Indian Destination

मजोरदा बीच गोवा घूमने की जानकारी – Majorda Beach Information In Hindi

2.3/5 - (3 votes)

Majorda Beach In Hindi : मजोरदा बीच गोवा के आकर्षित और खूबसूरत बीचों में से एक हैं और यह बीच अपनी लोकेशन की वजह से लौकप्रिय हैं। यहा आने वाले पर्यटक खासतौर पर बीच पर सूर्यादय और सूर्यास्त को देखने के लिए के आते हैं। मजोरदा बीच पर सूर्यादय और सूर्यास्त का नजारा वाकई  अद्भुत और रोचक होता हैं। पर्यटक अपनी छुट्टियां मनाने के लिए मजोरदा बीच का चुनाव करते हैं और पुस्तक प्रेमी बीच के किनारे पर बैठकर किताबें पढना पसंद करते हैं। कुछ लोग इस खूबसूरत बीच की खूबसूरत रेत पर रेत से सम्बंधित खेल खेलना पसंद करते हैं। इसके अलावा जल प्रेमी और साहसिक कार्यों को अंजाम देने वाले पर्यटक जल में होने वाले खेलों का मजा लेते हुए नजर आते हैं।

मजोरदा बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do In Majorda Beach In Hindi

मजोरदा बीच घूमने के लिए टिप्स – Tips For Travellers In Majorda Beach In Hindi

मजोरदा बीच के पास शैक और रेस्टुरेंट – Restaurants In Majorda Beach In Hindi

मजोरदा बीच के नजदीक होटल – Stay Near Majorda Beach In Hindi

मजोरदा बीच के आसपास का आकर्षण – Nearby Attractions At Majorda Beach In Hindi

मजोरदा बीच पर घूमने की एंट्री फीस – Majorda Beach Entry Fees In Hindi

मजोरदा बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Majorda Beach In Hindi

मजोरदा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Majorda Beach In Hindi

  1. फ्लाइट से मजोरदा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Majorda Beach By Flight In Hindi
  2. ट्रेन से मजोरदा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Majorda Beach By Train In Hindi
  3. सड़क मार्ग से मजोरदा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Majorda Beach By Bus In Hindi

मजोरदा बीच की लोकेशन का मैप – Majorda Beach Location

मजोरदा बीच की फोटो गैलरी – Majorda Beach Images

1. मजोरदा बीच पर क्या क्या कर सकते हैं – Things To Do In Majorda Beach In Hindi

  • मजोरदा बीच पर आप खरीदारी करने का खूबसूरत अनुभव ले सकते हैं, सुबह- शाम बीच पर टहलने वालो की भीड़ लगी रहती हैं, यहां कुछ दर्शनीय स्थल हैं जहां आप जा सकते हैं और समुद्र तट के बाहर बेकरी और रेस्तरां आपकी मेहमान नवाजी के लिए तैयार हैं।
  • मजोरदा बीच गोवा में क्रिसमिस कार्निवल के लिए भी जाना जाता हैं जहाँ  शो को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता हैं।
  • मजोरदा बीच पर मनोरंजन से सम्बंधित होने वाली गतिविधियों में पैराग्लाइडिंग, सर्फिंग, स्कीइंग, स्नोर्कलिंग, पैरासेलिंग, बनाना राइड्स के अलावा भी अन्य पानी के अन्य खेल खेले जाते हैं।
  • मजोरदा बीच पर नाइटलाइफ का मजा यहां आने वाले हर पर्यटक उठाना चाहता हैं। यहां के अधिकांस नाईट क्लब और पब पार्टियों में रंग भरने का काम करते हैं। पर्यटक इन पार्टियों का लुत्फ उठाना बेहद ही पसंद करते हैं।

2. मजोरदा बीच घूमने के लिए टिप्स – Tips For Travellers In Majorda Beach In Hindi

मजोरदा बीच यहां की बेकरी और ब्रेड के लिए प्रसिद्ध हैं। आप जब भी यहां जाए तो मास्टरचेफ विक्टोरिया बेकरी और अन्जोना बेकरी पर जाना न भूले। मजोरदा बीच पर कई आश्चर्यचकित कर देने वाली गतिविधियां होती हैं। आप जहां भी जाए अपने सामान की देखभाल करें। जहां तक हो सके कम से कम पैसे अपने पास रखे और डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का ही उपयोग करें। यदि आपके साथ बच्चे भी हैं तो आप उन पर विशेष रूप से नजर रखे और उन्हें अपनी आंखों से दूर न होने दे अन्यथा मजोरदा बीच की यात्रा आपके लिए परेशानी का सबक भी बन सकती हैं। अजनवी व्यक्तियों से खाने पीने के लिए कुछ न ले। आप अपने ग्रुप के साथ रहे या हमेशा अपने यात्रा गाइड के साथ रहें।

3. मजोरदा बीच के पास शैक और रेस्टोरेंट- Restaurants In Majorda Beach In Hindi

मजोरदा बीच पर कुछ शैक और रेस्तरां बने हुए हैं और इन स्थानों पर आपको स्वादिष्ट भोजन के रूप ढेर सारे व्यंजन मिल जायेंगे जैसे – सैम के गोअन शेक, मिक्स-मार, कैमरन रेस्तरां और पेंटागन रेस्तरां भी हैं जहां स्वादिष्ट भोजन की भरमार हैं। आप यहां केरेस्टोरेंटो में ताजा समुद्री भोजन भी चख सकते हैं।

और पढ़े: बेनौलिम बीच गोवा घूमने की जानकारी

4. मजोरदा बीच के नजदीक होटल – Stay Near Majorda Beach In Hindi

मजोरदा बीच लो बजट से लेकर हाई बजट तक के सभी आवास स्थानों से भरा हुआ हैं। रिसॉर्ट्स से लेकर गेस्टहाउस तक यहा सभी प्रकार की व्यवस्था हैं। यहां के कुछ प्रमुख गेस्ट हाउस जैसे – टीजीएफ ड्रीम गेस्ट हाउस, सी पर्ल गेस्ट हाउस, माजोर्डा बीच रिजॉर्ट, मार्टिन कम्फर्ट, शर्ली गेस्ट हाउस जैसे कुछ आरामदायक और किफायती आवास उपलब्ध हैं। इनके अलावा भी यहा और अधिक बजट के होटल उपलब्ध हैं।

और पढ़े : गोवा में रुकने के लिए सबसे सस्ती और अच्छी होटल्स 

5. मजोरदा बीच के आसपास का आकर्षण – Nearby Attractions At Majorda Beach In Hindi

मजोरदा बीच पर घूमने के बाद आप इस बीच के आसपास के आकर्षण से वंचित न रह जाए इसलिए हम आपको मजोरदा बीच के आसपास घूमने लायक स्थानों के बारे बता देते हैं। आप इन आकर्षित स्थानों पर भी घूमने जा सकते हैं।

  • बेसीलिका ऑफ बोम जीसस
  • मोंटे हिल चैपल
  • चर्च ऑफ अवर लेडी ऑफ मर्सी
  • फामा महोत्सव
  • ग्रेस चर्च
  • मंडोवी नदी का एक शानदार दृश्य
  • माए दे ड्यूस चर्च
  • मोरमुगाओ हार्बर

6. मजोरदा बीच पर घूमने की एंट्री फीस – Majorda Beach Entry Fees In Hindi

यदि आप गोवा के प्रसिद्ध मजोरदा बीच घूमने जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि यहां आपको कोई एंट्री फीस नही देनी हैं। यह बीच आपकी मेहमान नवाजी के लिए बिल्कुल बिल्कुल फ्री हैं।

7. मजोरदा बीच घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Majorda Beach In Hindi

मजोरदा बीच घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर की शुरुआत से मार्च के महीने तक का माना जाता हैं। इस दौरान मौसम हल्का-हल्का गर्म होता है और हल्की सर्दी भी होती है। इस समय के आसपास मजोरदा बीच पर यहां की संस्कृति और दर्शनीय स्थलों की खोज करने के लिए बहुत अधिक गुंजाइश होती है।

और पढ़े: सलीम अली पक्षी अभ्यारण 

8. मजोरदा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Majorda Beach In Hindi

यदि आप गोवा के पर्यटन स्थल मजोरदा बीच जा रहे है तो हम आपको बता दें कि मजोरदा बीच जाने के लिए आप फ्लाइट, ट्रेन, बस या अपने निजी साधन के माध्यम से गोवा के मजोरदा बीच तक आसानी से पहुंच जायेंगे।

8.1 फ्लाइट से मजोरदा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Majorda Beach By Flight In Hindi

यदि आपने मजोरदा बीच जाने के लिए हवाई मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको बता दें कि गोवा शहर का डाबोलिम एयरपोर्ट या गोवा एयरपोर्ट मजोरदा बीच का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा हैं। एयरपोर्ट से मजोरदा बीच की दूरी लगभग 19 किलोमीटर हैं। एयरपोर्ट पहुचने के बाद आप यहां से चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से मजोरदा बीच पहुंच जायेंगे

8.2 ट्रेन से मजोरदा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Majorda Beach By Train In Hindi

ट्रेन के माध्यम से गोवा के मजोरदा बीच जाने के लिए सबसे नजदीकी रेल्वे स्टेशन वास्को डी गामा हैं। यह रेल्वे स्टेशन मजोरदा बीच से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर हैं।

8.3 सड़क मार्ग से मजोरदा बीच कैसे पहुंचे – How To Reach Majorda Beach By Bus In Hindi

यदि आपने मजोरदा बीच जाने के लिए सड़क मार्ग का चुनाव किया है तो हम आपको बात दें कि मजोरदा बीच के नजदीक कोई बस स्टैंड नही हैं लेकिन मजोरदा बीच से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर पणजी का बस स्टैंड हैं। पणजी बस स्टैंड से आप यहां चलने वाले स्थानीय साधनों के माध्यम से मजोरदा बीच पहुंच जायेंगे।

और पढ़े: से कैथेड्रल चर्च गोवा घूमने की जानकारी

इस आर्टिकल में मजोरदा बीच की ट्रिप से रिलेटेड इन्फोर्मेशन को डिटेल में जाना है आपको ये आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

9. मजोरदा बीच की लोकेशन का मैप – Majorda Beach Location

10. मजोरदा बीच की फोटो गैलरी – Majorda Beach Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago