International Destination

कैंडी के टॉप दर्शनीय स्थल घूमने की जानकारी – Best Places To Visit In Kandy In Hindi

4.7/5 - (3 votes)

Kandy In Hindi, कैंडी श्रीलंका देश का एक खूबसूरत शहर हैं जोकि अपने आकर्षित पर्यटन स्थल, सुन्दर गार्डन और ऐतिहासिक रचनाओ के कारण पर्यटकों के बीच अधिक लोकप्रिय हैं। कैंडी पर्यटन में घूमने के लिए आपको चाय के खूबसूरत बागान मिलेंगे। इसके अलावा श्रीलंका के कैंडी सिटी में धार्मिक महत्व के स्थान भी हैं जहां पर्यटक इन स्थानों के दर्शन करने के लिए अक्सर जाते हैं। कैंडी श्रीलंका का दूसरा सबसे बड़ा शहर हैं। कैंडी पर्यटन अपने श्री दलादा मालीगाव (पवित्र दंत अवशेष का मंदिर) के लिए अधिक प्रसिद्ध हैं जोकि बौद्ध धर्मं से सम्बंधित पवित्र स्थल के रूप में जाना जाता हैं।

वर्ष 1988 में कैंडी के इस दर्शनीय मंदिर को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों की सूची शामिल किया जा चुका हैं। कैंडी पर्यटन के दौरान आप घने प्राकृतिक और रोमांचक पगडंडियों से गुजरने का अनुभव भी मंदिरों की यात्रा के दौरान कर सकते हैं। यदि आप श्रीलंका के खूबसूरत शहर कैंडी के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

1. कैंडी श्रीलंका का इतिहास – Kandy History In Hindi

श्रीलंका के कैंडी शहर का इतिहास बहुत प्राचीन हैं जोकि 15 वीं शताब्दी के दौरान का माना जाता हैं। कैंडी को पहले सेनकदगालपुरा (Senkadagalapura) के नाम से जाना जाता था। कैंडी शहर की स्थापना का श्रेय गम्पोला के राजा विक्रमबाहु III को जाता हैं जिन्होंने 15 वीं शताब्दी के दरमयान इस आकर्षित शहर की स्थापना की थी। इसके बाद 16 वीं शताब्दी के दौरान राजा विमलधर्मसूर्य प्रथम (King Vimaladharmasuriya I) ने सिंहासन की भागदौड सम्भाली। राजा विमलधर्मसूर्य प्रथम ने दो बार पुर्तगालियों को युद्ध में हराया और द सेक्रेड टूथ रेलिक नामक प्रसिद्ध मंदिर की स्थापना की। श्रीलंका की अंतिम प्राचीन राजधानी के रूप में पहचान रखने वाला कैंडी शहर 1815 के दौरान ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन आ गया था।

और पढ़े: क्या सच में राम सेतु में घुमने लायक पर्यटन स्थल है? क्या है राम सेतु का इतिहास?

2. कैंडी शहर क्यों प्रसिद्ध हैं – Why Kandy Sri Lanka Is Famous In Hindi

कैंडी शहर की प्रसिद्धी के तीन प्रमुख कारण है जोकि इसे पर्यटकों के बीच अधिक लौकप्रिय बनाते हैं। बौद्ध धर्म से सम्बंधित पवित्र दाँत अवशेष (दलादा मालीगावा), द बॉटनिकल गार्डन जोकि पेरेडेनिया में स्थित हैं और यहाँ मनाए जाने वाले उत्सव कैंडी शहर की प्रसिद्धी के प्रमुख कारण हैं।

3. कैंडी में घूमने लायक प्रमुख दर्शनीय और पर्यटन स्थल – Popular Tourist Attractions Of Kandy In Hindi

कैंडी टूरिस्ट प्लेस की यात्रा पर जाने वाले पर्यटक इसके आसपास के प्रमुख दर्शनीय और पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

3.1 कैंडी टूरिज्म में देखने लायक खूबसूरत जगह पिनावाला हाथी अनाथालय – Kandy Tourism Mein Dekhne Layak Jagah Pinnawala Elephant Orphanage In Hindi

पिनावाला हाथी अनाथालय (pinnawala elephant orphanage kandy) कैंडी में देखने वाली खूबसूरत जगह हैं यहाँ पर्यटक जंगली एशियाई हाथियों के विशाल झुण्ड को देख सकते है। इस स्थान पर आने वाले पर्यटक शानदार पिकनिक की योजना भी बना सकते हैं। पिनावाला एलीफैंट ओर्फनेज पर्यटक हाथियों के साथ नहाने, उनके साथ खेलने और पानी मस्ती करने जैसे गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं। पिनावाला वह स्थान है जहाँ न केवल अनाथ हाथियों को बल्कि ऐसे तमाम हाथियों को भी शरण दी जाती हैं जोकि गम्भीर अवस्था में होते हैं। पिनावाला हाथी अनाथालय की शुरुआत वर्ष 1975 में श्रीलंका वन्यजीव संरक्षण विभाग द्वारा की गई थी।

3.2 कैंडी का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल टूथ अवशेष का मंदिर – Kandy Ka Prasidh Darshaniya Sthal Buddha Tooth Relic Temple In Hindi

कैंडी के दर्शिनीय स्थलों में टूथ अवशेष का मंदिर एक प्रमुख आकर्षण हैं जोकि बौद्ध धर्म से सम्बंधित मंदिरों में से एक है। टोंड रेलिक का यह आकर्षित मंदिर कैंडी झील के उत्तर दिशा में स्थित है और आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंदिर में भगवान बुद्ध का पवित्र दाँत है। मंदिर की दीवारों में छेद हैं और इन छेद में नारियल के तेल से दीपक लगाया जाता हैं। पर्यटक मंदिर की अद्भुत संरचना को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।

3.3 कैंडी में घूमने लायक जगह गिरगामा चाय बागान – Kandy Me Ghumne Layak Jagha Giragama Tea Plantation In Hindi

कैंडी के प्रमुख आकर्षण में शामिल यहाँ के चाय के बागान भी शामिल हैं। कैंडी के चाय बागान में गिरगामा चाय बागान एक शानदार स्थान हैं जोकि पर्यटकों द्वारा भारी संख्या में घूमा जाता हैं।

3.4 कैंडी का प्रमुख पर्यटन स्थल बिग बुद्ध – Kandy Ka Pramukh Paryatan Sthal Big Buddha Temple In Hindi

कैंडी के दर्शनीय स्थलों में शामिल श्री महा बोधि विहारया या बहिरवाकंद विहार बुद्ध(Bahirawakanda Vihara Buddha Statue) एक आकर्षित बौद्ध मंदिर है जोकि पर्यटकों को अपनी ओर खीचता है। इस मंदिर को “बिग बुद्ध” के नाम से भी जाना जाता है और मंदिर में भगवान बौद्ध की एक विशाल प्रतीमा के दर्शन किए जा सकते है।

3.5 कैंडी में देखने लायक अच्छी जगह बॉटनिकल गार्डन – Kandy Mein Dekhne Layak Achi Jagah Botanical Garden In Hindi

बॉटनिकल गार्डन श्रीलंका के कैंडी शहर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। रॉयल बोटैनिकल गार्डन 147 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और 4000 से अधिक वनस्पतियों की प्रजातियों के लिए जाना जाता हैं। उद्यान की खूबसूरती, प्राकृतिक वातावरण और लुभावने दृश्य फोटोग्राफी के लिए पर्यटकों को अपने यहाँ आने के लिए मजबूर करते हैं।

और पढ़े: रावन के देश श्रीलंका में घूमने के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी

3.6 कैंडी पर्यटन में देखने लायक जगह स्पाइस गार्डन कैंडी – Kandy Paryatan Me Dekhne Layak Jagha Spice Garden In Hindi

Image Credit: New Ranweli Spice Garden

श्रीलंका के कैंडी में स्थित स्पाइस गार्डन मसाला द्वीप के रूप में जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका में कैंडी में रणवेली मसाला उद्यान, कैंडी में रणवेली मसाला उद्यान और माटले में अरुणालु मसाला उद्यान तीन प्रसिद्ध मसाला उद्यान हैं। इन उद्यानों में 15 भिन्न-भिन्न प्रकार के मसालों की खेती की जाती हैं।

3.7 कैंडी का फेमस टूरिस्ट प्लेस विश्व बौद्ध संग्रहालय – World Buddhist Museum Kandy Famous Tourist Place In Hindi

श्रीलंका के कैंडी शहर में स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध संग्रहालय या विश्व बौद्ध संग्रहालय श्रीलंका की सांस्कृतिक और प्रशासनिक राजधानी में स्थित होने के साथ साथ यहाँ की समस्त जानकारी को अपने में समेटे हुए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक समय यह टूथ के राष्ट्रीय संग्रहालय और मंदिर के साथ-साथ मिलकर राजा के निवास स्थान के रूप कार्यरत था। चीन, भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान सहित 17 देशो से सम्बंधित तथ्यों को यहा देखा जा सकता हैं।

3.8 कैंडी की सबसे आकर्षक स्थल कैंडी झील – Kandy Ka Aakarsak Sthal Kandy Lake In Hindi

कैंडी झील पर्यटकों के घूमने के लिए एक शानदार पिकनिक स्पॉट हैं। कैंडी लेक रॉयल पैलेस और रॉयल गार्डन की सीमा का निर्धारण करती है। श्रीलंका की कैंडी झील मठ, रॉयल्टी और लोगों की समग्र संस्कृति से मेल खाती हैं। कैंडी झील के प्रमुख आकर्षण में झील पर नाव की सवारी करना हैं और इसकी प्राकृतिक सुंदरता को महसूस करना हैं।

3.9 कैंडी टूरिज्म में घूमने के लिए खुबसूरत व्यू पॉइंट – Kandy Tourism Me Ghumne Ke Liye Khubsurat View Point In Hindi

कैंडी शहर से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कैंडी का ऊँचा स्थान जोकि कैंडी शहर के व्यू पॉइंट के नाम से जाना जाता हैं। कैंडी शहर के व्यू पॉइंट से आप इस शहर का आकर्षित नजारा देख सकते हैं।

3.10 कैंडी का पर्यटन स्थल हन्थाना पर्वत श्रृंखला कैंडी – Hanthana Mountain Range Kandy Ka Paryatan Sthal In Hindi

कैंडी शहर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हन्थाना पर्वत श्रृंखला है जोकि पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय हैं। इस पर्वत श्रृंखला कैंडी सिटी का नजारा देखते ही बनता हैं। हंथाना पर्वत श्रृंखला प्रकृति प्रेमियों और हाइकर्स के लिए एक दिलचस्प गंतव्य स्थान साबित होता हैं।

और पढ़े: पेरिस में घूमने लायक पर्यटन स्थल 

3.11 कैंडी के मशहूर दर्शनीय स्थल रॉयल पैलेस कैंडी – Kandy Ke Mashoor Darshaniya Sthal Royal Palace In Hindi

कैंडी पर्यटन की यात्रा पर आने वाले पर्यटक यहाँ के रॉयल पैलेस की झलक देखे बिना वापिस नहीं लौटते हैं। कैंडी का रॉयल पैलेस श्रीलंका के उत्तर दिशा में स्थित जोकि 14 वीं शताब्दी में विक्रमबाहु III द्वारा कैंडी में निर्मित करबाया गया था।

3.12 कैंडी का ऐतिहासिक स्थान लंका तिलक मंदिर – Kandy Ka Aetihasik Sthan Lankatilaka Temple In Hindi

श्रीलंका के कैंडी में स्थित लंकातिलक मंदिर कैंडी शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। गम्पोला काल से संबंध रखने वाला यह प्रसिद्ध लंकतिलका मंदिर 14 वीं शताब्दी में निर्मित किया गया था। लंका तिलक मंदिर के पीछे इसका एक समृद्ध और अविश्वसनीय वास्तुकला का इतिहास जुड़ा हुआ हैं। लंका तिलक मंदिर गदलादेनिया विहार बौद्ध मंदिर के निकट स्थित हैं। लंका तिलक मंदिर की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों की भीड़ देखने लायक होती हैं।

3.13 कैंडी में घूमने के लिए प्राचीन जगह राष्ट्रीय संग्रहालय कैंडी – Kandy Me Ghumne Ke Liye Prachin Jagah National Museum In Hindi

Image Credit: Pratheepan Kunaratnam

कैंडी राष्ट्रीय संग्रहालय को पहले पल्ले वाला के नाम से जाना जाता था। इस आकर्षित संग्रहालय को वर्ष 1942 में स्थापित किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कैंडी नेशनल म्यूजियम को शाही महमानों के आवास के रूप में उपयोग किया जाता था। श्रीलंका के कैंडी राष्ट्रीय संग्रहालय में लगभग 5000 से भी अधिक कलाकृतियां और ओला पत्ता पांडुलिपियों को संरक्षित करके रखा गया हैं।

3.14 कैंडी श्रीलंका का दर्शनीय स्थल सीलोन चाय संग्रहालय – Kandy Srilanka Ka Darshaniya Sthal Ceylon Tea Museum In Hindi

सीलोन चाय संग्रहालय कैंडी शहर से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। सीलोन चाय संग्रहालय को वर्ष 1925 में शुरू किया था जोकि शुरूआती दौर में हंताना चाय कारखाने रूप में जाना जाता था। लेकिन सन 1998 में हंताना चाय कारखाने को सीलोन चाय संग्रहालय में परिवर्तित कर दिया गया था। पर्यटक सीलोन चाय संग्रहालय घूमने के लिए अकसर आते रहते हैं।

3.15 कैंडी का आकर्षण स्थल मदुरै ओए नेशनल पार्क – Kandy Ka Aakarshan Sthal Maduru Oya National Park In Hindi

मदुरै ओए नेशनल पार्क कैंडी श्रीलंका के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक हैं। मदुरै ओए राष्ट्रीय उद्यान को दो भागों बाटा गया हैं जोकि विविध वन्यजीव और आकर्षक बौद्ध खंडहर से सुसज्जित हैं। मदुरै ओए नेशनल पार्क को सन 1983 में स्थापित किया गया था। मदुरै ओए नेशनल पार्क कैंडी का प्रमुख आकर्षण यहाँ पाए जाने वाले एशियाई हाथी हैं।

3.16 कैंडी में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह नॉकलेस माउंटेन रेंज – Kandy Me Ghumne Ke Liye Sabse Achi Jagah Knuckles Range Matale In Hindi

नॉकलेस माउंटेन रेंज कैंडी पर्यटन में एक ओर नें हीरा हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यह भू-स्थलीय भाग श्रीलंका के माटले और कैंडी में स्थित है। स्थानीय लोगो द्वारा इस स्थान को ‘दुम्बारा कंडुवतिया’ के नाम से भी जाना जाता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पहाड़ी में 34 चोटियां हैं जोकि 900 से लेकर 2000 मीटर तक लंबी हैं।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी

4. कैंडी श्रीलंका घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Kandy In Hindi

कैंडी श्रीलंका पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों (अक्टूबर से अप्रैल) का माना जाता है। सर्दियों के मौसम के दौरान आप यहाँ के खूबसूरत बीचों पर भी लम्बा समय बिता सकते हैं और अन्य पर्यटक स्थलों के सैर भी सुविधाजनक ढंग से कर सकते हैं। हालाकि आप वर्ष में किसी भी समय श्रीलंका का दौरा कर सकते हैं।

5. श्रीलंका के कैंडी शहर का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Local Food Of Kandy Sri Lanka In Hindi

श्रीलंका के कैंडी शहर के मुख्य भोजन में आपको कई तरह के श्रीलंकाई व्यंजन मिल जाएंगे जोकि एक शानदार पर्यटन स्थल पर होने चाहिए। श्रीलंका के मुख्य भोजन में मछली एम्बुल थियाल (Fish Ambul Thiya), कोट्टू रोटी, कुकुल मस करी (Chicken Curry), पारिपु (ढाल करी), हॉपर, हरी कटहल की सब्जी, वम्बतु मज्जु के अलावा भी आपको कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन चखने को मिल जाएंगे।

6. कैंडी श्रीलंका में कहाँ रुके – Where To Stay In Kandy In Hindi

श्रीलंका के कैंडी शहर और इसके दर्शनीय पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद आप यदि आप यहाँ किसी होटल की तलाश में हैं। तो हम आपको बता दें कि कैंडी सिटी में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज में कई होटल मिल जाएंगे। जिसका चुनाव आप अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं।

  • द राड (The Radh)
  • सेवाना सिटी होटल (Sevana City Hotel)
  • हन्थन हॉलिडे रूम (Hanthana Holiday Rooms)
  • अमाया हिल्स कैंडी (Amaya Hills Kandy)
  • द रिचमंड हाउस कैंडी (The Richmond House Kandy)

7. भारतीयों के लिए श्रीलंका घूमने के वीजा नियम – Sri Lanka Visa Policy For Indians In Hindi

श्रीलंका घूमने जाने के लिए पर्यटक वीजा और व्यावसायिक वीजा प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की अनुमति है। भारतीय पासपोर्ट धारक श्रीलंका आने से पहले ईटी(ETA)ए के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस वीजा केटेगरी में धारकों को श्रीलंका में अधिकतम 30 दिनों तक रहने की अनुमति है। टूरिस्ट वीज़ा में पर्यटकों को श्रीलंका में नौकरी करने की अनुमति नहीं दी जाती।

और पढ़े: भारतीयों के लिए श्रीलंका वीजा

7.1 भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए ईटीए(ETA) प्रोसेसिंग फीस

  • 30 दिनों के लिए डबल एंट्री के साथ श्रीलंका पर्यटक वीजा 15 अमरीकी डालर।
  • 30 दिनों के लिए डबल एंट्री के साथ पर्यटक वीजा (आगमन पर) 20 अमरीकी डालर।
  • सिंगल एंट्री के साथ 2 दिनों के लिए ट्रांजिट वीजा कोई फीस नहीं।
  • 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी।

और पढ़े: भारतीय पासपोर्ट नवीकरण कैसे कराये

8. भारत से कैंडी श्रीलंका कैसे पंहुचा जाये हिंदी में – How To Reach Kandy Sri Lanka From India In Hindi

श्रीलंका पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के लिए आप फ्लाइट और समुद्री मार्ग का चुनाव कर सकते हैं।

8.1 भारत से फ्लाइट से श्रीलंका कैसे पहुंचे – How To Reach Sri Lanka By Flight From India In Hindi

श्रीलंका के पर्यटन स्थल कैंडी की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि श्रीलंका जाने के लिए फ्लाइट से डायरेक्ट कनेक्टिविटी बनी हुई हैं। श्रीलंका के कोलम्बो शहर में बंदरानाइक इंटरनेशनल हवाई अड्डा (Bandaranaike International Airport) जोकि श्रीलंका सभी देशो से हवाई मार्ग के जरिए जोड़ता हैं। Bandaranaike International Airport से कैंडी पर्यटन स्थल की दूरी लगभग 103 किलोमीटर हैं। भारत से श्रीलंका जाने के लिए आप दिल्ली हवाई अड्डे या अन्य एयरपोर्ट से श्रीलंका के बंदरानाइक हवाई अड्डे के लिए उडान भर सकते हैं।

8.2 भारत से श्रीलंका रेल मार्ग से कैसे पहुंचे – How To Reach Kandy Sri Lanka From India By Train In Hindi

अगर आप श्रीलंका की यात्रा करना चाहते है तो हम आपको बाते कि श्रीलंका के लिए ट्रेन से जाना संभव नही हैं।

8.3 भारत से कैसे पहुंचे कैंडी श्रीलंका बस से – How To Reach Kandy Sri Lanka By Bus In Hindi

भारत के पडोसी देश श्रीलंका जाने के लिए ट्रेन की तरह सड़क मार्ग (बस) से भी नही पहुँच सकते हैं।

8.4 भारत से कैंडी श्रीलंका समुद्री मार्ग से कैसे पहुंचे – How To Reach Kandy Sri Lanka By Sea In Hindi

समुद्री मार्ग से श्रीलंका जाने के लिए पहले चेन्नई से कोलंबो तक नौकाओं के माध्यम से यात्रा की जाती थी। लेकिन वर्ष 2011 से किन्ही कारणों से इन सेवाओं को बंद कर दिया गया हैं। हालाकि मुंबई बंदरगाह क्रूज के माध्यम से आपको कोलम्बो तक पहुंचा दिया जाता हैं।

और पढ़े: वेनिस सिटी इटली घूमने की जानकारी और पर्यटन स्थल 

इस लेख में आपने कैंडी के टॉप दर्शनीय स्थल घूमने की जानकारी को जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. कैंडी श्रीलंका का नक्शा – Kandy Sri Lanka Map

10. कैंडी श्रीलंका की फोटो गैलरी – Kandy Images

और पढ़े:

Manoj Meena

Share
Published by
Manoj Meena

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago