असम स्टेट जू (असम राज्य चिड़ियाघर) घूमने की पूरी जानकारी – Assam State Zoo in Hindi

5/5 - (1 vote)

Assam State Zoo in Hindi : असम राज्य चिड़ियाघर सह-वनस्पति उद्यान और गुवाहाटी चिड़ियाघर के नाम से फेमस असम स्टेट जू राज्य के सबसे बड़े शहर गुवाहाटी में स्थित भारत के प्रमुख चिड़ियाघरों में से एक हैं। लगभग 430 एकड़ के भू-भाग में फैला हुआ यह प्रसिद्ध चिड़ियाघर गुवाहाटी शहर के बाहरी इलाके में स्थित हेंगरबारी आरक्षित वन के अंदर स्थित है। इस चिड़ियाघर में सींग वाले गैंडे, जिराफ, शुतुरमुर्ग,कंगारू जैसी कई दुर्लभ प्रजातियों समेत 100 से अधिक पक्षियों और जानवरों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जिन्हें पर्यटक असम स्टेट जू या असम राज्य चिड़ियाघर की यात्रा में देख सकते है। असम राज्य चिड़ियाघर पक्षियों और जानवरों की विभिन्न प्रजातियों के साथ साथ वनस्पतीय प्रजातियों के लिए फेमस है जिन्हें देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहाँ आते है।

यदि आप भी अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ कही घूमने जाने को प्लान कर रहें हैं तो असम स्टेट जू परफेक्ट ऑप्शन है जहाँ आप अपने बच्चो के साथ विभिन्न वन्यजीवों को देखते हुए है इसके सुखद माहौल में यादगार टाइम स्पेंड कर सकते है।

इस आर्टिकल के जरिये हम आपको असम राज्य चिड़ियाघर की यात्रा कराने वाले हैं इसीलिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

असम स्टेट जू का इतिहास – History of Guwahati Zoo in Hindi

गुवाहाटी जू या असम जू की योजना 1957 में रखी गई थी, जिसे 1958 में जनता के लिए खोल दिया गया था। इसकी स्थापना के समय चिड़ियाघर में जानवरों की केवल 22 प्रजातियाँ और पक्षियों की 31 प्रजातियाँ थीं आने वाले वर्षों में, बाड़े में वृद्धि हुई, और इसके निर्वाह के लिए अधिक प्रावधान उपलब्ध कराए गए। इसके आकर्षण की सूची में एक संग्रहालय जोड़ा गया था, और 1982 में एक वनस्पति उद्यान की स्थापना की गई थी। इसलिए यह असम राज्य चिड़ियाघर सह वनस्पति उद्यान बन गया। 2002 में, इसके आकार का विस्तार करते हुए, 45 हेक्टेयर आरक्षित वन क्षेत्र को चिड़ियाघर में जोड़ा गया था।

गुवाहाटी चिड़ियाघर में पाए जाने वाले वन्यजीव और वनस्पतियां – Flora and Fauna at Guwahati Zoo in Hindi

गुवाहाटी चिड़ियाघर में पाए जाने वाले वन्यजीव और वनस्पतियां – Flora and Fauna at Guwahati Zoo in Hindi
Image Credit : Karan Khangemba

लगभग 430 एकड़ के विशाल एरिया में फैला हुआ गुवाहाटी जू कई देशी और विदेशी वन्यजीव प्रजातियों का घर है। जब भी आप यहाँ घूमने आयेंगे तो सींग वाले गैंडे, हिमालयी काला भालू, बाघ, एशियाई हाथी, तेंदुआ, काला हिरन, सांभर, नीलगाय और धारीदार लकड़बग्घा रॉयल बंगाल टाइगर, गोल्डन लंगूर और सुअर की पूंछ वाले मकाक से लेकर अफ्रीकी व्हाइट राइनो, ब्लैक गैंडा, जिराफ़ और कंगारू जैसी कई विदेशी वन्यजीवों को देख सकते है। वन्यजीवों के साथ साथ आप यहाँ गुलाबी पेलिकन, कैसोवरी, पैराकेट्स, सिल्वर तीतर, स्टेपी ईगल, बार-हेडेड गीज़, स्टॉर्क, मैकॉ जैसी कई पक्षीयों को भी देख सकते है। इन सबके के साथ साथ पर्यटक गुवाहाटी चिड़ियाघर में घड़ियाल और सरीसृपो की कई प्रजातियों को उनके घर में देख सकते है।

वन्यजीवों और पक्षीयों के अलावा इस वनस्पति उद्यान में पेड़ पौधो की 345 स्वदेशी और 280 विदेशी प्रजातियां भी मौजूद है।

गुवाहाटी जू म्यूजियम और हर्बेरियम संग्रह – Guwahati Zoo Museum and Herbarium Collection in Hindi

गुवाहाटी जू म्यूजियम और हर्बेरियम संग्रह – Guwahati Zoo Museum and Herbarium Collection in Hindi
Image Credit : Dipu Saikia

गुवाहाटी जू म्यूजियम और हर्बेरियम संग्रह असम स्टेट जू के अन्य प्रमुख आकर्षण है जिन्हें पर्यटक यहाँ देख सकते है। गुवाहाटी चिड़ियाघर संग्रहालय में घड़ियाल जैसी स्थानिक प्रजातियों के भरवां नमूनों के उत्कृष्ट मॉडल हैं। यहां का हर्बेरियम संग्रह वनस्पतिशास्त्रियों का आश्रय स्थल है क्योंकि इसमें 106 विभिन्न परिवारों से संबंधित स्वदेशी वनस्पतियों की 550 प्रजातियों को कवर करते हुए दो हजार से अधिक सावधानीपूर्वक संरक्षित चादरें हैं। कुल मिलाकर यह संग्रहालय और हर्बेरियम क्षेत्र में रुचि रखने वाले शिक्षार्थियों या शौकीनों को तकनीकी जानकारी प्रदान करते हैं।

और पढ़े : असम में प्रमुख चाय के बागन

गुवाहाटी जू की यात्रा के लिए टिप्स – Tips for Traveling to Guwahati Zoo in Hindi

यदि आप गुवाहाटी जू की यात्रा पर जाने वाले है तो किसी भी दुर्घटना और परेशानी से बचने के लिए नीचे दिए इन टिप्स को अपनी यात्रा के दौरान अवश्य फोलो करें –

  • ध्यान दे आप जब भी अपने बच्चो या फ्रेंड्स के साथ यहाँ आयें तो किसी भी जानवर के पास जाने या उन्हें कुछ खिलाने का प्रयास ना करें इससे आपके जीवन को कोई भी खतरा हो सकता है और जानवरों और पक्षियों का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है।
  • पार्क में घूमते समय कोई भी तेज संगीत या कोई वाद्य यंत्र बजाने की कोशिश न करें क्योंकि इससे जानवर परेशान हो सकते हैं।
  • चिड़ियाघर में फूल या अन्य किसी पेड़ पौधे को तोड़ने की अनुमति नहीं है इसीलिए किसी पेड़ पोधे को नुकसान पहुचाने का प्रयास ना करें
  • अपनी यात्रा के दौरान एक और बात का विशेष रूप से ध्यान रखें जू के अन्दर पोलोथिन या अन्य कूड़ा कचरा फैलाना सख्त मना है।

असम स्टेट जू की टाइमिंग – Timings of Assam State Zoo in Hindi

गुवाहाटी जू पर्यटकों के घूमने के लिए शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से शाम 4.30 तक खुला रहता है इस दौरान आप कभी यहाँ आ सकते है। एक ओर जरूरी बात गुवाहाटी चिड़ियाघर की पूर्ण यात्रा के लिए 3 -4 घंटे का समय जरूर निकालें।

असम स्टेट जू की एंट्री फीस – Entry Fee of Assam State Zoo in Hindi

असम स्टेट जू की एंट्री फीस - Entry Fee of Assam State Zoo in Hindi
Image Credit : Narender Partap
  • व्यस्क पर्यटकों के लिए : 30 रूपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चो के लिए : 10
  • विदेशी पर्यटकों के लिए : 100
  • विदेशी बच्चो के लिए : 50 रूपये
  • कैमरा के लिए : 50 रूपये

असम राज्य चिड़ियाघर के आसपास घूमने की जगहें – Places to visit near Assam State Zoo in Hindi

यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ असम स्टेट जू घूमने आने वाले हैं तो हम आपको बता दे गुवाहाटी में असम स्टेट जू के आसपास भी घूमने के लिए काफी अच्छी जगहें मौजूद है जहाँ आप अपनी यात्रा के दौरान घूमने जा सकते है –

गुवाहाटी जू घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Guwahati Zoo in Hindi

गुवाहाटी जू घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Guwahati Zoo in Hindi
Image Credit : Shubham Meshram

असम स्टेट जू या गुवाहाटी जू राज्य का प्रमुख पर्यटक आकर्षण है जहाँ साल भर पर्यटक घूमने आते है जिसकी इसकी सुन्दरता साल के किसी भी समय देखी जा सकती है। लेकिन सितंबर से मार्च के बीच सर्दियों के महीने ऐसा समय होता है जब सबसे अधिक पर्यटक यहाँ घूमने आते है जो गुवाहाटी जू घूमने जाने का सबसे अच्छा समय भी है। इन महीनो में मौसम काफी सुखद होता है जो असम स्टेट जू की यात्रा के लिए एक दम परफेक्ट होता है।

और पढ़े : दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप “माजुली द्वीप” घूमने की पूरी जानकारी

असम स्टेट जू की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Guwahati in Hindi

असम स्टेट जू की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स - Hotels in Guwahati in Hindi

असम स्टेट जू की यात्रा करने के बाद यदि आप यहा कुछ दिन और रुककर गुवाहाटी घूमना चाहते हैं। तो हम आपको बता दें कि गुवाहाटी में लो-बजट से लेकर हाई-बजट तक के कई होटल हैं जिन्हें आप अपने बजट और चॉइस के अनुसार सिलेक्ट कर सकते है।

  • नोवोटेल गुवाहाटी जीएस रोड
  • रेडिसन ब्लू होटल गुवाहाटी
  • मेफ्लावर होटल
  • विवांता गुवाहाटी
  • ब्रह्मपुत्र जंगल रिज़ॉर्ट

असम स्टेट जू केसे पहुचें – How To Reach Assam State Zoo

असम स्टेट जू गुवाहाटी के केंद्र में स्थित है जिसकी यात्रा के लिए आप पहले ट्रेन, फ्लाइट और सड़क मार्ग से यात्रा करके गुवाहाटी आ सकते है और गुवाहाटी आने के बाद शहर के किसी भी हिस्से एक टेक्सी, केब या मेट्रो से असम स्टेट जू गुवाहाटी आ सकते है।

 फ्लाइट से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Flight In Hindi

फ्लाइट से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Flight In Hindi

यदि आपने असम स्टेट जू गुवाहाटी जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बता दें कि गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सबसे अच्छी पसंद होगी जोकि गुवाहाटी शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर हैं। एक बार जब आप इस एयरपोर्ट पर उतर जायेंगें तो एयरपोर्ट के बाहर से एक टेक्सी लेकर असम राज्य चिड़ियाघर जा सकते है।

ट्रेन से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Train In Hindi

ट्रेन से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Train In Hindi

जो भी पर्यटक ट्रेन से ट्रेवल करके गुवाहाटी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं हम उन्हें बात दे गुवाहाटी का अपना मुख्य रेलवे जंक्शन है जो लगभग देश सभी प्रमुख और छोटे शहरों से जुड़ा हुआ है। इसीलिए ट्रेन से यात्रा करके गुवाहाटी आना काफी आसान है। इसके अलावा भी गुवाहाटी में कामाख्या जंक्शन, न्यू गुवाहाटी जंक्शन और अज़रा रेलवे स्टेशन भी मौजूद हैं।

सड़क मार्ग से गुवाहाटी कैसे पहुंचे – How To Reach Guwahati By Bus In Hindi

सड़क मार्ग से गुवाहाटी कैसे पहुंचे - How To Reach Guwahati By Bus In Hindi

सड़क मार्ग और बस से असम राज्य चिड़ियाघर की यात्रा करना काफी आसान और आरामदायक है क्योंकि राज्य के साथ साथ भारत के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। गुवाहाटी के लिए रोड नेटवर्क भी काफी स्ट्रोंग है। बस के अलावा आप अपनी पर्सनल कार या टेक्सी से भी गुवाहाटी चिड़ियाघर घूमने आ सकते है।

और पढ़े : गुवाहाटी के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने असम राज्य चिड़ियाघर या गुवाहाटी चिड़ियाघर घूमने जाने के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

असम राज्य चिड़ियाघर का मेप – Mep of Assam State Zoo

Featured Image Credit By : Gourabgarim gogoi

Leave a Comment