जालंधर के फेमस टूरिस्ट प्लेसेस – Famous Tourist Places of Jalandhar in Hindi

2.7/5 - (4 votes)

Famous Tourist Places of Jalandhar in Hindi : जालंधर भारत के उत्तरी राज्य पंजाब के सबसे पुराने शहरों में से एक है जो एक समृद्ध इतिहास वाली भूमि के लिए प्रसिद्ध है। जालंधर पंजाब का एक प्राचीन शहर है जो कई पवित्र तीर्थस्थलों और ऐतिहासिक स्थलों का घर है, जो अपने हर नुक्कड़ पर इतिहास और संस्कृति के बारे में बताते हैं। पंजाब का यह खुबसूरत शहर जालंधर अपने पर्यटन स्थलों के साथ ही कई स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। जालंधर में धार्मिक स्थल से लेकर दर्शनीय स्थलों की यात्रा तक,  शोपिंग से लेकर स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजनों का लुफ्त उठाने तक पर्यटकों के करने के लिए एक से बढकर ऑप्शन है, जो देश –विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए है।

जालंधर आपको अपने पर्यटन स्थलों, इतिहास और संस्कृति के स्वाद के साथ-साथ पंजाब यात्रा का सबसे शानदार अनुभव देता है। अगर आप पंजाब में घूमने के लिए किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आपको जलंधर घूमने के लिए जरुर जाना चाहिए।

तो आइये इस आर्टिकल में हम जालंधर के प्रमुख पर्यटक स्थल और जालंधर की यात्रा से जुड़ी जानकारी को डिटेल में जानते है –

Table of Contents

जालंधर का इतिहास – History of Jalandhar in Hindi

जालंधर एक समृद्ध इतिहास वाला एक प्राचीन शहर है। पौराणिक कथायों की माने तो जालंधर शहर को अपना नाम जालंधर नामक राक्षस राजा के नाम पर रखा गया है, जो पुराणों और महाभारत में उल्लेख करता है। एक अन्य कथा के अनुसार, जालंधर, राम के पुत्र लव के राज्य की राजधानी था। जबकि कुछ, तथ्यों के अनुसार कहा जाता है कि इसका नाम जल शब्द के अनुसार जलंधर शब्द के क्षेत्र से पड़ा है।

हाल के पुरातात्विक अन्वेषणों के अनुसार, जालंधर सिंधु घाटी सभ्यता का एक हिस्सा था। महात्मा गांधी द्वारा 1920 में ब्रिटिश शासन के विरोध मे शुरू किया आंदोलन भी जालंधर में शुरू हुआ था इसी वजह इस इस जिले को सेडिटियस मीटिंग्स अधिनियम के तहत एक ‘घोषित क्षेत्र’ के रूप में भी घोषित किया गया था। 1947 में भारत के विभाजन के बाद जालंधर भारत के नए प्रभुत्व का हिस्सा बन गया और विभाजन के कारण हुए दंगों और हिंसा के कारण बड़ी मुस्लिम आबादी के पलायन और नव निर्मित पाकिस्तान से हिंदुओं और सिखों के आगमन के साथ जिले में बड़े जनसांख्यिकीय परिवर्तन हुए।

जालंधर में घूमने की जगहें – Best Places to visit in Jalandhar in Hindi

रंगला पंजाब हवेली जालंधर – Rangla PunJab Haveli Jalandhar in Hindi

रंगला पंजाब हवेली जालंधर - Rangla PunJab Haveli Jalandhar in Hindi
Image Credit : Shamsher Sandhu

रंगला पंजाब हवेली एक पारंपरिक पंजाबी थीम्ड गाँव है, जो विभिन्न गतिविधियों की पेशकश करता है। जो भी पर्यटक जालंधर के प्रमुख पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places of Jalandhar in Hindi) सर्च कर रहे है उन्हें रंगला पंजाब हेवली घूमने जरूर जाना चाहिये। रंगला पंजाब हेवली की यात्रा में पर्यटक प्रामाणिक पंजाबी संस्कृति को देख सकते हैं और बुनाई, नृत्य, बजाने वाले पत्थर, कठपुतली शो और सबसे आकर्षक कृति के रूप में पंजाबी गतिविधियों के विभिन्न पहलुओं में शामिल हो सकते हैं जो यक़ीनन आपकी लाइफ सबसे स्पेशल एक्सपीरियंस में से एक होगा है।

इस सांस्कृतिक संग्रहालय और शो हाउस का उद्देश्य सभी प्रस्तुतियों के माध्यम से पंजाबी संस्कृति और इतिहास को प्रदर्शित करना है, जो पर्यटकों के लिए मुख्य का आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है।

रंगला पंजाब हवेली की टाइमिंग

  • 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक और शाम 6.30 बजे से रात 11 बजे तक

रंगला पंजाब हवेली की एंट्री फीस

  • 600 रूपये प्रति व्यक्ति

देवी तालाब मंदिर जालंधर – Devi Talab Mandir Jalandhar in Hindi

देवी तालाब मंदिर जालंधर – Devi Talab Mandir Jalandhar in Hindi
Image Credit : Er. Jolly

देवी तालाब मंदिर जालंधर के केंद्र में स्थित एक 200 साल पुराना हिंदू मंदिर है जिसे भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है। माँ दुर्गा को समर्पित देवी तालाब मंदिर, भारत में स्थापित 51 शक्तिपीठों में से एक है। देवी मंदिर जालंधर की सबसे प्रमुख संरचना है जो देश भर से श्रद्धालुयों को माता के दर्शन और पूजा के लिए आकर्षित करती है।

इस मंदिर एक और प्रमुख आकर्षण मंदिर का तालाब है जिसे हिंदू भक्तों द्वारा बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार उस तालाब  में स्नान करना काफी शुभ और पवित्र माना जाता है। वैसे तो यहाँ हर दिन सेकड़ो की संख्या में भक्त आते है, लेकिन यदि आप नवरात्रि के दौरान यहाँ आते है, तो इस दौरान भक्तो की यह संख्या हजारों में हो जाती है।

देवी तालाब मंदिर खुलने का समय

  • प्रातः 7.00 बजे से रात्रि 8.00 बजे तक

देवी तालाब मंदिर का प्रवेश शुल्क

  • निःशुल्क

और पढ़े: स्वर्ण मंदिर अमृतसर का इतिहास और अन्य जानकारी 

साइंस सिटी कपूरथला जालंधर – Science City Kapurthala, Jalandhar in Hindi

साइंस सिटी कपूरथला जालंधर - Science City Kapurthala, Jalandhar in Hindi
Image Credit : Sumit Kumar Singh

जालंधर से 15 किमी की दूरी पर स्थित “साइंस सिटी कपूरथला” जालंधर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Best Places to visit in Jalandhar in Hindi) में से एक है। पंजाब सरकार द्वारा स्थापित साइंस सिटी लगभग 72 एकड़ में फैली हुई है, जिसे पुष्पा गुजराल साइंस सिटी के रूप में भी जाना जाता है। यदि आप अपने बच्चो या दोस्तों के साथ जालंधर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की यात्रा को प्लान कर रहे है, तो पुष्पा गुजराल साइंस सिटी एक ऐसा प्लेस है, जिसे आपको बिलकुल मिस नही करना चाहिये।

क्योंकि साइंस सिटी कपूरथला को मुख्य उद्देश्य लोगों, विशेष रूप से छोटे बच्चों को विज्ञान, कृषि, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, मानव विकास सहित जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानने का अवसर प्रदान करना है। इनके साथ साथ जब भी आप साइंस सिटी कपूरथला आयेंगे तो यहाँ लेजर शो, डी शो, डिजिटल प्लेनेटेरियम शो, लेजर शो, डिजिटल तारामंडल शो में भी पार्टीस्पेट कर सकते है।

साइंस सिटी कपूरथला की टाइमिंग

  • सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक

साइंस सिटी कपूरथला की एंट्री फीस

  • 150 रूपये से लेकर 1050 रूपये तक

जंग-ए-आजादी स्मारक जालंधर – Jang-e-Azadi memorial Jalandhar in Hindi

जंग-ए-आजादी स्मारक जालंधर - Jang-e-Azadi memorial Jalandhar in Hindi
Image Credit : Kuljeet Singh

जंग-ए-आज़ादी मेमोरियल अमृतसर-जालंधर हाईवे में करतारपुर में स्थित है। यह हाल ही में विकसित संग्रहालय राज्य की मेगा परियोजनाओं में से एक है जो 25 एकड़ भूमि में फैली हुई है। यह स्मारक पंजाब के बहादुर वीर जबानो को समर्पित है, जिन्होंने भारत की   स्वतंत्रता के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

इन स्मारकों में गुंबद के आकार की वास्तुकला और सफेद पीला छत आश्चर्यजनक हैं जो इनके आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करता है। इनके अलावा यहाँ एवी हॉल में भारत के स्वतंत्रता के संघर्ष पर 15 मिनट की 3 डी फिल्म भी दिखाई जाती है जो पर्यटकों को शहीदों के संघर्ष के बारे में जानने के लिए काफी आकर्षित करती है। जब भी आप जालंधर की यात्रा पर जायें तो अपना कुछ समय निकालकर जंग-ए-आज़ादी मेमोरियल अवश्य जायें और उन वीरों के सम्मान में कुछ समय अवश्य बितायें।

जंग-ए-आज़ादी मेमोरियल की टाइमिंग

  • सुबह 10.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक

जंग-ए-आज़ादी मेमोरियल की एंट्री फीस

  • पर्यटकों के लिए : 50 रूपये
  • बच्चो के लिए : 30 रूपये

वंडरलेंड थीम पार्क जालंधर – Wonderland Theme Park Jalandhar in Hindi

वंडरलेंड थीम पार्क जालंधर - Wonderland Theme Park Jalandhar in Hindi
Image Credit : Paramvir Singh

हाई वोल्टेज राइड और एंटरटेनमेंट से भरपूर वंडरलेंड थीम पार्क जालंधर की सबसे अच्छी जगहें में से (Best Places to visit in Jalandhar in Hindi) एक है। यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ दैनिक जिन्दगी से दूर रोमांच और मस्ती की तलाश में जालंधर के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस सर्च कर रहे है, तो आप वंडरलेंड थीम पार्क को पिक कर सकते है खासकर यदि आप चिलचिलाती गर्मी से कुछ देर के लिए छुटकारा पाना चाहते है।

वंडरलेंड थीम पार्क 11 एकड़ में एक क्षेत्र में फैला हुआ है जो यहाँ आने वाले लोगो को अपने लहर पूल और एक्वा डांस फ्लोर (पंजाबी पॉप गाने बजाता है) से मनोरंजित करता है। इनके अलावा इस पार्क में एक डाइनिंग हॉल और शोपिंग सेंटर भी है, जहाँ आप आपके बच्चो के लिए खिलानो खरीद सकते है और डाइनिंग हॉल में अपनी फैमली के साथ खाने का लुफ्त उठा सकते है ।

वंडरलेंड थीम पार्क की टाइमिंग

  • सुबह 10.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

वंडरलेंड थीम पार्क की एंट्री फीस

  • 950 रूपये प्रति व्यक्ति

गुरुद्वारा तल्हान साहिब जालंधर – Gurudwara Talhan Sahib Jalandhar in Hindi

गुरुद्वारा तल्हान साहिब जालंधर – Gurudwara Talhan Sahib Jalandhar in Hindi
Image Credit : Jass 18

“गुरुद्वारा तल्हान साहिब” जालंधर के बाहरी इलाके में तल्हान नामक गाँव में स्थित है। बाबा निहाल सिंह को समर्पित यह गुरुद्वारा जालंधर में घूमने के लिए अद्वितीय और दिलचस्प स्थानों में से एक है, क्योंकि यहाँ आने वाले भक्त तल्हान साहिब को हवाई जहाज का खिलौना चढाते हैं। इन खिलोने को चढाने के पीछे एक कहानी जुड़ी है जिसके अनुसार माना जाता है यहाँ वहीभक्त हवाई जहाज चढाते है जो हवाई जहाज में बैठने की ख्वाइश रखते है।

इनके अलावा यह गुरुद्वारा अपने वार्षिक शहीदी जोर मेले के लिए भी प्रसिद्ध है, जो शहीद बाबा निहाल सिंह की याद में आयोजित किया जाता है। यह मेला जालंधर में एक बड़ा आकर्षण है जो स्थानीय लोगो के साथ साथ देश के बिभिन्न कोनो से श्र्धालुयों और पर्यटकों को आकर्षित करता है।

और पढ़े: लुधियाना के पर्यटन स्थलों की जानकारी

नेहरू पार्क जालंधर – Nehru Park Jalandhar in Hindi

नेहरू पार्क जालंधर - Nehru Park Jalandhar in Hindi
Image Credit : Pawan Bhardwaj

जालंधर नगर निगम के आसपास 3 एकड़ के क्षेत्र में फैला, नेहरू पार्क जालंधर का सबसे पुराना पार्क है, जिसे स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले ‘कंपनी बाग’ के रूप में जाना जाता था। हाल ही में, पार्क के केंद्र में नए प्रकाश और संगीतमय फव्वारे स्थापित किए गए है, जो शाम के समय काफी आकर्षक और मनमोहनीय दृश्य प्रस्तुत करते है। इनके अलावा यहाँ एक पुस्तकालय भी है जिसमें भारत की स्वतंत्रता और इतिहास के बारे में कुछ बेहतरीन किताबें हैं। इस पार्क का उपयोग पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगो द्वारा जॉगिंग के लिए भी किया जाता है।

कुल मिलाकर नेहरू पार्क जालंधर में घूमने के लिए एक ऐसी जगह है जहाँ पर्यटक पार्क के शांत और सुंदर वातावरण में टाइम स्पेंड करने के साथ साथ लाइब्रेरी में कुछ बेहतरीन किताबे भी पढ़ सकते है और यही कारण है की इस पार्क को जालंधर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places of Jalandhar in Hindi) के रूप में मान्यता प्राप्त है।

  शहीद-ए-आज़म म्यूजियम जालंधर – Shaheed-e-Azam Museum Jalandhar in Hindi

शहीद-ए-आज़म म्यूजियम जालंधर – Shaheed-e-Azam Museum Jalandhar in Hindi
Image Credit : Asim Manna

भगत सिंह और उनके हमवतन साथियों को समर्पित “शहीद-ए-आज़म म्यूजियम” जालंधर में घूमने के लिए अच्छी अच्छी जगहें (Best Places to visit in Jalandhar in Hindi) में से एक है। इस संग्रहालय में पंजाब के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि के रूप में शहीदों और क्रांतिकारियों के स्मृति चिन्ह और प्रासंगिक सामग्री को संरक्षित किया गया है।

जब भी आप शहीद-ए-आज़म म्यूजियम आयेंगे तो आप यहाँ भगत सिंह और उनके साथियों की उन वस्तुयों को देख सकेगें, जो अंग्रेजो के खिलाफ किये गये विद्रोह में उनकी वीरगति के बाद प्राप्त हुई थी। जिनमे आधी जली हुई हड्डियां और खून से सना हुआ अखबार सहित अन्य वस्तुयें शामिल है, जिन्हें आज भी इस संग्रहालय में संरक्षित किया गया है। इन वस्तुयों के अलावा इस म्यूजियम में कुछ पुस्तके और सुखदेव की मौत की सजा पर हस्ताक्षर करने के लिए जल्लाद द्वारा इस्तेमाल की गई कलम भी संग्रहालय में प्रदर्शित है।

शहीद-ए-आज़म म्यूजियम की टाइमिंग

  • सुबह 10.00 बजे से शाम 4.45 बजे तक

शहीद-ए-आज़म म्यूजियम की एंट्री फीस

  • नो एंट्री फीस

 निक्कू पार्क जालंधर – Nikku Park Jalandhar in Hindi

निक्कू पार्क जालंधर – Nikku Park Jalandhar in Hindi
Image Credit : Divakaran Pk

“निक्कू पार्क” जालंधर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places of Jalandhar in Hindi) और पसंदीदा जगहें में से एक है। यह पार्क शहर के केंद्र में स्थित है जिस कारण यह पार्क पर्यटकों और स्थानीय लोगो के लिए काफी लोकप्रिय है। अक्सर जालंधर की यात्रा पर आने वाले पर्यटक एकांत में टाइम स्पेंड करने और ताजी ताजी हवा को फील करने के लिए यहाँ आना पसंद करते है।

पार्क में पर्यटकों के साथ साथ बच्चो के मनोरंजन के लिए विभिन्न मजेदार स्लाइड और फव्वारे भी हैं। साथ ही पार्क के बाहर कई फ़ूड स्टॉल भी है जो शहर के प्रसिद्ध स्ट्रीट फ़ूड को सर्व करते है। यही अट्रेक्शन इस पार्क को बच्चो और फैमली के साथ घूमने के लिए जालंधर की सबसे अच्छी जगहें (Best Places to visit in Jalandhar in Hindi) में से एक बनाते हैं।

निक्कू पार्क की टाइमिंग

  • सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक

निक्कू पार्क की एंट्री फीस

  • 2 रूपये प्रति व्यक्ति

सेंट मैरी कैथेड्रल जालंधर – St. Mary’s Cathedral Jalandhar in Hindi

सेंट मैरी कैथेड्रल जालंधर - St. Mary’s Cathedral Jalandhar in Hindi
Image Credit : Nipun Aggarwal

जालंधर के छावनी क्षेत्र में माल रोड पर स्थित “सेंट मैरी कैथेड्रल” जालंधर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में से एक है। यह चर्च इसाई धर्म के लोगो के लिए प्रमुख प्रार्थना स्थल होने के साथ साथ जालंधर का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जो हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। बता दे सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च को पहली बार 1847 में रेव फ्रा द्वारा द्वारा बनाया गया था, जिसका पुनिर्माण 1985-1990 के बीच पुराने चर्च के उपर ही किया गया है।

जब भी आप सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च घूमने आयेगें तो आप यहाँ सुगंधित फूलों, बगीचों के साथ साथ रोज़री विला ’नामक एक गैलरी को भी देख सकेगें है, जो यीशु मसीह और मदर मैरी की छवियों को प्रदर्शित करता है।

सेंट मैरी कैथेड्रल खुलने का समय

  • सुबह 7.00 बजे से रात 8.00 बजे तक

स्वामीनारायण मंदिर जालंधर – Swaminarayan Mandir Jalandhar in Hindi

स्वामीनारायण मंदिर जालंधर – Swaminarayan Mandir Jalandhar in Hindi
Image Credit : Ajay Jain

जालंधर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में लिस्टेड “स्वामीनारायण मंदिर” शहर के ग्रैंड ट्रंक रोड पर स्थित है। स्वामीनारायण को समर्पित इस मंदिर में भगवान स्वामीनारायण के साथ साथ राधा-कृष्ण, गुरु परम्परा, सीता-राम, हनुमान, देव-पार्वती, गणेश जी की मूर्तियाँ भी स्थापित है। यही एक कारण है की देश भर से श्रद्धालु और पर्यटक स्वामीनारायण के साथ साथ बिभिन्न देवी देवतायों के दर्शन के लिए यहाँ आते है।

यदि आप भी अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ जालंधर के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस (Famous Tourist Places of Jalandhar in Hindi)  की ट्रिप पर जाने का प्लान तैयार कर रहे है, तो स्वामीनारायण मंदिर एक ऐसा प्लेस है जिसे आपको अपनी ट्रिप में बिलकुल मिस नही करना चाहिये। क्योंकि यह स्थान धार्मिक केंद्र होने के साथ साथ अपनी वास्तुकला के लिए भी काफी फेमस है जो इसे जालंधर की सबसे अच्छी जगहें में से एक बनाती है।

स्वामीनारायण मंदिर खुलने का समय

  • सुबह 7.00 बजे से 11.30 बजे तक
  • और शाम 4.00 बजे से रात 8.30 बजे तक

सोडल मंदिर जालंधर – Sodal Mandir Jalandhar in Hindi

सोडल मंदिर जालंधर – Sodal Mandir Jalandhar in Hindi
Image Credit : Dhanesh Khanna

सोडल रोड पर देवी तालाब मंदिर के ठीक बगल में स्थित, सोडल मंदिर एक कम ज्ञात मंदिर है, लेकिन उसके बाबजूद भी यह मंदिर जालंधर के सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है। यह मंदिर बाबा सोडल को समर्पित है जो जालंधर में खत्री जाति के एक परिवार में पैदा हुए थे। इस मंदिर में सोडल बाबा की समाधि है, जिसमें उनके चित्र चित्रित हैं, जिन्हें माला और माला से खूबसूरती से सजाया गया है। मंदिर में एक कुंड भी है जिसे बाबा सोडल-दा-सरोवर के नाम से जाना जाता है, जहाँ तीर्थयात्री पवित्र स्नान करना पसंद करते हैं।

इस मंदिर का एक और प्रमुख आकर्षण अनंत चतुर्दशी के दौरान लगने वाला मेला भी है, जहाँ सभी धर्मों, जातियों, और पंथों के तीर्थयात्री उत्सव का आनंद लेने और बाबा सोडल का आशीर्वाद लेने के लिए उपस्थित होते हैं।

सोडल मंदिर खुलने का समय

  • सुबह 7.00 बजे से 8.00 बजे तक

सदर बाजार में शोपिंग – Sadar Bazar Jalandhar in Hindi

सदर बाजार में शोपिंग - Sadar Bazar Jalandhar in Hindi

जालंधर छावनी क्षेत्र में हलचल वाली सडको के बीच स्थित “सदर बाजार” न केवल एक बाजार है बल्कि इसे जालंधर के प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। इस मार्किट में कपड़ो से लेकर आभूषणों, जूते, चश्मे, सहित कई वस्तुयों के छोटे स्टॉल और बड़े शोरूम है, जो स्थानीय लोगों और पर्यटकों को विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की सुविधा प्रदान करते हैं।

इसीलिए अक्सर जालंधर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की यात्रा पर आने वाले  पर्यटक यहाँ शोपिंग करना पसंद करता है। यही एक बजह है की सदर बाजार को  जालंधर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Best Places to visit in Jalandhar in Hindi)  में शामिल किया गया है। जब भी आप जालंधर की यात्रा में यहाँ आये तो शोपिंग के साथ साथ यहाँ लगने वाले स्टॉलो पर पंजाबी व्यंजनों और मिठाईयों का लुफ्त भी जरूर उठायें।

जालंधर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय –  Best time to visit Jalandhar in Hindi

जालंधर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय –  Best time to visit Jalandhar in Hindi

जालंधर के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस की ट्रिप पर जाने वाले टूरिस्टों को बता दे जालंधर की यात्रा के लिए अक्टूबर से मार्च तक समय सबसे बेस्ट टाइम होता है। इन महीनो के दौरान औसत दैनिक तापमान 6 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है जो जालंधर की यात्रा के लिए परफेक्ट होता है।

सर्दियों के दौरान जालंधर आने पर विचार करने का एक अन्य कारण इस समय के दौरान लोहड़ी, संक्रांति और बसंत जैसे मनाए जाने वाले त्योहारों की एक बड़ी संख्या भी है जो पर्यटकों काफी अट्रेक्ट करते है।

जबकि हम पर्यटकों को ग्रीष्मकाल के दौरान जालंधर की यात्रा करने से बचने की सलाह देंगे क्योंकि इस दौरान यहाँ का तापमान काफी गर्म होता है, जो आपकी ट्रिप में दिक्कते पैदा कर सकता है।

और पढ़े: चंडीगढ़ के आसपास घूमने की 10 जगह

जालंधर में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Jalandhar in Hindi

जालंधर में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Jalandhar in Hindi

यदि आप अपनी फैमली और फ्रेंड्स के साथ जालंधर की ट्रिप को प्लान कर रहे है और ट्रिप पर जाने से जालंधर में रुकने के लिए होटल्स को सर्च कर रहे है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे जालंधर में लो बजट से लेकर लग्जरी बजट तक सभी टाइप्स की होटल्स है, जिनको पर्यटक अपनी चॉइस और बजट के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है।

जालंधर केसे जायें – How to Reach Jalandhar in Hindi

जालंधर की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को बता दे आप फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग में से किसी से भी ट्रेवल करके जालंधर जा सकते है।

तो आइये हम नीचे डिटेल से जानते है की हम फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से जालंधर केसे जायें।

फ्लाइट से जालंधर केसे जायें – How to Reach Jalandhar by Flight in Hindi

फ्लाइट जालंधर से केसे जायें – How to Reach Jalandhar by Flight in Hindi

यदि आपने जालंधर घूमने जाने के लिए फ्लाइट का सिलेक्शन किया है, तो जान लें जालंधर के लिए कोई सीधी फ्लाइट कनेक्टविटी नही है। जालंधर का निकटतम हवाई अड्डा श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अमृतसर है जो जालंधर से लगभग 97 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इस एयरपोर्ट के लिए मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, श्रीनगर आदि के साथ-साथ कुआलालंपुर, दोहा, दुबई, बर्मिंघम आदि जैसे कई विदेशी एयरपोर्ट से फ्लाइट अवेलेवल हैं। फ्लाइट से ट्रेवल करके एयरपोर्ट पर उतरने के बाद, जालंधर पहुंचने के लिए पर्यटक बस, केब या एक टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

ट्रेन से जालंधर केसे जायें – How to Reach Jalandhar by Train in Hindi

ट्रेन से जालंधर केसे जायें – How to Reach Jalandhar by Train in Hindi

यदि आप जालंधर जाने के लिए ट्रेन से ट्रेवल करना चाहते है तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि जालंधर में अपना खुद का सिटी रेलवे स्टेशन मौजूद है। यह रेलवे स्टेशन मुंबई, पुणे, गुवाहाटी, चेन्नई, कोलकाता, जयपुर सहित भारत के अन्य प्रमुख शहरों से नियमित ट्रेनों से जुड़ा हुआ है इसीलिए जालंधर रेलवे स्टेशन के लिए आप भारत के किसी भी प्रमुख शहर से ट्रेन पकड़ सकते है।

सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आप स्थानीय परिवहनो की मदद से अपने गंतव्य तक पहुच सकते है।

 सड़क मार्ग से जालंधर केसे पहुचें – How to Reach Jalandhar by Raod in Hindi

सड़क मार्ग से जालंधर केसे पहुचें – How to Reach Jalandhar by Raod in Hindi

जालंधर राज्य के विभिन्न शहरों से सड़क मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है, और इसलिए देश के किसी भी हिस्से से जालंधर की यात्रा करना आसान है। जालंधर के लिए पंजाब के प्रमुख शहरों से बसे भी संचालित की जाती है, जिनसे कोई भी आसानी से जालंधर पहुच सकता है। इस प्रकार आप बस या अपने निजी वाहन से यात्रा करके आसानी से अपने गंतव्य तक पहुच सकते है।

जालंधर में स्थानीय परिवहन – Local transport in Jalandhar in Hindi

जालंधर में स्थानीय परिवहन – Local transport in Jalandhar in Hindi

बता दे जालंधर की स्थानीय परिवहन प्रणाली काफी सुविकसित है। जालंधर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (JCSL) जालंधर नगर निगम द्वारा संचालित किया जाता है। यह शहर के विभिन्न हिस्सों को अच्छी तरह से जोड़ने वाली बसों का एक विशाल नेटवर्क प्रदान करता है। बसों के अलावा, लोकल ट्रांसपोर्ट के रूप में साइकिल रिक्शा, ऑटो-रिक्शा, सिटी कैब और किराए पर कार में अवेलेवल हैं। लेकिन ध्यान से जालंधर ऑटो मीटर पर नहीं चलते हैं,इसीलिए ऑटो के किराये को लेकर काफी सतर्क रहे है।

और पढ़े : पंजाब पर्यटन में घूमने की सबसे प्रसिद्ध जगह की जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने जालंधर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल (Famous Tourist Places of Jalandhar in Hindi) और जालंधर की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को डिटेल में जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

जालंधर का मेप – Map of jalandhar in Hindi 

और पढ़े :

Featured Image Credit : Bipin

Leave a Comment