Others

6 ऐसे बड़े कारण जिसकी वजह से थाईलैंड जाने के लिए पागल हैं भारतीय पर्यटक

5/5 - (2 votes)

Why Indians Visit Thailand In Hindi : थाईलैंड एक ऐसा देश है, जहाँ की यात्रा कर कोई अपने जीवन में कम से कम एक बार करने का सपना देखता है। यह शायद दुनिया का एक ऐसा देश जहां की यात्रा लोग सबसे ज्यादा करते हैं। भारत के लोग भी थाईलैंड यात्रा जाना बेहद पसंद करते हैं जिसके पीछे कई कारण है। थाईलैंड एक दक्षिण पूर्व एशियाई देश है जो अपने क्षेत्रों के अन्य देशों की अपेक्षा सबसे ज्यादा पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि इतने सारे भारतीय पर्यटक थाईलैंड जाना क्यों पसंद करते हैं?

थाईलैंड एक बहुत ही आकर्षक और खूबसूरत देश है जो अपनी नाईटलाइफ और समुद्र तटों के लिए काफी प्रसिद्ध है। जो भी पर्यटक अपने दोस्तों के साथ किसी विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं तो उनके लिए थाईलैंड से अच्छी जगह और कोई नहीं हो सकती। हनीमून मनाने के लिए जाने वाले प्रेमी जोड़े भी थाईलैंड की यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं। अगर आप इस लेख को पढ़ रहे हैं तो हम जानते हैं कि आप भी थाईलैंड जाने का सपना देखते होंगे या इसे बेहद पसंद करते होंगे। इस लेख में हम कुछ ऐसे तथ्यों के बारे में बात करने वाले हैं जिनकी वजह से भारत के लोग थाईलैंड की सबसे ज्यादा यात्रा करते हैं।

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि इतने सारे लोग थाईलैंड क्यों जाते हैं तो इस लेख को अवश्य पढ़ें क्योंकि इसका सबसे आखिरी वाला तथ्य आपको हैरान कर देगा।

थाईलैंड की यात्रा के 6 मुख्य कारण – Top 6 Reasons Why Indian Choose Thailand Tour Over Any Other Foreign Tour In Hindi

1. भारत के साथ थाईलैंड की निकटता एक मुख्य कारण है भारतीयों टूरिस्ट की थाईलैंड यात्रा का

भारत एक दक्षिण एशियाई देश है जबकि थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशियाई देश है। यह दोनों देश एक दूसरे के बेहद करीब स्थित हैं और दोनों की संस्कृति में भी काफी समानता है। लगभग एक ही भौगोलिक क्षेत्र में स्थित भारतीय और थाईलैंड के बीच न्यूनतम दूरी मुश्किल से 1500 किमी है। यह सबसे बड़ा कारण है कि बड़ी संख्या में भारत के लोग थाईलैंड जाना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि भारत से थाईलैंड के बीच एक औसत उड़ान का किराया 4000 से रु 5000 रूपये है, जो कि बहुत जायदा नहीं है। यही कारण है कि भारतीय पर्यटक अन्य पर्यटन देशों की यात्रा करने की तुलना में थाईलैंड की यात्रा करना पसंद करते हैं।

2. थाईलैंड की वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भारतीयों पर्यटको को करती है आकर्षित

आपको बता दें कि थाईलैंड भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा ऑन अराइवल (Visa On Arrival) की सुविधा प्रदान करता है, जो भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे बड़ी बात है। अगर भारत के पर्यटक किसी अन्य देश की यात्रा करते हैं तो वीजा प्राप्त करने में पर्यटकों को कई बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई देशों की सख्त वीजा नीतियों की वजह से या वीजा रिजेक्शन की वजह से पर्यटकों दूसरे देशों की यात्रा नहीं कर पाते। इसलिए भारतीयों के लिए थाईलैंड की यात्रा करना बेहद आसन होता है, जो आगमन पर या ऑनलाइन (ई-वीजा) प्राप्त किया जा सकता है। बता दें कि थाईलैंड पिछले एक साल से (नवंबर 2018 से) आगमन पर मुफ्त वीजा की पेशकश कर रहा है। यह फ्री सेवा भारतियों के अलावा कुछ अन्य देश के नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है। इससे पहले आगमन शुल्क पर वीजा का शुल्क (Thailand Visa On Arrival Fees) 2000 थाई बाहट्स (लगभग 4400 रुपये) था।

और पढ़े : थाईलैंड वीजा ऑन अराइवल की जानकारी 

3. भारत के पर्यटकों के कम बजट में घूमने के लिए सबसे सस्ता और अच्छा पर्यटन स्थल थाईलैंड

यह बात हम आपको पहले भी लेख में बता चुकें हैं कि भारत और थाईलैंड के बीच उड़ानें अन्य देशों की तुलना में काफी सस्ती हैं। इसके साथ ही थाईलैंड में घूमने का खर्च भी अन्य देशों की तुलना में सस्ता है। यहां पर आपको ठहरने के लिए होटल और हॉस्टल बहुत सस्ते मिल जायेंगे। थाईलैंड में यात्रियों के लिए बहुत सारे सार्वजनिक परिवहन विकल्प भी उपलब्ध हैं। यहां का थाई स्ट्रीट फूड (Thai Street Food) भारतीय स्ट्रीट फूड जितना सस्ता है। सीधे शब्दों में कहें तो थाईलैंड में यात्रा की लागत लगभग भारत के पर्यटन स्थल की यात्रा करने के सामान है। हालाँकि, थाइलैंड में वॉटर स्पोर्ट्स जैसी कुछ विशेष गतिविधियाँ आपको महंगी पड़ सकती है। लेकिन देखा जाये तो इस देश की यात्रा करना भारत के पर्यटकों के लिए काफी सस्ती साबित होती है।

4. भारत से विदेश यात्रा के लिए सबसे सुरक्षित पर्यटन स्थल है थाईलैंड

एक सस्ता पर्यटन देश होने के साथ ही थाईलैंड अब तक एक सुरक्षित पर्यटन स्थल रहा है। इस देश में अब तक किसी भी पर्यटक को धमकी या आतंकवादी जैसी चीजें नहीं मिली हैं। हालांकि, थाईलैंड में पर्यटकों के साथ घोटाले होना आम बात है लेकिन अगर कुछ सावधानियों का पालन किया जाए तो इन घोटालों से आसानी से बचा जा सकता है। थाईलैंड एक ऐसा देश है जो हमेशा सभी धर्मों, जाति, समुदाय के पर्यटकों का स्वागत करता है। इसलिए भारतीय इस देश की यात्रा करना बेहद पसंद करते हैं।

अकेली घूमने वाली महिलाओं के लिए विश्व के सबसे सुरक्षित हैं ये 15 देश

5. थाईलैंड टूरिज्म में भारतीय टूरिस्ट के घूमने के लिए खुबसूरत विदेशी बीच, और रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स

थाईलैंड एक ऐसा देश है जो कई पर्यटन आकर्षणों से भरा हुआ है। इस देश का क्षेत्रफल भारत का लगभग 1/6 वां भाग है, लेकिन इसमें बहुत अधिक प्राकृतिक विविधता है। थाईलैंड के समुद्र तट बेहद आकर्षक है और यहां के जेम्स बॉन्ड(James Bond) या फी फी(Phi Phi) जैसे द्वीप दुनिया के किसी भी अन्य द्वीप से अधिक सुंदर हैं। एक समुद्र तट (Beach) पर्यटन स्थल होने की वजह से थाईलैंड में बहुत सारे वाटर स्पोर्ट्स के विकल्प है। यहां पर पर्यटक स्कूबा डाइविंग, सी वॉकिंग, बनाना राइड, पैराग्लाइडिंग, पैरा सेलिंग, जेट स्की राइड आदि एडवेंचर सपोर्ट का मजा ले सकते हैं। थाईलैंड में मंदिर और बौद्ध स्थल भारत से काफी मिलते जुलते हैं। इसके अलावा थाईलैंड एक ऐसा देश है जो जीव-जन्तुओं से भरा हुआ है और इसे हाथियों के देश के रूप में भी जाना जाता है। यहां बैंकॉक सफारी के दौरान आप जानवरों, पक्षियों की एक विस्तृत विविधता देख सकते हैं, जिसमें से सबसे खास डॉल्फ़िन हैं।

6. थाईलैंड जाने के लिए भारतीय पर्यटकों के सबसे पसंदीदा कारण है थाईलैंड की नाइटलाइफ़

Thailand Nightlife In Hindi, थाईलैंड की यात्रा करने के लिए भारी संख्या में भारतीय पर्यटक जाने हैं जिसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है नाइटलाइफ़ और थाईलैंड सेक्स टूरिज्म(Sex Tourism)। थाईलैंड एक ऐसा देश है जो नाइट लाइफ, डिस्को बार, आकर्षक गलियों, कॉल गर्ल्स और सेक्स टूरिज्म के लिए जाना जाता है। थाई मसाज यहां की सबसे आकर्षक सेवा है जो राजधानी बैंकाक के अलावा पटाया और फुकेट की हर गली में उपलब्ध है। थाईलैंड सेक्स पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है। भारत के ज्यादातर पर्यटक जो ऐसी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए थाईलैंड की यात्रा करने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं।

और पढ़े:

Ankit Manjariya

View Comments

Share
Published by
Ankit Manjariya

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago