Indian Destination

फरीदाबाद के प्रमुख पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी – Faridabad Tourism In Hindi

3/5 - (3 votes)

Places To Visit In Faridabad In Hindi : फरीदाबाद उत्तर भारतीय राज्य हरियाणा में सबसे अधिक आबादी वाला और सबसे बड़ा शहर है। फरीदाबाद हरियाणा का एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र भी है जो भारत की राजधानी नई दिल्ली की सीमा से लगे राष्ट्रीय क्षेत्र में स्थित है। फरीदाबाद जिला फरीदाबाद का मुख्य भाग है जिसके दो डिविजन किए गए हैं। पहला भाग फरीदाबाद और दूसरा भाग बल्लभगढ़ के नाम से जाना जाता हैं। फरीदाबाद हरियाणा राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से 284 किलोमीटर की दूरी पर दक्षिण में स्थित है। भारत सरकार ने फरीदाबाद को 24 मई 2016 को “स्मार्ट सिटीज मिशन” की दूसरी सूची में शामिल किया हैं। “सिटी मेयर्स फाउंडेशन” के सर्वेक्षण में फरीदाबाद को दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ने वाले शहरों की सूची में शामिल किया गया हैं और भारत में फरीदाबाद को तीसरे सबसे बढे शहर का दर्जा दिया गया हैं।

हरियाणा राज्य में जमा होने वाले कुल आयकर का 50% फरीदाबाद और गुड़गांव से ही आता हैं। कृषि की बात की जाए तो फरीदाबाद कृषि के क्षेत्र में मेंहदी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। जबकि ट्रैक्टर, मोटर-साइकिल, रेफ्रिजरेटर, जूते, स्विच गियर, टायर और वस्त्र इसके प्राथमिक औद्योगिक उत्पादों में शामिल हैं। वर्ष 2018 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने फरीदाबाद को भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया था।

फरीदाबाद के प्रमुख पर्यटक स्थल – Faridabad Best Tourist Places In Hindi

  1. फरीदाबाद जिला दर्शनीय स्थल बाबा फरीद की कब्र – Faridabad Jila Darshaniya Sthal Baba Farid’s Tomb In Hindi
  2. फरीदाबाद आकर्षक स्थल कैम्प धौज झील – Faridabad Attractions Camp Dhauj Lake In Hindi
  3. फरीदाबाद का दर्शनीय स्थल श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर – Shirdi Sai Baba Temple Faridabad Haryana In Hindi
  4. राजा नाहर सिंह पैलेस फरीदाबाद पर्यटन स्थल – Raja Nahar Singh Fort Faridabad Paryatan Sthal In Hindi
  5. फरीदाबाद में घूमने लायक जगह सूरजकुंड – Faridabad Me Ghumne Layak Jagah Surajkund In Hindi
  6. फरीदाबाद का फेमस टूरिस्ट स्पॉट ब्रु एन बैरल – Faridabad Mein Famous Tourist Spot Brew N Barrel In Hindi
  7. फरीदाबाद का दर्शनीय स्थल इस्कॉन मंदिर – Faridabad Ka Darshaniya Sthal Iskcon Temple In Hindi
  8. सूरजकुंड मेला फरीदाबाद पर्यटन स्थल – Surajkund Mela Faridabad Paryatan Sthal In Hindi
  9. फरीदाबाद में देखने की जगह अरावली गोल्फ कोर्स – Faridabad Me Dekhne Layak Jagah Aravali Golf Course In Faridabad In Hindi
  10. फरीदाबाद का दर्शनीय पारसन मंदिर – Faridabad Ka Darshaniya Sthal Parson Mandir In Hindi
  11. फरीदाबाद में घूमने वाली जगह सीआईटीएम झील – Faridabad Ke Ghumne Vali Jagah CITM Lake In Hindi
  12. फरीदाबाद का प्रसिद्ध नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम – Faridabad Ka Prasidh Nahar Singh Cricket Stadium In Hindi
  13. क्राउन इंटीरियर मॉल फरीदाबाद आकर्षक स्थल – Crown Interiorz Mall Faridabad Aakarshan Sthal In Hindi
  14. फरीदाबाद जिला दर्शनीय स्थल बड़खल झील – Faridabad Zila Darshaniya Sthal Badkhal Lake In Hindi

खरीदारी के लिए फरीदाबाद बाज़ार – Market And Shopping Places In Faridabad In Hindi

फरीदाबाद घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Faridabad In Hindi

फरीदाबाद का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food In Faridabad In Hindi

फरीदाबाद में कहा रुके – Where To Stay In Faridabad In Hindi

फरीदाबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Faridabad In Hindi

  1. फ्लाइट से फरीदाबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Faridabad By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से फरीदाबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Faridabad By Train In Hindi
  3. बस से फरीदाबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Faridabad By Bus In Hindi

फरीदाबाद का नक्शा – Faridabad Location

फरीदाबाद की फोटो गैलरी – Faridabad Images

1. फरीदाबाद के प्रमुख पर्यटक स्थल – Faridabad Best Tourist Places In Hindi

फरीदाबाद शहर हरियाणा राज्य का एक प्रमुख पर्यटक स्थल हैं। फरीदाबाद में घूमने लायक जगहों में बहुत सारे ऐसे टूरिस्ट प्लेस है, जहां आप जरूर घूमना चाहेंगे। तो आइए हम आपको फरीदाबाद नगरी के प्रमुख पर्यटक स्थलों की जानकारी देते हैं।

1.1 फरीदाबाद जिला दर्शनीय स्थल बाबा फरीद की कब्र – Faridabad Jila Darshaniya Sthal Baba Farid’s Tomb In Hindi

Image Credit: Wikimedia Commons

फरीदाबाद के पर्यटक स्थलो शुमार बाबा फरीद की कब्र यहां के प्रमुख लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक हैं। ऐसा माना जाता है कि फरीद एक लोकप्रिय सूफी संत बाबा थे और उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम फरीदाबाद रखा गया हैं। विभिन्न क्षेत्रों से इस स्थान पर आने वाले पर्यटकों की लम्बी कतार लगी रहती हैं।

1.2 फरीदाबाद आकर्षक स्थल कैम्प धौज झील – Faridabad Attractions Camp Dhauj Lake In Hindi

Image Credit: Camp Wild Dhauj near Delhi

फरीदाबाद में घूमने लायक जगहों में कैम्प धौज झील एक प्रमुख आकर्षण हैं। इकोलॉज और सफारी टेंट के साथ यह शानदार कैम्प धौज झील गुड़गांव से थोड़ी ही दूरी पर स्थित हैं। पर्यटक इस झील पर आकर विभिन्न प्रकार की क्रियाकलापों के जरिए अपना मनोरंजन करते हैं।

और पढ़े: गुड़गांव के 10 पर्यटन स्थल घूमने की जानकारी

1.3 फरीदाबाद का दर्शनीय स्थल श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर – Shirdi Sai Baba Temple Faridabad Haryana In Hindi

Image Credit: Nirdesh Kumar

फरीदाबाद के दर्शनीय स्थलो में श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर की अलग ही पहचान हैं। फरीदाबाद के सेक्टर 16 ए में स्थित यह मंदिर हिंदू धर्म से सम्बंधित भगवान श्री साईं बाबा को समर्पित है। साईं बाबा को बहुत ही दयालु और शक्तिशाली माना जाता था। यह मंदिर लगभग 3 एकड़ भूमि में फैला हुआ है।

1.4 राजा नाहर सिंह पैलेस फरीदाबाद पर्यटन स्थल – Raja Nahar Singh Fort Faridabad Paryatan Sthal In Hindi

Image Credit: Shibsankar Mukherjee

फरीदाबाद में घूमने लायक जगहों में राजा नाहर सिंह पैलेस हरियाणा में बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं जिसे बल्लभगढ़ किले के रूप में भी जाना जाता है। राजा नाहर सिंह फोर्ट मुख्य सड़क पर स्थित है। इस किले का निर्माण राजा नाहर सिंह के पूर्वज राजा राव बलराम के द्वारा करबाया गया था। राजा नाहर सिंह को एक बहादुर सम्राट के रूप में जाना जाता हैं और उनकी मृत्यु सन 1857 की आजादी के युद्ध के दौरान हो गई थी। राजा नाहर सिंह पैलेस को अब 6 सुंदर वातानुकूलित कमरे, बार, रेस्तरां, और एक सुंदर महल के रूप में बदल दिया गया है। किले में खूबसूरत लाउंज, उद्यान, आंगन और अन्य शानदार वास्तुकला कृतिया शामिल हैं।

1.5 फरीदाबाद में घूमने लायक जगह सूरजकुंड – Faridabad Me Ghumne Layak Jagah Surajkund In Hindi

फरीदाबाद में घूमने लायक जगह में शामिल सूरजकुंड अरावली की नीली पहाड़ियों के साथ-साथ दिल्ली के दक्षिण में लगभग 8 किलोमीटर की दूरी तक फैला हुआ एक आकर्षित जलाशय है। सूरजकुंड के चारों ओर एक शानदार पिकनिक स्पॉट बना हुआ हैं। यह खूबसूरत पर्यटक स्थल एक प्राचीन सूर्य मंदिर के खंडहर से घिरा हुआ है। जिसमे एक सुंदर बगीचा और पूल हैं, इसे सिद्ध कुंड के नाम से भी जाना जाता हैं। माना जाता हैं कि इस कुण्ड को 10वीं शताब्दी के आसपास तोमर वंश के सूरज पाल के द्वारा बनबाया गया था।

और पढ़े: चंडीगढ़ के आसपास घूमने की 10 जगह

1.6 फरीदाबाद का फेमस टूरिस्ट स्पॉट ब्रु एन बैरल – Faridabad Mein Famous Tourist Spot Brew N Barrel In Hindi

Image Credit: Abhilash Kumar

फरीदाबाद में ब्रु एन बैरल ऐसे लौगो के लिए एक शानदार स्थान हैं जो अपने दोस्तों और साथियों के साथ कुछ समय एकांत में बिताना चाहते हैं। इसके आसपास ठंडी बियर का आनंद लेना चाहते हैं।

1.7 फरीदाबाद का दर्शनीय स्थल इस्कॉन मंदिर – Faridabad Ka Darshaniya Sthal Iskcon Temple In Hindi

Image Credit: Neeraj Kumar

फरीदाबाद का दर्शनीय स्थल इस्कॉन मंदिर सेक्टर 37 में अशोक एन्क्लेव 2 में स्थित है। फरीदाबाद का यह इस्कॉन मंदिर इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस का एक हिस्सा है, जो भक्तों और पर्यटकों को जीवन के विभिन्न पहलुओं और भगवान श्री कृष्ण के बारे में शिक्षित करता है। पूरे भारत वर्ष में इस्कॉन के 20 से अधिक मंदिर बने हुए हैं। इन मंदिरों में हिन्दू धर्म के सभी त्यौहार बड़ी ही धूम धाम से मनाए जाते हैं। विशेष कर जन्माष्टमी का त्यौहार का नजारा देखने लायक होता हैं।

1.8 सूरजकुंड मेला फरीदाबाद पर्यटन स्थल – Surajkund Mela Faridabad Paryatan Sthal In Hindi

फरीदाबाद में लगने वाला सूरज कुण्ड मेला बहुत ही धूम धाम के साथ आयोजित किया जाता हैं। सूरज कुंड का अर्थ है ‘सूर्य की झील’ यह एक प्राचीन जलाशय (पानी का कुण्ड) है। जिसका निर्माण 10वीं शताब्दी के दौरान तोमर वंश के राजा सूरज पाल ने करबाया था। फरीदाबाद में सूरज कुण्ड मेला का अनूठा अंतर्राष्ट्रीय शिल्प उत्सव और अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला दुनिया भर के कलाकारों के लिए अपनी संस्कृति, सभ्यता और प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक अनूठा मंच प्रदान करता है। इस मेले का आयोजन सूरजकुंड में हरियाणा के पर्यटन विभाग द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता हैं। सूरज कुण्ड मेले की शुरुआत (Surajkund Mela 2019) प्रत्येक वर्ष फरवरी महीने के पहले पखवाड़े के दौरान फरीदाबाद में होती हैं।

और पढ़े: दिल्ली में घूमने वाली सबसे अच्छी जगहें 

1.9 फरीदाबाद में देखने की जगह अरावली गोल्फ कोर्स – Faridabad Me Dekhne Layak Jagah Aravali Golf Course In Faridabad In Hindi

Image Credit: Deepak Sharma

फरीदाबाद में स्थित अरावली गोल्फ कोर्स नई दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर स्थित है। अरावली गोल्फ कोर्स वार्षिक गोल्फ टूर्नामेंट के लिए जाना जाता है।

1.10 फरीदाबाद का दर्शनीय पारसन मंदिर – Faridabad Ka Darshaniya Sthal Parson Mandir In Hindi

Image Credit: Vikas Bajaj

फरीदाबाद के दर्शनीय स्थलों में शुमार पारसन मंदिर महर्षि पराशर तपोभूमि के रूप में भी जाना जाता है। महर्षि पराशर को समर्पित यह पारसन मंदिर एक प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर यहां की खूबसूरत अरावली पहाड़ियों में स्थित है।

1.11 फरीदाबाद में घूमने वाली जगह सीआईटीएम झील – Faridabad Ke Ghumne Vali Jagah CITM Lake In Hindi

Image Credit: Gurpreet Singh

फरीदाबाद में घूमने लायक जगह में शामिल सीआईटीएम झील पत्थर की खदानों में एकत्रित हुए जल से बनाई गई एक सुन्दर जल धारा हैं। यह झील यहां के स्थानीय और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है। झील के आसपास शांत स्थान, प्राकृतिक परिदृश्य और झील का शानदार कल्कलाता हुआ नीला पानी, प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफरों के लिए खूबसूरत नजारा प्रस्तुत करता हैं।

और पढ़े : द हार्ट ऑफ़ हरियाणा “रोहतक” के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस

1.12 फरीदाबाद का प्रसिद्ध नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम – Faridabad Ka Prasidh Nahar Singh Cricket Stadium In Hindi

Image Credit: Sanjeev Patial

फरीदाबाद का नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम उन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत खास हैं, जोकि यहां पर मैच देखने के लिए आते हैं। इस स्टेडियम का नाम नाहर सिंह के नाम पर रखा गया हैं, जोकि एक भारतीय विद्रोहक थे। फरीदाबाद के नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम को 1981 में निर्मित किया गया था।

और पढ़े: पिंजौर गार्डन से जुड़ी जानकारी और इतिहास

1.13 क्राउन इंटीरियर मॉल फरीदाबाद आकर्षक स्थल – Crown Interiorz Mall Faridabad Aakarshan Sthal In Hindi

Image Credit: Sachit Varma

क्राउन इंटीरियर मॉल फरीदाबाद शहर में एक शानदार स्थान है। कई अंतरराष्ट्रीय परिधान, आभूषण, कॉस्मेटिक सामान और गैजेट ब्रांडों के साथ-साथ यह मॉल खरीदारी के लिए एक उचित स्थान माना जाता हैं। क्राउन इंटीरियर मॉल 46,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। मॉल में आपको दुनिया भर के स्वादिस्ट भोजन भी मिल जाएंगे।

1.14 फरीदाबाद जिला दर्शनीय स्थल बड़खल झील – Faridabad Zila Darshaniya Sthal Badkhal Lake In Hindi

Image Credit: Brahma Raina

फरीदाबाद की बड़खल झील यहां आने वाले  पर्यटक के लिए एक शानदार डेस्टिनेशन हो सकती हैं क्योंकि यहां के लौकप्रिय समृद्ध प्राकृतिक जल निकाय, बडखल झील नौका विहार, बर्ड वाचिंग और अन्य मनोरंजक गतिविधियों को बहुत अधिक पसंद किया जाता हैं। हालाकि अब यह झील में मौजूद नहीं है। क्योंकि अत्यधिक खनन के चलते यहां का पानी सूख चुका हैं।

2. खरीदारी के लिए फरीदाबाद बाज़ार – Market And Shopping Places In Faridabad In Hindi

फरीदाबाद में खरीदारी के लिए विभिन्न मार्किट हैं जहां आपको हर तरह की वस्तुएं खरीदने के लिए मिल जाएगी। बल्लभगढ़ में सबसे व्यापक बाजार क्षेत्र है और यहां पर पर्यटको के साथ-साथ स्थानीय लोगो को हर तरह की वस्तु जैसे – जूते चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर स्टेशनरी तक की कीमती और उचित दाम पर मिल जाएगी। इसके अलावा एक अन्य लौकप्रिय बाजार क्षेत्र सेक्टर 15 में है।

और पढ़े: रानीखेत के 5 प्रमुख दर्शनीय स्थल

3. फरीदाबाद घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Faridabad In Hindi

यदि आपने हरियाणा के खूबसूरत पर्यटक स्थल फरीदाबाद घूमने का मन बना लिया हैं तो हम आपको बता दें कि मानसून और सर्दियों के दौरान यहां की यात्रा करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि गर्मी के कारण यहां की झील ग्रीष्मकाल में सूख जाती है। फरीदाबाद का मुख्य आकर्षण सूरजकुंड मेला फरवरी माह में लगता हैं।

4. फरीदाबाद का प्रसिद्ध भोजन – Famous Food In Faridabad In Hindi

फरीदाबाद की भोजन सामग्री में पर नजर डालते हैं तो पता चलता हैं कि यहा विभिन्न प्रकार की भोजन सामग्री पर्यटकों को मिल जाती है। फरीदाबाद की कुछ प्रसिद्ध भोजन सामग्री जैसे – छोले भटूरे, राजमा चवाल को मामूली कीमत पर चखा जा सकता हैं। इसके अलावा उत्तर भारत में स्थित फरीदाबाद केवल उत्तर भारतीय भोजन तक सीमित नहीं है बल्कि पर्यटकों की सेवा के  लिए चीनी, महाद्वीपीय, गुजराती व्यंजन,  मुगलई भोजन और कई अन्य प्रकार की भोजन सामग्री आपको मिल जाएगी।

5. फरीदाबाद में कहा रुके – Where To Stay In Faridabad In Hindi

फरीदाबाद शहर और इसके प्रमुख पर्यटक स्थल घूमने के बाद यदि आप यहा कुछ दिन और रुकना चाहते हैं और किसी अच्छे होटल की तलाश में हैं। तो हम आपको बता दें कि फरीदाबाद में लो-बजट से लेकर हाई बजट तक होटल उपलब्ध हैं। कुछ होटल के नाम हम आपको नीचे बता देते हैं।

  • रेडिसन ब्लू फरीदाबाद
  • पार्क प्लाजा फरीदाबाद
  • होटल डिलाईट ग्रैंड
  • एकांत होटल
  • होटल सेफ फ़्रों किरण

और पढ़े: हरियाणा घूमने की जानकारी और 10 पर्यटन स्थलों की सैर

6. फरीदाबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Faridabad In Hindi

यदि आपने फरीदाबाद की यात्रा करने का बिचार बना लिया हैं, तो हम आपको बता दें कि फरीदाबाद जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी चुनाव कर सकते हैं।

6.1 फ्लाइट से फरीदाबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Faridabad By Flight In Hindi

फरीदाबाद के सबसे निकटतम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं जोकि लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप यहां से बस या टैक्सी के माध्यम से फरीदाबाद पहुंच जाएंगे।

6.2 ट्रेन से फरीदाबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Faridabad By Train In Hindi

यदि आप फरीदाबाद जाने के लिए ट्रेन का चुनाव करते हैं, तो हम आपको बता दें कि फरीदाबाद में तीन रेलवे स्टेशन फरीदाबाद (FDB), नया शहर फरीदाबाद (FDN) और बल्लभगढ़ (BVH) हैं। रेल लाइन के माध्यम से फरीदाबाद देश के बाकी हिस्सों से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। आप ट्रेन के माध्यम से आसानी से फरीदाबाद शहर पहुंच जाएंगे।

6.3 बस से फरीदाबाद कैसे पहुंचे – How To Reach Faridabad By Bus In Hindi

यदि आप ने फरीदाबाद जाने के लिए बस का चुनाव किया हैं तो हम आपको बता दें कि फरीदाबाद गुड़गांव, गाजियाबाद, नई दिल्ली के अलावा अन्य निकट शहरो से सड़क मार्ग के जरिए जुड़ा है। फरीदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित है मथुरा, कौशाम्बी, नई दिल्ली, आगरा, इटावा, इलाहाबाद के अलावा कई अन्य शहरों से भी बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। तो आप बस या सड़क मार्ग के जरिए आसानी से फरीदाबाद पहुंच जाएंगे।

और पढ़े: इंडिया गेट दिल्ली घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने फरीदाबाद में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों (Places To Visit In Faridabad In Hindi)  के बारे में जाना है, आपको हमारा ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट् करके जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

7. फरीदाबाद का नक्शा – Faridabad Location

8. फरीदाबाद की फोटो गैलरी – Faridabad Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago