Indian Destination

सिटी पैलेस अलवर घूमने और इसके दर्शनीय स्थल की जानकारी – City Palace Alwar Information In Hindi

Rate this post

City Palace Alwar In Hindi, सिटी पैलेस अलवर का एक प्रमुख आकर्षण हैं। इस महल को विनय विलास महल के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दें कि सिटी पैलेस एक वास्तुशिल्प चमत्कार है जो मुगल और राजस्थानी डिजाइन का एक सुंदर मिश्रण है। यह महल आपको राजस्थान के एक शाही जीवन शैली की झलक देता है। बता दें कि सिटी पैलेस ने अन्य कई आकर्षण शामिल हैं जिसमें जय पोल, सूरज पोल, लक्ष्मण पोल, चांद पोल, किशन पोल और अंधेरी गेट के नाम शामिल हैं। सिटी पैलेस में 15 ढलान वाले टॉवर और 51 छोटे टॉवर हैं।

अलवर सिटी पैलेस 18 वीं शताब्दी में निर्मित है जो बाला किले के ठीक नीचे अरावली की तलहटी में स्थित है। सिटी पैलेस के पास एक कृत्रिम झील है, जिसे 1815 में महाराजा विनय सिंह ने बनवाया था। अगर आप अलवर के सिटी पैलेस घूमने की योजना बना रहें तो हमारे इस लेख को जरुर पढ़ें, जिसमे हम आपको अलवर सिटी पैलेस जाने के बारे में पूरी जानकारी दे रहें हैं –

1. अलवर के सिटी पैलेस की रोचक बातें – Interesting Facts About City Palace Alwar In Hindi

Image Credit: Vidyut Prakash Maurya
  • सिटी पैलेस परिसर के बीच में एक संगमरमर से बना खूबसूरत कमल का फूल है।
  • यह महल वास्तुकला का एक अदभूद नूमना है। मुगल और राजस्थानी वास्तुकला का यह मिश्रण वास्तुशिल्प प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान है।
  • यहां सारों तरफ विष्णु भगवान के मंदिर स्थित हैं।
  • महल के अंदर की दीवारों और छत पर मिरर वर्क है।
  • यहां पर 6 द्वार बने हुए हैं जिन्हें जय पोल, सूरज पोल, चांद पोल, कृष्ण पोल, लक्ष्मण पोल और अंधेरी गेट के नाम से जाना जाता है।
  • मौसी महारानी छत्री यहां का एक प्रमुख आकर्षण है जिसका नाम राजा भक्तवर सिंह की पत्नी के नाम पर रखा गया था। यह वो जगह है जहां पर उसे अपने पति की चिता में कूदकर मर जाने के लिए कहा जाता है।
  • इस जगह पर दो संगमरमर के पैर फूल की पंखुड़ियों के साथ बिखरे हुए हैं, जो राजा और रानी के पैरों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • ऊपरी मंजिल पर संग्राहलय है जिसमें अलवर स्कूल के कई लघु चित्र, लघु लेखन, फारसी, हिंदी, उर्दू और अन्य भाषाओं की पांडुलिपियां हैं।
  • यहां पर कई हथियार, प्राचीन मूर्तियाँ, चंदन, जेड और हाथीदांत की वस्तुएँ भी हैं।
  • सिटी पैलेस की सबसे खास विशेषता यहां का बड़ा दरबार हॉल है। इसमें एक छोटा कमरा है। जिसमें शानदार पेंटिंग्स से सजा शोकेस है।
  • यहां का एक और आकर्षक स्थान महिलाओं का चैंबर है जो खूबसूरती से उकेरा गया है।
  • पैलेस के प्रवेश द्वार के दाईं ओर दो मंजिला गाड़ी है जो इसमें 50 से अधिक लोगों को ले जा सकती है। इस गाड़ी के बारे में कहा जाता है कि इसे हाथियों द्वारा ले जाया जाता था।
  • यहां एक पानी की कृत्रिम झील है, जिसमें असामान्य हरे रंग का पानी होता है।
  • यहां एक कंपनी गार्डन स्थित है जिसें पूजन विहार के नाम से जाना जाता है। जो काफी लोकप्रिय पिकनिक स्थल है।
  • दरबार हॉल में उठे हुए मंच पर एक स्वर्ण सिंहासन है।

और पढ़े: सिटी पैलेस जयपुर के बारे में जानकारी 

2. सिटी पैलेस अलवर का प्रवेश शुल्क – City Palace Alwar Entry Fees In Hindi

भारतियों पर्यटकों के लिए :  5 रूपये

विदेशी पर्यटकों के लिए :  50 रूपये

3. अलवर के सिटी पैलेस खुलने और बंद होने का समय – City Palace Alwar Timing In Hindi

पर्यटक सुबह 10:00 से शाम 05:00 बजे तक सिटी पैलेस घूमने के लिए जा सकते हैं।

4. अलवर के सिटी पैलेस के आसपास में घुमने लायक आकर्षण स्थल – Best Places To Visit Near City Palace Alwar In Hindi

अगर आप सिटी पैलेस अलवर की यात्रा करने जा रहे हैं तो हम आपको यहां अलवर शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको जरुर जाना चाहिए।

4.1 बाला किला – Alwar Fort In Hindi

बाला किला या अलवर किला अलवर शहर के ऊपर अरावली रेंज में स्थित है। यह किला अलवर शहर के प्रमुख पर्यटन शहरों में से एक है जिसका निर्माण 15 वीं शताब्दी में हसन खान मेवाती द्वारा किया गया था। बाला किला अलवर शहर में 300 मीटर ऊंची चट्टान के ऊपर स्थित है जो शहर को एक राजसी दृश्य प्रदान करता है। अगर आप बाला किला घूमने के लिए जाते हैं तो यहां का हर हिस्सा अपने इतिहास को बताता है।

4.2 भानगढ़ किला – Bhangarh Kila In Hindi


भानगढ़ का किला अलवर जिले की अरावली पर्वतमाला में सरिस्का अभ्यारण्य पर स्थित है। यह किला ढलान वाले इलाके में पहाड़ियों के तल पर बसा हुआ है जो देखने में बेहद भयानक लगता है। भानगढ़ किला अलवर शहर का एक बेहद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है जो अपनी भुतिया किस्सों की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में बना रहता है। भानगढ़ किला यहां होने वाली घटनायों की वजह से इतना ज्यादा फेमस है कि कोई भी इस किले के अंदर अकेला जाने से डरता है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण या एएसआई ने इस किले में रात के समय पर्यटकों और स्थानीय लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा रखी है।

और पढ़े: भानगढ़ किले का रहस्य और खास बाते

4.3 सिलीसेढ़ झील पैलेस – Siliserh Lake Palace In Hindi


सिलीसेढ़ झील अलवर शहर का एक अद्भुत पर्यटक आकर्षण है जो कई मज़ेदार गतिविधियों और स्थानों से भरा हुआ है। सिलीसेढ़ झील 7 वर्ग किलोमीटर के एक बड़े क्षेत्र में फैली हुई है जो यहां आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को तरोताजा कर देती हैं। यह झील क्षेत्र एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है जो पर्यटकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

4.4 सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य – Sariska Wildlife Sanctuary In Hindi


सरिस्का वन्यजीव अभयारण्य अलवर शहर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जो लगभग 800 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। यह अभयारण्य घास के मैदान, शुष्क पर्णपाती वन, चट्टानों को कवर करता है जिसको अब सरिस्का टाइगर रिजर्व के रूप में जाना जाता है। यह बाघों (रणथंभौर से) को सफलतापूर्वक स्थानांतरित करने वाला पहला बाघ अभयारण्य है और यहां तांबे जैसे खनिज संसाधनों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। सरिस्का इतिहास प्रेमियों के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों, वन्यजीव उत्साही लोगों के लिए अलवर शहर में घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

4.5 सरिस्का पैलेस – Sariska Palace In Hindi

Image Credit: Himank Suiwala

सरिस्का पैलेस का निर्माण अलवर के महामहिम महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा 1892 ने करवाया था। भव्य सरिस्का पैलेस अलवर शहर में देखने की सबसे अच्छी जगह है। इस खूबसूरत महल का हर कौना बेहद आकर्षित है। यह भव्य महल 20 एकड़ के हरे भरे परिदृश्य में फैला है जो पर्यटकों को अपनी भव्यता में डूबने पर मजबूर कर देता है। सरिस्का पैलेस की सुंदरता का सबसे मुख्य कारण है कि यह सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान के किनारे पर स्थित है। महाराजा सवाई जय सिंह इस खूबसूरत महल को अपने मेहमानों और खुद के लिए शिकार लॉज के रूप में बनाया था। बता दें कि सरिस्का पैलेस अब 5 स्टार होटल के रूप में पर्यटकों के लिए खुला है और राजस्थान के सबसे लोकप्रिय धरोहर होटलों में से एक है।

4.6 केसरोली – Kesroli In Hindi

केसरोली अलवर के दुर्लभ होटलों में से एक है जो 14 वीं शताब्दी से अस्तित्व में है। हिल फोर्ट-केसरोली उन लोगों के लिए बहुत अच्छी जगह है जो अपने शहर से दूर हफ्ते भर की छुट्टी मानाने के लिए किसी जगह की तलाश में हैं। नीमराना का हिल फोर्ट-केस्रोली एक शानदार प्राचीन विरासत महल है जो किसी को भी इतिहास में वापस ले जाता है। इस होटल में एक बड़ा स्विमिंग पूल और एक सुंदर बगीचे के साथ कई शानदार सुविधाएं भी हैं। इस होटल के कमरों को पूरी तरह से राजस्थानी शैली में सजाया गया है जो पर्यटकों को रॉयल्टी का अहसास कराते हैं। अगर आप अलवर शहर की यात्रा करने के लिए आ रहे हैं तो इस केसरोली को देखने जरुर जाएँ।

और पढ़े: सिटी पैलेस उदयपुर राजस्थान के बारे में जानकारी 

4.7 नीलकंठ महादेव मंदिर – Neelkanth Mahadeo Temple In Hindi

Image Credit: Bhagat Ram Gurjar

नीलकंठ महादेव मंदिर टाइगर रिजर्व में लगभग 30 किमी दूर कुछ मंदिरों का एक समूह है जो अब लगभग एक खंडहर बन चुका है लेकिन आज भी यहां के स्थानीय लोग यहां रिज़र्व में स्थित कई मंदिरों में विश्वास रखते हैं। नीलकंठ मंदिर अपने धामिक महत्त्व, उत्कृष्ट पत्थर की नक्काशी और यहां के हरे-भरे जंगलों के लिए अलवर का एक प्रमुख स्थल है।

4.8 मोती डूंगरी – Moti Dungri In Hindi

Image Credit: Vishal Jangid

मोती डूंगरी अपने सूने महल, गणेश और लक्ष्मी नारायण मंदिरों के लिए बेहद प्रसिद्ध है और अलवर आने वाले पर्यटकों का एक पसंदिदा स्थान है। यहां पर पहाड़ी की तलहटी में स्थित गणेश मंदिर न केवल भक्तों बल्कि दर्शनार्थियों को भी अपनी तरफ आकर्षित करता है। बिरला मंदिर यहां का एक और बड़ा आकर्षण है जो पर्यटकों को अपनी सुंदरता से रोमांचित कर देता है।

4.9 विजय मंदिर महल – Vijay Mandir Palace In Hindi


विजय मंदिर महल अलवर शहर के केंद्र से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और अलवर के सबसे खास पर्यटन स्थलों में से एक है। बताया आता है कि विजय मंदिर पैलेस को जुनूनी राजा जय सिंह ने अपनी जुनून के परिणामस्वरूप बनाया था। जय सिंह वास्तुकला के संरक्षक थे, और उन्हें खूबसूरत महल बनाने का जूनून था। विजय मंदिर महल झील के पास शानदार उद्यानों के बीच में स्थित है और इस महल में 105 कमरे हैं जो अच्छी तरह से सजे हुए हैं। महल के एक प्रमुख आकर्षण सीता राम मंदिर में रामनवमी के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है।

4.10 पांडुपोल – Pandu Pol In Hindi

Image Credit: Hariom Meena

पांडुपोल हनुमान मंदिर अलवर के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह मंदिर सरिस्का के जंगलों के अंदर स्थित है। एक पौराणिक कथा के अनुसार इस मंदिर में पांडवों ने अपना गुप्त समय बिताया था। अन्य मंदिरों से बिलकुल अलग यहां पर हनुमान की मूर्ति एक वैराग्य की स्थिति में है।

4.11 मूसी महारानी की छतरी – Moosi Maharani Ki Chhatri In Hindi

राजस्थान के राजपूत वास्तुकला में गर्व और सम्मान का चित्रण करने के लिए आमतौर पर छत्रियों का उपयोग किया जाता है।
महाराजा बख्तावर सिंह और उनकी रानी मूसी (Queen Rani Moosi) की शाही समाधि (Cenotaph), को इस स्मारक के मुख्य महल की इमारत के बाहर रखा गया है। यह अलवर के शासकों का एक सुंदर लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर का स्मारक है।

और पढ़े: अलवर का इतिहास और 10 प्रमुख पर्यटन स्थल 

5. सिटी पैलेस अलवर घूमने जाने के लिए टिप्स – Travel Tips For Alwar Ke City Palace In Hindi

  • अगर आप अलवर के सिटी पैलेस घूमने के लिए जा रहें हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि संग्रहालय शुक्रवार को बंद रहता है।
  • सिटी पैलेस की ओर जाने वाली सड़कें अच्छी स्थिति में नहीं है इसलिए यात्रा के दौरान सावधानी रखें।
  • सिटी पैलेस के लिए पर्यटक गाइड न लें तो बेहतर होगा, क्योंकि यहां गाइड की कोई आवश्यकता नहीं है।
  • दरबार हॉल में प्रवेश करने के लिए आपको वतर्मान महाराजा से एक परमिट लेने की आवश्यकता होता है।
  • अगर आप गर्मी के मौसम में इस क्षेत्र की यात्रा कर हैं तो सूती कपड़ें पहन कर जाएं।

6. सिटी पैलेस अलवर की सेर करने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit City Palace Alwar In Hindi

Image Credit: Madhur Naruka

अगर आप अलवर के सिटी पैलेस घूमने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि अलवर में गर्मियों में बहुत गर्मी पड़ती है। यहां इस मौसम में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। अगर आप अलवर की यात्रा करना चाहते हैं तो अक्टूबर का समय यहां की यात्रा करने के लिए सबसे ज्यादा सुखद है। क्योंकि इस दौरान मौसम सुहावना होता है। अलवर में रक्षाबंधन के मौके पर पतंगबाजी की प्रतियोगिता होती है। इस दौरान यहां आसमान रंगीन और खूबसूरत नज़र आता है। अगर आप सिटी पैलेस देखें जाना चाहते हैं तो रक्षाबंधन के मौके पर भी आप यहां आ सकते हैं और अलवर की असली खूबसूरती को देख सकते हैं।

और पढ़े: जोधपुर के दर्शनीय स्थल

7. सिटी पैलेस अलवर कैसे जाये – How To Reach City Palace Alwar In Hindi

सिटी पैलेस अलवर का प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। यह किला अलवर शहर से 53 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सिटी पैलेस की यात्रा आप परिवहन के विभिन्न साधनों से कर सकते हैं। अलवर सिटी पैलेस का निकटतम हवाई अड्डा दिल्ली हवाई अड्डा है जो 163 किमी दूर स्थित है। आप आसानी से दिल्ली से कैब ले सकते है और सिटी पैलेस तक पहुँच सकते हैं। अलवर बस सेवा शहर को आसपास के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जोड़ती है। अलवर शहर में ट्रेन की कनेक्टिविटी भी अच्छी है। सिटी पैलेस परिवहन के विभिन्न साधनों से जाने की जानकारी हमने नीचे दी है, जो आपकी यात्रा में काफी मदद करेगी।

7.1 फ्लाइट से सिटी पैलेस अलवर कैसे पहुंचें – How To Reach City Palace Alwar By Flight In Hindi

जो भी पर्यटक हवाई जहाज से सिटी पैलेस की यात्रा करना चाहते हैं, हम उन्हें बता दें कि अलवर के लिए सीधी उड़ान कनेक्टिविटी नहीं है। अलवर का निकटतम हवाई अड्डा जयपुर में है, जो 165 किमी दूर स्थित है। हवाई अड्डे से अलवर या सिटी पैलेस पहुंचने के लिए टैक्सी या कैब किराये पर ले सकते हैं।

7.2 सिटी पैलेस अलवर रोड से कैसे पहुंचे – How To Reach City Palace Alwar By Road In Hindi

सड़क मार्ग द्वारा सिटी पैलेस की यात्रा करना भी एक अच्छा विकल्प है। बता दें कि अलवर शहर के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं। चाहे दिन हो या रात राजस्थान के प्रमुख शहरों जैसे जयपुर, जोधपुर से बस के अलावा टैक्सी या कैब भी ले सकते हैं। सड़क मार्ग द्वारा अलवर के लिए यात्रा करना आपको एक खास अनुभव दे सकता है।

7.3 ट्रेन से सिटी पैलेस अलवर केसे पहुचें – How To Reach City Palace Alwar By Train In Hindi

अगर आप ट्रेन द्वारा सिटी पैलेस की यात्रा करने जा रहें हैं। तो बता दें कि देश के प्रमुख शहरों से ट्रेन सेवाएं अलवर शहर को जोडती हैं। अलवर शहर का प्रमुख स्टेशन अलवर जंक्शन है। रेलवे स्टेशन से बस या टैक्सी की मदद से आप सिटी पैलेस तक पहुंच सकते हैं और अलवर जिले के अन्य पर्यटन स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं। ट्रेन द्वारा यात्रा करना पर्यटकों के लिए काफी सुविधा-जनक साबित हो सकता है।

और पढ़े: जालौर किला के इतिहास और इसके पर्यटन स्थल घूमने की पूरी जानकारी 

इस आर्टिकल में आपने सिटी पैलेस अलवर घूमने की जानकारी को जाना है आपको हमारा यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

8. सिटी पैलेस अलवर का नक्शा – City Palace Alwar Map

9. सिटी पैलेस अलवर की फोटो गैलरी – City Palace Alwar Images

और पढ़े:

holidayrider

Share
Published by
holidayrider

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago