फिरोज शाह पैलेस का इतिहास और घूमने की पूरी जानकारी – Complete information about Firoz Shah Palace in Hindi

1/5 - (3 votes)

Firoz Shah Palace in Hindi : फिरोज शाह पैलेस हरियाणा राज्य के हिसार शहर में स्थित एक ऐतिहासिक संरचना और प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। फिरोज शाह तुगलक द्वारा निर्मित फिरोज शाह पैलेस को हिसार-ए-फिरोजा के नाम से भी जाना है। फिरोज शाह महल परिसर के अन्दर एक मस्जिद भी मौजूद है जिसे लात की मस्जिद के नाम से जाना जाता है। मस्जिद के साथ साथ हिसार-ए-फिरोजा के अन्दर 20 फीट ऊंचा एक स्तंभ भी है जो पहले अशोक का स्तंभ था। पास में ही एक गुर्जरी महल भी है, जिसे फिरोज शाह ने अपनी पत्नी गुर्जरी के लिए 1356 में बनवाया था। फिरोज शाह पैलेस या हिसार-ए-फिरोजा पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जहाँ हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते है।

यदि आप भी फिरोज शाह पैलेस घूमने जाने का प्लान बना रहें है या फिर इस महल के बारे में और अधिक विस्तार से जानना चाहते है तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमें हम फिरोज शाह पैलेस का इतिहास, वास्तुकला और इसकी यात्रा से जुड़ी जानकारी के बारे में बात करने वाले है –

Table of Contents

फिरोज शाह पैलेस का इतिहास – History of Firoz Shah Palace in Hindi

फिरोज शाह पैलेस का इतिहास – History of Firoz Shah Palace in Hindi
Image Credit : Aaryan Chandra

फिरोज शाह पैलेस के इतिहास के बारे में बात करें तो इस ऐतिहासिक संरचना का निर्माण फिरोजशाह की देखरेख में सन 1354 ई. में शुरू हुआ था जो लगभग ढाई साल के समय के बाद 1356 में बनकर तैयार हुआ था। जिसके बाद फिरोजशाह ने अपने दरबारियों को किले की दीवारों के भीतर अपने महलों का निर्माण करने का आदेश दिया। फिरोज शाह पैलेस ने अपने निर्माण के बाद कई आक्रमणों का सामना किया था जिस कारण हिसार-ए-फिरोजा कि स्थिति काफी छतिग्रस्त हो गई थी। लेकिन इसका ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए 1924 में महल पर बहाली का काम शुरू हुआ और तब से धीरे-धीरे जारी है और इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा परिसर को केंद्रीय रूप से संरक्षित स्मारक भी घोषित किया गया है।

फिरोज शाह पैलेस की वास्तुकला – Architecture of Hisar-e-Firoza in Hindi

फिरोज शाह पैलेस की वास्तुकला – Architecture of Hisar-e-Firoza in Hindi
Image Credit : Vishal Chugh

यदि हम फिरोज शाह पैलेस की वास्तुकला पर नजर डालें तो इस महल की कलाकृतियां इस्लामी और भारतीय वास्तुकला का संश्लेषण करती है। लाल बलुआ पत्थर से निर्मित फिरोज शाह पैलेस परिसर में एक मस्जिद, एक दीवान-ए-आम, शाह की पत्नी के लिए एक महल, भूमिगत अपार्टमेंट और एक अन्न भंडार है। जबकि महल के चारों और चार मुख्य द्वार थे जिन्हें तलाकी गेट, नागौरी गेट, मोरी गेट, और दिल्ली गेट के नाम से जाना जाता है।

और पढ़े : गुड़गांव के 10 पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

फिरोज शाह महल के गेट – Gates of Firoz Shah Mahal Hisar in Hindi

फिरोज शाह महल के गेट – Gates of Firoz Shah Mahal Hisar in Hindi
Image Credit : Mohit Kumar

हिसार-ए-फिरोजा या फिरोज शाह महल परिसर में एक शाही प्रवेश द्वार तथा महल के चारों और चार अन्य द्वार थे जिनमे से कुछ अब छतिग्रस्त हो चुके है –

शाही दरवाजा

फिरोज शाह महल में शाही दरवाजा का प्रवेश द्वार पूर्व की ओर है जो अभी भी खड़ा हुआ है और किले के मुख्य प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। बता दे शाही द्वार उस समय शाही परिवार के लिए आरक्षित था।

तलाकी गेट

यह गेट पश्चिम की ओर है, प्राचीन अग्रोहा टीला और सिरसा तक पहुंच के साथ, और अभी भी हिसार के मुख्य बस स्टेशन के सामने खड़ा है।

नागौरी गेट

नागौरी गेट, जिसे बंसीलाल सरकार ने बाजार के प्रवेश द्वार को चौड़ा करने के लिए गिरा दिया था इसीलिए अब इस जगह पर कुछ भी नहीं बचा है, लेकिन इसे अभी भी नागौरी गेट के नाम से जाना जाता है।

मोरी गेट

मोरी गेट अब गायब हो गया है।

दिल्ली गेट

दिल्ली गेट शहीद भगत सिंह चौक के पास वर्तमान मेहता नगर में पूर्व की ओर था।

और पढ़े : भारत में इस्लाम धर्म के प्रमुख तीर्थ स्थल 

फिरोज शाह पैलेस हिसार की टाइमिंग – Timings of Hisar-e-Firoza in Hindi

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ फिरोज शाह महल हिसार घूमने जाने का प्लान बना रहें हैं और फिरोज शाह पैलेस कि टाइमिंग के बारे में सर्च कर रहें हैं तो हम आपको बता दे फिरोज शाह पैलेस पर्यटकों के घूमने के लिए सप्ताह के सातों दिन सुबह 9.00 बजे से लेकर शाम 6.00 बजे तक खुला रहता है आप इस दौरान कभी भी यहाँ घूमने आ सकते है।

फिरोज शाह पैलेस की एंट्री फीस – Entry Fee of Firoz Shah Palace  in Hindi

जो भी पर्यटक फिरोज शाह पैलेस (हिसार-ए-फिरोजा) के प्रवेश शुल्क के बारे में सर्च कर रहें है हम उन्हें बता दे फिरोज शाह महल में पर्यटकों के घूमने के लिए कोई भी शुल्क नही है। आप जब भी यहाँ घूमने आयेंगें तो बिना किसी एंट्री फीस दिए आराम से घूम सकते है।

फिरोज शाह पैलेस के आसपास घूमने की जगहें – Places to visit around Firoz Shah Palace in Hindi

यदि आप अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ फिरोज शाह पैलेस हिसार घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो क्या आप जानते है ? हिसार में फिरोज शाह पैलेस के अलावा भी एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है जिन्हें आप अपनी फिरोज शाह पैलेस की यात्रा में घूमने जा सकते है –

  • असीरगढ़ किला
  • लोहारी राघो
  • बरसी गेट
  • दरगाह चार कुतुब
  • राखीगढ़ी
  • सेंट थॉमस चर्च

और पढ़े : चंडीगढ़ के आसपास घूमने की 10 जगह

फिरोज शाह पैलेस घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Hisar-e-Firoza in Hindi

फिरोज शाह पैलेस घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Hisar-e-Firoza in Hindi
Image Credit : Shokin Khan

वैसे तो पर्यटक साल भर फिरोज शाह महल घूमने के लिए आते हैं लेकिन यदि हम फिरोज शाह पैलेस घूमने जाने के लिए सबसे अच्छे समय की बात करें तो वह सर्दियों के महीने अक्टूबर से मार्च के बीच का माना जाता है। क्योंकि इस समय हिसार का मौसम काफी सुखद और यात्रा के अनुकूल होता है।

फिरोज शाह पैलेस हिसार कि यात्रा में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Hisar in Hindi

फिरोज शाह पैलेस हिसार कि यात्रा में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Hisar in Hindi

जो भी पर्यटक फिरोज शाह पैलेस हिसार की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स के बारे में सर्च कर रहें हैं हम उन्हें बता दे हिसार हरियाणा के प्रमुख शहरों में से एक है जिस वजह से यहाँ सभी बजट की होटल्स और लोंज उपलब्ध है। जिन्हें आप अपनी फिरोज शाह पैलेस की यात्रा में रुकने या आराम करने के लिए सिलेक्ट कर सकते है।

और पढ़े : पिंजौर गार्डन से जुड़ी जानकारी और इतिहास

फिरोज शाह पैलेस हिसार केसे पहुचें – How To Reach Firoz Shah Palace Hisar In Hindi

फिरोज शाह पैलेस की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे, आप फ्लाइट, ट्रेन या रोडवे में से किसी से भी आसानी से ट्रेवल करके फिरोज शाह पैलेस हिसार पहुंच सकते है।

तो आइये नीचे डिटेल में जानते है, की हम फ्लाइट ट्रेन या सड़क मार्ग से फिरोज शाह पैलेस हिसार केसे पहुचें –

फ्लाइट से फिरोज शाह पैलेस हिसार केसे जाएँ – How To Reach Hisar By Flight In Hindi

फ्लाइट से फिरोज शाह पैलेस हिसार केसे जाएँ – How To Reach Hisar By Flight In Hindi

यदि आपने हिसार घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें हिसार के लिए कोई सीधी फ्लाइट कनेक्टविटी नही है। हिसार का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा दिल्ली में है जो हिसार से लगभग 150 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है।

ट्रेन से फिरोज शाह पैलेस हिसार केसे पहुचें – How To Reach Firoz Shah Palace Hisar By Train In Hindi

ट्रेन से फिरोज शाह पैलेस हिसार केसे पहुचें – How To Reach Firoz Shah Palace Hisar By Train In Hindi

ट्रेन से ट्रेवल करके फिरोज शाह पैलेस की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे हिसार का अपना रेलवे जंक्शन मौजूद है,जो फिरोज शाह महल से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

हिसार रेलवे स्टेशन नियमित ट्रेनों के माध्यम से हरियाणा और भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा है, इसीलिए ट्रेन से ट्रेवल करके हिसार आना काफी आसान है। ट्रेन से ट्रेवल करके रेलवे स्टेशन पहुचने के बाद आप स्थानीय साधनों की मदद से अपने गंतव्य तक पहुच सकते है।

 फिरोज शाह पैलेस हिसार सड़क मार्ग से केसे जायें – How To Reach Firoz Shah Palace Hisar By Road In Hindi

फिरोज शाह पैलेस हिसार सड़क मार्ग से केसे जायें - How To Reach Firoz Shah Palace Hisar By Road In Hindi

फिरोज शाह पैलेस हिसार हरियाणा के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, और इसलिए देश के किसी भी हिस्से से हिसार की यात्रा करना काफी आसान है। राज्य के कई प्रमुख शहरों से हिसार के लिए नियमित बसे भी उपलब्ध है। बस के अलावा आप अपनी निजी कार या टेक्सी से भी फिरोज शाह पैलेस की यात्रा कर सकते है।

और पढ़े : रोड ट्रिप्स के लिए इंडिया की सबसे रोमांचक और खूबसूरत सड़के

इस लेख में आपने फिरोज शाह पैलेस का इतिहास (History of Firoz Shah Palace in Hindi) और इसकी यात्रा से जुड़ी जानकारी के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

फिरोज शाह पैलेस का मेप – Map of Firoz Shah Palace in Hindi

और पढ़े :

Featured Image Credit : kanishk nagpal

Leave a Comment