Indian Destination

बहू बेगम का मकबरा के तथ्य और यात्रा से जुड़ी जानकारी – Bahu Begum ka Makbara Ayodhya In Hindi

3/5 - (2 votes)

Bahu Begum ka Makbara Ayodhya In Hindi, फैजाबाद शहर में मकबरा रोड पर स्थित, बहू बेगम का मकबरा “पूर्व का ताज महल” के नाम से प्रसिद्ध है। यह मकबरा नवाब शुजा-उद-दौला की पत्नी और रानी को समर्पित अद्वितीय मकबरा है। यह मकबरा फैजाबाद का सबसे ऊंचा स्मारक है, जो अपने गैर-मुगल स्थापत्य प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध है।

श्री राम की नगरी अयोध्या हिन्दू तीर्थ स्थलों के साथ साथ अपने कुछ प्राचीन स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है जिनमे से एक बहू बेगम का मकबरा है। बहु बेगम का मकबरा मुस्लिम समुदाय के लोगो के साथ साथ बड़ी मात्रा में पर्यटकों और इतिहास प्रेमियों को अपनी और आकर्षित है। परिसर के सामने के बगीचों को खूबसूरती से बनाया गया है, जो अपनी अद्वितीय सुन्दरता के पर्यटकों को मनमोहित करता है और मकबरे के ऊपर से पूरे शहर का शानदार नजारा भी देखा जा सकता है। बहू बेगम का मकबरा आज, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत एक संरक्षित स्थल है। तो आइये आज हम यहाँ अपने इस लेख के माध्यम से बहू बेगम के  मकबरा के प्रमुख तथ्यों और यात्रा से जुड़ी जानकारी को जानते है-

Table of Contents

बहू बेगम का मकबरा का इतिहास – History of Bahu Begum ka Makbara In Hindi

Image Credit : Alok Cngh

बता दे बहु बेगम के मकबरा का इतिहास लगभग 200 साल से भी अधिक पुराना माना जाता है। यह मकबरा सन 1816 ई. में नवाब शुजा-उद-दौला की पत्नी और रानी बेगम उन्मतुज़ोहरा बानो की स्मृति में बनबाया गया था। कहा जाता है उस समय इस मकबरे के निर्माण में कुल तीन लाख रुपये की लागत आई थी।

बहू बेगम का मकबरा की वास्तुकला – Architecture of Bahu Begum ka Makbara In Hindi

Image Credit : Itsmeprk_

बता दे बहु बेगम का मकबरा वास्तुकला प्रेमियों के लिए प्रमुख आकर्षण के रूप में कार्य करता है। इस मकबरा में अवधी वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण देखा जा सकता है और इस मकबरे में तीन गुंबद हैं, जो आंतरिक रूप से डिज़ाइन किए गए हैं। इनके अलावा मकबरे की दीवारों और छत पर भी अद्भुद कारीगिरी देखी जा सकती है जो किसी का भी मन मोहने के लिए पर्याप्त है।

और पढ़े : अयोध्या में घूमने लायक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल की जानकारी

बहू बेगम का मकबरा खुलने का समय – Timings of Bahu Begum ka Makbara In Hindi

यह मकबरा पर्यटकों के घूमने के लिए प्रतिदिन सुबह 7.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक खुला रहता है। यदि आप अयोध्या में बहु बेगम का मकबरा घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो याद रखे मकबरे की विस्तृत और सुखद यात्रा के लिए 1-2 घंटे का समय अपनी यात्रा को अवश्य प्रदान करें।

बहू बेगम का मकबरा का प्रवेश शुल्क – Entry Fee of Bahu Begum ka Makbara In Hindi

आपकी जानकारी के लिए बता दे बहु बेगम के मकबरे में पर्यटक बिना किसी एंट्री फीस का भुगतान किये घूम सकते है।

बहू बेगम का मकबरा के आसपास घूमने लायक लोकप्रिय दर्शनीय स्थल – Famous Tourist Places To Visit Around Bahu Begum ka Makbara In Hindi

यदि आप अयोध्या का लोकप्रिय और प्राचीन पर्यटक स्थल बहू बेगम का मकबरा घूमने जाने का प्लान बना रहे है तो क्या जानते है ? अयोध्या में बहू बेगम का मकबरा के अलावा भी अन्य कई प्रसिद्ध मंदिर और लोकप्रिय पर्यटक स्थल मौजूद है, जो बड़ी संख्या में श्रद्धालुयों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। जिन्हें आप अपनी अयोध्या की यात्रा के दौरान अवश्य घूमना चाहेगें।

बहू बेगम का मकबरा अयोध्या घूमने जाने का सबसे अच्छा समय – Best Time To Visit Bahu Begum ka Makbara Ayodhya In Hindi

Image Credit : Itsmeprk_

अगर आप अयोध्या में बहु बेगम का मकबरा घूमने जाने की योजना बना रहें हैं और अयोध्या में घूमने जाने के लिए एक अच्छे समय की तलाश में हैं तो हम आपको बता दे वैसे तो यहां पूरे साल भर मौसम बहुत सुहावना रहता है। लेकिन फिर भी अयोध्या की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से दिसंबर के बीच है, क्योंकि इस समय मौसम काफी ठंडा होता है और ज्यादातर उत्सव भी इन्ही महीनों में पड़ते हैं।

और पढ़े : लखनऊ के दर्शनीय स्थल और घूमने की 20 जगह

अयोध्या का भोजन – Food of Ayodhya In Hindi

अयोध्या भारत का प्रमुख आस्था केंद्र है इसीलिए यहाँ केवल शाकाहारी उपलब्ध है यहाँ भोजन के विकल्प काफी सीमित हो सकते हैं, और यहाँ आने वाले श्रद्धालुयों के लिए शुद्ध भारतीय भोजन की पेशकश की जाती है। अयोध्या अपने चाट के रंग और स्वाद के लिए जाना जाता है, जिसमें आलू टिक्की, पानी पुरी, कचौरी, पापड़ी चाट, समोसा और बहुत कुछ शामिल है।

बहू बेगम का मकबरा की यात्रा में कहाँ रुके – Where did you Stop In The Journey To Bahu Begum ka Makbara In Hindi

यदि आप अपनी फैमली या दोस्तों के साथ बहू बेगम का मकबरा अयोध्या  घूमने जाने का प्लान बना रहे है। और अयोध्या के आसपास किसी अच्छी होटल की तलाश में हैं, तो हम आपको बता दें अयोध्या में बहू बेगम का मकबरा  के आसपास आपको लो बजट से लेकर हाई बजट तक सभी प्रकार के होटल मिल जायेगे, जिनकी आप अपनी सुविधानुसार चुनाव कर सकते हैं।

बहू बेगम का मकबरा अयोध्या कैसे पंहुचा जाये – How To Reach Bahu Begum ka Makbara Ayodhya In Hindi

अगर आप अयोध्या जाने की योजना बना रहें हैं तो बता दें कि अयोध्या सीधे मार्ग से देश के प्रमुख शहरों से काफी कम जुड़ा है। लेकिन आप अगर उत्तर प्रदेश में हैं तो आसानी से अयोध्या की यात्रा कर सकते हैं। अयोध्या में अपना कोई हवाई अड्डा नहीं है। लेकिन अयोध्या में अपना खुद का रेलवे स्टेशन उपलब्ध है, साथ ही उत्तर प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए बसें भी आसानी से उपलब्ध हैं।

फ्लाइट से बहू बेगम का मकबरा केसे पहुंचे – How To Reach Bahu Begum ka Makbara In Hindi By Flight In Hindi

यदि आप फ्लाइट से यात्रा करके बहू बेगम का मकबरा घूमने जाने का प्लान बना रहे है, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे अयोध्या का सबसे निकटतम हवाई अड्डा फैजाबाद हवाई अड्डा है, जो बहू बेगम का मकबरा से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लेकिन एक अन्य विकल्प के रूप में लखनऊ हवाई अड्डा अयोध्या का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है जो अयोध्या से लगभग 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। लखनऊ हवाई अड्डा से भारत के प्रमुख शहरो के लिए नियमित रूप से उड़ाने संचालित की जाती हैं। फ्लाइट से लखनऊ हवाई अड्डा पहुचने के बाद आप टेक्सी या बस से यात्रा करके बहू बेगम का मकबरा अयोध्या पहुंच सकते हैं।

ट्रेन से बहू बेगम का मकबरा केसे पहुंचे – How To Reach Bahu Begum ka Makbara In Hindi By Train In Hindi

यदि आपने बहू बेगम का मकबरा की यात्रा के लिए रेल मार्ग का चुनाव किया है, तो हम आपको अयोध्या पूरे उत्तर भारत के नजदीकी रेलवे स्टेशनों और प्रमुख स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। अयोध्या रेलवे स्टेशन उत्तर भारतीय रेलवे के ब्रॉड गेज मुगलसराय-लखनऊ लाइन पर स्थित है। लखनऊ एक्सप्रेस, वाराणसी दून एक्सप्रेस और दिल्ली फैजाबाद एक्सप्रेस अयोध्या के लिए प्रतिदिन चलाई जाती है।

सड़क मार्ग से बहू बेगम का मकबरा कैसे पहुंचे – How To Reach Bahu Begum ka Makbara In Hindi By Road In Hindi

यदि आप बस या सड़क मार्ग से यात्रा करके बहू बेगम का मकबरा घूमने जाने का प्लान बना रहे है। तो हम आपको बता दे अयोध्या जाने के लिए कई निजी और राज्य सरकार द्वारा संचालित बस सेवाएं उपलब्ध हैं, जो अयोध्या को फ़ैजाबाद और उत्तर प्रदेश के बिभिन्न शहरों से जोडती है। इसके अलावा टैक्सी या अपनी निजी कार से अयोध्या की यात्रा करना भी आपके लिए एक अच्छा और आरामदायक विकल्प है।

और पढ़े : उत्तर प्रदेश के 10 प्रमुख पर्यटन स्थल की जानकारी

बहू बेगम का मकबरा का मेप – Map of Bahu Begum ka Makbara In Hindi In Hindi

और पढ़े :

Featured Image Credit: Vipin Jaiswal

Kailash Patel

Share
Published by
Kailash Patel

Recent Posts

तमिलनाडु के प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन – Famous Hills Station of Tamil Nadu In Hindi

Hills Station of Tamil Nadu In Hindi : तमिलनाडु भारत का एक खूबसूरत पर्यटक राज्य…

1 year ago

गाजियाबाद का इतिहास और घूमने की जगह – Famous Tourist Places Of Ghaziabad in Hindi

Ghaziabad in Hindi : गाजियाबाद उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है जो राष्ट्रीय…

1 year ago

मुंबई जू घूमने की पूरी जानकारी – Mumbai Zoo in Hindi

Mumbai Zoo in Hindi : मुंबई जू मुंबई शहर के केंद्र में स्थित है जो…

1 year ago

महाराष्ट्र के 10 सबसे प्रसिद्ध और घूमें जाने वाले किले – Famous Forts of Maharashtra in Hindi

Famous Forts Of Maharashtra in Hindi : महाराष्ट्र एक समृद्ध इतिहास वाला राज्य है जो…

1 year ago

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध झीलें – Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi

Famous Lakes of Himachal Pradesh in Hindi : हिमाचल प्रदेश भारत का एक प्रमुख और…

2 years ago

चिंतपूर्णी देवी मंदिर के दर्शन और घूमने की पूरी जानकारी – Chintapurni Devi Temple in Hindi

Chintapurni Devi Temple in Hindi : चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से…

2 years ago