Travel Tips

पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर है- Difference Between Passport And Visa In Hindi

2/5 - (2 votes)

Passport And Visa Difference In Hindi : जब भी कोई व्यक्ति विदेश यात्रा के बारे में विचार करता हैं तो ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर होता है। बहुत से लोग तो वीजा और पासपोर्ट को एक ही समझते हैं। आपको बता दें कि यह दोनों एक दूसरे से बिलकुल अलग होते हैं लेकिन दोनों के इस्तेमाल एक दूसरे से जुड़ा हुआ होता है।

इस लेख में हम आपको वीजा और पासपोर्ट में अंतर बताने वाले हैं लेकिन सबसे पहले आपका यह जानना जरुरी है कि आखिर वीजा और पासपोर्ट होता क्या है और इसके बाद हम आपको बतायेंगे कि दोनों के बीच क्या अंतर होता है।

  1. पासपोर्ट क्या है – What Is Passport In Hindi
  2. पासपोर्ट कितने प्रकार के होते हैं- Type Of Passport In Hindi
  3. वीजा क्या है- What Is Visa In Hindi
  4. वीजा के प्रकार- Type Of Visa In Hindi
  5. पासपोर्ट और वीजा में अंतर- Difference Between Passport And Visa In Hindi

1. पासपोर्ट क्या है – What Is Passport In Hindi

पासपोर्ट किसी भी व्यक्ति की विदेश यात्रा के दौरान उसकी व्यक्तिगत पहचान बताने वाला एक दस्तावेज होता है। पासपोर्ट एक राष्ट्रीय सरकार द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक दस्तावेज है, जो व्यक्ति की पहचान और राष्ट्रीयता को बताता है। इसके अलावा पासपोर्ट में मालिक की फोटो, नागरिकता, नाम, माता-पिता का नाम, लिंग, जन्म दिनांक जैसी जानकारी रहती है। एक देश से दूसरे देश में जाने के लिए पासपोर्ट बहुत जरुरी होता है। किसी भी इंसान के लिए पासपोर्ट पहचान पत्र का काम करता है। जब कोई व्यक्ति विदेश जाता है तो इससे पहले वो पासपोर्ट के लिए अप्लाई करता है। अगर व्यक्ति का पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज कानूनी रूप से सही होता हैं तभी उसे वीजा प्रदान किया जाता है।

2. पासपोर्ट कितने प्रकार के होते हैं- Type Of Passport In Hindi

मुख्य रूप से पासपोर्ट 5 प्रकार के होते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

2.1 साधारण पासपोर्ट- Ordinary Passport

आर्डिनरी पासपोर्ट या साधारण पासपोर्ट को टूरिस्ट पासपोर्ट भी कहा जाता है। यह पासपोर्ट उन नागरिकों को दिया जाता है जो विदेश घूमने के लिए जा रहे हैं।

2.2 आधिकारिक पासपोर्ट- Official Passport

ऑफिसियल पासपोर्ट को एक सर्विस पासपोर्ट भी कहा जाता है। यह पासपोर्ट किसी देश के सरकारी कर्मचारी को दिया जाता है। इस पासपोर्ट का उपयोग सरकारी कर्मचारियों के काम से संबंधित यात्रा के लिए होता है।

2.3 राजनयिक पासपोर्ट- Diplomatic Passport

राजनयिक पासपोर्ट अपनी कार्य संबंधी यात्रा के लिए वाणिज्य दूतावासों या राजनयिकों के लिए दिया जाता है।

2.4 अस्थायी पासपोर्ट – Temporary Passport

अस्थाई पासपोर्ट को आपातकालीन पासपोर्ट (Emergency Passports) के रूप में भी जाना जाता है। यह उनके लिए बनाया जाता है जिन्होंने अपनी विदेश यात्रा के दौरान पासपोर्ट खो दिया हो। यह पासपोर्ट थोड़े समय के लिए ही वैलिड रहता है, जो पासपोर्ट खो जाने पास पर्यटकों को उनके देश वापस लाने में मदद करता है ।

2.5 फैमिली पासपोर्ट- Family Passport

यह पासपोर्ट परिवार के लिए जारी किये जाते हैं। इसमें परिवार के हर सदस्य को अलग- अलग पासपोर्ट नहीं मिलता।

और पढ़े: पासपोर्ट कैसे बनवाएं, पासपोर्ट के बारे में पूरी जानकारी

3. वीजा क्या है- What Is Visa In Hindi

वीजा एक तरह की अधिकारिक अनुमति होती है जो किसी भी व्यक्ति को विदेश में रहने घूमने और कार्य के लिए लेना पड़ता है। वीजा किसी भी व्यक्ति को एक निर्धारित अवधि के लिए किसी भी देश में प्रवेश करना, छोड़ने या रहने की अधिकारिक अनुमति देता है। यह अनुमति उस देश के सरकारी अधिकारी द्वारा दी जाती है जिसे देश की हम यात्रा करना चाहते हैं। वीजा एक अलग दस्तावेज हो सकता है लेकिन आमतौर पर यह यात्री के पासपोर्ट में लगी हुई एक मोहर होती है। कई देशों में जाने से पहले आपको वीजा के लिए अप्लाई करना पड़ता है, लेकिन बहुत से देश ऐसे भी होते हैं जिनमे वीजा ऑन अराइवल की सुविधा भी दी जाती है। कुछ देशों में तो वीजा के आवेदन से पहले इंटरव्यू और मेडिकल स्क्रीनिंग की आवश्यकता होती है।

4. वीजा के प्रकार- Type Of Visa In Hindi

पासपोर्ट की तरह वीजा भी कई तरह के होते हैं जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

4.1 टूरिस्ट वीजा- Tourist Visa

यह वीजा उन लोगों के लिए जारी किया जाता है जो लोग विदेश घूमने के लिए जाते हैं।

4.2 ट्रांजिट – Transit Visa

यह वीजा के केवल 5 दिनों या इससे कम के लिए होता है इसके किसी देश से तीसरे देश तक पहुंचने के लिए जारी किया जाता है।

4.3 व्यावसायिक वीजा- Business Visa

यह वीजा उन व्यवसायियों के लिए जारी किया जाता है जो विदेश की यात्रा वाणिज्यिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए जा रहे होते हैं।

4.4 स्टूडेंट वीजा- Student Visa

स्टूडेंट वीज़ा उन छात्रों को जारी किया जाता है जो किसी विदेशी देश में पढ़ने के लिए जाते हैं।

और पढ़े: वीजा के बारे में जानकारी

5. पासपोर्ट और वीजा में अंतर- Difference Between Passport And Visa In Hindi

यहाँ हम आपको पासपोर्ट और वीजा के बारे में जो जानकारी दी है उससे आप यह तो समझ ही गए होंगे कि पासपोर्ट और वीजा में क्या अंतर है, लेकिन फिर भी हम आपको और अच्छे तरीके से पासपोर्ट और वीजा में अंतर बता देते हैं। अगर सीधे शब्दों में कहें तो पासपोर्ट किसी भी देश द्वारा उसके अपने नागरिक को विदेश में यात्रा करने के लिए एक पहचान पत्र के रूप में दिया जाता है, लेकिन जब वो व्यक्ति विदेश में प्रवेश करना, घूमना या अस्थाई रूप से पढना या रहना चाहता है, तो उसको इसके लिए वीजा की जरूरत पड़ेगी जो विदेश की सरकार द्वारा जारी किया जाता है।

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

12 months ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

12 months ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

12 months ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

12 months ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago