कपल्स के घूमने के लिए कोलकाता के बेस्ट रोमांटिक प्लेसेस – Romantic places in Kolkata in Hindi

5/5 - (2 votes)

Romantic Places in Kolkata in Hindi : आज के बिजी लाइफ में शायद ही कपल्स को कभी एक साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड करने के लिए अपॉर्चुनिटी मिलती हो। इसलिए कपल्स अक्सर अपने आसपास कम खर्चे में बेस्ट रोमांटिक प्लेसेस के बारे में सर्च करने लगते है, जहाँ बो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर या मेमोरियल टाइम स्पेंड करने के लिए जा सके। यदि आप भी अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए कोलकाता की सबसे रोमांटिक जगहें (Romantic Places in Kolkata in Hindi) सर्च कर रहे है। तो इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें जिसमे आप कपल्स के घूमने के लिए कोलकाता के रोमांटिक प्लेसेस के बारे में जान सकेगें।

कोलकाता में कपल्स के घूमने के लिए रोमांटिक जगह में केफे से लेकर पार्क और हलचल भरे बाजारों तक बहुत कुछ है जहाँ कपल्स आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है –

Table of Contents

कोलकाता के बेस्ट कपल पार्क – Best Couple Park in Kolkata in Hindi

मिलेनियम पार्क – Millennium Park in Hindi

मिलेनियम पार्क – Millennium Park in Hindi
Image Credit : Biswajit Kumbhakar

Best Couple Park in Kolkata in Hindi : कोलकाता के भीड़ भाड़ वाले इलाको से दूर हुगली नदी के किनारे लगभग 2.5 किमी तक फैला मिलेनियम पार्क कपल्स के घूमने के लिए कोलकाता के बेस्ट रोमांटिक प्लेसेस में से एक है। जहाँ कपल्स की काफी भीड़ देखी जाती है। शांत माहौल, हरे भरे पेड़ पौधे, मैनीक्योर लॉन इसे अपने लवर के साथ घूमने की बेस्ट जगह बनाते है। शांत नदी और हावड़ा ब्रिज के अविश्वसनीय दृश्य इसके आकर्षण में चार चाँद लगाने का कार्य करते है। इसके अलावा मिलेनियम पार्क में शाम के समय चलने वाली ठंडी ठंडी हवायों के बीच अपने साथी के साथ साथ हाथों में हाथ डालकर बैठना और सनसेट के अद्भुद दृश्यों को फील करना यक़ीनन आपके रिलेशनशिप काफी मजबूत कर देगा। इसीलिए यदि आप एक प्रेमी हैं तो एक बार अपनी प्रेमिका के साथ मिलेनियम पार्क जरूर आयें।

  • मिलेनियम पार्क की लोकेशन : बीबीडी बाग
  • टाइमिंग : सुबह 10:00 से शाम 08:00 तक; हर दिन
  • एंट्री फीस : 10 रूपये पर कपल

इको पार्क – Eco park in Hindi

इको पार्क - Eco park in Hindi
Image Credit : Mohammed Najmuddin

Best Couple Park in Kolkata in Hindi : जब कपल्स के घूमने के लिए कोलकाता की रोमांटिक जगहें की बात हो तो इको पार्क को कैसा भुला जा सकता है। 480 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है भारत का सबसे बड़ा पार्क है जहाँ हर दिन कपल्स की काफी भीड़ उमड़ती है। यह पार्क 104 एकड़ के जल निकाय से घिरा हुआ है जिसके बीच में यह पार्क है। जब भी आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ यहाँ आयेंगे तो यहां रहते हुए, आप अपने साथी के साथ वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते हैं या बस रोमांटिक दृश्यों, संगीतमय फव्वारे और पार्क के विभिन्न थीम क्षेत्रों का आनंद ले सकते हैं। इस पार्क के बारे में शब्दों में बयाँ करना काफी मुश्किल है लेकिन एक बार जब आप यहाँ आएंगे तो देखेगे की आपने जितना इसके बारे में सुना था उससे कही बढ़कर है।

इको पार्क की लोकेशन :

  • न्यूटाउन

टाइमिंग :

  • गर्मियों में -दोपहर 2.30 बजे से 8.30 बजे तक
  • सर्दियों में – दोपहर 12.00 बजे से 7.30 बजे तक
  • एंट्री फीस : 30 रूपये प्रति व्यक्ति (60 रूपये पर कपल)

रवीन्द्र सरोबर झील – Rabindra Sarobar Lake in Hindi

रवीन्द्र सरोबर झील – Rabindra Sarobar Lake in Hindi

Romantic Places in Kolkata in Hindi : विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और प्राकृतिक सुन्दरता से घिरी रवीन्द्र सरोवर झील एक सुरम्य झील है जो लगभग 75 एकड़ के विशाल एरिया में फैली हुई है। शांत वातावरण और प्राकृतिक सुन्दरता से परिपूर्ण रवीन्द्र सरोबर झील कपल्स के लिए जन्नत के समान है जहाँ आप अपने कपल के साथ बिना किसी रोक टोक के रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते है। कोलकाता के रोमांटिक प्लेसेस में से एक रवीन्द्र सरोबर झील एक ऐसी रोमांटिक जगह है जहाँ आप अपने कपल के साथ झील के किनारे घूम सकते है, अपने प्रेमी के साथ कई रंग बिरंगे पक्षियों को देख सकते है, एक रोमांटिक नौका विहार पर जा सकते है, इनके अलावा भी आप अपने कपल के साथ यहाँ बहुत कुछ कर सकते है।

  • रवीन्द्र सरोबर झील की लोकेशन : ढकुरिया
  • टाइमिंग : 24 घंटे
  • एंट्री फीस : फ्री

और पढ़े : भारत की खुबसूरत झीलें

बॉटनिकल गार्डन – Botanical Garden in Hindi

बॉटनिकल गार्डन – Botanical Garden in Hindi
Image Credit : Dolan Mondal

Romantic Places in Kolkata in Hindi : कपल्स के घूमने के लिए कोलकाता की सबसे अच्छी जगहें में शुमार बोटैनिकल गार्डन हावड़ा में स्थित है। 273 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ यह एक विशाल पुष्प विविधता वाला पार्क है, जहाँ आप अपनी प्रियतमा के साथ, भीड़-भाड़ वाली सड़कों से दूर और प्रकृति के साथ कई खुशहाल घंटे बिता सकते हैं। बॉटनिकल गार्डन में 12,000 जीवित बारहमासी पौधों के साथ-साथ हजारों पौधे हैं जो दुनिया भर से एकत्र किए गए हैं बगीचे का प्रमुख आकर्षण, विशाल और व्यापक बरगद का पेड़ है, जिसे ग्रेट बरगद के पेड़ के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा गार्डन में आश्चर्यजनक ऑर्किड और बहुरंगी फूल भी आकर्षण का केंद्र बने हुए है जिन्हें अपने प्रेमी के साथ देख सकते है।

  • बोटैनिकल गार्डन की लोकेशन : शिबपुर, हावड़ा
  • टाइमिंग : सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक
  • एंट्री फीस : 10 रूपये

नालबन – Nalban, Kolkata in Hindi

नालबन - Nalban, Kolkata in Hindi
Image Credit : Rishav Shaw

Romantic Places in Kolkata in Hindi : हरे-भरे हरियाली और मनमोहक दृश्यों से घिरी बेहद खूबसूरत जगह है जिसे कोलकाता की सबसे रोमांटिक जगहें में गिना जाता है। आखिर हो भी क्यू ना किसी भी कपल अपने प्रेमी के साथ घूमने के लिए इससे अच्छी और जगहें भला क्या हो सकती है। नालबन कपल्स के घूमने के लिए एक ऐसी जगह है जहाँ आप अपने पार्टनर के साथ अपने आस-पास की खूबसूरत वादियों को देखते हुए रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते है और अपने प्रेमी के साथ यादगार टाइम बिता सकते है जो आपके रिलेशनशिप को और मजबूत बना देगा। इसीलिए यदि आप अपने कपल के साथ कही घूमने जाना चाहते है तो एक बार नालबन जरूर आयें।

  • नालबन की लोकेशन : नालबन भेरी, बिधाननगर
  • टाइमिंग : सुबह 9:00 से रात 8:15 तक
  • एंट्री फीस : फ्री

प्रिंसेप घाट – Prinsep Ghat in Hindi

प्रिंसेप घाट - Prinsep Ghat in Hindi

Romantic Places in Kolkata in Hindi : हुगली नदी के तट पर स्थित प्रिंसेप घाट कोलकाता की एक और रोमांटिक जगह है जहाँ आप अपने कपल के साथ घूमने के लिए जा सकते है। प्रिंसेप घाट से शानदार हावड़ा ब्रिज के साथ, सूर्योदय या सूर्यास्त के अद्भुद दृश्यों को देखना और नदी के किनारे पर ठंडी हवा में अपने प्रेमी के साथ हाथो में हाथ डालकर लंबे समय तक चलना, और नौका सवारी करना कपल्स के बीच बहुत ही लोकप्रिय बनी हुई है। यकीन माने प्रिंसेप घाट कपल्स के घूमने के लिए एक ऐसी जगह हैं जहाँ आने के बाद आप अपने कपल के साथ ऐसा टाइम स्पेंड कर सकते है जिसे आप कभी भूल नही पायंगे।

  • प्रिंसेप घाट की लोकेशन : फोर्ट विलियम, हेस्टिंग्स
  • टाइमिंग : 24 घंटे
  • एंट्री फीस : फ्री

सोनारी वन – Sonajhuri Forest in Hindi

सोनारी वन –Sonari van in Hindi

Romantic Places in Kolkata in Hindi : शहर की भीड़-भाड़ से दूर सोनारी वन पश्चिम बंगाल राज्य में एक छिपा हुआ रत्न है जिसे कपल्स के घूमने के लिए कोलकाता की सबसे अच्छी जगहें में से एक माना जाता है। यह स्थान औद्योगिकीकरण से अछूता है और आदिवासियों का निवास है जो सरल जीवन जीते हैं। जंगल के साथ बहने वाली प्राचीन नदी और यहाँ खिलने वाले फूल इस जगह को और भी जादुई और आकर्षक बना देती है। कुल मिलाकर सोनारी वन कोलकाता की एक ऐसी जगह हैं जहाँ आप अपने कपल के साथ एकांत में टाइम बिता सकते है।

पार्क स्ट्रीट – Park Street In Hindi

पार्क स्ट्रीट – Park Street In Hindi

Best Couple Park in Kolkata in Hindi : पार्क स्ट्रीट कोलकाता की एक सड़क है जिसे मदर टेरेसा सरानी के रूप में भी जाना जाता है। पार्क स्ट्रीट कोलकाता की एक ऐसी जगह है जो कभी सोता नहीं है और हमेशा हलचल और गतिविधियों से भरा हुआ होता है। पार्क स्ट्रीट शहर का एक ऐसा क्षेत्र है, जहां 5-सितारा रेस्तरां और होटल, नाइट क्लब, मॉल और कई रेस्टोरेंट मौजूद हैं जहाँ आप अपने कपल के साथ शोपिंग पर जा सकते है इसके अलावा लंच या रोमांटिक डिनर को प्लान कर सकते है।

और पढ़े : रोमांटिक कपल्स के लिए फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स 

रोमांटिक रेस्टोरेंट इन कोलकाता – Romantic Restaurant in Kolkata in Hindi

यदि आप अभी तक किसी से मन ही मन प्यार करते है तो उसे अपने प्यार के इजहार करने के  में देरी किस बता की, बस नीचे बताएं गये कोलकाता के रोमांटिक रेस्टोरेंट में से किसी एक सिलेक्ट करें और अपने कपल के साथ रोमांटिक डिनर या डेट पर निकल जाये और मौका मिलते ही उसे अपने प्यार का इजहार कर दे –

द ब्रिज कोलकाता – The Bridge, Kolkata in Hindi

द ब्रिज कोलकाता – The Bridge, Kolkata in Hindi
Image Credit : Ronit Mondal

Romantic Restaurant in Kolkata in Hindi : द ब्रिज कोलकाता के सबसे रोमांटिक रेस्टोरेंट में से एक है जिसे आप अपने कपल के साथ डेट पर या डिनर पर जाने के लिए पिक कर सकते है। इमेजन करें की आप अपने कपल के साथ खुले आसमान में टिमटिमाते तारों के नीचे कैंडललाइट डिनर पर बैठे है सोचे यह पल आपके रिलेशन के लिए कितना स्पेशल और मेमोरिबल होगा। यदि आपने अभी तक आपने प्रपोज नही किया है तो अपने प्यार का इजहार करने के लिए इससे बेस्ट मूमेंट कोई और हो भी सकता। इनके अलावा ठंडी ठंडी हवाएं और शहर के अविश्वसनीय दृश्य प्लेस को और अधिक रोमांटिक बना देते है।

  • द ब्रिज की लोकेशन : फ्लोटेल, बीबीडी बाग

स्पाइस क्राफ्ट रेस्टोरेंट – Spice Kraft, Kolkata in Hindi

स्पाइस क्राफ्ट रेस्टोरेंट – Spice Kraft, Kolkata in Hindi
Image Credit : Dr. Sandip Pal

Romantic Restaurant in Kolkata in Hindi : स्पाइस क्राफ्ट कपल के साथ डेट पर या रोमांटिक डिनर पर जाने के लिए कोलकाता का एक और रोमांटिक रेस्टोरेंट है। जैसे ही आप अपने कपल के साथ स्पाइस क्राफ्ट में एंटर होते है एक मंद रोशनी वाला हॉल आपका स्वागत करता है, जो एक शानदार शाम के लिए मूड सेट करता है। शांत और रोमांटिक माहौल के साथ साथ यहाँ का खाना भी लाजवाब होता है जिसमें इंडियन खाने के साथ साथ चायनीज और ओरिएंटल व्यंजनों की विस्तृत श्रंखला परोसी जाती है। खाने के अलावा अपने मूड को हल्का करने के लिए आप वाईन या अन्य कॉकटेल भी ले सकते है।

  • स्पाइस क्राफ्ट की लोकेशन : हाजरा रोड, बल्लीगंज
  • टाइमिंग : सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 और शाम 6:00 से रात 11:00 बजे तक

वाटर साइड कैफ़े – Waterside Café, Kolkata in Hindi

वाटर साइड कैफ़े - Waterside Café, Kolkata in Hindi
Image Credit : Prateek Agarwal

Romantic Restaurant in Kolkata in Hindi : जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह डाइनिंग डेस्टिनेशन एक पूल के ठीक बगल में स्थित है। यह केफे एक राउंड-द-क्लॉक डाइनिंग स्पॉट है, जहां आप अपने कपल डिनर करते हुए रोमांटिक टाइम स्पेंड कर सकते है। वाटर साइड कैफ़े में खाने के लिए आप आप विभिन्न प्रकार के सलाद के साथ कॉन्टिनेंटल और उत्तर भारतीय व्यंजनों को पिक कर सकते हैं। यदि आप अपने कपल के साथ डेट पर जाने ले लिए कोलकाता के रोमांटिक रेस्टोरेंट सर्च कर रहे है तो वाटर साइड कैफ़े रोमांटिक डिनर और डेट पर जाने के लिए लिए बिलकुल परफेक्ट ऑप्शन है

  • वाटर साइड कैफ़े की लोकेशन : हयात रीजेंसी, साल्ट लेक सिटी

अफ़रा रेस्टोरेंट एंड लाउंज – Afraa Restaurant and Lounge in Hindi

अफ़रा रेस्टोरेंट एंड लाउंज – Afraa Restaurant and Lounge in Hindi
Image Credit : Debojyoti

Romantic Restaurant in Kolkata in Hindi : अफ़रा रेस्टोरेंट एंड लाउंज कोलकाता अपने कपल के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड करने के लिए एक और बेस्ट जगह है। इस रेस्टोरेंट की फैसिलिटीज, रोमांटिक माहौल, और शानदार खाना कपल्स को यहाँ बार बार आने पर मजबूर कर देता है। यदि आपका पार्टनर आपसे गुस्सा है या उसे इम्प्रेस करना चाहते है तो उसे रोमांटिक डिनर के लिए यहाँ जरूर लायें। यकीन माने इस रोमांटिक रेस्टोरेंट में आने के बाद आपकी प्रेमिका का मूड भी एक दम रोमांटिक हो जायेगा।

और पढ़े : अब अनमैरिड कपल भी ले सकते हैं होटल में रूम, जानिए क्या हैं नियम

 कपल्स के घूमने के लिए कोलकाता के अन्य बेस्ट प्लेसेस – Other Best Places In Kolkata To Visit Couples in Hindi

विक्टोरिया मेमोरियल – Victoria Memorial in Hindi

विक्टोरिया मेमोरियल - Victoria Memorial in Hindi

Romantic Places in Kolkata in Hindi : “सिटी ऑफ़ जॉय” के केंद्र में स्थित विक्टोरिया मेमोरियल  कोलकाता का प्रमुख पर्यटक स्थल होने के साथ साथ कपल्स के घूमने के लिए भी बेस्ट जगह है जहाँ कपल्स की काफी भीड़ भी देखी जाती है। यह खूबसूरत सरंचना एक विशाल, हरे-भरे लॉन से घिरा हुआ है जो कई प्रेम कहानियों का गवाह भी है यही एक और प्रमुख वजह है की यहाँ कपल अपने गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ आना पसंद करते है। इसके अलावा रौशनी और ध्वनि से सुसज्जित विक्टोरिया मेमोरियल शाम के समय और अधिक आकर्षक प्रतीत होता है जो कपल्स को यहाँ खिचे आने पर मजबूर कर देता है। यदि आप भी अपने कपल के साथ कुछ हसीन पल बिताने के लिए कोलकाता की रोमांटिक जगहें सर्च कर रहे है तो विक्टोरिया मेमोरियल भी परफेक्ट ऑप्शन है।

विक्टोरिया मेमोरियल की लोकेशन :

  • क्वींस वे

टाइमिंग :

  • सुबह 5:30 से शाम 6:00 बजे तक

एंट्री फीस :

  • संग्रहालय के लिए : 30 रूपये
  • पार्क के लिए : 10 रूपये

निक्को पार्क कोलकाता – Nikko Park Kolkata in Hindi

निक्को पार्क कोलकाता – Nikko Park Kolkata in Hindi

यदि आप अपने कपल के साथ घूमने के लिए किसी ऐसी जगह को सर्च कर रहे है जहाँ आप अपने होने वाला पार्टनर के साथ खूब मस्ती और एन्जॉय कर सके तो इसके लिए निक्को पार्क कोलकाता की और बेस्ट जगहे है जहाँ आपको अपने कपल के साथ जरूर जाना चाहिए। निक्को पार्क एक मनोरंजन पार्क है जिसमे कई थ्रिलर राइड, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य शो ऑर्गेनाइज किये जाते हैं जो कपल्स के लिए अट्रेक्शन का कारण बने हुए है।

  • निक्को पार्क की लोकेशन : सेक्टर IV, साल्ट लेक सिटी
  • टाइमिंग :  सुबह 10:30 से शाम 7:30;
  • एंट्री फीस : 600 रूपये

एक्वाटिका – Aquatica in Hindi

एक्वाटिका – Aquatica in Hindi

एक्वाटिका एक वाटर थीम पार्क है जो यहाँ आने वाले कपल्स को कई रोमांचक थीम वाली सवारी, स्लाइड, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य मनोरंजक गतिविधियाँ प्रदान करता हैं। एक्वाटिका वाटर पार्क 75000 वर्ग फुट क्षेत्र फैला हुआ है, जो चिलचिलाती गर्मी में कपल्स के घूमने के लिए कोलकाता की सबसे अच्छी जगहें में से एक है। एक्वाटिका वाटर पार्क कपल्स के घूमने के लिए ऐसी जगह है जहाँ यदि आप मनोरंजक गतिविधियों को एन्जॉय करने के साथ साथ रेस्टोरेंट में लंच भी कर सकते है, जो विभिन्न प्रकार के लोकल और चायनीज फ़ूड सर्व करता है।

  • एक्वाटिका की लोकेशन : कूचपुकुर
  • टाइमिंग : सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
  • टिकट प्राइस : 800 (वीकडेस) (1000 रूपये वीकएंड)

और पढ़े : इंडिया में कपल्स के घूमने के लिए रोमांटिक जगहें 

इस आर्टिकल में आपने कपल्स के घूमने के लिए कोलकाता की रोमांटिक जगहें, रोमांटिक रेस्टोरेंट और अन्य प्लेसेस के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Leave a Comment