Indian Destination

बारां के ब्राह्मणी माता मंदिर के दर्शन की जानकारी – Brahmani Mataji Mandir Baran In Hindi

Rate this post

Brahmani Mata Temple Baran In Hindi, ब्राह्मणी माता मंदिर सोरांसन गांव में बारां से 20 किमी की दूरी पर स्थित प्रसिद्ध मंदिर है जिसे सोरसन माताजी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। सोरसन माताजी मंदिर बारां प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है, जो स्थानीय लोगो और श्रद्धालुयों के लिए आस्था केंद्र बना हुआ है। माना जाता है ब्राह्मणी माता मंदिर में एक विशेष तेल का दीपक लगा हुआ है जिसको अखंड ज्योत कहते हैं। इस दीपक के बारे में यह कहा जाता है कि यह दीपक पूरे 400 वर्षों से निर्बाध रूप से जल रहा है। मंदिर परिसर में हर साल शिव रात्रि के खास मौके पर एक मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें हर साल कई हजार श्रद्धालु शामिल होते है।

इस लेख के माध्यम से हम आपको ब्राह्मणी माता मंदिर की यात्रा पर ले जाने वाले है इसीलिए इस लेख को पूरा जरूर पढ़े –

Table of Contents

ब्राह्मणी माता मंदिर बारां का इतिहास – Brahmani Mata Temple Baran History In Hindi

Image Credit: Atul Medatwal

ब्राह्मणी माता मंदिर का इतिहास लगभग 800 साल पुराना माना जाता है।  प्राचीन काल में ब्राह्मणी माता मंदिर या सोरसन माता जी मंदिर में मुख्य रूप से ब्राम्हण परिवार द्वारा पूजा – आर्चना की जाती थी। और इसके अलावा आपको बता दे ब्राह्मणी माता मंदिर में एक विशेष तेल का दीपक है जो 400 साल से निर्बाध रूप से जल रहा है।

और पढ़े : पुष्कर सावित्री माता का मंदिर के दर्शन की जानकारी

ब्राह्मणी माता मंदिर बारां खुलने और बंद होने का समय – Brahmani Mata Temple Baran Timing In Hindi

सोरसन माता जी मंदिर श्रद्धालुयों और पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन सूर्योदय से लेकर शाम की आरती होने तक खुला रहता है। और आपको बता दे ब्राह्मणी माता मंदिर की सुखद यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय अवश्य दें।

बारां के ब्राह्मणी माता मंदिर का प्रवेश शुल्क – Brahmani Mata Temple Entry Fees In Hindi

अगर आप बारां में ब्राह्मणी माता मंदिर घूमने जाने की योजना बना रहे है तो हम आपको बता दे ब्राह्मणी माता मंदिर में श्रद्धालुयों के प्रवेश और माता जी के दर्शन के लिए कोई शुल्क नही है।

ब्राह्मणी माता मंदिर बारां घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Brahmani Mata Temple Baran In Hindi

Image Credit: Pawan Meena

अगर आप बारां में ब्राह्मणी माता मंदिर की यात्रा के बारे में विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें की ब्राह्मणी माता मंदिर घूमने जाने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का समय होता है। क्योंकि सर्दियों का मौसम बारां की यात्रा करना एक अनुकूल समय होता है, और इस समय आप शिव रात्रि के खास मौके पर आयोजित होने वाले मेले में शामिल हो सकतें हैं। और आपको बता दे मार्च से शुरू होने वाली ग्रीष्मकाल के दौरान बारां की यात्रा से बचें क्योंकि इस समय बारां राजस्थान का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है जो आपकी बारां की यात्रा को हतोत्साहित कर सकता है।

और पढ़े : झालावाड़ का सूर्य मंदिर के दर्शन की जानकारी

ब्राह्मणी माता मंदिर के आसपास में घूमने लायक जगह – Tourist Places Around Brahmani Mata Temple Baran In Hindi

अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध शहर बारां में ब्राह्मणी माता मंदिर की यात्रा की योजना बना रहे है तो हम आपकी जानकारी के लिए अवगत करा दें की बारां में ब्राह्मणी माता मंदिर के अलावा भी अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जिन्हें आप अपनी ब्राह्मणी माता मंदिर बारां की यात्रा के दोरान अवश्य घूम सकते हैं-

  • शाहाबाद किला
  • भांड देवरा मंदिर
  • शेरगढ़ किला
  • शाहाबाद शाही जामा मस्जिद
  • शेरगढ़ वन्यजीव अभ्यारण्य
  • सीताबाड़ी
  • तपस्वियों की बागी
  • काकुनी मंदिर परिसर
  • सोरसन वन्यजीव अभ्यारण्य
  • सुरज कुंड
  • नाहरगढ़ फोर्ट
  • कन्या दाह बिलासगढ़
  • कापिल धारा
  • गुगोर किला

ब्राह्मणी माता मंदिर बारां कैसे जायें  – How To Reach Brahmani Mata Temple Baran In Hindi

अगर आप राजस्थान के प्रसिद्ध शहर बारां में ब्राह्मणी माता मंदिर घूमने जाने का प्लान बना रहे, तो बता दे आप फ्लाइट, ट्रेन और बस में से किसी का भी अपनी सुविधानुसार चुनाव करके ब्राह्मणी माता मंदिर बारां पहुंच सकते हैं।

फ्लाइट से ब्राह्मणी माता मंदिर बारां कैसे पहुंचे – How To Reach Brahmani Mata Temple By Flight In Hindi

अगर आप हवाई मार्ग से ब्राह्मणी माता मंदिर बारां की यात्रा करना चाहते हैं, तो हम आपको बता दें बारां का सबसे निकटतम हवाई अड्डा जयपुर हवाई अड्डा है, जो बारां से लगभग 250 किमी की दूरी पर स्थित है। जयपुर हवाई अड्डा, हवाई मार्ग से भारत के प्रमुख शहरो से जुड़ा हुआ है तो आप भारत के किसी भी प्रमुख शहर से फ्लाइट से यात्रा करके जयपुर हवाई अड्डा पहुंच सकते है और हवाई अड्डा से टैक्सी, कैब या बस की मदद से ब्राह्मणी माता मंदिर बारां पहुँच सकते हैं।

सड़क मार्ग से ब्राह्मणी माता मंदिर कैसे जाये – How To Reach Brahmani Mata Temple Baran By Road In Hindi

जो भी पर्यटक ब्राह्मणी माता मंदिर बारां की यात्रा सड़क मार्ग द्वारा करना चाहते हैं। हम उन्हें बता दें कि यह शहर राज्य के कई शहरों जैसे जयपुर, अजमेर, कोटा के अलावा देश के अन्य राज्य उत्तर प्रदेश, दिल्ली से भी सडक मार्ग जुड़ा हुआ है। बारां शहर के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध हैं जो निजी और सरकारी मालिकों दोनों के द्वारा संचालित की जाती हैं। तो आप राजस्थान के प्रमुख शहरों से बस, टैक्सी या अपनी कार से यात्रा करके ब्राह्मणी माता मंदिर बारां  पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से ब्राह्मणी माता मंदिर कैसे पहुंचें  – How To Reach Brahmani Mata Temple By Train In Hindi

अगर आप ब्राह्मणी माता मंदिर बारां की यात्रा ट्रेन द्वारा करना चाहते हैं तो बता दें बारां रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख हिस्सों से नियमित ट्रेनों द्वारा जुड़ा हुआ है। इस रेलवे स्टेशन से भोपाल, जयपुर, जोधपुर और कोटा के लिए ट्रेनें नियमित रूप से उपलब्ध हैं। रेलवे स्टेशन बारां के केंद्र से लगभग 2 किमी की दूरी पर स्थित है। रेलवे स्टेशन से आप टैक्सी या बस की मदद से ब्राह्मणी माता मंदिर तक पहुँच सकते हैं।

और पढ़े : बूंदी शहर के बेस्ट दर्शनीय स्थल की जानकारी

इस आर्टिकल में आपने ब्राह्मणी माता मंदिर की यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी को जाना है आपको यह आर्टिकल केसा लगा हमे कमेन्टस  में  जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

ब्राह्मणी माता मंदिर बारां का नक्शा – Brahmani Mata Temple Baran Map

ब्राह्मणी माता मंदिर की फोटो गैलरी – Brahmani Mata Temple Images

और पढ़े :

Featured Image Credit: Naveen Sharma

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago