Others

मानसून में कभी न करें इन 5 जगहों की यात्रा, नहीं तो करना पड़ सकता है बड़ी मुश्किलों का सामना

Rate this post

Top 5 Places To Avoid Visit In Monsoon Season In Hindi, भारत एक ऐसा देश है जहां पर बारिश का मौसम बहुत ही सुहावना होता है जिसकी वजह से बहुत लोग अपने घर से भारत निकल पर किसी अच्छे पर्यटन स्थल की सैर करके इस सुहावने मौसम का मजा लेना चाहते हैं। भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं जो मानसून सीजन में हरे भरे हो जाते हैं और दूसरी तरह कई ऐसे स्थल भी हैं जहां बरसात के मौसम में यात्रा करना खतरे से भरा हुआ हो सकता है।

अगर आप भी इस मानसून के मौसम में कही घूमने की योजना बना रहें हैं, तो इस लेख को अवश्य पढ़ें, यहां हम आपको भारत के ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बता रहें हैं जहां मानसून के मौसम में यात्रा करना खतरे से खाली नहीं है –

1. मानसून सीजन में मुंबई घूमने का प्लान न बनाये – Monsoon Season Me Mumbai Ghumne Ka Plan Na Banye

मुंबई भारत का एक बहुत ही खूबसूरत शहर है जो अपने समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप बरसात के मौसम में मुंबई जाने का प्लान बना रहें हैं तो अपनी इस यात्रा को कैंसिल कर दें। आपको बता दें कि अगर मुंबई में अगर थोड़ी ज्यादा भी बारिश हो जाती है तो यहां शहर में पानी भरा जाता है और बाढ़ जैसे हालात हो जाते हैं। यहां सड़कों में इतना ज्यादा पानी भरा जाता है कि वाहन निकलने में भी दिक्कत होती है।

और पढ़े: मुंबई की यात्रा और मुंबई के दर्शनीय स्थल 

2. मानसून के मौसम में चेन्नई की यात्रा करने से बचे – Monsoon Ke Mausam Me Chennai Ki Yatra Karne Se Bache

चेन्नई भी भारत का एक ऐसा शहर है जहां आपको बारिश में मौसम में कभी नहीं जाना चाहिए। चेन्नई में मानसून के मौसम में वहां के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यहां जब ज्यादा बारिश हो जाती है तो एक जगह से दूसरी जगह जाना काफी मुश्किल हो जाता है और बाढ़ जैसे हालातों का सामना भी करना पड़ सकता है। अगर आप बारिश के मौसम में चेन्नई की यात्रा करने की योजना बना रहें हैं तो अपनी इस यात्रा को कैंसिल कर दें तो बेहतर होगा।

और पढ़े: चेन्नई के प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी

3. बारिश के मौसम के उत्तराखंड घूमने जाना सही नहीं – Barish Ke Mausam Me Uttarakhand Ghumne Jana Sahi Nhi

उत्तराखंड भारत का एक ऐसा राज्य है जो कई आकर्षक पर्यटन स्थलों से भरा हुआ है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड की यात्रा करते हैं, लेकिन मानसून के मौसम में उत्तराखंड की यात्रा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बरसात के मौसम में उत्तराखंड में लैंडस्लाइड होने और बादल फटने का खतरा रहता है। उत्तराखंड देश की एक ऐसी जगह है जहां की ज्यादातर सड़के पहाड़ों को काट कर बनाई गई हैं ऐसी में बारिश के मौसम में फिसलन की वजह से यहां किसी भी दुर्घटना का खतरा काफी बढ़ जाता है।

और पढ़े: उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

4. मानसून में सिक्किम घूमने जाना सही नहीं – Monsoon Me Sikkim Ghumne Jana Sahi Nahi

जो भी लोग घूमने के शौकीन होते हैं उनके लिए सिक्किम एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता और हर भरा वातावरण भरी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। सिक्किम साल भर जितना खूबसूरत होता है लेकिन बारिश के मौसम में सिक्किम का बुरा हाल हो जाता है। यहां की सड़के बारिश में इतनी खराब हो जाती हैं कि यह घूमने के लायक नहीं होती और यहां के हरे भरे पहाड़ भी इस मौसम में बादलों से ढक जाते है। अगर आप मानसून के मौसम में सिक्किम की यात्रा करने का प्लान बना रहें हैं तो अपनी इस यात्रा को रद्द कर दें।

और पढ़े: सिक्किम यात्रा की जानकारी

5. बारिश के सीजन में हिमाचल प्रदेश की यात्रा न करे – Barish Ke Season Mein Himachal Pradesh Ki Yatra Na Kare

हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो अपने शिमला, मनाली और धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। आपको बता दें कि अगर आप हिमाचल की यात्रा करना चाहते हैं तो साल में कभी भी कर सकते हैं लेकिन मानसून के मौसम में यहां की यात्रा करना सही नहीं रहेगा क्योंकि यहां कई ऐसे इलाके हैं जो बारिश के दौरान भूस्खलन, कटाव और बाढ़ के लिए अतिसंवेदनशील होते हैं।

इस आर्टिकल में आपने भारत की ऐसी जगहें के बारे में जाना है जहाँ बारिश के मौसम में यात्रा करने से बचना चाहिए, आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago