Indian Destination

मुंबादेवी मंदिर के दर्शन और यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी – Information About Mumbadevi Temple in Hindi

5/5 - (2 votes)

Mumbadevi Temple in Hindi : मुंबादेवी मंदिर मुंबई शहर के ज़वेरी बाज़ार के केंद्र में स्थित एक प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिर है। मुंबादेवी को समर्पित यह मंदिर मुंबई के लोगो के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है जबकि मुंबई के कोली मछुआरों द्वारा मुंबा देवी की विशेष पूजा की जाती है, जो उन्हें अपनी देवी और अपना संरक्षक मानते हैं। जब भी आप यहाँ आयेगें तो मंदिर में स्थापित देवी मुंबा देवी की प्राचीन मूर्ति के दर्शन कर सकेगें है, जो यहां का मुख्य आकर्षण है। मंदिर परिसर में मुंबादेवी के साथ साथ हिंदू देवता गणेश, हनुमान और देवी अन्नपूर्णा की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं जिनके दर्शन का शोभाग्य भी मुंबादेवी मंदिर की यात्रा में प्राप्त होता है।

यदि आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ मुंबादेवी मंदिर के दर्शन की योजना बना रहे है या फिर इस प्राचीन मंदिर से जुड़ी जानकारी को जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

मुंबादेवी मंदिर का इतिहास – History of Mumbadevi Temple in Hindi

मुंबादेवी मंदिर के इतिहास की बात करें तो हम आपको बता दे इस मंदिर की गिनती मुंबई के सबसे प्राचीन मंदिरों में की जाती है। मुंबादेवी मंदिर का निर्माण बर्ष 1675 में बोरीबंदर में किया गया था। उसके बाद इस मंदिर को 1737 में ब्रिटशो द्वारा बोरीबंदर से झवेरी बाज़ार में स्थांतरित करके पुर्निर्मित किया गया था। प्राचीन काल से कोली मछुआरों और द्रविड़ों ने इस मंदिर में मुंबादेवी के लिए प्रार्थना की थी और अभी भी उनके द्वारा इस मंदिर में पूजा की जाती है।

मुंबादेवी के मंदिर की वास्तुकला – Architecture of Mumbadevi Temple in Hindi

Image Credit ; Shubham Singh

मुंबा देवी मंदिर की संरचना इस मंदिर में जाने वाले श्र्धालुयों और पर्यटकों के लिए एक अद्भुत दृश्य है। मुंबा देवी मंदिर का मुख्य आकर्षण देवी मुंबादेवी की मूर्ति है, जो एक चांदी का मुकुट, एक सुनहरा हार और एक नाक का स्टड से सजी है। मूर्ति को एक वेदी पर रखा जाता है, जिसमें गेंदे के फूल होते हैं। धरती माता का प्रतीक है, मुंबादेवी की मूर्ति का कोई मुंह नहीं है। मंदिर परिसर के भीतर ‘हनुमान’ और ‘गणेश’ की मूर्तियाँ भी रखी गई हैं। अन्य आकृतियों में मोर पर विराजमान ‘अन्नपूर्णा’ की पत्थर की मूर्ति और उग्र बाघ की मूर्तियां भी यहाँ देखी जा सकती है।

मुंबादेवी की कहानी – Mumba Devi Story In Hindi

मुंबा देवी से एक काफी आकर्षक कहानी जुड़ी जी है जो यह दर्शाती है की मुंबा देवी मंदिर का निर्माण क्यों और केसे हुआ। एक किंवदंती के अनुसार माना जाता है मुंबा देवी आठ-सशस्त्र देवी है जिन्हें भगवान ब्रह्मा’ द्वारा ‘मुंबारका’ के रूप में जाने जाने वाले एक दुष्ट राक्षस का वध करने के लिए भेजा था, जिसने स्थानीय लोगों को अपने आतंक से भयभीत कर रखा था। भगवान ब्रह्मा जी के प्रार्थना करने के बाद मुंबा देवी धरती लोक पर आती है और दुष्ट राक्षस मुंबारक को प्ररास्त कर दती है जिसके बाद मुंबारका को अपनी गलती का एहसास होता है और अपने घुटनों पर गिर गया जाता है और देवी से माफ़ी मांगते हुए अपना नाम लेने के लिए विनती करता है।

इस प्रकार देवी उसकी विनती को स्वीकार कर लेती है जिसके बाद उन्हें मुंबा देवी के नाम से जाना जाने लगा। इसके अलावा देवी ने एक मंदिर बनाने की अनुमति भी प्रदान की थी।

मुंबादेवी मंदिर का महत्व और मान्यतायें – Importance and Values ​​of Mumbadevi Temple in Hindi

मुंबा देवी मंदिर मुंबई के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल में से एक है जहाँ भारी संख्या में भक्त माता के दर्शन और अपनी मनोकामनायें मांगने माता के दर पर आते है खासकर मंगलवार के दिन यहाँ भक्तो काफी जन सैलाब उमड़ता है। मुंबा देवी मंदिर की मान्यता है की यहाँ से कोई भी भक्त खाली हाथ नही जाता है अगर कोई भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगता है तो देवी उसकी मन्नत जरूर पूरा करती है।

और पढ़े : भारत के प्रमुख सेक्स मंदिर, जिनसे आप अनुमान लगा सकते है, की हमारे पूर्वज सेक्स को लेकर कितने सहज थे

मुंबादेवी मंदिर के दर्शन का समय – Timings of Mumbadevi temple in Hindi

Image Credit : Satish Patel

मुंबादेवी मंदिर की यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों और श्र्धालुयों को बता दे यह मंदिर तीर्थयात्रीयों के लिए सोमबार को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से रात 10.00 तक खुला रहता है। आप इस दौरान कभी मुंबादेवी के दर्शन के लिए आ सकते है।

मुंबादेवी मंदिर का प्रवेश शुल्क – Entry fee of Mumbadevi temple in Hindi

Image Credit : Deep Goswami

बता दे मुंबादेवी मंदिर में प्रवेश और देवी के दर्शन के लिए कोई भी शुल्क नही है यहाँ आप बिना किसी शुल्क के मंदिर में घूम और देवी मुंबा के दर्शन कर सकते है।

मुंबादेवी मंदिर के आसपास घूमने की जगहें – Places to visit around Mumbadevi temple in Hindi

मुंबई महाराष्ट्र राज्य के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है जो मुंबादेवी मंदिर के साथ साथ नीचे दिए गये कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों से सजा हुआ है। इसीलिए यदि आप अपने परिवार या फ्रेंड्स के साथ मुंबादेवी मंदिर मुंबई की यात्रा पर जाने वाले है तो अपना कुछ समय निकालकर मुंबादेवी मंदिर के नजदीकी पर्यटक स्थल जरूर घूमने जायें –

मुंबादेवी मंदिर घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best time to visit Mumbadevi Temple in Hindi

Image Credit : Naman

वैसे तो बर्ष के किसी भी मुंबादेवी मंदिर घूमने जाया जा सकता है लेकिन यदि आप मुंबादेवी मंदिर के साथ साथ मुंबई के अन्य पर्यटक स्थलों की यात्रा भी करना चाहते है तो इसके लिए सर्दियों का मौसम सबसे बेस्ट मौसम होता है। क्योंकि इस दौरान मुंबई का मौसम काफी सुखद होता है जो यहाँ घूमने के लिए परफेक्ट माना जाता है।

और पढ़े : मुंबई में घूमने के लिए जगहें और मुंबई की यात्रा में करने के लिए चीजें 

मुंबादेवी मंदिर की यात्रा में रुकने के लिए होटल्स – Hotels in Mumbai in Hindi

यदि आप अपनी फैमली या फ्रेंड्स के मुंबादेवी मंदिर और मुंबई के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल को प्लान कर रहे है और अपनी यात्रा में रुकने के लिए होटल्स सर्च कर रहे है तो हम आपकी जानकारी के लिए मुंबई भारत का प्रमुख शहर है जहाँ लों-बजट से लेकर हाई-बजट के बड़ी संख्या में होटल उपलब्ध हैं। जिनमे से आप किसी को भी अपनी ट्रिप में रुकने के लिए सिक्लेट कर सकते है।

मुंबादेवी मंदिर कैसे पहुचें – How To Reach Mumbadevi Temple In Hindi

मुंबादेवी मंदिर की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग में से किसी से भी ट्रेवल करके मुंबई जा सकते है।

तो आइये नीचे डिटेल जानते है की फ्लाइट, ट्रेनऔर रोडवे से मुंबादेवी मंदिर कुरुक्षेत्र केसे जायें –

फ्लाइट से मुंबादेवी मंदिर कैसे पहुचें – How To Reach Mumbadevi Temple By Flight In Hindi

मुंबादेवी मंदिर की यात्रा के लिए यदि आपने फ्लाइट का सिलेक्शन किया हैं तो हम आपको बता दें मुंबई में स्थित छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का मुख्य अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जिसके लिए भारत के लगभग सभी एयरपोर्ट्स से फ्लाइट उपलब्ध है। छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई मुंबादेवी मंदिर से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इसीलिए फ्लाइट से ट्रेवल करके एयरपोर्ट पर उतरने के बाद आप टेक्सी, ऑटो या स्थानीय वाहनों की मदद से आसानी से मुंबादेवी मंदिर जा सकते है।

ट्रेन से मुंबादेवी मंदिर कैसे पहुचें – How To Reach Mumbadevi Temple By Train In Hindi

जो भी पर्यटक ट्रेन से ट्रेवल मुंबादेवी मंदिर जाना चाहते है हम उन्हें बता दे मंदिर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन है, जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। यह मंदिर रेलवे स्टेशन से सिर्फ लगभग 1 किमी की दूरी पर स्थित है इसीलिए रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद आप पैदल या ऑटो ले कर मुंबादेवी मंदिर पहुच सकते है।

मुंबादेवी मंदिर सड़क मार्ग से केसे जायें – How To Reach Mumbadevi Temple By Road in Hindi

मुंबई के पास देश के सभी हिस्सों से सड़क संपर्क काफी अच्छा हैं मुंबादेवी मंदिर मुंबई बस स्टैंड से सिर्फ 2.7 कि.मी. की दूरी पर स्थित है इसीलिए सड़क मार्ग या बस से यात्रा करके मुंबादेवी मंदिर आसानी से पहुचा जा सकता है।

और पढ़े : भारत के 10 सबसे रहस्यमयी मंदिर

इस लेख में आपने मुंबादेवी मंदिर की यात्रा से जुडी जानकारी को जाना है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

मुंबादेवी मंदिर का मेप – Map of Mumbadevi Temple

और पढ़े :

Featured Image Credit : Vishnu official

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago