जुलाई के महीने में मनाये जाने वाले भारत के प्रमुख त्यौहार – Major festivals of India celebrated in the month of July in Hindi

1/5 - (3 votes)

Major festivals of India celebrated in the month of July in Hindi,अगर आप मानसून के प्रारंभ में या जुलाई के महीने दौरान अपनी फैमली के साथ भारत में कही घूमने जाने चाहते है। तो हम आपको बता दे भारत की यात्रा करने के लिए जुलाई एक अच्छा समय है, इस समय मानसून के मौसम की बीच आप सुंदर प्राकृतिक दृश्य, और हरियाली के साथ साथ जुलाई के महीने के दौरांन मनाये जाने वाले त्यौहारों में भी शामिल हो सकते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहाँ हर धर्म और समुदाय अपनी संस्कृति का जश्न मनाते हैं। और जुलाई और अगस्त में होने वाले विविध त्योहार पर्यटकों के लिए भारतीय संस्कृति को देखने का सबसे अच्छा तरीका पेश करते हैं। भारत देश छुट्टियों और त्योहारों से भरा देश है, चाहे वह हिंदू त्यौहार हो, इस्लामिक उत्सव ये साल भर अपने रंगों से देश को रोशन किये रहते है।

अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ मानसून के महीनो में कही घूमने का प्लान बना रहे है, और जुलाई के महीने के दौरान भारत में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहार के बारे में जानना चाहते है तो आप हमारे इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े –

जुलाई में 2020 में मनाये जाने वाले प्रसिद्ध त्यौहार –  Popular festivals celebrated in July in 2020 In Hindi

भारत देश छुट्टियों और त्योहारों से भरा देश है जो साल भर अपने रंगों से पूरे भारत को रोशन किये रहते है। लेकिन हम आपके लिए यहाँ जुलाई के महीनो में मनाये जाने वाले प्रमुख और लोकप्रिय त्यौहारों की सूची पेश करने जा रहे हैं –

पुरी रथ यात्रा – Puri Ratha Yatra In Hindi

पुरी रथ यात्रा - Puri Ratha Yatra In Hindi

जगन्नाथ पुरी मंदिर रथयात्रा एक 12 दिवसीय रथ यात्रा या त्यौहार है। जिसमे मंदिर के तीनों मुख्य देवता, भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और भगिनी सुभद्रा तीनों लोगों को तीन अलग-अलग भव्य और सुसज्जित रथों में विराजमान करके मंदिर से बाहर नगर की यात्रा पर निकाला जाता है। यह रथयात्रा महोत्सव 10 दिनों तक चलता है जिसे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जगन्नाथ पुरी रथयात्रा उत्सव पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, जिस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र रथ यात्रा में शामिल होते हुए देखे जाते है।

  • पुरी रथ यात्रा कहाँ मनाई जाती है : जगन्नाथ मंदिर ओड़िसा
  • 2020 में पुरी रथ यात्रा कब मनाई जायेगी : 2020 की पुरी रथ यात्रा को कोराना वायरस के चलते रद्द कर दिया गया है।

और पढ़े : जगन्नाथ पुरी मंदिर के आश्चर्यजनक तथ्य और इतिहास के बारे में संपूर्ण जानकारी

बोनालु –  Bonalu Festival In Hindi

बोनालु –  Bonalu Festival In Hindi

200 साल पुराना बोनालू उत्सव मातृ देवी और शक्ति (महिला ऊर्जा) का उत्सव है। जो देवी महाकाली को समर्पित है,अनुष्ठान, हिंदू माह आषाढ़ के दौरान प्रत्येक रविवार को होते हैं। बोनालु उत्सव में महिलाएं अपने सिर पर मिट्टी के कलश रखती हैं, जो देवी को चढ़ने वाले प्रसाद से भरे होते हैं। इस उत्सव को नृत्य प्रदर्शन और बड़े दावतों के साथ चिह्नित किया जाता है जो पूरे भारत से बड़ी संख्या में श्र्धालुयों को आकर्षित करता हैं। और बोनालू उत्सव को भारत में जुलाई के महीने में मनाये जाने वाले सबसे लोकप्रिय त्यौहारों त्योहारों में गिना जाता है।

  • बोनालु कब मनाया जाता है : जुलाई महीने के सभी रविवार (कोरोना वायरस के चलते बोनालु उत्सव 2020 में रद्द कर दिया गया है)
  • कहाँ मनाया जाता है : सिकंदराबाद और हैदराबाद, तेलंगाना।

बेधिनखलम महोत्सव  – Behdienkhlam Festival In Hindi

बेधिनखलम महोत्सव  - Behdienkhlam Festival In Hindi

बेधिनखलम हर साल जुलाई में मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण भारतीय त्यौहारों में से एक है। बेधिनखलम एक पारंपरिक उत्सव है, जो मेघालय की पारन जनजाति द्वारा आयोजित किया जाता है, जो कृषि बुवाई खत्म होने के ठीक बाद मनाया जाता है। यह त्योहार केवल उन नकारात्मक चीजों को दूर करने के लिए आयोजित किया जाता है जो फसल को प्रभावित कर सकती हैं। यह उत्सव तीन दिनों तक चलता है, जिसमे रथों और वृक्षों की टहनियों का जुलूस निकाला जाता है और अंत में पानी से भरे एक पवित्र कुंड में विसर्जित कर दिया जाता है। बेधिनखलम उत्सव का एक अन्य आकर्षण स्थानीय लोगों के बीच एक फुटबॉल मैच है। माना जाता है कि विजेता की फसल अच्छी होती है।

  • 2020 में बेधिनखलम उत्सव कब मनाया जायेगा : 8 जुलाई (लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए सरकार द्वारा उत्सव को मंजूरी नही दी गयी है )
  • बेधिनखलम उत्सव कहां मनाया जाता है : मेघालय, पूर्वोत्तर भारत।

हेमिस फेस्टिवल – Hemis Festival In Hindi

हेमिस फेस्टिवल – Hemis Festival In Hindi

हेमिस फेस्टिवल दो दिवसीय त्यौहार है, जिसे गुरु पद्मसंभव के जयंती के रूप में मनाया जाता है। जिन्होंने तिब्बत में तांत्रिक बौद्ध धर्म की स्थापना की थी। हेमिस फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण लामाओं द्वारा किया जाने वाला नकाबपोश नृत्य है, जो बुराई पर अच्छाई को दिखाता है। कलाकार विस्तृत और विचित्र वेशभूषा और चमकीले रंग के मुखौटे पहनते हैं। संगीत को नाटकीय रूप से झांझ, ढोल और नगाड़े की थाप की आवाज़ के साथ पेश किया जाता है।

  • 2020 में हेमिस फेस्टिवल कब मनाया जायेगा – 30 जून और जुलाई ( लेकिन कोरोना वायरस के कारण हेमिस फेस्टिवल को भारतीय सरकार द्वारा रोक लगाई गयी है)
  • हेमिस फेस्टिवल कहा मनाया जायेगा – हेमिस मठ लेह, लद्दाख

और पढ़े : हेमिस मठ घूमने की जानकारी

चंपाकुलम बोट रेस – Champakulam Boat Race In Hindi

चंपाकुलम बोट रेस - Champakulam Boat Race In Hindi

जुलाई महीने में मनाये जाने वाले प्रमुख त्यौहारों में एक चंपाकुलम बोट रेस केरल की सबसे पुरानी साँप नौका दौड़ है। यह रेसिंग सीजन की पहली नाव रेस भी है। उत्सव के दौरान नावो को अच्छी तरह रंगीन छतरियों से सजाया जाता है, और नावो को रेस में उतारा जाता है। केरल बैकवॉटर्स के बीच यह रोमांचक उत्सव जुलाई के दौरान आयोजित किया जाता है। चंपाकुलम बोट रेस उत्सव के दौरान स्थानीय लोगो के साथ-साथ बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी पर्यटक भी इस उत्सव में शामिल होते देखे हुए जाते है।

  • चंपाकुलम बोट रेस कहाँ मनाई जाती है : पम्पा नदी चंपाकुलम (एलेप्पी केरल )
  • 2020 में चंपाकुलम बोट रेस कब मनाई जयेगी : कोरोना वायरस को देखते हुए चंपाकुलम बोट रेस 2020 को रद्द कर दिया गया है।

ड्री महोत्सव – Dree Festival In Hindi

ड्री महोत्सव पूर्वोत्तर भारत के हिमालय क्षेत्र में अपातानी जनजाति का एक कृषि त्योहार है। यह फसलों की रक्षा करने वाले देवताओं के लिए बलिदान देने के लिए और प्रार्थना करने के लिए मनाया जाता है। लोक गीत, पारंपरिक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रदर्शन भी आधुनिक समय के उत्सव का एक हिस्सा बन गए हैं। जबकि ड्री महोत्सव का अन्य आकर्षण “मिस्टर ड्री” प्रतियोगिता भी है, जो पुरुषों के लिए अपनी ताकत, चपलता, सहनशक्ति और बुद्धिमत्ता दिखाने के लिए मंच प्रस्तुत करती है।

  • 2020 में ड्री महोत्सव कब मनाया जायेगा : कोरोना वायरस को देखते ड्री महोत्सव 2020 को रद्द कर दिया गया है।
  • ड्री महोत्सव कहाँ मनाया जाता है : अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत

और पढ़े : भारत में मनाये जाने वाले 21 लोकप्रिय त्यौहार

इंटरनेशनल मैंगो फेस्टिवल – International Mango Festival In Hindi

इंटरनेशनल मैंगो फेस्टिवल - International Mango Festival In Hindi
Image Credit : Jasraj_Singh

दिल्ली पर्यटन द्वारा आयोजित इंटरनेशनल मैंगो फेस्टिवल जुलाई में आयोजित होने वाले सबसे मजेदार त्यौहारों में से एक माना जाता है। ग्रीष्मकाल और मानसून के प्रारंभ में भारत की यात्रा आमों की बिना अधूरी मानी जाती है। और इसी अधूरापन को दूर करने के लिए दिल्ली पर्यटन द्वारा इंटरनेशनल मैंगो फेस्टिवल आयोजित किया जाता है। इस तीन दिवसीय त्योहार 500 से भी अधिक किस्मो के आमों के स्टोल लगाये जाते है, जहाँ पर्यटक आमों की इन बिभिन्न किस्मो का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा मैंगो फेस्टिवल में आम खाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है, जिसमे प्रतियोगी को तीन मिनट में तीन किलोग्राम आम खाना होता है।

  • इंटरनेशनल मैंगो फेस्टिवल कहाँ मनाया जायेगा : दिल्ली हाट बाजार जनकपुरी (दिल्ली)
  • 2020 में इंटरनेशनल मैंगो फेस्टिवल कब मनाया जायेगा : 9-10 जुलाई, 2020 ( लेकिन कोरोना वायरस के चलते अभी मैंगो फेस्टिवल को स्वीकृति नही मिली है)

नजंगट्टिरी अणायुतट्टू फेस्टिवलNjangattiri Aanayoottu Festival In Hindi

नजंगट्टिरी अणायुतट्टू फेस्टिवल- Njangattiri Aanayoottu Festival In Hindi

नजंगट्टिरी अणायुतट्टू मानसून के महीने में मनाये जाने वाले प्रसिद्ध त्यौहारों में से एक है। उत्सव का मुख्य आकर्षण हाथी है, अनुष्ठान का उद्देश्य बाधाओं को दूर करने और कामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान गणेश को प्रसन्न करना है। केरल के मंदिरों के उत्सव के दौरान हाथियों को सजाया जाता है और उनकी परेड निकली जाती है। परेड के बाद हाथियों को मंदिर परिसर के अंदर ले जाया जाता है और उन्हें गन्ने के पत्ते, नारियल, गुड़ और अन्य स्थानीय उपज के स्वादिष्ट भोज दिए जाते हैं। नजंगट्टिरी अणायुतट्टू उत्सव मानसून के दौरान केरल की यात्रा में देखने के लिए का सबसे प्रमुख आकर्षणों में से एक है।

  • 2020 में नजंगट्टिरी अणायुतट्टू कब मनाया जायेगा : 17 जुलाई ( कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो को देखते हुए नजंगट्टिरी अणायुतट्टू उत्सव को सरकार द्वारा स्वीकृति नही दी जा सकी है।
  • नजंगट्टिरी अणायुतट्टू उत्सव कहा मनाया जाता है : नजंगट्टिरी भगवती मंदिर, पट्टांबी, जिला पलक्कड़ (केरल)

तीज उत्सव – Teej festival In Hindi

तीज उत्सव - Teej festival In Hindi

मानसून के मौसम की शुरुआत के साथ तीज महोत्सव शुरू होता है जो मुख्य रूप से विवाहित हिंदू महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है। अपने सबसे अच्छे रंगीन कपड़े पहने हुए, महिलाएं अपने जीवन साथी की भलाई, लम्बी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं और जश्न मनाती हैं। त्योहार को कई अन्य नामों जैसे हार्टालिका तीज, हरियाली तीज और कजरी तीज के नाम से जाना जाता है। और यह भारत के विभिन्न हिस्सों में जुलाई, अगस्त या सितंबर में मनाया जाता है।

  • तीज उत्सव 2020 में कब मनाया जायेगा : 23 -24 जुलाई, 2020
  • तीज उत्सव कहाँ मनाया जाता है : जयपुर और भारत के अन्य हिस्से

और पढ़े : तमिलनाडु राज्य के प्रमुख त्यौहार

रॉयल एनफील्ड हिमालयन ओडिसी – Royal Enfield Himalayan Odyssey In Hindi

रॉयल एनफील्ड हिमालयन ओडिसी – Royal Enfield Himalayan Odyssey In Hindi

वास्तव में रॉयल एनफील्ड हिमालयन एक सांस्कृतिक त्योहार नहीं है, लेकिन साहसिक प्रेमियों और रोमांच चाहने वालों के लिए एक रोमंचक आयोजन है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन लगातार 15 सालों से मनाया जा रहा है। जिसमे प्रतिभागियों को अपनी बाइक से पहाड़ी दर्रों का रास्ता तय करना होता है। और इसमें पुरुषो के साथ-साथ महिलाएं भी हिस्सा लेती है, और इस रोमंचक राइड को एन्जॉय करती है।

  • रॉयल एनफील्ड हिमालयन ओडिसी कहाँ आयोजित किया जाता है : नई दिल्ली से लद्दाख
  • 2020 में रॉयल एनफील्ड हिमालयन ओडिसी कब मनाया जायेगा : अभी इस आयोजन की घोषणा नही की गयी है।

फियांग ट्रूप महोत्सव – Phyang Tsedup Festival In Hindi

फियांग ट्रूप महोत्सव – Phyang Tsedup Festival In Hindi

फियांग ट्रूप महोत्सव लद्दाख का लोकप्रिय त्यौहार है, जिसे फियांग मोनास्ट्री में मनाया जाता है। फियांग ट्रूप महोत्सव में आप लामाओं को खूबसूरत अट्टालिकाओं में देख सकते हैं, जो एक नृत्य नाटक के विभिन्न पात्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा फियांग ट्रूप महोत्सव में भिक्षु जीवंत रेशम की पोशाक पहनते हैं और प्रदर्शन करने के साथ-साथ अपने देवता की पूजा करते हैं। इस त्योहार का सबसे अच्छा हिस्सा और मुख्य आकर्षण विभिन्न मुखौटे पहने लोग और कलाकृतियाँ हैं, जो बुद्ध की शिक्षाओं को चित्रित करती हैं। अगर आप जुलाई के महीने में लद्दाख की यात्रा पर जा रहे है तो आपको इस उत्सव में भाग अवश्य लेना चाहिये जो वास्तव में देखने लायक है।

2020 में फियांग ट्रूप महोत्सव कब मनाया जायेगा : 18 जुलाई 2020

फियांग ट्रूप महोत्सव कहाँ मनाया जायेगा : फियांग मोनेस्ट्री (लद्दाख जम्मू कश्मीर)

कार्ष गुस्टर फेस्टिवल – Karsha Gustor Festival In Hindi

कार्ष गुस्टर फेस्टिवल - Karsha Gustor Festival In Hindi

कार्ष गुस्टर फेस्टिवल जुलाई के महीने में भारत में मनाये जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। कार्ष गुस्टर फेस्टिवल लद्दाख के सबसे बड़े कार्ष मठ पर बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में प्रतिबर्ष आयोजित किया जाता है। ब्लैक हैट डांस परफॉर्मेंस से लेकर भिक्षुओं द्वारा एक मास्क डांस परफॉर्मेंस तक यह उत्सव अद्वितीयता से भरपूर है।

  • 2020 में कार्ष गुस्टर फेस्टिवल कब मनाया जायेगा : 30 से 31 जुलाई, 2020 ( लेकिन अभी कोरोना वायरस के कारण उत्सव को सरकार द्वारा स्वीकृति नही दी गयी है)
  • कार्ष गुस्टर फेस्टिवल कहाँ मनाया जाता है : जांस्कर, (लद्दाख)

और पढ़े :

Leave a Comment