International Destination

नयाग्रा फॉल्स कनाडा की जानकारी – Information About Niagara Falls Canada In Hindi

3.7/5 - (3 votes)

Niagara Waterfall In Hindi ; संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित नयाग्रा फॉल्स तीन बड़े और छोटे वाटर फाल्स का संयुक्त रूप हैं। जिसमे अमेरिकन फॉल्स, हॉर्सशू फॉल्स और ब्राइडल वील फॉल्स शामिल हैं। यह वाटर फाल्स नयाग्रा नदी पर बना हुआ हैं। इसमें से ब्राइडल वील फॉल्स संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा से बकरी द्वीप से अलग होता हैं। यह जलप्रपात कनाडा के ओन्टारियो शहर से लगभग 120 कि.मी. की दूरी पर हैं जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयार्क शहर से इसकी दूरी लगभग 27 कि.मी. पर हैं। सयुक्त राज्य अमेरिका का घोंड़े की नाल झरना यहां का सबसे शक्तिशाली झरना हैं दरअसल यह झरना घोड़े की नाल की तरह आकृति बनाता है इसलिए घोड़े की नाल झरना भी कहते हैं। नियाग्रा जलप्रपात को इसकी पनबिजली शक्ति और सुंदरता के एक मूल्यवान स्रोत के रूप में जाना जाता है।  नयाग्रा फॉल्स से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े जिसमे हम नयाग्रा फॉल्स का इतिहास, ऊंचाई सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बातों को जानने वाले है –

  1. नयाग्रा फॉल्स का इतिहास- Niagara Falls History In Hindi
  2. नियाग्रा जलप्रपात कहाँ स्थित है – Niagara Water Falls In Which Country In Hindi
  3. नियाग्रा जलप्रपात की खास बातें – Niagara Falls Facts In Hindi
  4. नियाग्रा फाल्स की ऊंचाई- Niagara Falls Height In Hindi
  5. नियाग्रा जलप्रपात की लम्बाई और चौड़ाई – Niagara Water Falls Length And Wide In Hindi
  6. नियाग्रा जलप्रपात किस नदी पर स्थित है – Niagara Waterfalls On Which River In Hindi
  7. नियाग्रा जलप्रपात पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do In Niagara Falls In Hindi
  8. नियाग्रा जलप्रपात को कैसे देख सकते हैं- How Can You See Niagara Falls In Hindi
  9. रात के समय नियाग्रा फॉल्स कनाडा का दृश्य- Niagara Falls At Night In Hindi
  10. नियाग्रा जलप्रपात घूमने जाने का सबसे अच्छा समय- What Is The Best Time To Visit Niagara Water Falls In Hindi
  11. नियाग्रा जलप्रपात कैसे पहुंचे- How To Reach Niagara Water Falls In Hindi
  12. नियाग्रा जलप्रपात के पास कहा रुके – Where To Stay Near Niagara Jalprapat In Hindi
  13. नियाग्रा जलप्रपात की लोकेशन का मैप – Niagara Falls Location
  14. नियाग्रा जलप्रपात की फोटो गैलरी – Niagara Falls Images

1. नयाग्रा फॉल्स का इतिहास- Niagara Falls History In Hindi

नयाग्रा फॉल्स का इतिहास अलग-अलग व्यक्तिओं द्वारा अलग-अलग ढंग से बताया गया हैं, तो आइए एक-एक करके हम इन सबके तर्कों का आंकलन करते हैं और जानते हैं कि नयाग्रा शब्द की उत्पत्ति के पीछे क्या रहस्य हैं और इसकी उत्पत्ति कैसे हुई हैं-

ब्रूस ट्रिगर के अनुसार- ब्रूस ट्रिगर ने नयाग्रा की उत्पत्ति के बारे बताते हुए कहां हैं कि यह स्थानीय मूल तटस्थ कॉन्फेडेरसी की महत्वपूर्ण शाखा को दिए गए नाम से लिया गया है। जोकि 17वीं शताब्दी के दौरान फ्रांसीसी लोगो को कहे जाने वाले Niagagarega से लिया गया था।

जॉर्ज आर स्टीवर्ट के अनुसार- नयाग्रा जलप्रपात के बारे में बतायां है कि यह इरोजोइस शहर के नाम से आता हैं जिसे ओंगुइयाह्रा भी कहां जाता हैं।

फ्रांसीसी सैमुअल डी चमपैन ने अपनी कनाडा की खोज के दौरान सन 1604 के प्रारंभ में इस क्षेत्र का दौरा किया और उनके कुछ साथियों ने उन्हें इस खूबसूरत झरने के बारे बताया। बाद में सैमुअल डी चमपैन ने इसका वर्णन एक पत्रिका के माध्यम से किया था। नयाग्रा फॉल्स के इतिहास में आगे बढ़ते हुए हमने पाया कि एक प्रकृतिवादी फिनिश स्वीडिश पेहेर कल्म ने 18वीं शताब्दी के प्रारंभ में नयाग्रा फॉल्स नामक इस झरने की खोज की इसलिए उन्हें गिर के पहले खोजकर्ता वैज्ञानिक का श्रेय दिया गया है।

और पढ़े: एंजिल जलप्रपात की जानकारी

2. नियाग्रा जलप्रपात कहाँ स्थित है – Niagara Water Falls In Which Country In Hindi

नयाग्रा जलप्रपात कनाडा के ओन्टारियो और संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मध्य बनने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक खूबसूरत झरना हैं। नियाग्रा जलप्रपात के द्वारा कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा अलग होती हैं।

3. नियाग्रा जलप्रपात की खास बातें – Niagara Falls Facts In Hindi

नियाग्रा जलप्रपात का दृश्य बहुत ही खूबसूरत होता हैं, जब 51 मीटर की ऊंचाई से गिरता हुआ पानी धुंध बनाता हैं और पानी का खूबसूरत स्वर झरने से निकलता हैं। यहां उड़ने वाले पानी से बचने के लिए कुछ लोग वरसाती ले जाते हैं तो कुछ लोग इसमें भीग कर इसका लुत्फ उठाते हैं।

रात के दौरान यहां का नजारा बहुत ही आकर्षित होता हैं जब रंग-बिरंगी रौशनी से नियाग्रा जलप्रपात जगमगा उठता हैं। यह तीन जलप्रपातों हॉर्स शू प्रपात, ब्राइडल वेल प्रपात तथा अमेरिकन प्रपात से मिलकर बना हैं। विक्टोरिया वाटर फॉल के बाद यह दुनिया का सबसे बड़ा जलप्रपात हैं।

नियाग्रा जलप्रपात की सबसे खास बात ये हैं कि जब बहुत अधिक सर्दी का मौसम आता हैं तो दुनिया के सबसे बड़े झरनों में शुमार नियाग्रा जलप्रपात बर्फ के रूप में जम जाता हैं। नियाग्रा वाटर फॉल के बर्फ में तब्दील हो जाने के बाद भी पर्यटक यहां के इस नजारे को देखने के लिए लम्बी कतार में आते रहते हैं। नियाग्रा जलप्रपात को बर्फ से जमा हुआ देखना अपने आप में एक अलग ही अनुभव होता हैं।

4. नियाग्रा फाल्स की ऊंचाई- Niagara Falls Height In Hindi

नियाग्रा फाल्स दुनिया के सबसे बड़े वाटर फाल्स में से एक और इसकी ऊंचाई 167 फिट हैं या 51 मीटर हैं।

5. नियाग्रा जलप्रपात की लम्बाई और चौड़ाई – Niagara Water Falls Length And Wide In Hindi

Image Credit: Aqeel Ahmad

नियाग्रा जलप्रपात तीन अन्य जलप्रपातों से मिलकर बना हुआ है जिसमे से सबसे बड़ा हॉर्सशू फॉल्स लगभग 790 मीटर चौड़ा है जबकि एक अन्य अमेरिकन फॉल्स 320 मीटर चौड़ा है। नियाग्रा फॉल्स के दरम्यान अमेरिका की सीमा और कनाडा की सीमा के बीच की दूरी लगभग 1039 मीटर है।

और पढ़े: क्राइस्ट द रिडीमर की जानकारी और इतिहास

6. नियाग्रा जलप्रपात किस नदी पर स्थित है – Niagara Waterfalls On Which River In Hindi

Image Credit: Ian Jacobs

नियाग्रा जलप्रपात नियाग्रा नदी पर बना हुआ एक खूबसूरत और मन को मोह लेने वाला झरना हैं।

7. नियाग्रा जलप्रपात पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do In Niagara Falls In Hindi

Image Credit: Jason Haas

यदि आप नियाग्रा जलप्रपात घूमने जाते हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता देतें हैं कि आप यहां आप पानी में नाव की सवारी कर सकते हैं, यहां के रेनबो ब्रिज पर भी आप घूम सकते हैं, आसपास बने हुए फन हाउस में घूमने जाने के अलावा भी बहुत कुछ यहां कर सकते हैं।

8. नियाग्रा जलप्रपात को कैसे देख सकते हैं- How Can You See Niagara Falls In Hindi

नियाग्रा जलप्रपात का नजारा देखने लायक होता हैं जिसे एक बार देख लेने के बाद व्यक्ति पूरी जिन्दगी भूल नही सकता हैं। आप नियाग्रा जलप्रपात को कनाडा और उत्तर अमेरिका की सीमा से देख सकते हैं। यदि आप नजदीक से नियाग्रा जलप्रपात को देखना चाहते हैं तो यहां एक दो मंजिला नाव चलती हैं (मेड ऑफ द मिस्ट नाव) जिसमे बैठ कर बिल्कुल नजदीक से देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। नियाग्रा जलप्रपात पर बने रैन्वोब ब्रिज ( Rainbow Bridge) से भी इसका नजारा देखने लायक हैं। नियाग्रा जलप्रपात के नजदीकी होटल से भी आप यहां की खूबसूरती को देखते रह जायेंगे जोकि पर्यटकों को लुभाती हैं। कनाडा के क्वीन विक्टोरिया पार्क या संयुक्त राज्य अमेरिका में नियाग्रा आरक्षण पार्क से फॉल्स को देखा जा सकता हैं। नियाग्रा जलप्रपात पर आप यहां उपयोग होने वाले हवाई जहाज से घूम सकते हैं और इसका खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

9. रात के समय नियाग्रा फॉल्स कनाडा का दृश्य- Niagara Falls At Night In Hindi

नियाग्रा जलप्रपात में जो सबसे अच्छा और खूबसूरत नजारा रात के वक्त का होता हैं। क्योंकि रात के समय यहां की सतरंगी लाइट देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इसके अलावा भी यहां के कई आकर्षित दृश्यों को देखने का आप गवाह बन सकते हैं।

और पढ़े: पेरिस में घूमने लायक पर्यटन स्थल

10. नियाग्रा जलप्रपात घूमने जाने का सबसे अच्छा समय- What Is The Best Time To Visit Niagara Water Falls In Hindi

Image Credit: Mohd Al-Alami

यदि आप संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित नियाग्रा फॉल्स घूमने जाने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको बात दें कि यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय जून से अगस्त तक का होता है क्योंकि इस समय के दौरान यह अपने सवाव पर होता है और नियाग्रा फॉल्स का यह नजारा आप देखते ही रह जायेंगे। जबकि ठंडी के मौसम में दिसंबर-जनवरी में यदि अत्यधिक सर्दी पड़ती हैं तो यह जम जाता हैं।

11. नियाग्रा जलप्रपात कैसे पहुंचे- How To Reach Niagara Water Falls In Hindi

नियाग्रा वाटर फॉल जाने के लिए यदि आप हवाई मार्ग का चुनाव करते हैं तो आपको बता दें कि बफेलो नियाग्रा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा न्यूयॉर्क सबसे नजदीकी हवाई अड्डा हैं। यह हवाई अड्डा बफेलो और दक्षिणी ओंटारियो (कनाडा)  के साथ-साथ अमेरिका की विभिन शहरों जैसे बोस्टन, शिकागो, ऑर्लैंडो और डेट्रॉइट से जुड़ा हैं। बाफेलो नियाग्रा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की दूरी आपके पर्यटक स्थल से लगभग 44 किलोमीटर हैं।

12. नियाग्रा जलप्रपात के पास कहा रुके – Where To Stay Near Niagara Jalprapat In Hindi

नियाग्रा जलप्रपात के पास बहुत सारे होटल मौजूद हैं और आप अपने बजट के हिसाब से होटल ले सकते हैं आपकी जानकारी के लिए हम बता दें कि इन होटलों से आपको नियाग्रा वाटर फाल्स का खूबसूरत नजारा दिखाई देता हैं।

और पढ़े: थाईलैंड के बारे में जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने दुनिया के सबसे बड़े और प्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात से जुड़ी पूरी जानकारी को विस्तार में जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

13. नियाग्रा जलप्रपात की लोकेशन का मैप – Niagara Falls Location

14. नियाग्रा जलप्रपात की फोटो गैलरी – Niagara Falls Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago