Indian Destination

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान – Sanjay Gandhi National Park In Hindi

4/5 - (10 votes)

Sanjay Gandhi National Park in Hindi : मुंबई और ठाणे दो उपनगरों के बीच स्थित, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटक स्थल और राष्ट्रीय उधानो में से एक है। यह पार्क पिकनिक और वीकेंड के लिए आदर्श स्थान है। संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान अपने सदाबहार, घने जंगलों, पक्षियों की आबादी, तितलियों और बाघों की छोटी आबादी के लिए जाना जाता है। संजय गांधी नेशनल पार्क की यात्रा में तेंदुए, मैकाक, बोअर्स, लायंस, फ्लाइंग फॉक्स, किंगफिशर, सनबर्ड्स और तितलियों की बिभिन्न प्रजातियों को देखा जा सकता हैं। इसके अलावा पार्क के अन्दर स्थित लगभग 2000 हजार साल पुरानी कान्हेरी गुफाएँ भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इन्ही कारणों से 104 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र को कवर करते हुआ यह पार्क यह हर साल 2 मिलियन से अधिक आगंतुकों के साथ एशिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है।

तो आइये जानते है संजय गांधी नेशनल पार्क की यात्रा और इससे जुडी अन्य जानकारी के बारे में –

Table of Contents

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास – History of Sanjay Gandhi National Park in Hindi

यदि हम संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के इतिहास पर नजर डालें तो हमे पता चलता है की स्वतंत्रता प्राप्ति से पहले इस पार्क का नाम ‘कृष्णगिरी राष्ट्रीय उद्यान’ था। 1974 में इस पार्क का नाम दलकर ‘बोरीवली राष्ट्रीय उद्यान’ कर दिया गया। 1981 में फिर से इस पार्क का नाम पूर्व प्रधानमंत्री, संजय गांधी की याद में ‘संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान’ के रूप में दे दिया गया था।

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के वन्यजीव और वनस्पति  – Wildlife and flora of Sanjay Gandhi National Park in Hindi

104 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले हुए संजय गांधी नेशनल पार्क में तेंदुए, बाघों सहित मैकाक, बोअर्स, लायंस, फ्लाइंग फॉक्स, किंगफिशर, सनबर्ड्स और तितलियों की बिभिन्न प्रजातियों निवास करती है जिन्हें इस पार्क में स्वतंत्रता पूर्वक घूमते हुए देखा जा सकता है। आकड़ो के अनुसार में राष्ट्रीय उद्यान में लगभग बीस शेर हैं और चार बाघ हैं। वन्यजीवों के साथ साथ हर पार्क अपनी प्राकृतिक सुन्दरता और सदाबहार घने जंगलों के लिए भी जाना जाता है।

और पढ़े : तमिलनाडु के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान और पक्षी अभयारण्य

संजय गांधी नेशनल पार्क के प्रमुख आकर्षण – Main Attractions in Sanjay Gandhi National Park in Hindi

लायन सफारी – Sanjay Gandhi National Park Lion Safari in Hindi

लॉयन सफारी संजय गांधी नेशनल पार्क का प्रमुख आकर्षण है जिसके बिना संजय गांधी नेशनल पार्क की यात्रा अधूरी मानी जाती है। यदि आप इस पार्क की यात्रा पर आने वाले है तो सफारी राइड को एन्जॉय जरूर करें। यह सफारी राइड लगभग 30 मिनट तक चलती है जिसमे आप इस पार्क की प्राकृतिक सुन्दरता और यहाँ रहने वाले वन्यजीवों को नजदीकी से देख सकते है।

संजय गांधी नेशनल पार्क में सफारी की फीस

  • पर्यटकों के लिए : 64 रूपये
  • बच्चो के लिए : 25 रूपये

टॉय ट्रेन – Toy Train in Sanjay Gandhi National Park in Hindi

Image Credit : Alok Dash

पार्क में वैन रानी (जंगल रानी) नामक एक पुरानी टॉय ट्रेन है जो इस पार्क का एक और प्रमुख आकर्षण है। लगभग 15 मिनट तक चलने वाली ट्रेन की सवारी आपको पवेलियन हिल पर महात्मा गांधी स्मारक की तलहटी में ले जाती है, कुछ पुलों और सुरंगों को पार करती है और हिरण पार्क के ऊपर से गुजरती है।

झीलें – Lakes in Sanjay Gandhi National Park in Hindi

Image Credit : Ajith Nair

विहार झील और तुलसी झील राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित दो कृत्रिम झीलें हैं जो इस पार्क के आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करती है। यह झीलें पार्क में घूमने के बाद अपने फ्रेंड्स या फैमली के साथ एकांत में टाइम स्पेंड करने के लिए एक दम सही जगह है। इस झील पर एक पुल भी है जहाँ आप खड़े होकर पानी में नावों को देख सकते हैं। इन झीलों एक और अन्य आकर्षण नौका विहार है।

कान्हेरी की गुफाएँ – Kanheri Caves in Hindi

Image Credit : Renu Goyal

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित “कान्हेरी की गुफाएँ” चट्टानों का समूह हैं जिन्हें गुफाओं के रूप में काटा गया हैं। आपको जानकारी हैरानी हो सकती है कान्हेरी गुफाओं में सौ से अधिक गुफाएं या प्रवेश द्वार है जो अपने आप में अद्वतीय है। यहाँ जगह अपनी गुफाएं के साथ-साथ प्राचीन मूर्तियों, नक्काशी, चित्रों और शिलालेखों के लिए भी प्रसिद्ध हैं जो पहली शताब्दी से लेकर 10 वीं शताब्दी तक के माने जाते हैं, जो उनके बेसाल्ट संरचनाओं को दर्शाते हैं।

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश शुल्क : Entry Fee of Sanjay Gandhi National park In Hindi

  •  व्यस्क पर्यटकों के लिए : 48 रूपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चो के लिए : 25 रूपये

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान खुलने का समय : Timing of Sanjay Gandhi National park In Hindi

Image Credit : Mukesh Gaba

पार्क पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से शाम 6.30 बजे तक खुला रहता है।

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के आसपास घूमने की जगहें – Places to visit around Sanjay Gandhi National Park in Hindi

यदि आप मुंबई में संजय गांधी राष्ट्रीय घूमने जाने वाले है तो क्या आप जानते है मुंबई में संजय गांधी राष्ट्रीय के अलावा भी एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है जिन्हें आप अपना कुछ समय निकालकर घूमने जा सकते है –

संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान घूमने जाने का बेस्ट टाइम – Best time to visit Sanjay Gandhi National Park in Hindi

Image Credit : Ganesh Chowdhary

जूलाई से मध्य अक्टूबर तक के महीने बारिश के महीने होते हैं जब जंगल में घने पेड़ सबसे अच्छे दिखाई देते हैं; और पूरा जंगल हरा-भरा नजर आता है। इसलिए यह समय पार्क घूमने जाने का सबसे अच्छा समय है। हालांकि, ऐसे पर्यटक जो बारिश में बाहर घूमना पसंद नहीं करते उनके लिए सर्दियों का महीना संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान जाने का सबसे अच्छा समय समय है। इन महीनो में तापमान भी 18 से 20 डिग्री के बीच रहता है जो ट्रेकिंग और कैंपिंग जैसी बाहरी गतिविधियों में लिप्त होने के लिए बहुत अच्छा होता है।

और पढ़े : मुंबई में घूमने के लिए जगहें और मुंबई की यात्रा में करने के लिए चीजें 

संजय गांधी नेशनल पार्क की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Mumbai in Hindi

यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के साथ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान और मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल की यात्रा को प्लान कर रहे है और अपनी यात्रा में रुकने के लिए होटल्स सर्च कर रहे है तो हम आपकी जानकारी के लिए मुंबई भारत का प्रमुख शहर है जहाँ लों-बजट से लेकर हाई-बजट के बड़ी संख्या में होटल उपलब्ध हैं। जिनमे से आप किसी को भी अपनी ट्रिप में रुकने के लिए सिक्लेट कर सकते है।

संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई केसे पहुचें – How to reach Sanjay Gandhi National Park Mumbai in Hindi

संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई के उत्तर की ओर बोरीवली में स्थित है, जहाँ आप मुंबई आने के बाद लोकल ट्रेन या मेट्रो की मदद से पहुच सकते है। तो आइये जानते है की हम फ्लाइट, ट्रेन और सड़क मार्ग से संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई केसे पहुचें।

फ्लाइट से संजय गांधी नेशनल पार्क केसे पहुचें – How to reach Sanjay Gandhi National Park by Flight in Hindi

यदि आप संजय गांधी नेशनल पार्क मुंबई जाने के लिए फ्लाइट से ट्रेवल करना चाहते है तो हम आपको बता दे मुबई में अपना छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मौजूद है जो लगभग देश के सभी प्रमुख शहरों से नियमित फ्लाइटस के माध्यम से जुड़ा हुआ है। एक बार जब आप फ्लाइट से ट्रेवल करके मुंबई हवाई अड्डे पर पहुच जाते है तो बस या एक टेक्सी बुक करके संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान जा सकते है।

ट्रेन से संजय गांधी नेशनल पार्क केसे पहुचें – How To Reach Sanjay Gandhi National Park By Train in Hindi

जो भी पर्यटक ट्रेन से ट्रेवल करके संजय गांधी नेशनल पार्क जाना चाहते है हम उन्हें बता दे संजय गांधी नेशनल पार्क का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन है जो संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्टेशन शेष भारत से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है इसीलिए भारत के किसी भी प्रमुख शहर से ट्रेन से यात्रा करके छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पहुचने के बाद आप टेक्सी, ऑटो या अन्य स्थानीय साधनों की मदद से संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान पहुच सकते है।

सड़क मार्ग से संजय गांधी नेशनल पार्क केसे जाएँ – How To Reach Sanjay Gandhi National Park By Road in Hindi

मुंबई के पास देश के सभी हिस्सों से सड़क संपर्क काफी अच्छा हैं इसीलिए सड़क मार्ग, बस और अपनी निजी कार से यात्रा करके कान्हेरी गुफाएँ जाना काफी आसान है।

और पढ़े : भारत की प्रमुख प्राचीन और ऐतिहासिक गुफायें 

इस लेख में आपने संजय गांधी नेशनल पार्क की यात्रा से जुडी जानकारी को जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

संजय गांधी नेशनल पार्क का मेप  Kanheri Caves Map

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago