Indian Destination

राजस्थान के 20 सबसे प्रमुख मंदिर – Rajasthan Ke 20 Sabse Famous Mandir In Hindi

2.9/5 - (13 votes)

Rajasthan Famous Temple In Hindi, राजस्थान भारत का बहुत ही धार्मिक और संस्कृति वाला राज्य है जहां आज भी लोग पूजा अर्चना में बहुत विश्वास रखते है। राजस्थान अपने दर्शनीय मंदिर, ऐतिहासिक किलो, भव्य इमारतो और आकर्षित पर्यटन स्थलों के लिए पर्यटकों को बहुत अधिक आकर्षित करता हैं। राजस्थान के फेमस मंदिरों का निर्माण वर्षो पूर्व राजा महाराजाओं द्वारा करबाया गया था।

राजस्थान का हर मंदिर अपनी अलग विशेषता के साथ इस प्रदेश में आकर्षण का केंद्र बने हुए है। क्या आप राजस्थान के किलों, महलों के अलावा यहां के खूबसूरत और प्रसिद्ध मन्दिरों से वाकिफ है। जिनके दर्शन करने हर रोज हजारों की तादाद में भक्त पहुंचते हैं। अगर आप राजस्थान के सभी खूबसूरत और प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े  जिसमे हम आपको राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध मंदिरो के बारे में बताने जा रहे है –

1. राजस्थान का सबसे प्रसिद्ध मंदिर बिड़ला मन्दिर – Birla Temple Rajasthan Ke Sabse Prasidh Mandir In Hindi

राजस्थान के जयपुर में मोती डंगरी पर्वत के नीचे स्थापित बिरला मंदिर लक्ष्मी-नारायण को समर्पित बहुत ही आकर्षक मंदिर है। बिरला मंदिर का निर्माण सन 1998 में बिरला परिवार द्वारा किया गया था। बिरला मंदिर का निर्माण सफ़ेद संगमरमर के पत्थरों से किया गया है। इस प्रसिद्ध मंदिर में तीन गुम्बद बने हुए है जो तीन प्रमुख धर्मों हिन्दू धर्म, इस्लाम धर्म और ईसाई धर्म के प्रतीक माने जाते है।

और पढ़े: बिरला मंदिर जयपुर हिस्ट्री और घूमने की जानकारी

2. राजस्थान का प्रमुख मंदिर ब्रह्मा मंदिर – Brahma Mandir Rajasthan Ke Pramukh Mandir In Hindi

राजस्थान के पुष्कर में स्थित ब्रह्मा मंदिर बहुत ही आकर्षक धार्मिक पर्यटन स्थल है। पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर श्रष्टि के रचनाकार ब्रह्मा जी को समर्पित भारत का एक मात्र मंदिर है। यह मंदिर 14 वीं शताब्दी में ऋषि विश्वामित्र द्वारा बनबाया गया था। पौराणिक कथाओं में ऐसा माना जाता है कि ब्रह्मा जी ने इस मंदिर के स्थान पर यज्ञ किया था। संगमरमर से बने इस मंदिर के बाहर पवित्र पुष्कर झील बहती है जहां श्रद्धालु स्नान करते है। ब्रह्मा मंदिर में जगतपिता ब्रह्मा जी के साथ उनकी पत्नी ज्ञान की देवी गायत्री की मूर्ती स्थापित है। कार्तिक पूर्णिमा त्योहार के दौरान यहां मन्दिर में हजारों की संख्या में भक्तजन दर्शन करने आते है।

और पढ़े: ब्रह्माजी मंदिर पुष्कर के दर्शन और पर्यटन स्थल की जानकारी 

3. राजस्थान में ऐतिहासिक मंदिर अंबिका माता मंदिर – Rajasthan Ke Aetihasik Mandir Ambika Mata Temple In Hindi

अम्बिका माता मंदिर राजस्थान के उदयपुर से 50 किलोमीटर दूर जगत नामक गाँव में स्थित है। यह आकर्षक मंदिर दुर्गा माता के अम्बिका रूप के लिए समर्पित है। लगभग 10 वीं शताब्दी के दौरान बने इस मंदिर की संरचना इतनी आकर्षक है कि यहाँ श्रधालुओं से ज्यादा पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। मंदिर के बाहरी प्रांगण में देवी-देवताओं की विभिन्न मूर्तियां, दरबार नर्तक, संगीतकार और अप्सराओं के चित्र मंदिर की सुन्दरता में चार चाँद लगाते है। अम्बिका माता मंदिर पहाड़ी महल के समान प्रतीत होता है।

4. राजस्थान का सबसे बड़ा मंदिर करणी माता मंदिर – Rajasthan Ka Sabse Bada Mandir Karnimata Temple In Hindi

राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिरों में बीकानेर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित करणी माता मंदिर है जिसका निर्माण बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने 20 वीं शताब्दी में करवाया था। यह स्थान यहां रहने वाले चूहों की घनी आबादी के लिए जाना जाता हैं। बीकानेर का यह मंदिर देवी दुर्गा के अवतारों में से एक करणी माता को समर्पित है। यह मंदिर लगभग 25000 से अधिक काले चूहों के लिए जाना जाता। यह मंदिर चूहों के मंदिर के नाम से भी फेमस है। करणी माता के इस मंदिर को पत्थरों और संगमरमर से तराशा गया है। मंदिर में महाराजा गंगा सिंह द्वारा निर्मित करवाए गए चांदी के गेट लगे हुए हैं और पक्षियों की मार से चूहों की रक्षा के लिए एक लटकती हुई जाली भी लगाई गयी हैं।

और पढ़े: बीकानेर के करणी माता मंदिर के दर्शन की जानकारी और पर्यटन स्थल

5. राजस्थान के फेमस टेम्पल गलताजी मंदिर – Galtaji Temple Rajasthan Famous Temple In Hindi

गलताजी मंदिर राजस्थान के जयपुर शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बहुत ही खूबसूरत मंदिर है। गलताजी मंदिर अरावली पहाडियों में स्थित पवित्र हिंदू तीर्थ स्थल है। गलताजी मंदिर गुलाबी पत्थरों से निर्मित है जिसका निर्माण 16 वीं शताब्दी में हुआ था। इस मंदिर में बंदरों की अधिकता है। गलताजी मंदिर की सबसे ख़ास बात यह है कि यह मंदिर सात कुंडों के लिए जाना जाता है जिसकी प्राकृतिक जलधारा गोमुख से सूरज कुण्ड में जाकर गिरती है। इस पवित्र कुंड में स्नान करने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

और पढ़े: गलताजी मंदिर का इतिहास और घूमने की जानकरी

6. राजस्थान के मशहूर मंदिर कालिका माता मंदिर – Rajasthan Ke Mashoor Mandir Kalika Mata Temple In Hindi

कालिका माता मंदिर मेवाड़ की राजधानी चित्तौड़गढ़ में स्थित बहुत ही प्राचीन मंदिर है। कालिका माता मंदिर देवी काली को समर्पित बहुत आकर्षणों से भरा हुआ है। कालिका माता मंदिर प्रतिहार राजपूत वंश के शासन के समय बनबाया गया था जोकि बहुत ऊँची चट्टान पर स्थित है। चित्तौड़गढ़ का किला भारत की ऐतिहासिक धरोहर के रूप में संगृहित है और यह भारत के सबसे बड़े किलों में से एक है।

7. राजस्थान के सबसे बड़े मंदिर दिलवाड़ा जैन मंदिर – Rajasthan Ka Sabse Bada Mandir Dilwara Jain Temple In Hindi

दिलवाडा जैन मंदिर राजस्थान के माउन्ट आबू  में स्थित बहुत ही आकर्षक जैन मंदिर है। खंभों, पैनलों और दरवाजों पर जटिल संगमरमर की नक्काशी दर्शकों को बहुत मोहित करती है। दिलवाड़ा मंदिर 11 वीं और 13 वीं शताब्दी ईस्वी के बीच जैन के दो प्रमुख मंत्रियों विपुल शाह और वास्तुपाल तेजपाल द्वारा बनाया गया था

और पढ़े: दिलवाड़ा जैन मंदिर माउंट आबू की पूरी जानकारी 

8. राजस्थान में घूमने लायक प्रसिद्ध मंदिर श्री महावीर जी मंदिर – Shri Mahavir Ji Temple Rajasthan Famous Temple In Hindi

Featured Image Credit: Mahaveer Singh Meena

राजस्थान के जैन मंदिरों में से एक प्रसिद्ध करौली में स्थित श्री महावीर जी मंदिर है। श्री महावीर जी जैन मंदिर के क्षेत्र में पांच मंदिर अथियाक्षेत्र श्री महावीर जी, भगवान पार्श्वनाथ जिनालय, शांतिनाथ जिनालय और कीर्ति आश्रम चैत्यालय स्थित है। ये सभी मंदिर अपनी अलग विशेषता रखते है। इन सभी मंदिर की बनावट पर्यटकों को अपनी और खीचती है।

और पढ़े: करौली के श्री महावीर जी मंदिर के दर्शन और इसके पर्यटन स्थल की जानकारी 

9. राजस्थान के फेमस महादेव मंदिर अचलेश्वर महादेव मंदिर – Rajasthan Famous Shiv Mandir Achaleshwar Mahadev Temple In Hindi

अचलेश्वर महादेव मंदिर राजस्थान के सिरोही में स्थित है। अचलेश्वर महादेव को समर्पित मंदिर एक किले की संरचना की भांति दिखाई देता है। इस मंदिर का निर्माण परमार वंश के शासकों द्वारा 9 वीं से 14 वीं शताब्दी में करबाया गया था। इस मंदिर में पत्थर से बनी एक विशाल शिव लिंग के साथ भगवान नंदी की पांच धातु से निर्मित बहुत आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित है। मंदिर के क्षेत्र में एक गड्ढा है जोकि पौराणिक कथाओं के अनुसार नरक में जाने का मार्ग कहलाता है। अचलेश्वर महादेव मंदिर आकर्षण और आश्चर्य का घर है जिसमे एक छोटा तालाब भी स्थित है जिसमे तीन जल भैस की प्रतिमाएं है।

10. राजस्थान के प्रमुख मंदिर रानी सती मंदिर – Rajasthan Ke Pramukh Mandir Rani Sati Temple In Hindi

रानी सती मंदिर राजस्थान के प्रमुख प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है जोकि राजस्थान के झुंझुनू में स्थित है। हिन्दू पौराणिक कथाओं में ऐसा माना जाता है कि रानी सती ने अपने पति की मृत्यु के बाद आत्मदाह कर लिया था। तब से ही रानी सती राजस्थान के इतिहास में दादी जी के नाम से प्रसिद्ध है। रानी सती मंदिर संगमरमर से बना हुआ बहुत ही सुन्दर मंदिर है। रानी सती की वीरता और बहादुरी के किस्से आज भी राजस्थान में लोकप्रिय चर्चाओं में स्थापित है।

11. राजस्थान के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर बुलेट बाबा मंदिर – Rajasthan Ke Prasidh Hindu Mandir Bullet Baba Mandir In Hindi

Image Credit: Er Vikram Nath Chouhan

राजस्थान के जोधपुर शहर में बहुत ही आश्चर्यजनक मंदिर बुलेट बाबा मंदिर स्थित है। राजस्थान राजा महाराजाओं का शहर होने के साथ साथ कई चमत्कारों का भी शहर है। राजस्थान की पुरानी कहानियों में इस मंदिर की कहानी का वर्णन किया गया है। परन्तु हर कोई इस अन्धविश्वाश में विश्वाश नही रख पाता है। जो भी भक्तजन इस मंदिर में रॉयल बुलेट मोटर साइकिल जोकि 350 सी सी स्थापित है इसके दर्शन करने आते है। इस मंदिर में फूल, कुमकुम, जल इत्यादि के अलावा शराब भी चढ़ाई जाती है।

और पढ़े: पाली जिले में घुमने लायक टॉप 5 पर्यटन स्थल की जानकारी 

12. राजस्थान के टॉप फेमस मंदिर बीसलदेव मंदिर – Rajasthan Ke Top Famous Temple Bisaldev Temple In Hindi

Image Credit: Giriraj Singh

राजस्थान का बीसलदेव मंदिर अपने स्तंभों की बनावट के कारण बहुत ही आकर्षक मंदिर बन गया है। बीसलदेव मंदिर राजस्थान के पाली जिले में बीसलपुर बाँध के पास स्थित बहुत ही प्राचीन मंदिर है। बीसलदेव मंदिर भगवान गोकर्णेश्वर जोकि शंकर भगवान के रूप है के लिए समर्पित है। इस मंदिर में शिवजी की शिव लिंग स्थित है।

और पढ़े: टोंक जिले में घूमने लायक पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी 

13. राजस्थान के प्रसिद्ध मंदिर त्रिनेत्र गणेश जी का मंदिर – Rajasthan Ke Mashoor Mandir Trinetra Ganesh Mandir In Hindi

Image Credit: Anil Saraf

त्रिनेत्र गणेश मंदिर राजस्थान के प्रमुख आकर्षक मंदिरों में से एक है। त्रिनेत्र गणेश मंदिर राजस्थान के सवाई माधोपुर से लगभग 10 किलोमीटर दूर रणथम्भौर किले में स्थित भगवान गणेश जी को समर्पित बहुत ही शानदार है। इस मंदिर में भगवान गणेश अपने पूरे परिवार के साथ विराजमान है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस मंदिर में पांच आरती की जाती है जिससे भक्तजनों के मन को बहुत सुकून मिलता है।

14. राजस्थान के प्रमुख मंदिर सूर्य नारायण मंदिर – Rajasthan Ka Pramukh Mandir Surya Narayan Temple In Hindi

Image Credit: Rajesh Sable

राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में से एक झालावाड़ जिले में सूर्य नारायण मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण प्रतिहार राजपूत वंश के राजा नागभट्ट द्वारा करवाया गया था। सूर्य भगवान को समर्पित सूर्य नारायण मंदिर इतना आकर्षक है कि इसकी वास्तुकला का अन्य कही भी कोई उदाहरण नही मिल सकता है। प्राचीन सूर्य नारायण मंदिर में भगवान सूर्य को विष्णु भगवान के अवतार के रूप में पूजा जाता है।

15. राजस्थान के प्रमुख तीर्थ स्थल सालासर बालाजी मंदिर – Rajasthan Ka Pramukh Tirth Sthal Churu Salasar Balaji Temple In Hindi

Image Credit: Anil Kwatra

सालासर बालाजी मंदिर राजस्थान के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है जोकि राजस्थान के चूरू में स्थित है। भगवान हनुमान जी का यह मंदिर अपने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है। चैत्र पूर्णिमा और अश्विन पूर्णिमा के अवसरों के दौरान इस मंदिर में पर्यटकों और श्रधालुओं की संख्या बढ़ जाती है। हिन्दू पौराणिक कथाओं में ऐसा कहा जाता है कि मेहंदीपुर गाँव राक्षसों से परेशान था। एक दिन पुजारी जी को एक सपना आया था जिसमें भगवान हनुमान ने उन्हें विशेष रूप से चुने हुए क्षेत्र में अरावली पहाड़ियों की खुदाई करने को कहा था। इस खुदाई में प्रताप राजा और श्री राम की मूर्तियों के साथ-साथ हनुमानजी की एक बचपन की मूर्ति का पता चला। तबसे यह मंदिर इस क्षेत्र की शान बना हुआ है।

और पढ़े: चूरू के दर्शनीय स्थल बारे में पूरी जानकारी 

16. राजस्थान का सबसे बड़ा मंदिर परशुराम महादेव मंदिर – Parshuram Mahadev Temple Pali In Hindi

परशुराम महादेव मंदिर राजस्थान के पाली में स्थित भगवान भोलेनाथ को समर्पित बहुत ही आकर्षक मंदिर है। इस मंदिर में एक गुफा है जिसे अमरनाथ गुफा के नाम से जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि अमरनाथ की गुफा को भगवान परशुराम ने अपनी कुल्हाड़ी से खोदा था। परशुराम मंदिर गुफा के ऊपर स्थित है और गुफा में जाने के लिए लगभग 500 सीढियाँ उतरनी होती है। इस मंदिर की एक ख़ास बात यह भी है कि यहाँ 9 कुण्ड है जो कभी नही सूखते है।

और पढ़े: परशुराम महादेव मंदिर के दर्शन और इसके पर्यटन स्थल की जानकारी 

17. राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध जैन मंदिर रणकपुर जैन मंदिर – Rajasthan Ka Sabse Prasidh Jain Mandir Ranakpur Jain Temple In Hindi

रणकपुर जैन मंदिर राजस्थान के उदयपुर शहर से लगभग 90 किमी की दूरी पर स्थित एक अद्भुत मंदिर है। यह मंदिर जैन इतिहास के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ की 6 फीट ऊँची प्रतिमा के लिए लोकप्रिय है। इस मंदिर के चारों ओर सूर्य मंदिर, चौमुखा मंदिर, पार्श्वनाथ मंदिर और अंबा माता मंदिर स्थित है।

18. राजस्थान में भगवन शिव का मंदिर नीलकंठ मंदिर – Rajasthan Ka Lord Shiva Temple Neelkanth Mandir In Hindi

अलवर जिले के राजगढ़ तहसील में स्थित नीलकंठ मंदिर भगवान शिव के निवास के लिए प्रसिद्ध है, जो उनके नीलकंठ अवतार को समर्पित है। बता दे की मंदिर का निर्माण 6 वीं और 9 वीं शताब्दी ई के बीच महाराजा धिराज मथानदेव द्वारा किया गया था, जिसकी संरचना समय के साथ-साथ जीर्ण-शीर्ण हो गई है, जिसमे मंदिर का एक बड़ा हिस्सा अब क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि थोड़ा हिस्सा अभी भी बरकरार है। फिर भी यह भगवान शिव के भक्तों के बीच एक अत्यधिक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बना हुआ है। मंदिर की दीवारें मूर्तियों से सुशोभित हैं जो मिनी खजुराहो कामुक शैली में निर्मित हैं।

19. राजस्थान में घूमने लायक मंदिर तनोट माता मंदिर – Rajasthan Me Ghumne Layak Mandir Tanot Mata Temple In Hindi

तनोट माता मंदिर राजस्थान के प्रमुख दर्शनीय और आकर्षक मंदिरों में से एक है जोकि जैसलमेर से 120 किलोमीटर दूर स्थित है। देवी हिंगलाज के अवतार तनोट माता को समर्पित यह मंदिर हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक बना हुआ है। यह मंदिर बहुत ही शांत और विनम्र प्रवित्ति का है। भारत-पकिस्तान की सीमा पर स्थित इस मंदिर के पास सन 1965 में कई बम बारी हुई थी परन्तु माता तनोट ने इस मंदिर की स्वयं रक्षा की जिससे ये आज भी सुरक्षित है।

और पढ़े: जैसलमेर के तनोट माता के मंदिर के दर्शन की जानकारी 

20. राजस्थान का फेमस मंदिर एकलिंगजी मंदिर – Rajasthan Ka Famous Mandir Eklingji Temple In Hindi

एकलिंगजी मंदिर उदयपुर राजस्थान के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थलों में से एक है। मंदिर के आकर्षण का मुख्य कारण इसमें स्थित एक शिवलिंग है जिसे चांदी के साँप से सजाया जाता है। इस विशाल 2 मंजिला मंदिर का निर्माण 8 वीं शताब्दी में बप्पा रावल द्वारा किया गया था।

इस आर्टिकल में आपने राजस्थान के प्रमुख मंदिर को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंटस में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

Manoj Meena

Share
Published by
Manoj Meena

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago