Bhowali In Hindi, भवाली हिल स्टेशन उत्तराखंड राज्य में नैनीताल के निकट स्थित हैं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। भवाली समुद्र तल से लगभग 1706 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भवाली पर्यटन स्थल अपने स्वादिष्ट आलूबुखारा, सेब, आड़ू, स्ट्रॉबेरी और खुबानी फलो के लिए प्रसिद्ध हैं। प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ अपने झरनों, झीलों, बागों, खेतों और चाय सम्पदा के लिए भी जाना जाता हैं। अल्मोड़ा, गोलू देवता मंदिर और बागेश्वर के अलावा भी कई आकर्षित और घूमने वाली जगह भवाली में स्थित है, जहां पर्यटक भारी संख्या में घूमने के लिए जाते हैं।
यदि आप भी उत्तराखंड राज्य के इस छोटे हिल स्टेशन भवाली के बारे में बड़ी बड़ी बाते जानना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –
भवाली (भुवाली) पर्यटन स्थल उत्तराखंड राज्य में स्थित है और खूबसूरत पर्यटन स्थलों को अपनी भूमि में समेटे हुए है। भवाली की यात्रा के दौरान आप इन आकर्षित पर्यटन स्थलों पर भी घूमने जा सकते हैं।
और पढ़े: उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी
भवाली का दर्शनीय स्थल कैंची धाम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यहाँ एक लोकप्रिय नीब करोरी महाराज मंदिर और आश्रम हैं जोकि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। यह मंदिर देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी ओर खीचता हैं और भुवाली से लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर नैनीताल हिल स्टेशन हैं जहां पर्यटक प्राकृतिक सुन्दरता का आनंद ले सकते हैं।
भवाली में देखने लायक जगह श्यामखेत टी गार्डन ऐसे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं जोकि चाय पत्ती या चाय पीने के शौकीन हैं। भवाली में गोलू देवता मंदिर के निकट के स्थित श्यामखेत टी गार्डन में जैविक चाय के साथ साथ चाय की पत्तियों का निर्यात किया जाता हैं।
भवाली पर्यटन में घूमने के लिए रामगढ के शानदार जगह हैं जोकि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और मनोरम दृश्यों के लिए जाना जाता हैं। उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में स्थित रामगढ समुद्र तल से 1789 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। रामगढ में बर्फ से ढकी पर्वत मालाए, सेब, आलूबुखारा, आड़ू और खुबानी की वजह से रामगढ को “कुमाऊं का फल का कटोरा” नाम से भी जाना जाता हैं।
भवाली में खारीदारी करने के अच्छे अवसर है खास कर फल प्रेमियों के लिए तो भुवाली का बाजार किसी स्वर्ग से कम नही हैं। भवाली के बाजार में मिलने वालो स्वादिष्ट फल खुबानी, आलूबुखारा, स्ट्रॉबेरी, आड़ू और सेब आदि की भरमार होती हैं। इसकी अलावा यहाँ आने पर्यटक जैम, अचार, स्प्रेड और फ्रूट क्रेश की खरीदारी करना बहुत पसंद करते हैं।
भुवाली (भवाली) पर्यटन के दौरान आप भीमताल के आकर्षण का भी आनंद ले सकते हैं जोकि नैनीताल पर्यटन स्थल से लगभग 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। भीमताल की यात्रा में आपको आकर्षित झील, झरने, बांज, देवदार के पेड़ और घने जंगल देखने को मिलेंगे। पैडल बोटिंग, बिडिंग और नेचर वॉक के लिए भी भीम ताल की लोकप्रियता बहुत अधिक हैं। भीमेश्वर मंदिर भीमताल का प्रमुख आकर्षण हैं।
और पढ़े: भीमताल के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल की जानकारी
भवाली में पिकनिक मनाने के लिए एक शानदार जगह सत्तल के रूप में जानी जाती हैं। सत्तल पर्यटन ताजे पानी की सात झीलों का एक आकर्षित स्थान हैं। इन झीलों को पन्ना, राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, नलद्यमंती ताल, और सुक्खा ताल के नाम से जाना जाता हैं। पर्यटकों को सत्तल में देखने के लिए प्राकृतिक सुंदरता, आकर्षित वादियाँ, रंग बिरंगे पक्षियों का झुण्ड आदि मिलते हैं। सत्तल भवाली के कुमाऊ क्षेत्र में स्थित है और समुद्र तल से लगभग 1370 में मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं।
और पढ़े: सत्ताल घूमने की जानकारी और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल
भवाली पर्यटन का सबसे खूबसूरत स्थान नैनीताल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। नैनीताल हिल स्टेशन उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में पर्वतमाला में स्थित हैं और समुद्र तल से लगभग 1938 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं। नैनी झील के भीतर स्थित इस आकर्षित शहर को अंग्रेजों द्वारा कुम्ब्रियन झील से तुलना के अनुसार नैनी झील नाम दिया। नैनीताल के प्रमुख आकर्षण में शामिल हनीमून डेस्टिनेशन, नैनी झील, झीलों में नौका विहार, स्नो व्यू प्वाइंट, तिब्बती मार्केट, रोपवे की सवारी, स्थानीय व्यंजन और मॉल रोड पर खरीदारी का अनुभव अलग ही होता हैं।
और पढ़े: नैनीताल में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल की जानकारी
भवाली पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के दौरान आप श्री औरोबिन्दो आश्रम में आराम कर सकते हैं। आराम करने, योग करने, मन और आत्मा को एक बार फिर से तरोताजा करने के लिए यह एक शानदार स्थान हैं। श्री औरोबिन्दो आश्रम घने जंगल के बीच स्थित शांति और प्राकृतिक माहोल के लिए जाना जाता हैं।
भुवाली के दर्शनीय स्थानों में से एक गोलू देवता मंदिर भक्तो की आस्था का केंद्र बना हुआ हैं। यह मंदिर भगवान शिव के एक रूप गोलू को समर्पित हैं। गोलू देवता चितई मंदिर का निर्माण चांद शासन के दौरान करबाया गया था। मंदिर का प्रमुख आकर्षण यहाँ कि घंटियाँ हैं। इस मंदिर को एक लाख घंटियों का मंदिर भी कहा जाता हैं।
भावली हिल स्टेशन की यात्रा के दौरान आप रानीखेत की यात्रा पर भी जा सकते हैं। जोकि कुमाऊँ क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण हैं और समुद्र तल से 1829 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। रानीखेत घूमने के लिए पर्यटक भारी संख्या में आते हैं जो यहाँ होने वाली गतिविधियों का लुत्फ़ उठाते हैं।
और पढ़े: रानीखेत के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल
भोवाली का मशहूर फोल्क कल्चर संग्रहालय भीमताल में स्थित हैं। फोल्क कल्चर संग्रहालय को ‘लोक सांस्कृतिक संग्राहलय’ के रूप में भी जाना जाता है। डॉ यशोधर मठपाल द्वारा स्थापित किया गया यह एक निजी स्वामित्व वाला संग्रहालय है जोकि वर्ष 1983 में स्थापित किया गया था। इस संग्रहालय में प्राचीन फोटो और तस्वीरों को संग्रहित करके रखा गया हैं।
भवाली नैनीताल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय फरवरी से अप्रैल और सितम्बर से अक्टूबर के बीच का माना जाता हैं। क्योंकि इस मौसम के दौरान पर्यटक भवाली के प्रमुख पर्यटन स्थलों का दौरा बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।
भवाली और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद यदि आप यहाँ किसी अच्छे निवास स्थान की तलाश कर रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि भवाली में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज होटल और रिसोर्ट मिल जाएंगे, जहां आप रुक सकते हैं।
भोवाली अपने खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए तो प्रसिद्ध है ही लेकिन यहाँ का भोजन भी बहुत स्वादिष्ट होता हैं। भोवाली के लजीज भोजन का स्वाद आपको उंगलिया चाटने पर मजबूर कर देगा। भोवाली पर्यटन में भोजन का मजा यहाँ स्थित कुछ स्थानीय ढाबो और होटलों पर लिया जा सकता हैं जोकि लजीज भोजन की पेशकस करते हैं। यह आप को प्रसिद्ध भोजन है रास (यह कई पकवानों से बनी एक डिश होती है) इसके अलावा बावड़ी भट्ट की चुरानी, आलू के गुटके (उबले आलू की मसालेदार डिश) अरसा एक स्वीट डिश, गुलगुला एक स्वीट स्नैक भी भोवाली नैनीताल में बहुत फेमस हैं।
और पढ़े: घांघरिया के फेमस दर्शनीय स्थल घूमने की जानकारी
भवाली की यात्रा पर जाने के लिए पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।
भवाली का दौरा करने के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि भवाली का सबसे निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर में स्थित है। जोकि भवाली से लगभग 63 किमी की दूरी पर स्थित है। पंतनगर और दिल्ली के बीच नियमित रूप से उड़ाने भरी जाती हैं। हवाई अड्डे से आप बस या यहाँ के स्थानीय साधनों की मदद से भवाली पहुँच जाएंगे।
भवाली की यात्रा के लिए यदि आपने रेल मार्ग का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि भवाली का सबसे निकटतम रेल्वे स्टेशन काठगोदाम (Kathgodam ) जोकि शहर से लगभग 29 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। स्टेशन से आप यहाँ चलने वाले स्थानीय साधन जैसे – ऑटो-रिक्शा, बसें और निजी टैक्सियाँ की मदद से भवाली आसानी से पहुँच जाएंगे।
यदि भवाली जाने के लिए आपने बस का चुनाव किया हैं। तो हम आपको बता दें कि भवाली सड़क मार्ग के माध्यम से अपने आसपास के शहरो से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं और काठगोदाम और हल्द्वानी भवाली के सबसे निकटतम बस स्टैंड हैं। इसलिए आप बस या अपने निजी साधनों की मदद से सड़क मार्ग से भी भवाली पर्यटन स्थल घूमने के लिए जा सकते हैं।
और पढ़े: बिनसर हिल स्टेशन के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी
इस लेख में आपने भवाली हिल्स स्टेशन में घूमने की जगहें के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।
इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
और पढ़े:
Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…
Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…
Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…
Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…
Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…
Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…