Indian Destination

गुलमर्ग क्या है, इसे धरती का स्वर्ग क्यों कहते है ? क्या सच में गुलमर्ग की यात्रा करनी चाहिए

3/5 - (4 votes)

Gulmarg Tourism In Hindi, गुलमर्ग हिल स्टेशन भारत के सबसे खूबसूरत राज्य जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित हैं। गुलमर्ग पर्यटन स्थल की सुन्दरता को बया करते हुए इसे धरती का स्वर्ग भी कहां जा सकता हैं। गुलमर्ग क्या है और कैसा हैं इसके बारे में हम आपको बताते हैं कि यह आकर्षित पर्यटन स्थल समुद्र तल से लगभग 2730 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं और बर्फ से ढके पहाड़ों, हरे-भरे घास के मैदान, गहरी खाई, सदाबहार वन, आकर्षित पर्वत, पहाड़िया और घाटियों से घिरा हुआ रमणीय स्थान है। गुलमर्ग कपल्स के लिए हनीमून के शीर्ष स्थानों में से एक माना जाता हैं। यह मनाली और शिमला जैसी भीड़ वाले पर्यटन स्थल से बिलकुल अलग और अधिक सुंदरता का दावा करता हैं।

गुलमर्ग की यात्रा एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों के लिए बेहद ही ख़ास होती हैं क्योंकि इस स्थान को एडवेंचर हब के रूप में भी विकसित करने के प्रयास किए गए है। जिसके चलते यहाँ इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्कीइंग और माउंटेनियरिंग भी यहाँ स्थापित किया गया हैं। गुलमर्ग में दुनिया की सबसे ऊँची दूसरी केबल कार हैं और IISM द्वारा ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, स्कीइंग आदि की सुविधा पर्यटकों को दी जाती हैं। गुलमर्ग बॉलीवुड फिल्मो की शूटिंग के लिए भी बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं। यदि आप धरती के स्वर्ग गुलमर्ग और इसके प्रमुख पर्यटन स्थल के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े –

1. गुलमर्ग का इतिहास – Gulmarg History In Hindi

गुलमर्ग भारत के आकर्षक लक्जरी हिल स्टेशनों में से एक हैं और इतिहास के पन्नो में गुलमर्ग का नाम दर्ज हैं। गुलमर्ग की स्थापना का श्रेय अंग्रेजो को जाता हैं जिन्होंने सन 1927 में इस हिल स्टेशन की स्थापना की थी। गुलमर्ग पर्यटन स्थल को 16 वीं शताब्दी में सुल्तान यूसुफ शाह से अपना वर्तमान नाम मिला था। लेकिन इससे पहले गुलमर्ग को यहाँ के स्थानीय चरवाहों और निवासियों द्वारा ‘गौरीमर्ग’ के नाम से पुकारा जाता था। गुलमर्ग शहर का इतिहास सम्राट जहांगीर के शासन काल से सम्बंधित हैं। सम्राट जहांगीर गर्मियों में अक्सर गुलमर्ग की घाटियों और घास के खूबसूरत मैदान से प्रभावित थे। अंग्रेजों ने गुलमर्ग टूरिस्ट प्लेस में क्रिसमस और ईस्टर के दौरान छुट्टियां मनाने के लिए स्की मैदान और रिसॉर्ट की स्थापना की। औपनिवेशिक शासन के अंत के बाद गुलमर्ग शहर जम्मू-कश्मीर की स्वतंत्र रियासत का एक अभिन्न अंग बन गया था और अब गुलमर्ग जम्मू कश्मीर के शीर्ष पर्यटन स्थलों में शामिल है।

2. गुलमर्ग में बर्फबारी – Gulmarg Snowfall In Hindi

गुलमर्ग में बर्फबारी देखने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से जनवरी के बीच होता है। जनवरी के बाद या पर, पर्यटकों के लिए बर्फ वाले खेल शुरू हो जाते है।

और पढ़े: कुल्लू मनाली के बारे में पूरी जानकारी 

3. गुलमर्ग से श्रीनगर की दूरी – Gulmarg To Srinagar Distance In Hindi

गुलमर्ग से श्रीनगर की दूरी लगभग 51 किलोमीटर हैं।

4. गुलमर्ग शहर की यात्रा पर कौन कौन से प्रमुख पर्यटन स्थल घूमना जरुरी है – Tourist Attraction In Gulmarg Tourism In Hindi

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले गुलमर्ग हिल स्टेशन के आसपास कई दार्शनिक और टूरिस्ट प्लेस हैं जिनकी यात्रा आप कर सकते हैं।

4.1 गुलमर्ग में प्रसिद्ध आकर्षण स्थल एप्पेर झील – Gulmarg Me Prasidh Aakarshan Sthal Alpather Lake In Hindi

Image Credit: Shabeer Wani

गुलमर्ग में घूमने लायक जगहों में शामिल एप्पेर झील गुलमर्ग से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर खिलनमर्ग से भी आगे नून और कुन की जुड़वा अपहरवाट चोटियों के तल पर स्थित है। एप्पेर झील एक आकर्षित स्थान हैं जोकि खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के साथ सर्दियों के दौरान जमी रहती है। यह स्थान फोटोग्राफी, प्राकृतिक सुन्दरता, एकांत की तलाश करने वालो के लिए बेहद ही खास हैं।

4.2 गुलमर्ग का खुबसूरत पर्यटन स्थल खिलनमर्ग – Gulmarg Ka Khubsurat Paryatan Sthal Khilanmarg Kashmir In Hindi

गुलमर्ग के पर्यटन स्थल में शामिल खिलनमर्ग एक आकर्षित स्थान हैं। यह स्थान पैदल यात्रा के लिए जाना जाता हैं क्योंकि यहाँ तक वाहन का पहुंचना मुश्किल रहता हैं। खिलनमर्ग पर्यटन स्थल हिमालय की कुछ सबसे ऊंची चोटियों की मनोरम झलक देखने के लिए आदर्श माना जाता हैं। खिलनमर्ग साहसिक खेलों के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्यता का सही समावेश है जोकि इसे दुनिया भर के पर्यटकों के लिए पसंदीदा बनाता हैं। आप यहां टट्टू की मदद से पहुँच सकते है।

4.3 गुलमर्ग में एडवेंचर के लिए स्कीइंग मज़ा ले सकते है – Gulmarg Me Adventure Ke Liye Skiing Jarur Kare In Hindi

गुलमर्ग टूरिस्ट प्लेस पर आप बर्फ़ीले तूफ़ान, जंगल के इलाके में सुन्दर दिखने वाली जगह गुलमर्ग से नीचे की ओर जाने के लिए आप उपयोग कर सकते हैं। जोकि खिसकते हुए आपको स्थानीय मंदिरों तक ले जा सकती है। सभी मंत्रमुग्ध करने वाले दृश्यों के अलावा गुलमर्ग पर्यटन स्थल की यात्रा में आप स्कीइंग की कोशिश कर सकते हैं। गुलमर्ग गोंडोला का उपयोग जरूर करे।

4.4 गुलमर्ग के सबसे सुन्दर दिखने वाली जगह कोंग डोरी गोंडाला – Gulmarg Ke Sabse Sundar Dikhne Wali Jagah Kongdori Gondola In Hindi

कोंग डोरी गोंडा गुलमर्ग ने अपने अस्तित्व के बाद से ‘फूलों की घास’ के मैदान और इसकी खूबसूरती की वजह से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया हैं। गुलमर्ग पर्यटन का मुख्य आकर्षण गुलमर्ग गोंडोला है जोकि दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची केबल कार है। इस केबल कार का पहला चरण 1 मई 1998 में चालू किया गया था। जबकि दूसरा चरण मई 2005 में चालू किया गया था।

4.5 गुलमर्ग में ट्रैकिंग के लिए सबसे सही जगह टंगमर्ग – Gulmarg Me Trekking Ke Liye Sabse Achi Jagah Tangmarg In Hindi

टंगमर्ग गुलमर्ग का आकर्षित पर्यटन स्थल है और यह गुलमर्ग का प्रसिद्ध पड़ाव है। जोकि गुलमर्ग को लगभग 13 किलोमीटर के मेटल रोड और एक रोमांचक 5 किलोमीटर की ट्रेकिंग मार्ग से जोड़ता है। सर्दियों के मौसम के दौरान, गर्म कपड़े, लंबे जूते आदि यहाँ किराए पर उपलब्ध हैं।

और पढ़े: लेह लद्दाख में पर्यटन स्थल

4.6 गुलमर्ग में देखने के लिए ऐतिहासिक समारक सेंट मैरी चर्च – Gulmarg Me Historical Places To Visit St Mary’s Church In Hindi

गुलमर्ग का दर्शनीय सेंट मैरी चर्च लगभग 100 साल के लंबे समय के बाद भी अभी टिका हुआ हैं और यह गुलमर्ग में गोल्फ कोर्स के निकट स्थित है। यह खूबसूरत चर्च ग्रे पत्थर की दीवारों से निर्मित है। गुलमर्ग की यात्रा पर आने वाले पर्यटक सेंट मैरी चर्च की ओर रुख करते हैं।

4.7 गुलमर्ग की यात्रा में क्या खरीदारी करे – Shopping In Gulmarg Tourism In Hindi

गुलमर्ग पर्यटन स्थल में खरीदारी के लिए बहुत अधिक विकल्प नहीं हैं। यहाँ मिलने वाली दुर्लभ वस्तुओं की कीमत शहर की तुलना में अधिक होती हैं। खरीदारी के लिए आप श्रीनगर की ओर रुख कर सकते हैं।

4.8 गुलमर्ग में घूमने के लिए मशहूर तीर्थ स्थल बाबा रेशी की जियारत – Gulmarg Mein Ghumne Ke Liye Mashhur Tirth Sthal Ziarat Of Baba Reshi In Hindi

बाबा रेशी की जियारत गुलमर्ग में स्थित हैं और यह 13 वीं शताब्दी में निर्मित तीर्थस्थल गुलमर्ग में नीचे की ढलान पर है। यह मकबरा एक प्रसिद्ध मुस्लिम संत बाबा पायम-उद्दीन का है जिनकी मृत्यु वर्ष 1480 में हो गई थी। पर्यटक इस मकबरे को देखने के लिए आते हैं।

4.9 गुलमर्ग पर्यटन में देखने लायक जगह निंगले नल्ला – Gulmarg Tourism Me Dekhne Layak Jagah Ningle Nallah In Hindi

गुलमर्ग पर्यटन स्थल में शामिल निंगले नल्ला गुलमर्ग से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। निंगले नाला मात्र एक धारा नहीं हैं बल्कि यह स्थान चारो ओर से बर्फ से ढके पहाड़ों और हरे-भरे चरागाहों का आकर्षित दृश्य प्रस्तुत करता है। गुलमर्ग में बर्फबारी का नजारा भी देखा जा सकता हैं।

4.10 गुलमर्ग के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महारानी मंदिर – Gulmarg Ke Prasidh Dharmik Sthal Maharani Temple In Hindi

गुलमर्ग का दर्शनीय महारानी मंदिर गुलमर्ग शहर के मध्य में स्थित हैं। रानी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध महारानी मंदिर गुलमर्ग पर्यटन स्थल में एक में स्थित हैं। महारानी मंदिर का निर्माण वर्ष 1915 में महाराजा हरिसिंह की पत्नी मोहिनी बाई सिसोढ़ी के द्वारा करबाया गया था। यह मंदिर जम्मू-कश्मीर के डोगरा राजाओं का माना जाता है।

और पढ़े: माता वैष्णो देवी की यात्रा की जानकारी

4.11 गुलमर्ग का प्रसिद्ध इमामबाड़ा गूम अनंतनाग – Imambara Goom Gulmarg In Hindi

गुलमर्ग का प्रसिद्ध इमामबाड़ा गूम अनंतनाग यह स्थान जबरदस्त धार्मिक आकर्षण रखता है और मुस्लिम धर्म से सम्बंधित लोगो के लिए एक पवित्र स्थान के रूप में जाना जाता है। इमामबाड़ा गूम अनंतनाग बारामूला के पास अहमदपोरा में स्थित है।

4.12 गुलमर्ग की यात्रा पर आनंद ले स्नो फेस्टिवल का – Gulmarg Snow Festival In Hindi

गुलमर्ग स्नो फेस्टिवल वर्ष 2003 में शीतकालीन खेलों और पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था। इस उत्सव का आयोजन गुलमर्ग खेल पर्यटन मंत्रालय द्वारा हर साल किया जाता हैं। गुलमर्ग स्नो फेस्टिवल का उद्देश्य दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करना हैं। इसमें फेस्ट स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, स्नो स्लेजिंग और आइस स्केटिंग जैसे स्नो स्पोर्टिंग गतिविधियों को शामिल किया जाता हैं।

4.13 गुलमर्ग में बच्चो के साथ घूमने लायक जगह कंचनजंगा संग्रहालय – Gulmarg Me Baccho Ko Ghumne Layak Jagha Kanchenjunga Museum In Hindi

कंचनजंगा संग्रहालय गुलमर्ग के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। इस संग्रहालय में आधुनिक युद्ध और पर्वतारोहण से सम्बंधित कुछ वेश कीमती उपकरणों और पर्वतों में भारतीय सेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले गियर को रखा जाता हैं। इस संग्रहालय को वर्ष 1997 में भारतीय सेना के पहले शिखर सम्मेलन के अवसर पर किया गया था।

4.14 गुलमर्ग शहर का आकर्षण स्थल फ़िरोज़पुर नाला – Gulmarg Seher Ka Aakarshan Sthal Ferozepur Nallah In Hindi

फिरोजपुर नल्ला गुलमर्ग की खूबसूरत पहाड़ी पर सुंदर चिनमर्ग और नूरपुर दर्रे के बीच की घाटियों में स्थित हैं। यह खूबसूरत स्थान घास के आकर्षण मैदान, शंकुधारी टावर और बर्फ से ढंके सफ़ेद पहाड़ से घिरा हुआ है। फ़िरोज़पुर नाला घूमने के लिए पर्यटक अधिक संख्या में यहाँ की यात्रा करते हैं जोकि गुलमर्ग से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं।

4.15 गुलमर्ग में मशहूर सबसे लम्बा गोल्फ कोर्स – Famous Golf Course Gulmarg In Hindi

गोल्फ कोर्स गुलमर्ग जोकि भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में स्थित हैं। दुनिया के सबसे ऊंचे 18 होल गोल्फ कोर्स के रूप में जाना जाता हैं और यह भारत का सबसे लम्बा गोल्फ कोर्स भी हैं। इस गोल्फ की समुद्र तल से लगभग 8700 फीट की ऊंचाई हैं और इस स्थान का उपयोग वर्ष 1911 से ब्रिटिशों द्वारा गोल्फ खेलने के लिए किया जाता रहा हैं।

और पढ़े: अमरनाथ यात्रा से जुड़ी जानकारी

4.16 गुलमर्ग के दर्शनीय स्थल बायोस्फीयर रिजर्व – Gulmarg Ke Darshaniya Sthal Biosphere Reserves In Hindi

बायोस्फीयर रिजर्व यह संरक्षित अभ्यारण्य श्रीनगर शहर से लगभग 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बायोस्फीयर रिजर्व में देशी और विदेशी कई दुर्लभ प्रजातियों का निवास स्थान है। जिसमें शामिल कस्तूरी मृग, हिम तेंदुआ आदि शामिल हैं।

4.17 गुलमर्ग पर्यटन में सबसे खुबसूरत जगह हरवत पीक – Gulmarg Paryatan Me Sabse Khubsurat Jagah Apharwat Peak In Hindi

हरवत पीक गुलमर्ग के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल हैं और समुद्र तल से 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। गुलमर्ग में स्थित अपहरवाट पीक पूरे भारत की सबसे लुभावनी जगहों में से एक मानी जाती है। गुलमर्ग में बर्फबारी आप यहाँ देख सकते हैं। यहाँ के खूबसूरत बर्फ से ढंके पहाड़ और मोती की तरह चमकता हुए सफेद घास के मैदान इसकी खूबसूरती को बया करते हैं। पर्यटकों के लिए यह एक आदर्श हनीमून प्लेस हैं।

4.18 गुलमर्ग में घूमने वाली अच्छी जगह स्ट्रॉबेरी घाटी – Gulmarg Me Ghumne Wali Achchi Jagah Strawberry Valley In Hindi

गुलमर्ग के पर्यटन स्थलों में शामिल स्ट्रॉबेरी घाटी गुलमर्ग का एक छिपा हुआ आकर्षण हैं जोकि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। स्ट्राबेरी घाटी नवोदित लाल स्ट्रॉबेरी के साथ-साथ सुन्दर घास के मैदान और यहाँ की तलहटी पर्यटकों को मोहित करती हैं। स्ट्रॉबेरी वेल्ली की सुन्दरता देखने के लिए एक बार आप भी जरूर जाए।

4.19 गुलमर्ग के आकर्षण स्थान सेवन स्प्रिंग्स – Gulmarg Ke Aakarshan Sthan Seven Springs In Hindi

गुलमर्ग का पर्यटन स्थल सेवन स्प्रिंग्स राजसी धारा है जोकि पानी की सात अलग अलग धाराओं के लिए जाना जाता हैं और कोंगडोरी के पास एक पहाड़ी पर स्थित हैं। सेवन स्प्रिंग्स गुलमर्ग और श्रीनगर की घाटीयों का खूबसूरत दृश्य प्रस्तुत करती हैं।

4.20 गुलमर्ग में घूमने की अच्छी जगह चिल्ड्रन पार्क – Gulmarg Me Ghumne Ki Achchi Jagah Childrens Park In Hindi

गुलमर्ग पर्यटन स्थल को धरती पर स्वर्ग के रूप में जाना जाता है। इसकी सुन्दरता में चार चाँद लगाता हुआ चिल्ड्रन पार्क अपनी भूमिका बखूबी निभा रहा हैं। प्राकृतिक सुन्दरता के साथ बच्चो से लेकर बड़े-बुजुर्गो के लिए यह पार्क एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। चिल्ड्रन पार्क खासतौर पर बच्चो के लिए तैयार किया गया हैं।

और पढ़े: पटनीटॉप की सैर के बारे में जानकारी

5. गुलमर्ग की यात्रा पर जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Gulmarg Tourism In Hindi

गुलमर्ग की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से जून महीने का माना जाता है। गुलमर्ग हिल स्टेशन को अक्सर उन साहसिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है जोकि पर्यटकों को शहर के आसपास के सुंदर दृश्यों नजारा प्रस्तुत करती हैं।

6. गुलमर्ग शहर में खाने के लिए प्रसिद्ध स्थानीय भोजन – Famous Food In Gulmarg Tourism In Hindi

गुलमर्ग हिल स्टेशन पर आपको गुलमर्ग के प्रसिद्ध भोजन के रूप में दम आलू, यखनी, क़बरगाह (मेमने का फ्राइड रैक), मोदुल पुलाव, रज़मा-गोगजी, शीर चाई, मुज गद (मूली के साथ मछली), केहवा और शेख कबाब आदि चखने के लिए मिल जायेंगे।

7. गुलमर्ग की यात्रा में कहाँ रूके – Where To Stay In Gulmarg In Hindi

गुलमर्ग हिल स्टेशन के आसपास यदि आप किसी आवास स्थान की तलाश में हैं तो हम आपको बता दें कि यहाँ आपको लों-बजट से लेकर लक्जरी कई होटल मिल जायेंगे जिनका चुनाव आप अपनी आवश्यकतानुसार कर सकते हैं।

  • होटल हाइलैंड्स पार्क
  • कोलाहोई ग्रीन हाइट्स
  • हिवन रिट्रीट गुलमर्ग
  • द रोजवुड
  • गुलमर्ग मीडोज
  • होटल पाइन स्प्रिंग

और पढ़े: पहलगाम यात्रा की पूरी जानकारी

8. गुलमर्ग कैसे जाये – How To Reach Gulmarg Jammu And Kashmir In Hindi

गुलमर्ग पर्यटन स्थल की यात्रा के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

8.1 फ्लाइट से गुलमर्ग तक कैसे जाये – How To Reach Gulmarg By Flight In Hindi

गुलमर्ग हिल स्टेशन की यात्रा के लिए सबसे निकटतम (sheikh ul-alam international airport srinagar) हवाई अड्डा श्रीनगर हवाई अड्डा है। जोकि गुलमर्ग से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। श्रीनगर का यह एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख हवाई अड्डों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। एयरपोर्ट से गुलमर्ग तक जाने के लिए आपको टैक्सी किराए से लेनी होगी।

8.2 गुलमर्ग ट्रेन से कैसे पहुचे – How To Reach Gulmarg By Train In Hindi

गुलमर्ग की यात्रा ट्रेन से करने के लिए गुलमर्ग का सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू रेलवे स्टेशन है। जोकि गुलमर्ग से लगभग 290 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। आप जम्मू से श्रीनगर के लिए बस का चुनाव कर सकते है या फिर सीधे गुलमर्ग जाने के लिए कैब ले सकते हैं।

8.3 गुलमर्ग कैसे पहुचे बस से – How To Reach Gulmarg By Bus In Hindi

गुलमर्ग आपने आसपास के प्रमुख शहरो से सड़क मार्ग के जरिए अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं और दिल्ली से गुलमर्ग (gulmarg to delhi distance 860 km) के लिए सीधी बस सुविधाएं भी उपलब्ध है।

और पढ़े: रोहतांग दर्रा की यात्रा के बारे में संपूर्ण जानकारी

इस आर्टिकल में आपने गुलमर्ग की ट्रिप से जुडी जानकारी और आसपास के प्रमुख पर्यटक स्थलों को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. गुलमर्ग का नक्शा – Gulmarg Map

10. गुलमर्ग की फोटो गैलरी – Gulmarg Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago