Indian Destination

देवलगढ़ पौड़ी घूमने की जानकारी – Famous Places In Devalgarh Tourism In Hindi

Rate this post

Devalgarh In Hindi, देवलगढ़ पर्यटन स्थल उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित बहुत ही आध्यात्मिक शहर है। देवलगढ़ प्राचीन तीर्थ स्थलों के रूप में जाना जाता हैं जिसकी स्थापना सन 1512 में कांगडा के राजा देवल ने द्वारा की गयी थी। देवलगढ़ शहर प्राचीन वास्तुकला से निर्मित मंदिरों के घर के रूप में जाना जाता है। इन मंदिरों में सबसे प्रमुख मंदिर राज राजेश्वरी देवी मंदिर, गौरा देवी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर यहाँ के सबसे लोकप्रिय मंदिर है ये सभी मंदिर पत्थरों से निर्मित है और इन पर पुरातात्विक शिलालेख मौजूद है। देवलगढ़ प्रसिद्ध लोकप्रिय पर्यटन स्थल खिरसू से कुछ ही दूरी पर स्थित है। देवलगढ़ श्रीनगर के शहर चामधार से 19 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उत्तराखंड के शानदार अजूबे के नाम से मशहूर है।

प्राचीन तीर्थ स्थल देवलगढ़ मंदिरों के लिए प्रसिद्धि प्राप्त करने के अलावा श्रद्धालुओं को यहाँ होने वाले मेले के लिए भी बहुत आकर्षित करता है। यदि आप देवलगढ़ और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े।

Table of Contents

देवलगढ़ का इतिहास – Devalgarh History In Hindi

देवलगढ़ के इतिहास के बारे में अगर आप जानना चाहते है तो हम आपको बता दे देवलगढ़ का इतिहास उत्तराखंड में बहुत महत्त्व रखता है। पहले उत्तराखंड 52 छोटे-छोटे भागों में बंटा हुआ था जिनको गढ़ कहते थे इसी कारण इस पूरे क्षेत्र को गढ़वाल कहा जाता है। सन 1512 में देवलगढ़ को चांदपुर गढ़ के राजा अजय पाल ने अपनी राजधानी बनाया। इसके बाद उन्होंने अपनी राजधानी को श्री नगर में स्थापित कर दिया था। देवलगढ़ में प्रसिद्ध राज राजेश्वरी देवी मंदिर है जोकि गढ़वाल के राजवंश की कुलदेवी थी, इसका निर्माण राजा अजय पाल जी द्वारा करवाया गया था। गढ़वाल में बहुत सारे मंदिरों का पुनः निर्माण कांगडा से आये राजा देवल ने करवाया था। इस महान राजा के नाम पर ही पौड़ी के इस शहर का नाम देवलगढ़ रखा गया था।

और पढ़े: उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

देवलगढ़ के आसपास के प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल – Best Places To Visit In Devalgarh In Hindi

देवलगढ़ जैसे लोकप्रिय तीर्थ स्थल में पर्यटकों के लिए बहुत कुछ देखने लायक है। देवलगढ़ अपने प्राचीन मंदिरों और अपनी ऐतिहासिक संस्कृति के कारण पूरे भारत में लोकप्रिय गंतव्य बनता जा रहा है। हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से विभिन्न दर्शनीय और आकर्षक स्थलों की जानकारी देना चाहते है। आइये हमारे इस लेख से आप देवलगढ़ तथा देवलगढ़ के आसपास के आकर्षक स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त करिए।

श्रीनगर देवलगढ़ में घूमने के खुबसूरत स्थान – Shrinagar Devalgarh Ke Khubsurat Sthan In Hindi

श्री नगर गढ़वाल क्षेत्र के सबसे खूबसूरत स्थानों में शामिल बहुत ही आकर्षक और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। श्री नगर के हरे-भरे जंगल और यहाँ कल-कल बहती अलकनंदा नदी इसके सौन्दर्य में चार चाँद लगा देती है। आप श्री नगर की यात्रा करने के बाद बार-बार पौड़ी गढ़वाल जिले में घूमने आने का सोचेंगे।

खिरसू हिल स्टेशन देवलगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल – Khirsu Hill Station Devalgarh Ke Prasidh Paryatan Sthal In Hindi

देवलगढ़ से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर खिरसू हिल स्टेशन है। खिरसू समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। खिरसू में कई रिसोर्ट तथा होटल भी उपलब्ध है जहाँ रुक कर आप अपनी यात्रा के कुछ दिन बहुत आनंद से बिता सकते है। खिरसू में आपको प्रसिद्ध गढ़वाली भोजन खाने के लिए मिलेगा जिसका स्वाद आपको अपनी उँगलियाँ चाटने पर मजबूर कर देगा। अपनी दर्शनीय पृष्ठ भूमि के कारण खिरसू अपने आप में ही एक लोकप्रिय गंतव्य स्थल बन गया है।

सत्यनाथ मंदिर देवलगढ़ के आकर्षण स्थल – Satyanath Temple Devalgarh Ke Aakarshan Sthal In Hindi

देवलगढ़ के प्रमुख आकर्षण में शामिल सत्यनाथ मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर गौरा देवी मंदिर के पीछे की और स्थित है। इस मंदिर का निर्माण भी राजा अजयपाल जी द्वारा करवाया गया था। पत्थरों से निर्मित यह मंदिर गढ़वाल वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह मंदिर कालभैरव, आदित्यनाथ, भुवनेश्वरी देवी और अन्य देवी देवताओं को मूर्ती के लिए समर्पित है। भोलेनाथ इस मंदिर के प्रमुख देवता के रूप में पूजे जाते है।

राज राजेश्वरी मंदिर देवलगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर – Raj Rajeshwari Temple Devalgarh Ke Prasidh Mandir In Hindi

Image Credit: Pankaj Rawat

राज राजेश्वरी देवी मंदिर त्रिपुर सुंदरी को समर्पित देवलगढ़ का सबसे ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण राजा अजयपाल द्वारा 14 वीं शताब्दी में करवाया गया था। इस आकर्षक मंदिर में त्रिपुर सुन्दरी की सोने से बनी प्रतिमा स्थापित है जोकि इसके आकर्षण का प्रमुख कारण है। राज राजेश्वरी मंदिर में यंत्रों की पूजा होती है। यहां कामख्या यन्त्र, महाकाली यन्त्र, बगलामुखी यन्त्र, महालक्ष्मी यन्त्र व श्रीयन्त्र की विधिवत पूजा होती है।

गौरा देवी मंदिर देवलगढ़ का आकर्षण स्थल – Gauradevi Temple Devalgarh Ke Aakarshan Sthal In Hindi

Image Credit: Deekshant Belwal

देवलगढ़ के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल गौरा देवी मंदिर देवी पार्वती को समर्पित बहुत ही प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर का निर्माण 7 वी शताब्दी में करवाया गया था। कई पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है की इस मंदिर का निर्माण भगवान कुबेर जी द्वारा करवाया गया है। गौरा देवी मंदिर को माता पार्वती के सिद्ध पीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में अप्रैल माह में बहुत ही बड़े मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे यहाँ के लोग ताजे गेंहू की रोटी बनाकर देवताओं को प्रसाद के रूप में चढाते है।

और पढ़े: बड़कोट के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

लक्ष्मीनारायण मन्दिर देवलगढ़ में देखने लायक मंदिर – Laxminarayan Temple Devalgarh Me Dekhne Layak Mandir In Hindi

देवलगढ़ में देखने लायक मंदिरों में गौरा मंदिर के नीचे भगवान लक्ष्मीनारायण का मंदिर स्थित है। इस मंदिर में भगवान विष्णु की काले पत्थरों वाली बहुत ही विशाल मूर्ती स्थापित है। श्रद्धालु यहाँ इस अलौकिक मूर्ती के दर्शन करने आते है।

सोमा की माण्ड देवलगढ़ के लोकप्रिय स्थान – Soma Kimanda Devalgarh Ke Lokpriya Sthan In Hindi

देवलगढ़ में गौरा देवी मंदिर के दक्षिण में बहुत ही प्रसिद्ध और लोकप्रिय सोमा की मांडा नाम का दो तल वाला मंडप बना हुआ है। इस मंडप का निर्माण राजा अजय पाल जी द्वारा करवाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि राजा अजय पाल जी इसी मंडप में बैठकर राज किया करते थे। पत्थरों से बने इस शानदार मंडप में बैठकर अजय पाल जी अपने गुरु सत्यनाथ भैरव का ध्यान लगाते थे।

श्रीकृष्ण मंदिर देवलगढ़ पर्यटन में घूमने लायक जगह – Shrikrishna Temple Devalgarh Paryatan Me Ghumne Layak Jagah In Hindi

देवलगढ़ के लोकप्रिय मंदिरों में गौरा मंदिर के कुछ ऊपर भगवान श्री कृष्ण का बहुत ही आकर्षक मंदिर स्थित है। इस मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की मुरली बजाते हुए रूम की अद्भुत मूर्ती स्थापित है। प्राचीन काल में मुरली मनोहर का यह मंदिर वैष्णवों का महत्वपूर्ण स्थान था जोकि आज भी बहुत लोकप्रिय मंदिरों में से एक है।

भैरव गुफा देवलगढ़ टूरिस्ट प्लेस – Bhairav Gufa Devalgarh Famous Tourist Place In Hindi

देवलगढ़ के प्रमुख आकर्षण में शामिल भैरव गुफा बहुत ही ऐतिहासिक गुफा है। इस गुफा में मुख्य द्वार पर भगवान भैरव की मूर्ती स्थापित है जो इस गुफा की रक्षा करने के लिए स्थापित किये गए है। यह गुफा सत्यनाथ मंदिर के पश्चिम में स्थित है जहां पहाड़ी से कुछ नीचे जाने पर इस गुफा के दर्शन होते है। यह गुफा देवलगढ़ की महारानी के लिए अलकनंदा नदी में स्नान करने के लिए बनबाई गई थी। एक सुरंग के माध्यम से रानी अपने महल से अलकनंदा नदी तक पहुँच जाती थी।

दत्तात्रेय मन्दिर देवलगढ़ धार्मिक स्थान – Dattatray Temple Devalgarh Ke Dharmik Sthal In Hindi

देवलगढ़ में देखने लायक जगहों में भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित दत्तात्रेय मंदिर स्थित है। यह मंदिर श्री कृष्ण मंदिर के ऊपर स्थित है। यह छोटा सा मंदिर प्राचीन काल में शिवालय के अखाड़े के रूप में भी जाना जाता था। गढ़वाल के स्थानीय लोग इसे भगवान शिव के योगदर्शन के रूप में मानते है।

और पढ़े: भवाली नैनीताल में घूमने लायक पर्यटन स्थल की जानकारी

देवलगढ़ घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Devalgarh In Hindi

यदि आप देवलगढ़ जैसे शानदार और प्रसिद्ध तीर्थ स्थल की यात्रा की योजना बना रहे है तो हम आपको बता दे कि सर्दियों के शुरुआत में अक्टूबर से दिसंबर के बीच का समय और गर्मियों की शुरुआत में मार्च से अप्रैल का समय देवलगढ़ जाने के लिए सबसे अच्छा समय होता है।

देवलगढ़ का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food Of Devalgarh In Hindi

देवलगढ़ छोटा सा क्षेत्र है जहाँ आपको खाने के ज्यादा विकल्प नही मिलेंगे। आप देवलगढ़ के लोकप्रिय व्यंजनों में गढ़वाली और कुमाउनी पकवानों को पाएंगे। जिनमे मुख्य रूप से आलू के गुटके, गहत, चैनसू और कापा मुख्य भोजन में शामिल है। इसके अलावा आपको उत्तराखंड में बहुत सारे प्रसिद्ध व्यंजन का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।

देवलगढ़ में कहाँ रुके – Where To Stay In Devalgarh In Hindi

देवलगढ़ और इसके प्रमुख पर्यटन स्थलों की यात्रा बाद यदि आप यहाँ रुकना चाहते हैं तो हम आपको बता दे कि देवलगढ़ और इसके पास खिरसू नामक स्थान पर आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक होटल मिल जायंगे है। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी होटल या रिसोर्ट का चुनाव कर सकते है।

  • मिन्स्टी माउंटेन्स रिसोर्ट (Misty Mountains Resort)
  • हरिदर्शन रिसोर्ट (Haridarshan Resort)
  • ओजस्वी रिसोर्ट (Ojasvi Resort)
  • केएमवीएन टूरिस्ट रेस्ट हाउस (Kmvn Tourist Rest House)
  • चेस्टनट ग्रोव हिमालयन लॉज (Chestnut Grove Himalayan Lodge)

और पढ़े: उत्तराखंड के गोपेश्वर के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

देवलगढ़ उत्तराखंड कैसे पहुंचे – How To Reach Devalgarh Uttarakhand In Hindi

अगर आपने उत्तराखंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पौड़ी देवलगढ़ की यात्रा की योजना बनाई है तो हम आपको बता दे कि आप देवलगढ़ जाने के लिए हवाई मार्ग, रेलवे मार्ग या सड़क मार्ग में से किसी का भी चुनाव कर सकते है।

फ्लाइट से देवलगढ़ कैसे पहुंचे – How To Reach Devalgarh By Flight In Hindi

यदि आपने पौड़ी देवलगढ़ जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दे कि देवलगढ़ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा (Jolly Grant Airport) है जोकि देहरादून में स्थित है। जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से देवलगढ़ की दूरी लगभग 140 किलोमीटर हैं। आप इस हवाई अड्डे से कोई टैक्सी, बस आदि के माध्यम से आसानी से देवलगढ़ पहुँच जाएंगे है।

ट्रेन से देवलगढ़ कैसे पहुंचे – How To Reach Devalgarh By Train In Hindi

देवलगढ़ जाने के लिए यदि आपने रेलवे मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दे कि देवलगढ़ का निकटतम रेलवे स्टेशन ऋषिकेश और कोट्द्वार रेलवे स्टेशन है। ये देवलगढ़ से लगभग 100 किलोमीटर के आसपास स्थित हैं। आप इन रेलवे स्टेशन से कोई टैक्सी किराये पर लेकर आसानी से देवलगढ़ पहुँच सकते है।

सड़क मार्ग से देवलगढ़ कैसे पहुंचे – How To Reach Devalgarh By Road In Hindi

अगर आपने सड़क मार्ग से देवलगढ़ जाने की योजना बनाई है तो यह सबसे अच्छा विकल्प है। देवलगढ़ देहरादून, ऋषिकेश, कोट्द्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, दिल्ली और उत्तराखंड के सभी शहरों से सड़क मार्ग द्वारा बहुत अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। आप बस के माध्यम से आसानी से देवलगढ़ पहुँच सकते है।

और पढ़े: कानातल के प्रमुख पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी 

इस लेख में आपने देवलगढ़ के प्रमुख पर्यटक स्थलों को जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

देवलगढ़ उत्तराखंड का नक्शा – Devalgarh Uttarakhand Map

देवलगढ़ की फोटो गैलरी – Devalgarh Images

और पढ़े:

Manoj Meena

Share
Published by
Manoj Meena

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago