ले सकता है।

और पढ़े: सारनाथ का इतिहास और यहां के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

इस लेख में आपने अयोध्या के प्रमुख मंदिर और पर्यटक स्थलों को जाना है आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

4. अयोध्या का नक्शा – Ayodhya Map

5. अयोध्या की फोटो गैलरी – Ayodhya Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago