International Destination

पाकिस्तान में स्थित प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों की जानकारी – Pakistan Ke Hindu Mandir Ki Jankari In Hindi

3.7/5 - (3 votes)

Pakistan Ke Hindu Mandir In Hindi : पाकिस्तान भारत का पडोसी देश होने के साथ-साथ एक खूबसूरत पर्यटन स्थल भी हैं। पाकिस्तान में कई दर्शनीय स्थल हैं जिनमे हिन्दू मंदिरों का भी एक विशेष स्थान हैं। पाकिस्तान में मुसलमानों के साथ-साथ हिन्दू भी बहुत रहते है और पकिस्तान में बहुत सारे हिन्दू मंदिर भी है। जोकि पकिस्तान में हिन्दू धर्म के प्रचारक बने हुए है। यह सभी हिन्दुओं के लिए गौरव की बात है कि पकिस्तान जैसे देश में हिन्दू मंदिरों का इतिहास आज भी जीवित है। पहले पकिस्तान में बहुत सारे हिन्दू मंदिर थे परन्तु समय के साथ-साथ अब उन मंदिरों का अस्तित्व मिट गया है और अब कुछ ही मंदिर शेष रह गए है।

यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध और दर्शनीय है जोकि हिन्दू संस्कृति और सभ्यता को समेटे हुए है। पर्यटन की दृष्टि से भी ये सभी मंदिर किसी तीर्थ स्थान से कम नही है। हर मंदिर अपने अन्दर कुछ विशेष चमत्कारों का संग्रह लिए हुए है। जो भी दार्शनिक यहाँ दर्शन के लिए आते है और सच्चे मन से मुराद मांगते है उन्हें निराशा नही मिलती है। आइये हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से उन मंदिरों से अवगत कराते है जो वर्षों से पाकिस्तान में है और हिन्दू धर्म का मान और प्रतिष्ठा बनाए हुए है।

1. पकिस्तान देश का इतिहास – Pakistan History In Hindi

पाकिस्तान का इतिहास बहुत ही व्यापक है। भारत की स्वतंत्रता के साथ ही भारत और पकिस्तान का बटबारा 14 अगस्त सन 1947 में हुआ था।  जिसके परिणाम स्वरुप कुछ लोग भारत तथा कुछ लोग पकिस्तान में जाकर रहने लगे।  भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में हिंदू और मुसलमानों की तादाद बहुत अधिक है। पाकिस्तान की जनसंख्या की बात करें तो यहां लगभग 193.2 मिलियन या लगभग दो करोड़ लोग निवास करते हैं और इसलिए पाकिस्तान दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाले देशों की सूची में पांचवें स्थान पर है। सन 1970 में पकिस्तान के दो भाग थे जिनमे से एक पूर्वी पाकिस्तान और एक पश्चिमी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था परन्तु सन 1971 में भारत और पकिस्तान के मध्य युद्ध हुआ जिसमे पूर्वी पकिस्तान बांग्लादेश बनकर अस्तित्व में आया।

और पढ़े: बनारस घूमने की जानकारी और 12 दर्शनीय स्थल

2. पाकिस्तान में हिन्दू मंदिर कितने है – How Many Hindu Temple In Pakistan In Hindi

ऑल पकिस्तान हिन्दू राइट्स मूवमेंट (All Pakistan Hindu Rights Movement) एक ऐसी संस्था है जोकि पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दुओं के लिए बनाई गई है। इस पार्टी में कई हिन्दू नेता है और उनके द्वारा किये गए सर्वे से यह जानकारी सामने आई है कि पहले पाकिस्तान में लगभग 428 हिन्दू मंदिर थे। लेकिन वर्तमान समय में सिर्फ 20 मंदिर ही बचे है जिनमे से भी कई मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके है।

3. पकिस्तान के प्रमुख हिन्दू मंदिर – Famous Hindu Temple In Pakistan In Hindi

पाकिस्तान में कई हिन्दू मंदिर है जो बहुत ही आकर्षक है तथा अपने प्रसिद्ध इतिहास और गौरव के कारण आज भी हिन्दु धर्म की परंपराओं को निभा रहे हैं और इन स्थानों पर हिंदू देवताओं की पूजा अर्चना विधि पूर्वक की जाती है। आइये हम आपको पाकिस्तान में स्थित कुछ खास हिन्दू मंदिरों के बारे में बताते हैं।

3.1 हिंगलाज माता मंदिर पाकिस्तान

Hinglaj Mata Mandir Pakistan In Hindi, पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हिंगोल नदी और हिंगोल राष्ट्रीय उद्यान के बीच में हिंगलाज माता का मंदिर स्थित है जोकि बहुत ही प्रसिद्ध और दर्शनीय हिन्दू मंदिर है। हिंगलाज माता मंदिर को माता सती के प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। जब देवी सती ने हवन कुंड की अग्नि में प्रवेश किया तो भगवान शिव ने उनके जलते हुए शरीर को उठाया और तांडव करने लगे। माना जाता है कि उसी दौरान देवी सती का सिर इस स्थान पर गिरा था। इसी बजह से यह मंदिर बनाया गया और मंदिर में भगवान् शिवजी भीमलोचन भैरव रूप में निवास करते है और माता सती कोटकरी रूप में विराजमान है। यह मंदिर गुफाओं के रूप में सुरम्य पहाड़ियों के बीच में बना हुआ है।

3.2 कटासराज शिव मंदिर पाकिस्तान

Katasraj Shiv Mandir Pakistan In Hindi, पाकिस्तान के प्रमुख हिन्दू मंदिरों में से एक कटासराज का शिव मंदिर भी पौराणिक कथाओं के साथ बहुत प्रचिलित है। यह मंदिर पाकिस्तान के पंजाब के कटासराज नामक गाँव में स्थित है। पर्वत श्रृंखलाओं पर बना यह शिव मंदिर हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐंसा माना जाता है कि शिवजी और माता सती ने अपनी शादी के बाद कटासराज गाँव में ही समय बिताया था। शिवजी का यह मंदिर लगभग 900 वर्ष पुराना है। सभी हिन्दू इस मंदिर में बहुत ही श्रद्धा से पूजा अर्चना करते है।

3.3 नृसिंह मंदिर पाकिस्तान

Image Credit: Kiran Chowdary

Narsingh Mandir Pakistan In Hindi, पाकिस्तान में स्थित हिन्दू मंदिरों में भगवान श्री हरि विष्णु के नृसिंह रूप का मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। इस मंदिर को ‘भक्त प्रहलाद मंदिर’ और ‘प्रहलादपुरी’ मंदिर के नाम से भी जाना जाता है जोकि पाकिस्तान के पंजाब के मुल्तान नामक शहर में स्थित है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण महान राक्षस राज्य हिरण्यकश्यप के पुत्र प्रहलाद जी द्वारा करबाया गया था। प्रहलाद जोकि राक्षस कुल में जन्म लेने के बाद भी भगवान विष्णु के परम भक्त थे और राक्षस जाती श्री हरि विष्णु को अपना परम शत्रु मानती थी। ऐंसा माना जाता है कि पाकिस्तान के पंजाब में मुल्तानपुर के किले में ही भगवान् श्री हरि विष्णु ने नृसिंह रूप धारण करके हिरण्यकश्यप का बध किया था। इस मंदिर में होली के समय बहुत शानदार पूजा की जाती है जिसे सभी हिन्दू बहुत धूम-धाम से मनाते है।

3.4 राम मंदिर पाकिस्तान

Raam Mandir Pakistan In Hindi,पाकिस्तान के प्रमुख मंदिरों में पाकिस्तान का राम मंदिर बहुत प्रसिद्ध है जोकि सैयदपुर में स्थित है। यह शहर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के पास स्थित है। यह प्रसिद्ध राम मंदिर राजा मानसिंह द्वारा सन 1580 में बनबाया गया था। यह एतिहासिक मंदिर बहुत ही प्राचीन है और हिन्दू संस्कृति को उजागर करता है। यह ऐतिहासिक मंदिर पाकिस्तान के हिन्दू भक्तजनों की श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।

और पढ़े: 12 ज्योतिर्लिंग के नाम और स्थान 

3.5 पंचमुखी हनुमान मंदिर पाकिस्तान

Image Credit: Prakash Pandey

Panchmukhi Hanuman Mandir Pakistan In Hindi, पाकिस्तान के कराची में हनुमान जी का बहुत ही प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित है। मंदिर में हनुमान जी महाराज के दर्शन करने के लिए भक्त दूर-दूर से आते हैं मंदिर  में हनुमान जी की पांच मुखो वाली आकर्षक मूर्ति स्थापित है जोकि वाकई दर्शनीय हैं। परन्तु अब यह मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। 1500 साल पुराने इस मंदिर को सुधार कार्य की जरुरत है।

3.6 गोरखनाथ मंदिर पाकिस्तान

Image Credit: Mohammad Hassan

Gorakhnath Mandir Pakistan In Hindi, पाकिस्तान के प्रमुख हिन्दू मंदिरों में गोरखनाथ मंदिर पाकिस्तान के पेशावर में स्थित है। सन 1947 से यह मंदिर बंद पड़ा था लेकिन सन 2011 में हाई कोर्ट के आदेश पर इस मंदिर को फिरसे खोला गया। हिंदू धर्म से संबंधित श्रद्धालु यहां मंदिर के प्रमुख देवता के दर्शन करने के लिए आते हैं।

3.7 गौरी मंदिर पाकिस्तान

Image Credit: Amar Fayaz

Gouri Mandir Pakistan In Hindi, पाकिस्तान के प्रमुख हिन्दू मंदिरों में गौरी मंदिर पाकिस्तान के थारपारकर जिले में स्थित हिन्दू और जैन धर्म का मंदिर है जोकि वर्तमान समय में क्षतिग्रस्त हो गया है। यह मंदिर हिन्दू धर्म और जैन धर्म की एकता का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म से संबंधित पर्यटक इस मंदिर का दौरा करना पसंद करते हैं।

3.8 वरुण देव मंदिर पाकिस्तान

Image Credit: Hussam Fateen

Varun Dev Mandir Pakistan In Hindi, पकिस्तान के प्रमुख हिन्दू मंदिरों में से एक वरुण देव मंदिर बहुत प्रसिद्ध है।  इस मंदिर को भारत-पकिस्तान बंटवारे के बाद बंद कर दिया गया था परन्तु सन 2007 में हिन्दू काउन्सिल द्वारा इस मंदिर को फिरसे खोलने का निर्णय लिया। यह अनौखा मंदिर 1000 साल पुराना माना जाता है जोकि हिन्दू धर्म की संस्कृति को स्थाई रूप से अपने में समेटे हुए है।

और पढ़े: भारत के प्रसिद्ध मंदिर 

3.9 स्वामीनारायण मंदिर पाकिस्तान

Swami Narayan Mandir Pakistan In Hindi, पाकिस्तान के हिन्दू मंदिरों में से एक स्वामी नारायण मंदिर पाकिस्तान के कराची में स्थित है। यह मंदिर 165 साल पुराना मंदिर है। इस मंदिर में धर्मशाला है जहां धर्म में आस्था रखने वाले लोग रुक सकते है। यह मंदिर इतना आकर्षक है कि हिन्दुओं के साथ-साथ मुसलमान भी इस मंदिर में दर्शन के लिए जाते है।

3.10 साधु बेला मंदिर पाकिस्तान

Image Credit: Amar Fayaz

Sadhu Bela Mandir Pakistan In Hindi, पाकिस्तान के प्रमुख हिन्दू मंदिरों में एक फेमस मंदिर साधु बेला मंदिर है जिसका निर्माण सन 1889 में संत हरनामदास जी द्वारा किया गया था। साधु बेला मंदिर पाकिस्तान में स्थित एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है और यह पूरे पाकिस्तान में प्रसिद्ध है।

3.11 जगन्नाथ मंदिर सियालकोट पाकिस्तान

Image Credit: Jafar pasha

Jagannath Mandir Pakistan In Hindi, पाकिस्तान के पंजाब में स्थित जगन्नाथ मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। इस मंदिर में भगवान् विष्णु जगन्नाथ के रूप में विराजमान है यह मंदिर बहुत ही धार्मिक और दर्शनीय है। भगवान् विष्णु के इस महान रूप की प्रतिमा के दर्शन के लिए इस मंदिर में हिन्दुओं की भीड़ लगी रहती है। यदि आप पाकिस्तान के दौरे पर हैं तो भगवान जगन्नाथ के इस मंदिर के दर्शन करना कभी ना भूलें।

3.12 श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पाकिस्तान

Image Credit: Ali Hasan

Shree Lakshmi Narayan Mandir Pakistan In Hindi, पाकिस्तान के कराची में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बहुत ही अद्भुत मंदिर है। इस प्रसिद्ध मंदिर में देवी लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित है जोकि हिन्दुओं के लिए धन की देवी के रूप में पूजी जाती है। पाकिस्तान का श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर लगभग 200 साल पुराना मंदिर है। यह हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरे भारत वर्ष में दीपावली के अवसर पर देवी लक्ष्मी की पूजा बहुत ही धूमधाम से की जाती है। मंदिर में देवी लक्ष्मी के साथ भगवान श्री हरि विष्णु की प्रतिमा भी स्थापित है। यदि आप पाकिस्तान जैसे मुस्लिम देश की यात्रा पर हैं तो श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के दर्शन करना ना भूलें।

और पढ़े: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख मंदिर 

4. पाकिस्तान में स्थित हिन्दू मंदिर घूमने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Pakistan In Hindi

पाकिस्तान में हिन्दू मंदिर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर का माना जाता है। इसके अलावा सही समय का चुनाव इस बात पर निर्भर करता हैं कि आप पाकिस्तान में किस जगहें की यात्रा करना चाहते हैं। हालाकि आप वर्ष में किसी भी समय पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। लेकिन जब आप पाकिस्तान के दर्शनीय मंदिरों की यात्रा पर जाते हैं तो पहले उस मंदिर में मनाए जाने वाले त्यौहार का पता जरूर कर ले।

5. पाकिस्तानी का व्यंजन – Local Food Pakistan In Hindi

पाकिस्तान के मुख्य भोजन में आपको कई तरह के पाकिस्तानी व्यंजन मिल जाएंगे जोकि एक शानदार पर्यटन स्थल पर होने चाहिए। पाकिस्तान के दार्शनिक स्थानों पर भगवान का प्रसाद और शुद्ध शाकाहारी भोजन आपको मिल जायेगा। लेकिन पाकिस्तान एक मुस्लिम राष्ट्र हैं और यहा मिलने वाले पाकिस्तान के मुख्य भोजन में चिकन बिरयानी, ग्रील्ड सीक कबाब, चन्ना चाट, चिकन साजजी, चिकन टिक्का, चावल के साथ कीमा, समोसा और ग्रील्ड सीक कबाब आदि भी शामिल हैं।

6. पाकिस्तान की यात्रा में कहाँ रुके – Where To Stay In Pakistan In Hindi

पाकिस्तान और इसके पर्यटन स्थलों की यात्रा करने के बाद आप पाकिस्तान में किसी होटल की तलाश में हैं। तो हम आपको बता दें कि पाकिस्तान में आपको लो-बजट से लेकर हाई-बजट की रेंज में कई होटल मिल जाएंगे। जिसका चुनाव आप अपनी सुविधानुसार कर सकते हैं।

  • अवारी होटल लाहौर
  • अवारी टावर्स कराची
  • इस्लामाबाद सेरेना होटल
  • गिलगिट सेरेना होटल
  • फैसलाबाद सेरेना होटल

और पढ़े: भारत के प्रमुख ऐतिहासिक स्थल 

7. भारत से पाकिस्तान कैसे जाए – How To Reach Pakistan In Hindi

पाकिस्तान के दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

7.1 पाकिस्तान फ्लाइट से कैसे पहुंचे – How To Reach Pakistan By Flight In Hindi

पाकिस्तान की यात्रा के लिए यदि आपने हवाई मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि पाकिस्तान जाने के लिए फ्लाइट से डायरेक्ट कनेक्टिविटी (सीधी उडान) बनी हुई हैं। पाकिस्तान की यात्रा के लिए आप दिल्ली से लाहोर जाने वाली फ्लाइट का चुनाव कर सकते हैं।

7.2 पाकिस्तान ट्रेन से कैसे पहुंचे – How To Reach Pakistan By Train In Hindi

पाकिस्तान की यात्रा के लिए यदि आपने रेलवे मार्ग का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि पाकिस्तान की यात्रा के लिए थार एक्सप्रेस के माध्यम से पाकिस्तान के कराची शहर को खोखरापार स्टेशन के माध्यम से जोड़ा गया हैं और भारतीय शहर जोधपुर को मुनाबाओ स्टेशन के माध्यम से जोड़ा गया है। पाकिस्तान के सियालकोट शहर को भारतीय शहर जम्मू से जोड़ने के लिए एक विशेष ट्रेन सेवा की योजना को कार्यान्वित करने की योजना पर बात चल रही हैं। समझौता एक्सप्रेस जिसे मैत्री एक्सप्रेस भी कहा जाता हैं। भारत के दिल्ली और अटारी से जुड़ते हुए पाकिस्तान के लाहौर शहर के बीच चलती हैं। समझौता एक्सप्रेस गुरुवार और सोमवार को दो दिन चलती हैं।

7.3 पाकिस्तान बस से कैसे पहुंचे – How To Reach Pakistan By Bus In Hindi

भारत से पकिस्तान की यात्रा के लिए आप बस का चुनाव भी कर सकते हैं क्योंकि भारत-पाकिस्तान सड़क मार्ग के माध्यम से भी जुड़े हुए हैं। दिल्ली-लाहौर बस सेवा के माध्यम से पाकिस्तान के लाहौर और भारत के दिल्ली शहर को जोड़ा गया हैं।

और पढ़े: भारत के प्रमुख मंदिर और उनके संस्थापक की जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने पाकिस्तान के प्रसिद्ध हिन्दू के मंदिर के बारे में जाना है आपको हमारा यह लेख केसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

8. पाकिस्तान का नक्शा – Map of Pakistan

9. पाकिस्तान की फोटो गैलरी –  Pakistan Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago