Others

दुनिया की सबसे डरावनी जगहें जिनके बारे में जानकार आपके रूह काप जायेगी – Duniya Ki sabse Daravni Jagahen in Hindi

5/5 - (3 votes)

Most Haunted Places In World In Hindi : वैसे तो पूरी दुनिया एक से बढ़कर एक अजूबो, चमत्कारों, पर्यटक स्थलों, पहाड़ो, प्राकृतिक सुन्दरता और समुद्र तटो से भरा हुआ है। लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी की हमारी इस पृथ्वी पर आकर्षक पर्यटक स्थलों के साथ साथ कुछ ऐसी भूतियाँ  और डरावनी जगहें भी है, जहाँ पर्यटक तो क्या स्थानीय लोगो भी जाने से डरते है और इन जगहों से खोफ खाते है। दुनिया की सबसे भूतियाँ  जगहें के आसपास भटकना भी मौत के मुह में जाने के बराबर माना जाता है, कई साहसी लोगो ने इन जगहों पर जान का प्रयास भी किया जिनमे से कुछ लोग तो अपनी जान बचा कर वापिस आ गये लेकिन कुछ लोग भी ऐसे भी रहे है जिनका उन जगहों पर जाने के बाद आज भी पता नही चला, आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं की यह जगहें कितनी भयानक, खतरनाक और डरावनी हो सकती हैं। हालाकि ऐसा भी नही है की यह जगह पर्यटकों के लिए बंद हो कई बहादुर दिल पर्यटक इन जगहें पर जाना पसंद भी करते है।

तो आइये आज हम यहाँ इस आर्टिकल में दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों के बारे में जानते हैं, जो अपनी असामान्य या प्रेतवाधित गतिविधियों के कारण पुरे विश्व में चर्चा का विषय बनी हुई है –

Table of Contents

मोस्ट हॉन्टेड प्लेसस इन वर्ल्ड – Most Haunted Places In World in Hindi

भानगढ़ फोर्ट इंडिया – Bhangarh Fort India in Hindi

Most Haunted Places In World In Hindi भारत के राजस्थान भानगढ़ में स्थित भानगढ़ का किला भारत की सबसे डरावनी जगहे के साथ साथ दुनिया की सबसे भूतियाँ  जगहें में से भी एक है, जिसके बारे में सोच कर ही लोगों की रूह काँप जाती है। भानगढ़ किले को दुनिया के सबसे प्रेतवाधित स्थानों में से एक बताया जाता है। भानगढ़ एक जंगल के पास स्थित एक ऐसी जगह है, जो अपने भूतिया किस्सों की वजह से भारत में सबसे ज्यादा फेमस हैं। इस जगह पर किसी भी पर्यटक को सूर्यास्त के समय जाने की अनुमति नहीं मिलती।

बताया जाता है कि इस किले में सूर्यास्त के बाद जाना बेहद खतरनाक हो सकता है। कहा जाता है कि यहाँ के एक जादूगर को इस इलाके की स्थानीय राजकुमारी से प्रेम हो गया था और उसने उस राजकुमारी को अपने बस में करने के लिए काले जादू की मदद ली लेकिन इस बात की भनक राजकुमारी को लग गई। जिसके बाद उस राजकुमारी ने जादूगर को मरवा दिया। मरते-मरते वो जादूगर किले को श्राप दे गया और इसके बाद यह किला खंडर बन गया।

फ्रेन हिल होटल इंडिया – Fern Hill Hotel, India in Hindi

मोस्ट होंटेड प्लेसेस इन वर्ल्ड में लिस्टेड फ्रेन हिल होटल इंडिया की सबसे भूतिया होटल है जिससे एक डरावनी कहानी जुडी हुई है। यह कहानी उस दौरान की है जब यहाँ इंडियन हॉरर थ्रिलर-मूवी राज़ की शूटिंग की जा रही थी। कहाँ जाता है जब कोरियोग्राफर सरोज खान और उनका क्रू होटल में आराम कर रहा था तो उन्होंने फर्स्ट फ्लोर पर कुछ आवाजें महसूस की है जिसके बाद उन्होंने उन्होंने रिसेप्शन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन टेलीफोन लाइन डेड थी। लेकिन अगली सुबह जब रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि होटल में फर्स्ट फ्लोर ही नहीं है, तो इसके बाद पुरे होटल स्टाफ और लोगो में खौफ बैठ गया और यह घटना काफी समय तक चर्चा का केंद्र बनी रही जिसके बाद लोगो ने होटल में जाना बंद कर दिया और आखिरकार होटल को बंद करना पड़ा। कहाँ जाता है आज भी इस होटल में कई प्रेतवाधित घटनायें घटित होती है जो आमतौर पर स्थानीय लोगो द्वारा बताई जाती है।

मोंटे क्रिस्टो होमस्टेड ऑस्ट्रेलिया – Monte Cristo Homestead Australia in Hindi

image Credit : Helen Di Domenico

Duniya Ki sabse Daravni Jagahen in Hindi : मोंटे क्रिस्टो होमस्टेड ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में स्थित एक भूतिया हवेली है जिसे हवेली की मालकिन श्रीमती क्रॉली से जुड़ी प्रेतवाधित कहानियों के कारण दुनिया की सबसे डरावनी जगहें के रूप में जाना जाता है। इस हवेली के बारे में बताया जाता है की श्रीमती क्रॉली अपने पति की मृत्यु के बाद 23 सालों तक हवेली से बाहर नही निकली थी और आखिरकार उनकी मृत्य हो जाती है जिसके बाद उनका मृत शरीर उसी हवेली में पड़ा रहा जिसका अंतिम संस्कार भी नही किया गया। जिसके बाद से क्रॉली के भूत का साया उस हवेली पर पड़ गया कुछ समय बाद लोगो ने उस हवेली पर जाकर कब्ज़ा करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें क्रॉली के भुत ने सफल नही होने दिया और हवेली छोड़ने पर मजबूर कर दिया। आज भी मोंटे क्रिस्टो होमस्टेड अजीब आवाजें, टिमटिमाती रोशनी और गलियारे में तैरते हुए भूत को देखने का दावा किया गया है। जबकि हवेली में हादसों और हत्याओं की खबरें पहले भी आती रही हैं।

अराडले लुनाटिक एसाइलम ऑस्ट्रेलिया – Aradale Lunatic Asylum, Australia in Hindi

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में स्थित अराडले लुनाटिक एसाइलम एक मेंटल हॉस्पिटल है जिसे 1867 में खोला गया था। यह मेंटल हॉस्पिटल अपनी स्थापना के कुछ ही सालों बाद की दुनिया की भूतियाँ  जगहें के रूप में जाना जाने लगा। बता दे इस हॉस्पिटल में नर्स केरी के भूत से जुड़ी कई डरावनी घटनायें सामने आती रही है जिन्होंने लोगो में खौफ पैदा करके रखा है। इस हॉस्पिटल से एक प्रसिद्ध भूतियाँ कहानी ओल्ड मार्गरेट के भूत की भी है, जिसे कई मरीजों ने 1990 के दशक में आत्महत्या करने पर मजबूर कर देता है। कहानी जैसी भी हो लेकिन अराडले लुनाटिक एसाइलम हॉस्पिटल की प्रेतवाधित घटनाओं ने लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया। जो लोग भुत प्रेत में यकीन नही करते है उन्हें एक बार यहाँ जरूर जाना चाहिए।

हाईगेट कब्रिस्तान इंग्लैंड –  Highgate Cemetery, England in Hindi

1839 में उत्तरी लंदन में स्थापित हाईगेट कब्रिस्तान दुनिया के सबसे प्रेतवाधित स्थल में से एक है। 1,70,000 से अधिक लोगों का अंतिम विश्राम स्थल कई अलौकिक घटनाओं का गवाह रहा है लेकिन लाल आंखों और लम्बा कला कोट पहने वैम्पायर के एक भुत की कहानी ने इस कब्रिस्तान को दुनिया की सबसे डरावनी जगहें में से एक बना दिया है। स्थानीय लोगो के अनुसार यहाँ कई डरावनी घटनाएँ महसूस की जा चुकी है। इस कब्रिस्तान ने लोगो के बीच उस समय खौफ फैला दिया जब जब एक महिला के बुरी तरह से जले हुए शरीर को क्षत-विक्षत पाया गया। जिसके बाद से इस कब्रिस्तान को इंग्लैंड के साथ मोस्ट हॉन्टेड प्लेस इन वर्ल्ड में शामिल कर लिया गया था।

टॉवर ऑफ़ लन्दन इंग्लैंड – The Tower Of London, England in Hindi

Image Credit : Laco Ceky

Most Haunted Places In World In Hindi : दुनिया की सबसे डरावनी जगहें में टॉवर ऑफ़ लन्दन का नाम भी शामिल है। बता दे इस टावर के अन्दर प्राचीन में कई राजकुमारों और अन्य लोगो को मारा गया था जिनकी आत्मायें आज भी इस टावर के अन्दर भटक रही है। कई बार तो टावर के अन्दर बिना सर वाले भुत दिखे जाने की घटनायें भी सामने आती रही है हलाकि उसका कोई प्रमाणिक सबूत नही है। लेकिन उसके बाद भी इस जगह ने अपनी प्रेतवाधित गतिविधियों से काफी सुर्खियाँ बटोरी है।

द मार्क किंग्स क्लोज़ स्कॉटलैंड – Mark King’s Close, Scotland in Hindi

Image Credit : Wycieczki z Jackiem

द मार्क किंग्स क्लोज़, स्कॉटलैंड और वर्ल्ड की मोस्ट हॉन्टेड प्लेसस में से एक है। यह जगह पहले भूमिगत सड़कों और सुरंगों की एक श्रृंखला थी, जिसने 16 वीं और 17 वीं शताब्दी में कई घरों और व्यापारिक घरानों को जन्म दिया था। 1645 में जब एक प्लेग फटा, तो इस क्षेत्र को छोड़ दिया गया था जिसके बाद यह स्थान बिलकुल सुनसान पड़ा हुआ है और कई भूतियाँ गतिविधियों का केंद्र बन गया है। इस जगह के आसपास से गुजरने वाले लोगो द्वारा काले रंग की बुजुर्ग महिला दिखे जाने का दावा किया गया है जो दिखती है और एक दम से अदृश्य हो जाती है। कई बार तो यहाँ से अजीबोगरीब आवाजें भी सुनी जाने की खबरे आई है जिसके कारण रात में तो छोडिये दिन में भी लोग यहाँ आने से कतराते है।

एडिनबर्ग कैसल, स्कॉटलैंड – Edinburgh Castle, Scotland in Hindi

Image Credit : Alex Brehm

Duniya Ki sabse Daravni Jagahen in Hindi : एडिनबर्ग कैसल, स्कॉटलैंड का लोकप्रिय पर्यटक स्थल है इसके बाबजूद इसकी गिनती दुनिया के सबसे प्रेतवाधित स्थल में की जाती है। बता दे यह जगह भूत-प्रेत से संबंध रखनेवाला कुत्ता, और बिना सर वाले भुत दिखे जाने के लिए सुर्ख़ियों में बनी हुई है। 2001 में महल के 10-दिवसीय वैज्ञानिक सर्वेक्षण के दौरान, कई स्वयंसेवकों और वैज्ञानिकों ने भूत देखने की सूचना दी। जबसे, लोगों ने एडिनबर्ग कैसल को दुनिया की सबसे भूतियाँ जगहें में से एक के रूप में गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।

और पढ़े : क्या आप जानते है चोका देने वाले इन 5 हिमालयी रहस्यों? अगर नही जानते है तो एक बार अवश्य जान ले

ग्रेनेयर्स किर्कयर्ड स्कॉटलैंड – Greyfriars Kirkyard, Scotland in Hindi

ग्रेनेयर्स किर्कयर्ड एडिनबर्ग में एक कब्रिस्तान है जो मैकेंजी पॉलीटेजिस्ट की अफवाहपूर्ण दृष्टि के कारण दुनिया में प्रेतवाधित स्थानों में से एक के रूप में लोकप्रिय है। एक लोकप्रिय कहानी के अनुसार, एक बेघर आदमी एक बार सर जॉर्ज मैकेंज़ी के मकबरे में घुस गया। जिसके बाद से इस कब्रिस्तान से कई असामान्य गतिविधियों की सूचना मिलती रही है। कब्रिस्तान के आसपास से गुजरने वाले लोगो और धोखे से आये हुए यहाँ लोगो द्वारा इससे जुडी कई कहानियाँ बताई जाती है जबकि कई बार लोगो पर यहाँ हमला होने की खबरे भी सामने आई है जिसके बाद से इसके आसपार रहने वाले लोग अपने घरों की खिड़कियाँ तक बंद रखते है।

  अकरहुस कैसल, नॉर्वे – Akershus Castle, Norway in Hindi

Image Credit : Bjarne Melsom

विभिन्न लोगो द्वारा किये गये दावों के अनुसार पूर्ववर्ती रणनीतिक किले और 1290 के दशक में बनी यह जेल दुनिया की सबसे प्रेतवाधित जगह है। अकरहुस कैसल में कैदियों को फांसी देने के लिए एक स्थल के रूप में काम है जहाँ कई मुजरिमों और यहाँ तक की कई निर्दोशो को भी फांसी पर चढ़ाया गया है। जिसके बाद से कई लोगो की प्रेत आत्मायों के यहाँ घूमने की खबरे सामने आती रही है।

चेटो डी ब्रिसैक, फ्रांस – Chateau De Brissac, France in Hindi

Image Credit : Carlos chotu

Most Haunted Places In World In Hindi : मेन-एट-लॉयर में स्थित 11 वीं शताब्दी का महल चेटो डी ब्रिसैक को फ्रांस के साथ साथ वर्ल्ड की मोस्ट हॉन्टेड प्लेसस में से एक है। यह सुंदर महल एक दोहरे हत्याकांड का गवाह था। कई लोगो द्वारा दावा किया गया है की इस महल में एक लेडी भुत है जो चाहे जब महल के बाहर की गलियों में भी दिखाई देती है। इसके अलावा देर रात इस महल से बेहद डरावनी आवाजें भी सुनी गयी है जिसकी वजह से लोग अँधेरा होने के बाद इस जगह से गुजरने में भी खौफ खाते है।

और पढ़े : दुनिया के सात अजूबों के बारे में जानकारी

आइलैंड ऑफ़ डॉल्स मैक्सिको – Island Of Dolls, Mexico in Hindi

Image Credit : Ra Ha

मैक्सिको का आइलैंड ऑफ़ डॉल्स दुनिया की एक और बेहद डरावनी जगह है जिससे एक अजोबोगरीब कहानी जुड़ी हुई है। कहाँ जाता है कई बर्षो पहले एक लड़की की मैक्सिकन नहर में डूबने से मौत हो गई। जब जूलियन बर्रेरा इस द्वीप पर गये तो उन्होंने उस लड़की की बुराइयाँ की जिसके बाद उस लड़की आत्मा क्रोधित हो उठी और वहां कई प्रेतगतिविधियां घटित होने लगी। बाद में उस लडकी की आत्मा को खुश करने के लिए द्वीप में कई गुड़ियों को लटका दिया। बाद में उसका शव उसी स्थान पर नहर में मिला, जो लड़की की थी। कहा जाता है उस द्वीप में लटकी हुई उन गुड़ियों में उसी लड़की की आत्मा है जिनमे में से कई बार फुसफुसाहट और हँसने की आवाज़ों भी यहाँ आने वाले पर्यटकों द्वारा सुनी गयी है।

मैकनाब्स द्वीप, हैलिफ़ैक्स – McNabs Island, Halifax in Hindi

Image Credit : Leigh Jowett

हैलिफ़ैक्स हार्बर का यह बड़ा द्वीप और एक सुंदर प्रकृति का अभ्यारण्य है, लेकिन इसके इतिहास में कई तरह के अत्याचार हुए, जिसके कारण इसके रेतीले समुद्र तटों और हरे-भरे पार्कों पर भूतों का साया मंडरा रहा है। मैकनाब्स का उपयोग 1866 में ब्रिटिश हैजे से पीड़ित लोगों के जहाज पर रखने के लिए किया गया था, जिनमें से कई की मृत्यु हो गई और द्वीप पर सामूहिक कब्रों में दफन हो गए थे। जिसके बाद से यह स्थान दुनिया के प्रेतवाधित स्थल में शामिल हो गया। कहा जाता है आज इस द्वीप पर कई बुरी आत्मायें है जो यहाँ आने वाले लोगो को परेशान करती है। यदि आप भुत प्रेत की बातों पर यकीन नही करते तो एक बार इस द्वीप पर घूमने जरूर जाएँ।

सेंट ऑगस्टाइन लाइटहाउस, यूएसए – St Augustine Lighthouse, USA in Hindi

Image Credit : Amy Dawn

Duniya Ki sabse Daravni Jagahen in Hindi : यूएसए के फ्लोरिडा में स्थित सेंट ऑगस्टाइन लाइटहाउस एक ऐसी जगह है जो वर्तमान में पर्यटकों के लिए खुली है उसके बाबजूद भी इसे वर्ल्ड की मोस्ट हॉन्टेड प्लेसस में से एक माना गया है। बता दे इस लाइटहाउस में आने वाले पर्यटकों ने कई बार अजीब सा महसूस किया है जैसे की कोई पीछे खड़ा हो लेकिन मुड़कर देखने पर कोई ना हो, अजीब आवाजें और भी बहुत कुछ। इस लाइटहाउस में दो से तीन भूत होने की कहानियां सुनी जाती आ रहे है जिनके अनुसार एक भुत लाइटहाउस कीपर का है जबकि मखमली पोशाक पहने एक महिला के रोने की घटनाएं भी सामने आई है इनके अलावा दो और लड़कियों के भूत यहाँ होने की बातें भी की जाती आया रही है। जैसा भी हो लेकिन यह जगह बकाई बहुत डरावनी और प्रेतवाधित है जहाँ आज भी बहुत से लोग जाने से डरते है।

स्क्रीमिंग टनल, कनाडा – Screaming Tunnel, Canada in Hindi

स्क्रीमिंग टनल कहने को तो एक टनल है लेकिन साथ ही यह दुनिया की सबसे भूतियाँ जगहें में से एक भी है। इस टनल से एक दिलचस्प कहानी जुड़ी हुई है जो अक्सर यहाँ के लोगो द्वारा बताई जाती है। कहा जाता है लगभग 100 साल पहले सुरंग के दक्षिण प्रवेश द्वार पर स्थित एक फार्म हाउस में आग लग गई थी जिसकी अन्दर एक लड़की फसी हुई थी आग में जलती हुई लड़की मदद के लिए चिल्लाती रही और भागती रही लेकिन उसकी मौत सुरंग के अन्दर ही हो गयी थी। कहा जाता है अगर आज भी कोई उस सुरंग के अन्दर आग जलाता है तो उस लड़की की चीखें सुनाई देती है और तुरंत आग बुझ जाती है। यह घटना सिर्फ एक बार की नही है ऐसी घटनायें कई बार अलग अलग लोगो ने शेयर की है।

Aokigahara फारेस्ट जापान – Aokigahara Forest, Japan in Hindi

Aokigahara फारेस्ट को जापान के साथ साथ वर्ल्ड मोस्ट हॉन्टेड प्लेसस में से एक के रूप में जाना जाता है इसने आत्महत्याओं की सबसे बड़ी संख्या देखी है। बता दे यह जंगल सैन फ्रांसिस्को के गोल्डन गेट ब्रिज के बाद आत्महत्यायों में पुरे विश्व में दुसरे नंबर पर है जिस वजह से सूसाइड फॉरेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है सूसाइड करने वाले लोगो की आत्माएँ अभी भी इस जंगल में भटकती है। यह जंगल जितना खूबसूरत है उतना खतरनाक और डरावना भी है जहाँ रात की तो छोड़िये दिन में भी लोग जाने से डरते है।

और पढ़े : दुनिया के बारे में 101 ऐसे खास रोचक तथ्य जिसे के बारे में आप को जरुर पता होना चाहिये

पुराना चांगी अस्पताल और चांगी बीच, सिंगापुर – Old Changi Hospital And Changi Beach, Singapore in Hindi

Most Haunted Places In World In Hindi : चांगी समुद्र तट और 1935 में बने पुराने अस्पताल को प्रेतवाधित होने का दावा किया जाता है जहाँ कई चीनी सैनिको को जापानियों द्वारा मार दिया गया था। जापानी केम्पेईताई (जापानी इंपीरियल सीक्रेट पुलिस) ने अस्पताल पर कब्जा कर लिया और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसे एक यातना शिविर में बदल दिया। इस जगह पर चीनी सैनिको को रखा जाता था और बुरी यातनाएं देकर मार दिया जाता था। जिस वजह से इस अस्पताल में चीनी सैनिकों की आत्माओं द्वारा प्रेतवाधित होने का दावा किया जाता है। रात में समुद्र तट पर बिना सिर के सैनिकों के दिखे जाने की भी खबरें आई हैं जिनकर बारे में सुनकर अंदाजा लगाया जा सकता है की यह जगह कितनी भयानक और खतरनाक होगी ।

रोज हॉल, जमैका – Rose Hall, Jamaica in Hindi

Image Credit : Orett O’Reggio

रोज हॉल, जमैका को दुनिया की एक और सबसे डरावनी जगहें की रूप में जाना जाता है जिससे एक दिलचस्प और दिल देहला देने वाली कहानी जुड़ी हुई है। कहा जाता है इस बागान के मालिक जॉन पामर की पत्नी एनी पामर के पास काले जादू की लकीर थी जिसका उन्होंने अभ्यास किया था। उसके अपने इस जादू का इतना घमंड था की उसने 1800 के दशक में, जॉन, उसके दूसरे और तीसरे पति और कई पुरुष दासों की हत्या कर दी थी। हालांकि इतिहासकारों ने कहानी की वैधता पर संदेह किया है। लेकिन उसके बाबजूद भी यहाँ व्हाइट चुड़ैल” के भूत होने का दावा किया जाता आ रहा है जिसे यहाँ के लोगो ने काफी गंभीरता से लिया है।

पोवेलिया द्वीप, इटली – Poveglia Island, Italy in Hindi

दुनिया के शीर्ष प्रेतवाधित स्थानों में से एक पोवेलिया द्वीप का इतिहास काफी दर्दनाक और भयानक है यह जब उस समय की बात है जब पूरा शहर प्लेग से पीड़ित था, तो लोगों का कोई इलाज नहीं था और उन्हें मरने के लिए छोड़ दिया गया था। जिसके कारण कई लाशो को ऐसे ही कब्रों में दफन कर दिया गया। जिनके भुत का साया आज इस द्वीप पर मडरा रहा है, यहाँ कई ऐसी प्रेतवाधित घटनायें घटित हो चुकी है जिन्होंने लोगो में खौफ पैदा कर दिया है।

पेनांग युद्ध संग्रहालय मलेशिया – Penang War Museum, Malaysia in Hindi

Duniya Ki sabse Daravni Jagahen in Hindi : पेनांग युद्ध संग्रहालय निश्चित रूप से एक साधारण संग्रहालय नहीं है क्योंकि इस गिनती दुनिया की सबसे डरावनी जगहें में की जाती है। यह संग्रहालय उस किले पर स्थित है जो इतिहास सैनिको के खून से सना हुआ है। यह किला वह स्थान हुआ करता था जो जापान और ब्रिटिश के बीच लड़ाई का गवाह था जिसमे कई सैनिको को बेरहमी से मार दिया गया था।

और पढ़े : दुनिया के 11 सबसे खतरनाक पर्यटक स्थल जिनके बारे में जानकर आप दंग रह जायेंगें

इस आर्टिकल में आपने दुनिया की सबसे डरावनी जगहें (Most Haunted Places In World In Hindi) को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में बताना ना भूलें। लेकिन हम आपको बता दे दुनिया की भूतियाँ जगहें के बारे में हमारे पास कोई प्रमाणिक पुष्टि नही है, ये सभी इन जगहों के बारे में प्रचलित भूतियाँ  कहानियां है जिन्हें हमने आप तक पहुचाया है।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

और पढ़े :

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago