Indian Destination

बांसवाड़ा का इतिहास, राजस्थान के इतिहास से अलग कैसे है?

4.5/5 - (2 votes)

Banswara Tourism In Hindi, बांसवाड़ा राजस्थान का एक प्रमुख जिला है जो दक्षिणी भाग से गुजरात और मध्य प्रदेश की सीमा से लगता है। आपको बता दें कि इस जिले को राजस्थान का चेरापूंजी भी कहते हैं। मध्य प्रदेश से होकर आने वाली माही नदी यहां का प्रमुख आकर्षण है। यह नदी बासंवाडा जिले की जीवन वाहिनी है। इस जगह का अपना नाम बासंवाडा बांस के पेड़ों से मिलता है जो यहां कभी काफी संख्या में हुआ करते थे।

इन सब के अलावा बांसवाड़ा अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए भी जाना जाता है। जिसकी वजह से यह देश भर के पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। माही डैम के कारण बने टापुओं की वजह से इसे ‘‘सिटी ऑफ हण्ड्रेड आईलैण्ड्स’’ के नाम से  भीजाना जाता है। अगर आप बांसवाड़ा या इसके पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बारे में अन्य जानकारी चाहते हैं तो, इस लेख को जरुर पढ़ें। जिसमे हम आपको बांसवाड़ा के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहें हैं –

1. बांसवाड़ा का इतिहास – Banswara History In Hindi

Image Credit: Aman

पौराणिक कथा के अनुसार बांसवाड़ की उत्पत्ति राजा पुत्रका द्वारा की गई थी। वैज्ञानिक इतिहास की माने तो बांसवाड़ा, राजस्थान का इतिहास 490 ईसा पूर्व के आसपास शुरू हुआ, जब मगध के राजा अजातशत्रु अपनी राजधानी को पहाड़ी क्षेत्र से और अधिक सामरिक रूप से स्थित करना चाहते थे। बताया जाता है कि गौतम बुद्ध अपने जीवन के अंतिम वर्ष में इस स्थान से गुजरे थे। वर्तमान की स्थापना एक भील राजा वाहिया चरपोटा द्वारा की गई थी। वाहिया को राजा बांसिया भील भी कहा जाता था उस उसी के नाम पर इस शहर का नाम पड़ा। 1530 में इस क्षेत्र का बांसवाड़ा राजवाड़े के रूप में किया गया था और बांसवाड़ा इसकी राजधानी हुआ करता था। 1948 में राजस्थान में शामिल होने से पहले यह डूंगरपुर राज्य का एक भाग हुआ करता था।

और पढ़े: बाड़मेर जिले में घुमने लायक आकर्षण स्थल की जानकारी 

2. बांसवाड़ा जिले के टॉप १० पर्यटन स्थल – Best Places To Visit In Banswara Tourism In Hindi

अगर आप बांसवाड़ा घूमने की योजना बना रहें हैं तो स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं। बांसवाड़ा कई पर्यटन और धार्मिक स्थलों से भरा हुआ है जिनकी जानकारी हमने नीचे विस्तार से दी है।

2.1 बांसवाड़ा के आकर्षण स्थल आनंद सागर लेक – Banswara Ke Aakarshan Sthal Anand Sagar Lake In Hindi

आनंद सागर झील राजस्थान की एक कृत्रिम झील है जो बांसवाडा में स्थित है। इस झील को बाई तालाब के नाम से भी जनि जाती है। इस झील का निर्माण महारानी जगमाल सिंह की रानी लंची बाई ने करवाया था। यह झील जिले के पूर्वी भाग में स्थित है। आपको बता दें कि यह स्थान पवित्र पेड़ों से घिरा हुआ है, जो ‘कल्पवृक्ष’ के रूप में जाना जाता है। यह जगह यहां आने वाले यात्रियों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रसिद्ध है।

2.2 बांसवाड़ा के दर्शनीय स्थल अब्दुल्ला पीर दरगाह – Banswara Ke Darshaniya Sthal Abdullah Pir Dargah In Hindi

Image Credit: Aliasgar Ratlamwala

अब्दुल्ला पीर एक बोहरा मुस्लिम संत का एक लोकप्रिय दरगाह है। यह दरगाह अब्दुल रसूल की जो शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित है। इस दरगाह को अब्दुल्ला पीर के नाम से जाना जाता है। यहां बोहरा समुदाय के द्वारा उर्स बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेते हैं। अगर आप बांसवाड़ा की यात्रा करने जा रहें हैं तो अब्दुल्ला पीर दरगाह पर भी जा सकते हैं। बता दें कि यह दरगाह जिला मुख्यालय से सिर्फ 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कोई भी पर्यटक सड़क मार्ग द्वारा यहां बड़ी ही आसानी से पहुँच सकता है।

2.3 बांसवाड़ा के धार्मिक स्थल अंदेश्वर पार्श्वनाथजी – Banswara Ke Dharmik Sthal Andeshwar Parshwanath In Hindi

Image Credit: Bhavya Jain

अंदेश्वर पार्श्वनाथजी एक प्रसिद्ध जैन मंदिर है जो कुशलगढ़ तहसील की एक छोटी पहाड़ी पर स्थित है। यह मंदिर 10 वीं शताब्दी के दुर्लभ शिलालेख का घर है। आपको बता दें कि यहां पर दो दिगंबरा जैन पार्श्वनाथ मंदिर भी हैं। यह मंदिर बांसवाड़ा से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पहाड़ी पर शिव मंदिर भी स्थित है और इसके साथ ही उत्तर दिशा में दक्षिणमुखी हनुमान और पीर दरगाह भी स्थित है। जहां पर सभी धर्म के लोग आते हैं।

2.4 बांसवाड़ा में देखने लायक जगह रामकुण्ड – Banswara Mein Dekhne Layak Jagha Ram Kund In Hindi

रामकुण्ड यहां का एक बेहद पवित्र स्थल है जो तलवाड़ा से 3 किमी की दूरी पर स्थित है। बता दें कि इस स्थल को फटी खान के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि यह पहाड़ी के नीचे स्थित एक गहरी गुफा है। इस जगह के बारे में ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम अपने वनवास के समय इस जगह पर आये थे। यह स्थान खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा हुआ है। यहां पर्यटक चारो तरफ हरियाली देख सकते हैं। यहां का कृतिक सौन्दर्य हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित करता है।

2.5 बांसवाड़ा के पर्यटन स्थल विठ्ठल देव मंदिर – Banswara Ke Paryatan Sthal Vitthal Dev Temple In Hindi

Image Credit: Mahendra Patel

विठ्ठल देव मंदिर बांसवाड़ा से कुछ किलोमीटर दूर पर स्थित है जो एक सुंदर लाल मंदिर है जो भगवान के भक्तों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करता है। यह मंदिर कृष्ण को समर्पित है। अगर आप बांसवाड़ा की यात्रा करने जा रहें हैं तो आपको इस मंदिर को अपनी लिस्ट में जरुर शामिल करना चाहिए।

और पढ़े: गैब सागर झील घूमने और इसके पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी 

2.6 बांसवाड़ा में घूमने लायक जगह डायलाब झील – Banswara Me Ghumne Layak Jagah Dialab Lake In Hindi

डायलाब झील बाँसवाड़ा शहर का प्रमुख धार्मिक स्थल है जो बाँसवाड़ा शहर से जयपुर जाने वाले मार्ग पर पड़ती है। वैसे तो यह झील अपने प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए जानी जाती है लेकिन यहां स्थित हनुमान मंदिर के काफी संख्या में भक्तों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस मंदिर के दर्शन करने के लिए हर साल भारी संख्या में श्रृद्धालु आते हैं।

2.7 बांसवाड़ा के आकर्षण स्थल कागदी पिक अप वियर – Banswara Ke Aakarshan Sthal Kagdi Pick Up Weir Ke Paryatan Sthal In Hindi

Image Credit: Naveen Dugar

कागदी पिक अप वियर रतलाम रोड पर स्थित शहर से 3 किलोमीटर दूर स्थित एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। आपको बता दें कि यहां स्थित आकर्षक फव्वारों, बगीचों और जल निकायों को देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां की यात्रा पर्यटक अपने बच्चों के साथ भी कर सकते हैं, क्योंकि यहाँ पर बच्चों के लिए पार्क, झूले और बोटिंग की सुविधा भी है। अगर आप अपने परिवार या बच्चों के साथ बांसवाड़ा जिले की यात्रा कर रहें हैं तो आपको कागदी पिक अप वियर की सैर जरुर करना चाहिए।

2.8 बांसवाड़ा में देखने लायक जगह माही डैम – Banswara Me Dekhne Layak Jagah Mahi Dam In Hindi

बांसवाड़ा से 18 किमी की दूरी पर स्थित माही डैम संभाग का सबसे बड़ा बाँध है। आपको बता दें कि इस डैम में 6 गेट हैं और यह 3.10 किमी लंबा है। यह डैम बांसवाड़ा पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। माही बजाज सागर परियोजना के तहत माही नदी पर कई बांध और नहरें बनाई गई हैं। जब यह डैम पूरी तरह से भर जाता है और इसके गेट खोले जाते हैं तो यह दृश्य बहुत ही अदभुद होता है। अगर आप बांसवाड़ा घूमने की योजना बना रहें हैं और यहां के घूमने के लिए पर्यटन स्थलों की लिस्ट तैयार कर रहें हैं तो आपको माही डैम को इस लिस्ट में जरुर शामिल करना चाहिए।

2.9 बांसवाड़ा में प्राचीन मंदिर पराहेडा – Banswara Me Prachin Mandir Paraheda In Hindi

Image Credit: Mr.Yash Panchal

पराहेडा एक प्राचीन शिव मंदिर है जो बांसवाड़ा से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पराहेडा मंदिर का निर्माण 12 वीं शताब्दी में राजा मांडलिक ने किया था।

2.10 बांसवाड़ा के धार्मिक स्थल राज मंदिर – Banswara Ke Dharmik Sthal Raj Mandir In Hindi

Image Credit: P.S. Sisodiya

राज मंदिर पुराने राजपूत वास्तुकला की शैली का एक अदभुद नमूना है। इस मंदिर को सिटी पैलेस के रूप में भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 16 वीं शताब्दी के दौरान किए गया था जो एक पहाड़ी पर स्थित है। पहाड़ी के ऊपर से इस मंदिर के पास से पूरा शहर नज़र आता है। आज भी यह मंदिर शाही परिवार का है। यह महल वास्तुकला प्रेमियों के लिए बेहद खास है। अगर आप वास्तुशिल्प में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको बांसवाड़ा के इस मंदिर में जरुर जाना चाहिए।

और पढ़े: राजस्थान के डूंगरपुर के 10 ऐसे दर्शनीय स्थल जहां आपको एक बार जरुर जाना चाहिए

2.11 बांसवाड़ा के दर्शनीय स्थल तलवाड़ा मंदिर – Banswara Ke Darshaniya Sthal Talwara Temple In Hindi

Image Credit: Dashrath Panchal

तलवाड़ा टैंपल एक प्राचीन मंदिर है जो आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थित सिद्धि विनायक एक प्रमुख मंदिर है जिसे आमलीया गणेश के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के साथ ही यहां स्थित सूर्य मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, सांभरनाथ के जैन मंदिर, भगवान अमलिया गणेश, महा लक्ष्मी मंदिर और द्वारकाधीश मंदिर प्रमुख हैं। अगर आप बांसवाड़ा की यात्रा के दौरान किसी आध्यात्मिक जगह पर जाना चाहते हैं तो तलवाड़ा की यात्रा जरुर करना चाहिए। यहां आकर विभिन्न मंदिरों के दर्शन करने के बाद आपके मन को अदभुद शांति मिलेगी।

2.12 बांसवाड़ा जिले के मशहूर मंदिर त्रिपुरा सुंदरी मंदिर – Banswara Jile Ke Mashhur Mandir Tripura Sundari In Hindi

Image Credit: Shrawan Bhati

त्रिपुरा सुंदरी, देवी त्रिपुर सुंदरी को समर्पित एक प्रमुख मंदिर है जो बांसवाड़ा – डूंगरपुर मार्ग पर 19 किमी दूरी स्थित है। इस मंदिर की देवी को ’तरतई माता के नाम से भी जाना जाता है। त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में एक काले पत्थर की सुंदर मूर्ति है जिसमें 18 भुजाएं हैं। यह हिंदुओं के ‘शक्ति पीठों’ में जानी जाती है। मां त्रिपुरा सुन्दरी का यह मंदिर देश-विदेश से भारी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। चैत्र एवं अश्विन नवरात्रि के दौरान यहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं और माता से मनोकामना मांगते हैं। अगर आप बांसवाड़ा घूमने जा रहें हैं तो आपको त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन करने के लिए भी अवश्य जाना चाहिए।

2.13 बांसवाड़ा के धार्मिक स्थल मदारेश्वर मंदिर – Banswara Ke Dharmik Sthal Madareshwar Temple In Hindi

Image Credit: Raghavendra Munghate

बांसवाड़ा शहर से उत्तर-पूर्व की ओर स्थित मदारेश्वर महादेव मंदिर एक प्रसिद्ध मंदिर है, जहां भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। आपको बता दें कि यह मंदिर पहाड़ी के अंदर गुफा मंदिर है। इस मंदिर का प्राकृतिक स्वरूप पर्यटकों को बेहद आकर्षित करता है। शिवरात्रि के दौरान यहां पर जिले का सबसे बड़ा मेला लगता है।

2.14 बांसवाड़ा पर्यटन में देखने लायक जगह कल्पवृक्ष – Banswara Tourism Me Dekhne Layak Jagah Kalpa Virksha In Hindi

Image Credit: Prem Dadhich

कल्पवृक्ष रतलाम मार्ग पर स्थित एक भव्य पेड़ है जिसे समुद्र मंथन में उत्पन्न चौदह रत्नों में से एक माना गया है। पीपल एवं वट वृक्ष तरह विशाल यह यह वृक्ष लोगों को मनोकामना को पूरा करता है। यह दुर्लभ वृक्ष है जिसका अपना धार्मिक महत्व है। आपको बता दें कि यहां कल्पवृक्ष जोडे़ यानि नर-मादा के रूप में स्थित है। जिन्हें राजा-रानी के रूप में जाना जाता है। इन दोनों में से नर का तना पतला है और रानी यानि मादा का तना मोटा है।

2.15 बांसवाड़ा के प्रसिद्ध मंदिर सवाईमाता मंदिर – Famous Temple In Banswara Tourism Samai Mata Mandir In Hindi

Image Credit: Abhiram Kondepudi

सवाई माता मंदिर  बांसवाडा से 3 किमी की दूरी पर स्थित है जहां 400 सीढ़ियाँ आपको सवाई माता मंदिर तक ले जाती हैं। यहां भण्डारिया मंदिर पहाड़ी की तलहटी में स्थित है, जो हनुमानजी का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां का वातावरण प्राकृतिक सौन्दर्य के भरा हुआ है। यहां आने के बाद पर्यटकों को एक अदभुद शांति मिलती है। नवरात्रि के मौके पर यहां पर भारी मात्रा में श्रृद्धालु आते हैं। यहां पहाड़ से शहर का नजारा बेहद खूबसूरत दिखता है। अगर आप नवरात्रि के मौके पर शहर की यात्रा कर रहें हैं तो आपको माता के इस मंदिर में दर्शन करने के लिए जरुर जाना चाहिए। लेकिन बता दें कि नवरात्रि के समय आपको यहां काफी भीड़ देखने को मिल सकती है।

और पढ़े: सुंधा माता मंदिर के दर्शन और इसके पर्यटन स्थल की जानकारी 

2.16 बांसवाड़ा के पर्यटन स्थल मानगढ़ धाम – Banswara Ke Paryatan Sthal Mangarh Dham In Hindi

Image Credit: Nilesh Rajak

मानगढ़ धाम को राजस्थान के जलियांवाला बाग़ के नाम से जाना जाता है। यह बांसवाड़ा से 85 किमी की दूरी पर स्थित है। बता दें कि इस जगह के बारे में कहा जाता है कि यहां 17 नवम्बर 1913 को गोविन्द गुरू के नेतृत्व में मानगढ़ की पहाड़ी पर सभा के दौरान लोग अंग्रेजों से स्वतंत्रता की मांग कर रहे थे, तभी अंग्रेजों ने 1500 राष्ट्रभक्त आदिवासियों पर गोलियां बरसा दी और उनकी हत्या कर दी। प्रतिवर्ष मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दौरान यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश से हज़ारों श्रृद्धालु शामिल होते हैं। बता दें कि वर्तमान में इसे एक राष्ट्रीय शहीद स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है। जो भी पर्यटक बांसवाड़ा के दर्शनीय स्थल घूमने की योजना बना रहें हैं, उन्हें अपनी लिस्ट में मानगढ़ धाम को जरुर शामिल करना चाहिए।

2.17 बांसवाड़ा के ऐतिहासिक मंदिर छींछ मंदिर – Banswara Ke Aetihasik Mandir Cheech Temple In Hindi

छींछ 12 वीं शताब्दी के समय निर्मित भगवान ब्रह्मा का एक प्रसिद्ध मंदिर है जिसमें आदमी की उंचाई के बराबर ब्रह्मा जी की मूर्ति है। आपको बता दें कि यह मंदिर तालाब के किनारे स्थित है जो पर्यटकों को अपनी तरफ बेहद आकर्षित करता है। बताया जाता है कि यहां मंदिर में ब्रह्माजी के बाएं तरफ विष्णु की दुर्लभ प्रतिमा भी स्थापित है।

2.18 बांसवाड़ा पर्यटन में घूमने लायक जगह सिंगपुरा – Banswara Paryatan Me Ghumne Layak Jagah Singpura In Hindi

सिंगपुरा राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से 10 किलोमीटर दूर एक छोटा सा गाँव है। आपको बता दें कि यहां पर एक सुंदर झील भी स्थित है। यहां की छोटी पहाड़ी, जंगल और चारों ओर हरियाली इस जगह को बेहद खास बनाती है। अगर आप अपनी बांसवाड़ा यात्रा के दौरान किसी प्राकृतिक जगह घूमना चाहते हैं, तो आपको यहाँ की यात्रा जरुर करना चाहिए। भले ही सिंगपुरा राजस्थान के एक छोटा गाँव है लेकिन यह पर्यटकों को एक सुखद और शांति भरा अनुभव देता है।

2.19 बांसवाड़ा के आकर्षण स्थल जुआ झरने – Banswara Ke Aakarshan Sthal Jua Falls In Hindi

Image Credit: Nimitt Pathak

जुआ झरने राजस्थान में स्थित बांसवाड़ा का प्रमुख आकर्षण है। यह जगह अनगिनत संख्या छिपे हुए रत्नों का घर है और जिन में से कुछ आज भी अनदेखें हैं। जुआ झरने की यात्रा करना बरसात में करना पर्यटकों को बेहद खास अनुभव दे सकता है। क्योंकि इस दौरान यह झरना बेहद खूबसूरत नज़र आता है। अगर आप किसी शांति वाली जगह की तलाश में हैं तो आपको यहां की यात्रा करना चाहिए। यहां का का शांत वातावरण आपके दिल और दिमाग को आराम देगा।

और पढ़े: शाहबाद किला बारां घूमने और इसके आकर्षण स्थल की जानकारी 

3. बांसवाड़ा घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Banswara Tourism In Hindi

Image Credit: Manish Maurya

अगर आप राजस्थान के बांसवाड़ा जाने की योजना बना रहें रहे हैं और यहां जाने के अच्छे समय के बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें कि यहां की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक के महीनों का है। बांसवाड़ा रेगिस्तानी राज्य में स्थित होने के कारण ज्यादातर लोग यहां सर्दियों के मौसम में जाना पसंद करते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां की यात्रा करना उचित नहीं क्योंकि इस समय यहां भीषण गर्मी पड़ती है। जिसकी वजह से इस मौसम में कम ही लोग यहां की यात्रा करना पसंद करते हैं। नवंबर से फरवरी तक यहां ठण्ड का मौसम रहता है। इसलिए आप इस दौरान बांसवाड़ा की यात्रा कर सकते हैं।

4. बांसवाड़ा कैसे जाये – How To Reach Banswara Tourism Rajasthan In Hindi

बांसवाड़ा राजस्थान राज्य का एक प्रमुख ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल है। अगर आप बांसवाड़ा जाने की योजना बना रहें हैं और यह जानना चाहते हैं कि हम बांसवाड़ा कैसे पहुँचें? तो आपको बता दें कि आप बांसवाड़ा परिवहन के विभिन्न साधनों द्वारा यात्रा कर सकते हैं। सड़क, ट्रेन और हवाई माधयम से बांसवाड़ा जाने की पूरी जानकारी हमने नीचे विस्तार से दी है।

और पढ़े: उदयपुर के सबसे खुबसूरत मंदिर: जग मंदिर से जुडी पूरी जानकारी

4.1 हवाई जहाज द्वारा कैसे पहुंचे बांसवाड़ा – How To Reach Banswara By Air In Hindi

अगर आप हवाई जहाज द्वारा बांसवाड़ा जाने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि यहां का निकटतम हवाई अड्डा उदयपुर में 160 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां हवाई अड्डा भारत के सभी प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु आदि से हवाई मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस हवाई अड्डे से भारत के सभी शहरों के लिए नियमित उड़ाने मिल जाती हैं। हवाई अड्डे से आप बांसवाड़ा जाने के लिए बस या फिर किराये की टैक्सी ले सकते हैं।

4.2 ट्रेन से बांसवाड़ा कैसे पहुँचें – How To Reach Banswara By Train In Hindi

जो भी पर्यटक ट्रेन द्वारा बांसवाड़ा के लिए यात्रा करने की योजना बना रहें हैं उनके लिए बता दें कि यहां का निकटतम रेलवे स्टेशन रतलाम रेलवे स्टेशन है जो लगभग 80 किमी की दूरी पर स्थित है। कई ऐसे ट्रेन है जो भारत के प्रमुख शहरों से इस स्टेशन के लिए मिल जाती हैं। यहां पर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कई शहरों से ट्रेन आती हैं। रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद कोई भी पर्यटक बस या कैब की मदद से अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है।

4.3 सड़क मार्ग से बांसवाड़ा कैसे पहुंचें – How To Reach Banswara By Road In Hindi

जो भी पर्यटक सड़क मार्ग द्वारा बांसवाड़ा जाने का विचार बना रहें हैं। उनको बता दें कि यहां तक पहुंचने के लिए सड़क द्वारा यात्रा करना काफी अच्छा है। यह शहर राजस्थान के प्रमुख शहरों  उदयपुर, जयपुर के अलावा दूसरे राज्यों से भी सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। राजस्थान के प्रमुख शहरों से और अन्य राज्यों के शहरों से यहां के लिए बसें भी उपलब्ध हैं। शहर में पर्यटक स्थलों की यात्रा करने के लिए पर्यटक किराए की टैक्सी ले सकते हैं।

और पढ़े: अलवर का इतिहास और 10 प्रमुख पर्यटन स्थल 

इस आर्टिकल में आपने जाना है की बांसवाड़ा का इतिहास, राजस्थान के इतिहास से अलग कैसे है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

5. बांसवाड़ा राजस्थान का नक्शा – Banswara Rajasthan Map

6. बांसवाड़ा की फोटो गैलरी – Banswara Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago