Others

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर – Famous Temple In Madhya Pradesh In Hindi

4.8/5 - (5 votes)

Famous Temple In Mp In Hindi , मध्य प्रदेश धार्मिक महत्व की दृष्टी से भारत का एक अहम राज्य हैं। यहाँ कई प्राचीन और विशाल मंदिर स्थित हैं जोकि पर्यटकों के लिए किसी तीर्थ स्थल से कम नही हैं। पर्यटकों द्वारा मध्य प्रदेश राज्य का दौरा करने का एक विशेष प्रोयोजन यहाँ के दर्शनीय मंदिरों की यात्रा करना होता है। भक्त दूर-दूर से इन मंदिरों में अपने इष्ट देव के दर्शनों का आनंद प्राप्त करने के लिए आते हैं। मध्य प्रदेश के दर्शनीय स्थान राज्य के कोने-कोने में स्थित हैं और भक्तो द्वारा मध्य प्रदेश स्टेट के धार्मिक स्थानों पर आने जाने का जमघट लगा रहता हैं।

भारत का ह्रदय प्रदेश कहा जाने वाला मध्य प्रदेश न केवल हिन्दू धर्म से सम्बंधित मंदिरों के लिए जाना जाता हैं बल्कि सभी धर्मो के दर्शनीय स्थानों की अगुवाई करता हैं। यदि आप मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिर के बारे में अधिक से अधिक जानकरी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. मध्य प्रदेश के 20 प्रमुख मंदिर – 20 Famous Temple In Madhya Pradesh In Hindi

1.1 मध्य प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध मंदिर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर – Madhya Pradesh Ka Sabse Prasidh Mandir Mahakaleshwar Jyotirlinga In Hindi

मध्यप्रदेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में उज्जैन का महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर शामिल है और यह दर्शनीय स्थान रुद्रसागर झील के किनारे पर स्थित है। महा कालेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव को समर्पित है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर उज्जैन में स्थित हैं और 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। महाकालेश्वर एकमात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है जिसमे शिव लिंग का मुख दक्षिण दिशा की ओर है। इस मंदिर में हर साल शिवरात्रि के पावन पर्व पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है और नाग पंचमी का उत्सव भी बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। यह मंदिर सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक श्रधालुओं के लिए खुला रहता है।

और पढ़े: महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के बारे में पूरी जानकारी

1.2 मध्य प्रदेश फेमस मंदिर मैहर देवी मंदिर – Maihar Devi Mandir Famous Temple In Mp In Hindi

Image Credit: Redekar Gurunath

सतना जिले में स्थित मैहर देवी मंदिर मध्य प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय मंदिरों में से एक है। देवी शारदा के लिए प्रसिद्ध यह मंदिर त्रिकुट पहाड़ी के ऊपर स्थित है। मैहर देवी मंदिर में 1000 से भी अधिक सीढ़ियां है। मैहर मंदिर को माता सती के 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है। माता के गले का हार गिरने से इस पवित्र स्थान का नाम मैहर रखा गया है। यह मंदिर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक भक्तो के लिए खुला रहता है।

और पढ़े: माँ शारदा मंदिर मैहर माता मध्य प्रदेश 

1.3 मध्य प्रदेश का लोकप्रिय मंदिर बिजासन माता मंदिर सलकनपुर – Bijasan Mata Temple Salkanpur In Hindi

Image Credit: Rajesh Kumar

मध्य प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में शामिल बिजासन माता मंदिर सलकनपुर भक्तो के बीच बहुत लौकप्रिय हैं। यह मंदिर माता दुर्गा के बिजासन रूप के लिए प्रसिद्ध है जोकि 800 फीट की उंचाई पर पहाड़ों में जाकर बसा है। सलकनपुर धाम में नवरात्री के समय बहुत भीड़ होती है जब हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते है। माता के दर्शन की एक झलक के लिए भक्त नवरात्री के अवसर पर दूर-दूर से पैदल चलकर आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें पिपरिया से सलकनपुर तक पैदल आने वाले भक्तो की लम्बी कतार लगी रहती हैं। यह मंदिर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक अपने भक्तों का स्वागत करता है।

और पढ़े: इंदरगढ़ के बिजासन माता मंदिर के दर्शन की पूरी जानकारी 

1.4 मध्य प्रदेश का प्रमुख मंदिर चिंतामन गणेश मंदिर – Madhya Pradesh Ke Pramukh Mandir Chintaman Ganesh Temple In Hindi

चिंतामन गणेश मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है। यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है जोकि परमार वंश के शासन के समय से पूज्यनीय है। चिंतामन गणेश मंदिर में हजारों श्रद्धालु भगवान गणेश का आशीर्वाद लेकर अपनी हर चिंता से मुक्ति पाने के लिए इस प्रसिद्ध मंदिर में आते है। यह मंदिर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम को 5 बजे से रात्री 10 बजे तक खुला रहता है।

1.5 मध्य प्रदेश का सबसे पवित्र मंदिर सती अनसूया मंदिर – Madhya Pradesh Ke Sabse Pavitra Mandir Sati Ansuya Mandir In Hindi

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में बहुत ही शांत और पवित्र सती अनसूया मंदिर है। यह मंदिर मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित है। इस मंदिर का सम्बन्ध रामायण से है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम और माता सीता ने इस जगह पर माता अनसूया की कुटिया में निवास किया था।

और पढ़े:  चित्रकूट के टॉप 20 आकर्षण स्थल की जानकारी

1.6 मध्य प्रदेश का प्राचीन मंदिर भरत मिलाप मंदिर – Madhya Pradesh Ka Prachin Mandir Bharat Milap Mandir In Hindi

Image Credit: Divyendu Vishwakarma

मध्य प्रदेश के प्राचीन और पवित्र मंदिरों में शामिल भरत मिलाप मंदिर चित्रकूट में स्थित है। यह मंदिर भगवान राम से भरत के मिलाप के लिए प्रसिद्ध हैं। जब भरत जी राम जी को अयोध्या बापस लोटाने के लिए मनाने के लिए आये थे। यह मंदिर सुबह 5 बजे से 12 बजे तक और शाम को 4 बजे से 9 बजे रात तक खुला रहता है।

1.7 मध्य प्रदेश का घूमने के लिए ऐतिहासिक मंदिर लक्ष्मण मंदिर – Madhya Pradesh Ka Aetihasik Mandir Lakshmana Temple In Hindi

लक्षमण मंदिर मध्य प्रदेश के खजुराहो में स्थित है जोकि भगवान विष्णु के सम्मान में बनाया गया है। यह मंदिर मध्य प्रदेश के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। यह मंदिर अपनी सुन्दर वास्तुकला और लक्षमण जी के घमंडी स्वाभाव के लिए प्रसिद्ध है। लक्ष्मण मंदिर सुबह 5 बजे से 12 के बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

और पढ़े : भारत के 11 सबसे अमीर मंदिर

1.8 मध्य प्रदेश का लोकप्रिय मंदिर बड़ा गणेश मंदिर – Madhya Pradesh Ka Lokpriya Mandir Bada Ganesh Mandir In Hindi

Image Credit: Mahender

मध्य प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थलों में से एक उज्जैन में स्थित बड़ा गणेश मंदिर है। महाकालेश्वर मंदिर की टंकी के पास स्थित इस बड़े गणेश मंदिर में भगवान गणेश की लाल प्रतिमा है और उनके बगल में रिद्धि-सिद्धि की मूर्तियाँ स्थापित है। इस मंदिर में दुनिया भर से लोग संस्कृत और ज्योतिष सीखने के उद्देश्य से भी आते है। उज्जैन का बड़ा गणेश मंदिर सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक अपने भक्तों के लिए खुला रहता है।

और पढ़े: उज्जैन के आध्यात्मिक शहर की यात्रा 

1.9 मध्य प्रदेश का सबसे आकर्षित मंदिर अन्नपूर्णा मंदिर – Annapurna Temple Famous Temple In Mp In Hindi

अन्नपूर्णा मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित बहुत ही आकर्षक मंदिर है। यह मंदिर भोजन की देवी अन्नपूर्णा के लिए लोकप्रिय है। इंदौर में स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में देवी माँ के दर्शन करने के लिए भक्तो की लंबी कतार सुबह 5 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक लगने लगती हैं।

और पढ़े: इंदौर में घूमने लायक पर्यटन स्थलों की जानकारी

1.10 मध्य प्रदेश में दर्शन के लिए पुराना मंदिर चौसठ योगिनी मंदिर – Chausath Yogini Temple Mp Ke Mandir In Hindi

चौसठ योगिनी मंदिर मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट में स्थित बहुत ही प्राचीन मंदिर है। चौसठ योगिनी मंदिर कलचुरी वंश के शासकों द्वारा 10 वी शताब्दी में बनबाया गया था। इस मंदिर में देवी दुर्गा के साथ 64 योगिनियाँ निवास करती है। चौसठ योगिनी मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है जोकि ऐतिहासिक दृष्टि से भी बहुत महत्त्व रखता है। चौसठ योगिनी मंदिर सुबह 7 बजे से रात्रि 8:30 तक खुला रहता है।

और पढ़े: जबलपुर पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

1.11 मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध मंदिर श्री पशुपतिनाथ मंदिर – Madhya Pradesh Ke Pramukh Mandir Shri Pashupatinath Temple In Hindi

Image Credit: Akshay Malviya

पशुपतिनाथ मंदिर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में स्थित शिवना नदी के तट पर बसा हुआ बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर शिव के आठ मुखो वाला एक मात्र मंदिर है। ऐसा माना जाता है की भगवान के आठ मुख उनके आठ पहलुओं को प्रकट करते है। भोलेनाथ के पशुपतिनाथ रूप के दर्शन करने से हर कष्ट दूर हो जाते है। यह मंदिर सुबह 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक भक्तों के लिए खुला रहता है।

1.12 मध्य प्रदेश का फेमस टेम्पल चतुर्भुज मंदिर – Mp Ke Famous Temple Chaturbhuj Temple In Hindi

चतुर्भुज मंदिर मध्यप्रदेश के ओरछा जिले में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित चार भुजाओं की मूर्ति वाला प्रसिद्ध मंदिर है। चतुर्भुज मंदिर का निर्माण सन 1558 से सन 1573 में राजा मधुकर द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर किले की संरचना में बनाया गया है जोकि पर्यटकों के लिए सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

1.13 मध्य प्रदेश के तीर्थ मंदिर ओंकारेश्वर मंदिर ओंकारेश्वर – M.P Ke Prasidh Mandir Omkareshwar Temple In Hindi

ओम्कारेश्वर मंदिर भगवान शिव की प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है जो मध्य प्रदेश के ओम्कारेश्वर में स्थित है। यह एक बहुत ही प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जोकि नर्मदा नदी में स्थित है। पर्यटक मंदिर के साथ-साथ नर्मदा नदी की अनुपम सुन्दरता के दर्शन करने के लिए भी ओम्कारेश्वर आते है। यह अद्भुत मंदिर सुबह 5 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता है।

और पढ़े: ओंकारेश्वर पर्यटन स्थल और दर्शनीय स्थल की जानकरी

1.14 मध्य प्रदेश का प्रमुख मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर – Mp Ke Pramukh Mandir Lakshminarayan Temple In Hindi

लक्ष्मी नारायण मंदिर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। लक्ष्मी नारायण मंदिर देवी लक्ष्मी के लिए समर्पित है। हरे-भरे क्षेत्र में स्थित यह मंदिर भोपाल शहर को बहुत ही आकर्षक बनाता है जोकि पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थान बन चुका है। लक्ष्मी नारायण मंदिर सुबह 4:30 से 1:30 तक तथा दोपहर 2:30 से 9 बजे तक खुला रहता है।

और पढ़े: भोपाल के प्रमुख दर्शनीय और पर्यटक स्थल

1.15 म.प्र. के प्रसिद्ध मंदिर हरसिद्धि मंदिर – Harsiddhi Temple Famous Temple In Mp In Hindi

मध्यप्रदेश के प्रमुख दर्शनीय मंदिर में शामिल हरसिद्धि मंदिर उज्जैन में स्थित है। यह एक प्रमुख तीर्थ स्थल है जो माता के 51 शक्ति पीठों में से एक है। हरसिद्धि मंदिर मराठों के शासन काल में गहरे लाल रंग की मूर्ति के निर्माण के साथ बनबाया था। देवी दुर्गा को समर्पित हरसिद्धि मंदिर सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।

1.16 ऍम पी में घूमने के लिए हिस्टोरिकल टेम्पल जवारी मंदिर – Madhya Pradesh Ke Historical Temple Javari Temple In Hindi

मध्य प्रदेश के खजुराहों में जवारी नामक बहुत ही अद्भुत मंदिर है। जवारी वह व्यक्ति था जो इस स्थान का स्वामी था। इस मंदिर की खूबसूरत डिज़ाइन पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। मंदिर में आने वाले भक्तो की संख्या बहुत अधिक होती हैं जोकि मंदिर का प्रमुख आकर्षण हैं। जवारी मंदिर सुबह 5 बजे से 12 बजे तक तथा शाम को 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

1.17 मध्यप्रदेश का शानदार मंदिर पार्श्वनाथ मंदिर – Madhya Pradesh Ka Famous Hindu Temple Parshvanath Temple In Hindi

मध्य प्रदेश के लोकप्रिय और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक पार्श्वनाथ मंदिर है जोकि खजुराहों में स्थित है। यह मंदिर 10 वी शताब्दी के दौरान चंदेलों द्वारा बनबाया गया था। यह ऐतिहासिक मंदिर पार्शवनाथ को समर्पित हैं जोकि सुबह 5 बजे से 12 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।

1.18 मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर कालिका माता मंदिर – Madhya Pradesh Ka Prasidh Hindu Mandir Kalika Mata Mandir In Hindi

Image Credit: Manish Lodha

देवी कालिका का प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में स्थित है। यह बहुत ही चमत्कारिक मंदिर है ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में माता कालिका की मूर्ति के सामने खड़े होने पर शरीर में विशेष उर्जा का संचयन होता है। यह मंदिर सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।

1.19 मध्य प्रदेश का सबसे खुबसूरत मंदिर गौरी सोमनाथ मंदिर – Mp Ka Sabse Khubsurat Mandir Gauri Somnath Temple In Hindi

गौरी सोमनाथ मंदिर मध्य प्रदेश के ओम्कारेश्वर में स्थित है। इस मंदिर की सबसे खास विशेषता इसमें स्थित भगवान शिव जी की 6 फीट लम्बी शिव लिंग है। ओम कारेश्वर आने वाले भक्त या पर्यटक गौरी सोमनाथ मंदिर के दर्शन किये बिना वापिस नही लौटते हैं। यह मंदिर भक्त जनों के लिए सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है।

1.20 मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिर काल भैरव मंदिर – Madhya Pradesh Ke Pramukh Temple Kaal Bhairav Mandir In Hindi

काल भैरव मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित भगवान काल भैरव के लिए प्रसिद्ध है। काल भैरव माता काली के रक्षक है और माता काली के स्थान पर निवास करते है। काल भैरव मंदिर क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित है जहां शराब मुख्य प्रसाद के रूप में चढ़ाई जाती है। यह मंदिर सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहता है।

और पढ़े: बनारस घूमने की जानकारी और 12 दर्शनीय स्थल 

2. मध्य प्रदेश पर्यटन में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन – Madhya Pradesh Famous Food In Hindi

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनों में मुख्यतः गेंहू, चावल, मांस और मछली से बने पकवान है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में दाल बाफला, बिरयानी, कबाब, कोरमा, पोहा, पिलाफ, रोगन जोश, जलेबी, भुट्टे की कीस, भोपाली गोश्त इत्यादि बहुत प्रसिद्ध व्यंजन है। पेय पदार्थों में लस्सी, बीयर, गन्ने का रस ये सभी बहुत पसंद किये जाते है।

3. मध्य प्रदेश टूरिज्म घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Madhya Pradesh Tourism In Hindi

मध्य प्रदेश घूमने जाने के सबसे अच्छे समय की बात करे तो साल के किसी भी महीने में मध्य प्रदेश की यात्रा की जा सकती हैं। परन्तु अक्टूबर से मार्च के बीच का सबसे सबसे अच्छा होता है जब आप नर्म वातावरण में शांति पूर्वक यात्रा कर सकते है।

4. मध्य प्रदेश में कहाँ रुके – Where To Stay In Madhya Pradesh In Hindi

मध्य प्रदेश के विभिन्न मंदिरों और यहाँ के खूबसूरत दर्शनीय स्थानों की यात्रा के उपरांत यदि आप यहाँ रुकना चाहते हैं तो हम आपको बता दे कि मध्य प्रदेश में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक होटल और रिसोर्ट राज्य के विभिन्न शहरों में मिल जाएंगे है। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी होटल का चयन कर सकते है।

  • महाकाल धर्मशाला उज्जैन (Mahakaldharamsalaujjain)
  • हैप्पी होम स्टे खजुराहो (Happy Home Stay Khajuraho)
  • होटल अथर्व जंतर-मंतर (Hotel Atharvajantar-Mantar)
  • होटल शांतीदूत जबलपुर बाईपास रोड (Hotel Shantidootjabalpur Bypass Road)
  • शांति गेस्ट हाउस उज्जैन (Shanti Guest House Ujjain)

और पढ़े: 12 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान 

5. मध्य प्रदेश कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Madhya Pradesh In Hindi

अगर आपने मध्य प्रदेश के दर्शनीय स्थनों पर जाने की योजना बनाई है तो हम आपको बता दे कि मध्य प्रदेश भारत के विभिन्न प्रदेशों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप हवाई जहाज, रेल और सड़क मार्ग में से किसी का भी चुनाव मध्य प्रदेश जाने के लिए कर सकते है।

5.1 हवाई जहाज से मध्य प्रदेश कैसे पहुँचे – How To Reach Madhya Pradesh By Flight In Hindi

अगर आप हवाई जहाज से मध्य प्रदेश की यात्रा करना चाहते हैं तो हम आपको बता दे कि मध्य प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डो कौन से है। आप अपनी सुविधानुसार किसी भी हवाई अड्डे का चुनाव कर सकते हैं।

  • राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (भोपाल हवाई अड्डा) Raja Bhoj International Airport (Bhopal Airport)
  • देवी अहिल्याबाई होल्कर एयरपोर्ट (इंदौर एयरपोर्ट) Devi Ahilyabai Holkar Airport (Indore Airport)
  • राजमाता विजया राजे सिंधिया एयर टर्मिनल (ग्वालियर एयरपोर्ट) Rajmata Vijaya Raje Scindia Air Terminal (Gwalior Airport)
  • डुमना एयरपोर्ट (जबलपुर एयरपोर्ट) Dumna Airport (Jabalpur Airport)
  • खजुराहो एयरपोर्ट Khajuraho Airport

5.2 कैसे पहुँचे मध्य प्रदेश ट्रेन से – How To Reach Madhya Pradesh By Train In Hindi

अगर आपने ट्रेन से मध्य प्रदेश जाने की योजना बनाई है तो हम आपको बता दे कि राज्य में रतलाम, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और खजुराहो सहित कुल 20 प्रमुख रेलवे जंक्शन हैं। मध्य प्रदेश जाने के लिए दिल्ली, मुंबई या बैंगलोर से सीधी ट्रेनें उपलब्ध है।

5.3 बस से मध्य प्रदेश कैसे जाये – How To Reach Madhya Pradesh By Bus In Hindi

अगर आपने मध्यप्रदेश जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दे कि मध्य प्रदेश भारत के विभिन्न क्षेत्रों से सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में प्रमुख अंतरराज्यीय बस टर्मिनल मौजूद हैं।

और पढ़े: भारत के प्रमुख मंदिर और उनके संस्थापक की जानकारी 

इस लेख में आपने मध्यप्रदेश के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

6. मध्य प्रदेश का नक्शा – Madhya Pradesh Map

7. मध्य प्रदेश के प्रमुख मंदिर की फोटो गैलरी – Madhya Pradesh Ke Famous Temple Images

और पढ़े:

Manoj Meena

Share
Published by
Manoj Meena

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago