Indian Destination

दिल्ली हाट बाजार की पूरी जानकारी – Delhi Haat Bazaar In Hindi

5/5 - (1 vote)

Dilli Haat In Hindi, दिल्ली हाट भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित एक प्रसिद्ध बाजार है जो शहर की संस्कृति और जीवन शैली का प्रतीक है। बता दें कि यह बाजार खासतौर पर भोजन, संगीत, जीवन शैली और उत्सवों के लिए काफी लोकप्रिय है। इस बाजार को 6 एकड़ की जगह पर बड़ी ही खूबसूरती के साथ बनाया गया है जिससे यहां पर भारी संख्या में विक्रेता और खरीददार मोलभाव कर सकें। आपको बता दें कि यह बाजार देशभर से दिल्ली की यात्रा करने के लिए आने वाले पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। यहां पर मुख्य दिल्ली हाट के अलावा पीतमपुरा और जनकपुरी में दो अन्य दिल्ली हाट है। दिल्ली हाट को सरकार द्वारा कारीगरों को उनके कलात्मक माल को प्रदर्शित करने और बेचने के लिए एक जगह के रूप में स्थापित किया था, जो आज शहर के सांस्कृतिक केंद्र के रूप में भी लोकप्रिय हो गया है।

दिल्ली हाट की यात्रा के दौरान कोई भी विभिन्न क्षेत्रों के स्वादिष्ट फ़ूड का स्वाद और सुगंध का मजा ले सकता है। यहां पर भारत के हर क्षेत्र के खाद्य पदार्थ विभिन्न वैरायटी में उपलब्ध है। दिल्ली हाट बाजार का माहौल बेहद आकर्षक होता है क्योंकि यह एक ही जगह पर कई चीजों की पूर्ति करता है। यहां पर आप भोजन से लेकर हस्तशिल्प और कई सांस्कृतिक गतिविधियों का मिश्रण भी देख सकते है। दिल्ली हाट एक फूड एंड क्राफ्ट बाजार है जिसे भोजन और हस्तशिल्प का खजाना कहा जा सकता।

अगर आप दिल्ली हाट के बारे में और जनना चाहते हैं या फिर यहां का दौरा करने की योजना बना रहें हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें, यहां हम आपको दिल्ली हाट के बारे में पूरी जानकारी प्रदान कर रहें हैं।

Table of Contents

दिल्ली हाट बाजार जाने के लिए टिप्स – Tips To Visit Delhi Haat Bazaar In Hindi

Image Credit : Luis Duarte
  • अगर दिल्ली हाट बाजार घूमने के लिए जा रहे हैं विक्रेताओं की काफी भीड़ देखने को मिल सकती है। अगर आप यहां से कुछ खरीदते हैं तो मोलभाव जरुर करें, क्योंकि विक्रेता आपको किसी भी वस्तु का ज्यादा मूल्य ही बताएंगे।
  • यहां की यात्रा के दौरान आप गर्मी से बचने के लिए आपको सिर पर टोपी पहनना चाहिए और खूब सारा पानी पीना चाहिए।
  • अगर आप दिल्ली हाट बाजार की भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं तो वर्किंग डेज पर या घूमने आए। इस दौरान यहां पर काफी कम भीड़ देखने को मिलती है।
  • यात्रा के दौरान कोई कीमती सामान अपने साथ न लेकर जाएं।

और पढ़े : दिल्ली की मशहूर जगह कनॉट प्लेस घूमने की पूरी जानकारी

दिल्ली हाट जनकपुरी में करने के लिए चीजें – Things To Do In Dilli Haat In Hindi

Image Credit : Apoorva Belokar

अगर आप दिल्ली हाट बाजार की यात्रा करने के लिए जा रहे हैं तो यहां पर आप विभिन्न स्टालों में स्वादिष्ट भोजन का अनुभव ले सकते हैं। दिल्ली हाट में विभिन्न राज्यों का स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध होता है। इसके अलावा यहां पर आप कई तरह की चीजों को खरीद सकते हैं और ऐसे कई स्टालों को देख सकते हैं जो विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को प्रदर्शित करते हैं। यहां पर एक आकर्षक खेल क्षेत्र भी है जो बच्चों के लिए बनाया गया है, यहां पर थोड़ा रिलैक्स कर सकते हैं। इसके अलावा आप दिल्ली हाट बाजार से देश के विभिन्न हिस्सों के जूते चप्पल कपड़े और अन्य सामान खरीद सकते हैं।

दिल्ली हाट नई दिल्ली के बारे में रोचक तथ्य – Interesting Facts About Dilli Haat In Hindi

Image Credit : Sanjay Pandey
  • आपको बता दें कि दिल्ली हाट को जनकपुरी में शहर के भीतर संगीत समारोहों का केंद्र बनाने के विचार से विकसित किया गया था। यहां पर लोगों को विभिन्न समारोह को देखने के लिए एक ऑडिटोरियम बनाया गया था।
  • साल 2011 में भारत में पहला कॉमिक कॉन दिल्ली हाट में इसके केंद्रीय महत्व के कारण आयोजित किया गया था।
  • पंद्रह दिनों के लिए 100 रूपये प्रति दिन के शुल्क के साथ व्यापारियों को यहां पर स्टॉल लगाने दिया जाता है।
  • इस क्षेत्र में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बहुत सारे त्योहार जैसे भोजन उत्सव, आम त्योहार और समर फेस्टिवल आयोजित किए जाते हैं।
  • इस स्थान को स्थान व्हील चेयर के अनुकूल भी बनाया गया है।

दिल्ली हाट क्यों प्रसिद्ध है – Why Delhi Haat Bazar Is Famous In Hindi

Image Credit : Jeffrey Rissman

फूड, फोटोग्राफी, संस्कृति

और पढ़े : दिल्ली का मशहूर स्ट्रीट फूड 

दिल्ली हाट जनकपुरी टिकट प्राइस – Dilli Haat Entry Fees In Hindi

  • भारतियों के लिए : 30 रुपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चों के लिए : 10 रुपये प्रति व्यक्ति
  • विदेशियों के लिए : 100 रुपये प्रति व्यक्ति

दिल्ली हाट के खुलने और बंद होने का समय – Dilli Haat Janakpuri Timing In Hindi

Image Credit : Anuj Jagannathan

दिल्ली हाट सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेता है और दिल्ली हाट घूमने के लिए आपके पास 2 घंटे से 3 घंटे समय होना चाहिये

दिल्ली हाट के पास के रेस्तरां – Restaurants Nearby Dilli Haat In Hindi

Image Credit : Aseem Kumar
  • बुखारा – Restaurants Nearby Dilli Haat
  • हौज खास सोशल – Hauz Khas Social
  • वासाबी बाय मोरीमोटो – Wasabi By Morimoto

दिल्ली हाट के आस-पास में घूमने के लिए आकर्षण स्थल – Tourist Attractions Near Dilli Haat In Hindi

दिल्ली हाट अपनी रंगीन और जीवंत संस्कृति के साथ यह लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। आप दिल्ली हाट का दौरा करने के लिए जा रहें हैं तो अपनी यात्रा के दौरान नीचे दिए गए पर्यटन स्थलों की सैर भी कर सकते हैं।

दिल्ली हाट घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Dilli Haat In Hindi

Image Credit : Venkatarangan Thirumalai

अगर आप दिल्ली हाट जाने के अच्छे समय के बारे में जानना चाहते हैं तो बता दें कि दिल्ली एक ऐसा शहर है जहां पर ग्रीष्मकाल के दौरान काफी गर्म तापमान होता है। दिल्ली हाट जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक के महीने का होता है क्योंकि इस दौरान बेहद सुहावना होता है। शरद ऋतु के महीने हल्के होते हैं और एक अच्छा माहौल प्रदान करते हैं। कई बार सर्दियों में काफी धुंध भी हो जाती है। वीकेंड के दौरान दिल्ली हाट में काफी भीड़ मिल सकती है, इसलिए यहां की यात्रा करने के लिए वर्किंग डेज को चुनना बेहतर होगा।

दिल्ली हाट कैसे पहुंचे – How To Reach Dilli Haat In Hindi

अगर आप दिल्ली हाट जाने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि यह राजधानी में स्थित होंगे की वजह से दिल्ली के पुराने और नए रेलवे स्टेशनों और एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी जुड़ा हुआ है। बता दें कि मुख्य दिल्ली हाट दक्षिण दिल्ली में आईएनए बाजार के सामने स्थित है और मेट्रो के माध्यम यहां पर आसनी से पहुंचा जा सकता है। दिल्ली हाट जाने के लिए बस, कैब और ऑटो रिक्शा काफी मात्रा में उपलब्ध हैं क्योंकि यह एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है। अगर आप दिल्ली हाट की आरामदायक यात्रा करना चाहते हैं तो आपको कैब से यात्रा करना चाहिए। जो लोग एक कम बजट यात्रा कर रहें हैं वे बस की मदद से दिल्ली हाट पहुंच सकते हैं।

और पढ़े : दिल्ली से 300 किलोमीटर के दायरे में घूमने लायक 15 ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन जहा पर आपको जरुर जाना चाहिए

दिल्ली हाट का नक्शा – Dilli Haat New Delhi Map

दिल्ली हाट की फोटो गैलरी – Dilli Haat Janakpuri Images

और पढ़े :

Ankit Manjariya

Share
Published by
Ankit Manjariya

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago