Indian Destination

मेयो कॉलेज अजमेर – Mayo College Ajmer In Hindi

Rate this post

Mayo College Ajmer In Hindi, मेयो कॉलेज अजमेर, भारत में लड़कों का सबसे बड़ा आवासीय पब्लिक स्कूल है। जिसकी स्थापना 1875 मयो के 6 वें अर्ल रिचर्ड बोरके द्वारा स्थापित किया गया था जो 1869 से 1872 तक भारत के वायसराय रहे थे। जिसमे सर ऑलिवर सेंट जोह्न ने पहले प्रिंसिपल के रूप में कार्य किया था और वर्तमान प्रिंसिपल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र कुलकर्णी (सेवानिवृत्त) हैं, जो 2015 में शामिल हुए और जो स्कूल के सत्रहवें प्रधानाचार्य हैं।

हम आपको बता दे की मेयो कॉलेज भारत के सबसे पुराने व दुनिया के सबसे बेहतर बोर्डिंग स्कूलों में से एक है जो सीबीएसई माध्यम से संबद्ध रखता है। बता दे मेयो कॉलेज में 12 बोर्डिंग हाउस हैं – 8 सीनियर हाउसेस, 1 होल्डिंग हाउस और 3 जूनियर हाउसेस, क्लास IV से XII के 800 से अधिक लड़कों के लिए घर भी शामिल है।

मेयो कॉलेज का पाठ्यक्रम – Mayo College Course In Hindi

Image Credit : Dhruv Majumdar
  • मेयो कॉलेज में 18 से अधिक विशिष्ट सह-पाठयक्रम शामिल है जो CBSE  पाठ्यक्रम में है। इसके अलावा, भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावना है।
  • स्कूल शिक्षण सीखने की प्रक्रिया में प्रौद्योगिकी को एकीकृत करता है।
  • स्मार्ट क्लासेस
  • बहुत बढ़िया परिणाम

और पढ़े: अजमेर घूमने की जानकारी और प्रमुख पर्यटन स्थल 

मेयो कॉलेज के खेल गतिविधियाँ – Sports Activities In Mayo College Ajmer In Hindi

  • मेयो कॉलेज के छात्र नियमित रूप से IPSC, CBSE और नेशनल स्कूल गेम्स में स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • जहाँ 20 से अधिक खेलों के लिए रेसिडेंट कोच उपलब्ध हैं।
  • और यहाँ 500 से अधिक छात्र एक साथ विभिन्न खेल खेल सकते हैं।

मेयो कॉलेज अजमेर की फीस – Mayo College Ajmer Fees In Hindi

Image Credit : Anil dutt vyas
  • मेयो कॉलेज अजमेर का 1 अप्रैल 2018 के बाद का फीस विवरण-
  • भारतीय छात्रों के लिए स्कूल शुल्क –  6,50,000, प्रति वर्ष।
  • एनआरआई, छात्रों के लिए -13,00,000, प्रति वर्ष।
  • विकास शुल्क –  26,600, प्रति वर्ष।
  • कंप्यूटर कक्षा शुल्क –  7,700, प्रति वर्ष
  • भारतीय छात्रों के लिए निवास शुल्क – 3,25,000
  • एनआरआई छात्रों के लिए – 6,50,000
  • प्रवेश शुल्क – 82,500
  • वन टाइम आईटी शुल्क – 24,900

और पढ़े: राजस्थान के 20 सबसे प्रमुख मंदिर

मेयो कॉलेज अजमेर के आसपास घूमने लायक आकर्षण स्थल – Tourist Places Near Mayo College Ajmer In Hindi

राजस्थान का खूबसूरत शहर अजमेर विभिन्न पर्यटक और दर्शनीय स्थलों से भरा पड़ा हुआ हैं, तो यदि आप अजमेर में मेयो कॉलेज घूमने की योजना बना रहे है तो आप अजमेर के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी घूमने जा सकतें हैं, जिनकी जानकारी हम आपको नीचे देने जा रहे हैं

और पढ़े: राजस्थान के इतिहास और संस्कृति के बारे में जानकारी

मेयो कॉलेज अजमेर कैसे जाये – How To Reach Mayo College Ajmer In Hindi

मेयो कॉलेज अजमेर शहर का एक प्रमुख आकर्षण स्थल है जहाँ आप सड़क,ट्रेन या हवाई मार्ग से यात्रा करके पहुंच सकते हैं

फ्लाइट से मेयो कॉलेज अजमेर कैसे पहुंचे – How To Reach Mayo College Ajmer By Flight In Hindi

अजमेर शहर से लगभग 135 किलोमीटर दूरी जयपुर का सांगानेर हवाई अड्डा अजमेर का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा भारत के प्रमुख शहर दिल्ली और  मुंबई जैसे शहरो से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। आप फ्लाइट से यात्रा करके सांगानेर हवाई अड्डा पहुंच सकते है, और हवाई अड्डे से टैक्सी या बस से यात्रा करके मेयो कॉलेज अजमेर पहुंच सकते हैं|

ट्रेन से मेयो कॉलेज अजमेर कैसे पहुंचे – How To Reach Mayo College Ajmer By Train In Hindi

यदि आपने मेयो कॉलेज अजमेर जाने के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया हैं, तो हम आपको बता दें कि अजमेर शहर का रेल्वे स्टेशन “अजमेर जंक्शन रेलवे स्टेशन” हैं। जोकि मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर और दिल्ली लाइन पर स्थित है। यह स्टेशन दिल्ली, मुंबई, जयपुर, इलाहाबाद, लखनऊ और कोलकाता जैसे भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ हैं। आप भारत के किसी भी प्रमुख शहर से ट्रेन से यात्रा करके अजमेर पहुंच सकतें हैं।

बस से मेयो कॉलेज कैसे पहुंचे – How To Reach Mayo College By Bus In Hindi

यदि आपने मेयो कॉलेज जाने के लिए बस का चुनाव किया है तो हम आपको बता दें कि राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम के द्वारा दिल्ली, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर जैसे आस-पास के शहरों से अजमेर को जोड़ने के लिए डीलक्स और सेमी-डीलक्स बसें नियमित रूप से चलाता है। तो राजस्थान के किसी भी प्रमुख शहरो से बस, टैक्सी या अपनी निजी कार से यात्रा करके आसानी मेयो कॉलेज अजमेर पहुंच सकते हैं।

और पढ़े: पाली जिले में घुमने लायक टॉप 5 पर्यटन स्थल की जानकारी 

इस लेख में आपने मेयो कॉलेज अजमेर के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

मेयो कॉलेज अजमेर का नक्शा – Mayo College Ajmer Map

मेयो कॉलेज की फोटो गैलरी – Mayo College Images

और पढ़े:

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago